नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप? आजकल की बदलती हुई जीवनशैली मानव जाति के लिए काफी सारी समस्याएं लेकर आ रही है। गलत खानपान की पद्धति, व्यायाम का अभाव, अत्याधिक मानसिक एवं शारीरिक तनाव, शराब, धूम्रपान, तंबाकू तथा अन्य नशीली चीजों का अधिक मात्रा में सेवन, अनहेल्दी पदार्थों का सेवन, गलत जीवनशैली और खराब दिनचर्या के चलते लोग दिन पर दिन रोगों का शिकार होते जा रहे हैं। इन सभी कारणों की वजह से पुरुष तथा महिलाओं के प्रजनन क्षमता पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, पेनिस की लंबाई याने लिंग का आकार छोटा होना, शुक्राणुओं की संख्या में कमी जैसी समस्याएं पुरुषों में आजकल आम होती जा रही है।

महिलाओं में भी बच्चा पैदा करने में असमर्थ होना, मासिक धर्म की अनियमितता, हारमोंस में होने वाले बदलाव जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। इन सभी समस्याओं के कारण पुरुष तथा महिलाएं नैचुरली आसानी से मां बाप बनने में असमर्थ हो जाते हैं। इसलिए, वह ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं और विभिन्न प्रकार के इलाज करवा कर माता पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं।

पुरुषों में लिंग का आकार छोटा होने की वजह से कई सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिंग का आकार छोटा होने की वजह से सेक्स परफॉर्मेंस पर भी काफी प्रभाव पड़ता है और इसी वजह से जोड़े में अनबन होने की संभावनाएं भी बनी रहती है। लिंग का आकार छोटा होने की वजह से पुरुष सेक्स के दौरान तनाव में आ जाते हैं; जिसकी वजह से वह ठीक तरीके से सेक्स नहीं कर पाते हैं।

लिंग के आकार को प्राकृतिक रूप से बड़ा करने के लिए पुरुष अपने जीवन शैली में उचित बदलाव कर सकते हैं और ट्रीटमेंट का भी सहारा ले सकते हैं। तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पेनिस की लंबाई के बारे में पूरी जानकारी।

लिंग का आकार देखना जरूरी है क्या ? Ling Ka Size Dekhna Jaruri hai kya ?

लिंग का आकार देखना जरूरी है क्या ?
लिंग का आकार देखना जरूरी है क्या ?

हमारी समाज में सेक्स के बारे में चर्चा करने से आज भी लोग परहेज कर देते हैं। इसी वजह से सेक्स के विषय के बारे में काफी लोगों के मन में बहुत सारे भ्रम पैदा हो जाते हैं और बहुत कम जानकारी होने की वजह से वह उसकी सच्चाई जानने में असमर्थ हो जाते हैं।

दरअसल, सेक्स करते समय लिंग का आकार उतना मायने नहीं रखता; जितना उसके बारे में सोचा जाता है! दोस्तों, लिंग का आकार चाहे कोई भी हो, बड़ा या छोटा; उसका लिंग के कार्यक्षमता पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

अगर किसी समस्या के तहत (जैसे यौन संबंधित समस्या) आपके लिंग के आकार में गिरावट आ रही हैं; तो आपको चिंतित होने की आवश्यकता है। लेकिन, बिना किसी दिक्कत के छोटे लिंग के साथ अगर आप सेक्स परफॉर्मेंस ठीक तरीके से दे रहे हैं; तो आपको लिंग के छोटे आकार के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, सेक्स के दौरान लिंग के आकार में के बारे में सोचने की जरूरत नहीं होती है; बल्कि सेक्स के दौरान आप किस प्रकार और किस तकनीक का इस्तेमाल करके सेक्स करते हैं; यह ज्यादा जरूरी होता है।

लेकिन, भारतीय समाज में आज भी लोग लिंग के साइज को लेकर काफी तनाव में आ जाते हैं: जिसका सीधा असर उनके सिक्स परफॉर्मेंस पर पड़ता है और लगातार सेक्स परफॉर्मेंस खराब होने के कारण जोड़े में और आपके लव रिलेशनशिप में अनबन पैदा हो जाती हैं।

पेनिस की सबसे अच्छी लंबाई कितनी होती है ? Penis ki Sabse Acchi Lambai :

पेनिस की सबसे अच्छी लंबाई
पेनिस की सबसे अच्छी लंबाई

अध्ययन के अनुसार, पुरुषों के लिंग की औसतन लंबाई 3.5 इंच होती है। इरेक्शन प्राप्त करने के बाद यह लंबाई बढ़ कर ५-६ इंच हो जाती हैं; जो एक महिला को सेक्स के दौरान संतुष्ट करने के लिए काफी होती हैं। लेकिन, फिर भी कुछ पुरुषों को अपने लिंग की साइज बढ़ाने होती है। दोस्तों, सेक्स के दौरान पूरी तरीके से संतुष्ट होने के लिए पुरुषों के लिंग की साइज ५-६ इंच पर्याप्त होती है। लेकिन, पुरुषों के सेक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए लिंग के साइज के साथ-साथ; उसकी मोटाई भी उतनी ही जरूरी होती है।

आम तौर पर भारतीय लोगों के लिंग का आकार कितने इंच का होता है ? India ME Penis Ka Size :

भारतीय लोगों के लिंग का आकार
भारतीय लोगों के लिंग का आकार

अफ्रीकन लोगों के मुकाबले, भारतीय मर्दों में लिंग का आकार कम होता है। एक भारतीय पुरुष के लिंग की लंबाई औसतन ४ से ५ इंच की होती है; जो इरेक्शन प्राप्त करने के बाद ५ से ६ इंच की हो जाती है। यह लंबाई एक महिला को शारीरिक संबंध बनाते दौरान पूरी तरीके से संतुष्ट करने में पर्याप्त होती हैं।

क्या छोटा लिंग होना पाप है ? Chota Ling hai ?

बिल्कुल नहीं! छोटा लिंग होना कोई भी पाप नहीं होता है। अगर आप छोटे लिंग के रहते सही तरीके से सेक्स परफॉर्मेंस दे रहे हैं; तो इसमें ज्यादा सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हमारे समाज में कुछ बुरी प्रथाएं तथा बुरे विचार आज भी प्रचलित है। ग्रामीण इलाकों में तो यह बुरे विचार का फैलाव अधिक देखने को मिलता है। इसमें शामिल है; कि लिंग का आकार छोटा होना एक पाप होता है या एक बुरी बात होती है।

लेकिन, दोस्तों सच कहे; तो सेक्स परफॉर्मेंस के दौरान लिंग की लंबाई उतने मायने नहीं रखती; जितना इसके बारे में सोचा जाता है और बोला जाता है। छोटा लिंग होना कोई भी पाप नहीं होता है। ऐसे कई मर्द होते हैं; जो छोटे लिंग के रहते भी अच्छा सेक्स कर पाते हैं और अपने फीमेल पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट कर पाते हैं। इसलिए, इन पुराने, घिसे पिटे रिवाजों और विचारों को दरकिनार करके आपको एक अच्छी सोच रखनी है और खुद के बारे में हमेशा ही सकारात्मक सोचना है।

बच्चा करने के लिए लिंग कितना बड़ा होना चाहिए ? Baccha Paida Karne Ke liye Penis Size :

गर्भावस्था प्राप्त करने के लिए और बच्चे को जन्म देने के लिए आपके मेल पार्टनर के लिंग की लंबाई के साथ-साथ; उसके वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या बराबर मायने रखती हैं। अगर आपके मेल पाटनर की लिंग की लंबाई इरेक्शन प्राप्त करने के बाद ५ से ६ इंच तक हो जाती हैं; तो आप सेक्स के दौरान पूरी तरीके से संतुष्ट हो पाती है और आसानी से गर्भावस्था प्राप्त कर पाती हैं। अगर किसी समस्या की वजह से मेल पार्टनर के लिंग की लंबाई इरेक्शन के बाद भी छोटी रहती है; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इसके लिए इलाज शुरू करवा देना चाहिए।

लिंग का आकार मोटा होने से क्या फायदे होते हैं ? Ling Mota Hone Ke Fayde :

लिंग का आकार मोटा होने का सबसे बड़ा फायदा होता है; कि आप अपने फीमेल पार्टनर के साथ पूरी तरीके से संभोग को का सुख ले पाते हैं और उसे संतुष्ट कर पाते हैं। इसी के साथ, लिंग का आकार मोटा तथा पर्याप्त होने का मतलब है; कि आप की प्रजनन क्षमता उचित है और इसमें कोई भी समस्या नहीं है।

लिंग का आकार मोटा होना इस बात का भी संकेत होता है; कि आपके वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या उचित है और इसमें कोई भी समस्या नहीं है। अगर आप आपके लिंग का आकार मोटा एवं पर्याप्त है; तो आपको बच्चा पैदा करने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है।

महिला को खुश करने के लिए लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए ? Mahila Ko Satisfy Karne Ke Liye Penis Size :

संभोग करते समय इरेक्शन के बाद अगर आपके लिंग की लंबाई ५ से ६ इंच की हो जाती हैं; तो एक महिला को पूरी तरीके से संतुष्ट करने में यह लंबाई पर्याप्त और सही मानी जाती हैं। इससे अधिक अगर आप लिंग की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं; तो इसका सेक्स के परफॉर्मेंस के साथ कोई भी संबंध नहीं होता है।

हां! अगर आपके पेनिस की लंबाई ३ या ४ इंच से कम है; तो यह किसी समस्या के संकेत हो सकते हैं। इसीलिए, ऐसी समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें; ताकि लिंग के छोटा होने का कारण पता चल सके और इसके लिए आप सही इलाज कर सके।

पुरुष के लिंग की लंबाई को बढ़ाया जा सकता है क्या ? Purush Penis Size Badha Sakte hai Kya ?

जी हां! अगर शारीरिक संबंध बनाते दौरान इरेक्शन प्राप्त करने के बाद भी पुरुषों के लिंग की लंबाई छोटी रहती है; तो यह किसी समस्या के संकेत हो सकते हैं और इसी कारणवश वह ठीक तरीके से सेक्स करने में असमर्थ हो जाते हैं। लिंग का छोटा होने की वजह से पुरुषों को कई बार फीमेल पार्टनर के सामने शर्मिंदगी का भी अनुभव हो सकता है।

इसीलिए, ऐसे कई माध्यम उपलब्ध है; जिनके तहत पुरुष अपने लिंग की लंबाई को बढ़ा सकते हैं। प्राकृतिक रूप से लिंग की मोटाई तथा लंबाई बढ़ाने के लिए पुरुष आयुर्वेद दवाइयों का भी सहारा ले सकते हैं।

इसी के साथ, अगर पुरुषों को अपने लिंग की लंबाई प्राकृतिक रूप से बढ़ानी है; तो उचित तरीके का व्यायाम, एक्सरसाइज, सही तरीके का आहार और एक हेल्थी लाइफस्टाइल को अपनाकर वह आसानी से प्राकृतिक रूप से लिंग की लंबाई को बढ़ा सकते हैं।

अगर किसी समस्या के तहत (यौन संबंधित समस्या) पुरुषों के लिंग का आकार छोटा है; तो डॉक्टर से सलाह लेकर उचित तरीके का इलाज करवा सकते हैं और लिंग की लंबाई को बढ़ा सकते हैं।

क्या लिंग को लंबा करने की गोली आती है ? Ling Lamba Karne ki Goli Bharat Me :

जी हां! मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं, जो यह दावा करते हैं; कि उनका सेवन करने के बाद पुरुष लिंग के लंबाई को बढ़ा सकते हैं। लेकिन, दोस्तों किसी भी प्रोडक्ट का चयन या सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि, हर कोई प्रोडक्ट भरोसेमंद नहीं होता है और केमिकल युक्त होने की वजह से इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

मार्केट में पतंजलि लिंग वर्धक गोली , हिमालया लिंग वर्धक गोली, डाबर लिंग वर्धक गोली जैसे कई नामांकित कंपनियों के द्वारा बनाए गए प्राकृतिक हर्बल प्रोडक्ट भी उपलब्ध होते हैं; जिनका सेवन करने से प्राकृतिक रूप से आप लिंग को लंबा कर सकते हैं। लेकिन, आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करने से पहले भी आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक से एक बार सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अपने लिंग की लंबाई को बढ़ाने के लिए बेहतर होगा; कि आप किसी डॉक्टर से उचित सलाह लें और उसके कारण के अनुसार ही आप उचित ट्रीटमेंट करवाएं।

मेरा लिंग ४ इंच का है तो मुझे क्या करना चाहिए ? Mera Penis 4 Inch Hai :

दोस्तों, सेक्स करने की भी एक कला होती हैं; सेक्स करते दौरान कुछ स्किल्स होते हैं और कुछ तकनीके होती हैं; जिनको सही तरीके से अपनाया जाए; तो आप छोटे लिंग के साथ भी अपनी फीमेल पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट करने में सफल हो पाते हैं। अगर पुरुषों के लिंग का आकार छोटा है या ४ इंच का है; तो इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है। एक महिला को सेक्स के दौरान संतुष्ट करने में यह साइज पर्याप्त मानी जाती हैं। लेकिन, अगर आपको किसी लैंगिक समस्या के तहत छोटे लिंग की समस्या सता रही है; तो आपको किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसी के साथ, अपने सेक्स टेक्निक और स्किल्स को भी आपको इंप्रूव करनी चाहिए; जिससे छोटे लिंग के साथ आप सेक्स का पूरी तरीके से आनंद उठा सकते।

मेरा लिंग ६ इंच का है तो मैं क्या करूं ? Mera Ling 6 Inch ka Hai :

अगर पुरुषों के लिंग का आकार ६ इंच या होता है; तो ऐसे में उनको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। ५ से ६ इंच का आकार एक महिला को सेक्स के दौरान संभव को का सुख देने में और उसे संतुष्ट करने में पर्याप्त और सही माना जाता है।

अगर पुरुषों के लिंग का आकार ६ इंच का है; तो उनके वैवाहिक जीवन और लव रिलेशनशिप के सेक्स लाइफ में कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होती है और वह बहुत ही आनंद के साथ संभोग कर पाते हैं।

लिंग छोटा है तो क्या करना चाहिए ? Chota Penis Hone Par :

लिंग छोटा है तो क्या करना चाहिए
लिंग छोटा है तो क्या करना चाहिए

अगर पुरुषों का लिंग छोटा है; तो उन्हें निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखना चाहिए और हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए।

१) संतुलित आहार –

कई बार पुरुषों के शरीर में पोषक तत्व की कमी होने की वजह से भी प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आजकल लोग हमेशा ही दिन में कई बार जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं। ऐसे में, उनके शरीर में पोषक तत्व की आपूर्ति नहीं हो पाती हैं; जिसके चलते सेक्स परफॉर्मेंस बुरी तरीके से प्रभावित होता है।

लिंग के आकार को बड़ा बनाने के लिए और सिक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए पुरुषों को अपना आहार संतुलित रखना बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक होता है। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, पनीर, अंडे, मछली, स्प्राउट, सलाद, साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए; ताकि उनके शरीर में उचित पोषक तत्वों की आपूर्ति होती रहे और लिंग की साइज बड़ा करने में उनको मदद मिल पाए।

२) एक्सरसाइज –

अगर पुरुषों को अपने लिंग के आकार को बढ़ाना है; तो नियमित रूप से उनको कुछ कोई ना कोई एक्सरसाइज का सहारा जरूर लेना होगा। एक्सरसाइज चाहे कैसी भी हो, हल्की या हेवी, योग, प्राणायाम; आपको एक्सरसाइज करने में निरंतरता बरतनी होगी; तभी आपको लिंग के आकार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं।

हम सभी जानते हैं; एक्सरसाइज का अभ्यास करने से हमारे शरीर के सभी हिस्सों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर की कार्यप्रणाली उचित रूप से होती हैं। इस लिंग को बड़ा करने के लिए पुरुषों को कीगल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, प्लैंक एक्सरसाइज तथा धनुरासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, शीर्षासन, हलासन जैसे एक्सरसाइज तथा योग आसनों का अभ्यास निरंतर करना बहुत ही जरूरी होता हैं।

३) गलत आदतें छोड़ें –

आजकल फ्रेंड्स में अपनी धौंस जमाने के लिए लोग पुरुष शराब का सेवन, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों का सेवन तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन करने में बड़ा ही आनंद पाते हैं। लेकिन, क्या वह जानते हैं; इन सभी गलत आदतों के कारण उनकी प्रजनन क्षमता कितनी पूरी हद तक प्रभावित हो रही है? जी हां! दोस्तों, धूम्रपान तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता में गिरावट लाते हैं और शुक्राणुओं की संख्या भी कम हो जाती हैं।

ऐसे में, उनका सेक्स परफॉर्मेंस बुरी तरीके से प्रभावित होता है और लिंग का आकार दिन पर दिन सिकुड़ता जाता है। इन सभी समस्याओं का हल पाने के लिए और लिंग के आकार को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए पुरुषों को इन सभी गलत आदतों को त्यागना होगा। अगर आपको बुरी तरीके से लत लग गई हैं; तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं और ऐसे कई सेंटर्स उपलब्ध हैं; जिनमें आप गलत आदतों को छुड़ा सकते हैं।

४) डॉक्टर की सलाह –

अगर पुरुष किसी समस्या के तहत लिंग के छोटे पन के समस्या से जूझ रहे हैं; तो उनको डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। डॉक्टर स्थिति की गंभीरता के अनुसार लिंग के आकार को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मेडिसिन और दवाइयां लेने की सलाह देते हैं। डॉक्टर की निगरानी के अनुसार और निर्देशों के अनुसार अगर आप सही तरीके से दवाइयों का सेवन करते हैं; तो कुछ ही दिनों में लिंग का आकार बड़ा होने में मदद मिल पाती हैं। आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार भी आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन कर के लिंग के आकार को बढ़ा सकते हैं।

५) तनाव –

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कंपटीशन में टिके रहने के लिए पुरुष देर रात तक काम करते हैं और सही तरीके से सो भी नहीं पाते हैं। निद्रा में कमी की वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और वह काफी तनाव में आ जाते हैं। तनाव के कारण अंदरुनी रूप से पुरुषों की प्रजनन क्षमता काफी बुरी हद तक प्रभावित होती हैं; जिसकी वजह से लिंग का आकार दिन पर दिन सिकुड़ कर छोटा होते जाता है।

ऐसे में, लिंग के आकार को बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने तनाव को मैनेज करना सीखना होगा। तनाव को मैनेज करने के लिए पुरुष मेडिटेशन, योग, प्राणायाम जैसी अच्छी आदतों का सहारा ले सकते हैं। इसी के साथ, कुछ मनपसंद चीजें करने से भी तनाव को कम किया जा सकता है। जैसे; म्यूजिक सुनना, वाकिंग करना, साइकिलिंग करना, गार्डनिंग करना और बुक्स पढ़ना जैसे अच्छी आदतें भी तनाव को कम करने में काफी सक्षम होती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply