नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? सेक्स हम सभी की जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण है और अटूट  हिस्सा माना जाता है। हमारे भारत देश में जहां आज भी दो अनजान लोगों की शादी की जाती है और उनको उम्र भर के लिए एक दूसरे से जोड़ दिया जाता है; वहां शारीरिक संबंध बनाने से उस जोड़े में भावनिक जुड़ाव बढ़ने में मदद मिलती है। सेक्स के जरिए ही महिला तथा पुरुष माता-पिता बनने का सुख प्राप्त करता है। शादी के बाद कुछ सालों तक सेक्स करने में लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है और वह बड़े आनंद से संभोग का सुख लेते हैं। लेकिन, शादी होने के कुछ सालों बाद जहां पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती है; वहां कुछ लोगों को सेक्स करने का मन नहीं करता है।  आज हम कामेच्छा बढ़ाने के लिए क्या करे ? क्या खाए ? इसके बारे में जानने वाले है |

इसके पीछे कई भावनिक, मानसिक और परिवारिक कारण हो सकते हैं। लेकिन, कामेच्छा में कमी आना उस जोड़े में अनबन पैदा कर सकता है। कामेच्छा की कमी के पीछे कई सारे साइंटिफिक रीजन दी मौजूद होते हैं। लेकिन, कामेच्छा की कमी होने पर पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है और अपने पार्टनर के साथ हमारे रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कामेच्छा की कमी मतलब सेक्स करने का मन ना होना या सेक्स की इच्छा में कमी आना। इस समस्या से उबरने के लिए किसी चिकित्सक से सलाह लेकर उचित तरीके का इलाज करवाना आवश्यक होता है।

जरूरी नहीं है; कि कामेच्छा की कमी सिर्फ पुरुषों में हो। महिलाओं के जिंदगी में भी एक दौर ऐसा आता है; कि उन्हें सेक्स करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। इसके पीछे कई कारण मौजूद होते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; कामेच्छा की कमी को दूर करने के लिए और कामवासना को बढ़ाने के लिए महिलाएं तथा पुरुषों को क्या-क्या करना चाहिए ?

कामुकता बढ़ाना क्यों जरूरी है ? Kamukta Badhana

कामुकता बढ़ाना क्यों जरूरी है
कामुकता बढ़ाना क्यों जरूरी है

कामेच्छा बढ़ाना इसलिए जरूरी होता है; क्योंकि हमारे जीवन में एक सुकून और आनंद का माहौल बना रहे। हमारे भारत देश में परिवार एक साथ रहने का चलन होता है। परिवार में अलग-अलग प्रकार के लोग होते हैं; जिनका स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग होता है।

ऐसे में, एक दूसरे के साथ एडजस्ट करते हुए लोगों में अनबन होना आम बात मानी जाती हैं। लेकि,न अगर घर के जितने भी जोड़े हैं; उनमें एक दूसरे के साथ एक अच्छा भावनिक जुड़ा बना रहे; तो पारिवारिक क्लेश कम होने में भी मदद मिल पाती है।

जैसे की हम सभी जानते हैं; शारीरिक संबंध बनाने से दो अनजान लोग एक दूसरे से जुड़ जाते हैं और एक दूसरे पर विश्वास करने लगते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के जरिए ही लोग माता-पिता बनने का सुख प्राप्त करते हैं।

अगर कामेच्छा की कमी, चाहे वह पुरुष में या महिला में हो; लेकिन इसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ सकता है। कामेच्छा बनी रहने से लोग एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं और मनमुटाव भूल जाते हैं। लेकिन, अगर कामेच्छा में कमी हो; तो भावनिक जुड़ाव कम होने लगता है।

यहां तक; कि कुछ लोगों में बच्चे पैदा करने में भी इस परेशानी की वजह से बहुत दिक्कतें का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, कामेच्छा बनी रहे और कामेच्छा बढ़ाने के लिए लोगों को तरह-तरह के उपायों को जरूर अपनाना चाहिए।

जिन लोगों की सेक्स करने का मन नहीं करता है या उनको कामुकता की कमी महसूस हो रही है; तो खुलकर अपने पार्टनर के साथ उस बारे में चर्चा करना चाहिए।

महिला तथा पुरुषों में कामुकता क्यों कम हो जाती है ? Kamukta Me Kami

कामुकता में कमी
कामुकता में कमी

निम्नलिखित कारणों की वजह से महिलाएं तथा पुरुषों में कामवासना की कमी देखी जाती है।

१) पुरुषों में कामुकता की कमी के कारण –

पुरुषों में कामेच्छा की कमी के बहुत सारे कारण पाए जाते हैं।

  1. गलत जीवनशैली और खराब दिनचर्या के चलते पुरुषों में कामवासना की कमी पाई जा सकती है।
  2. गलत खानपान की पद्धति के तहत जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से पुरुषों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है; जो कामेच्छा की कमी का कारण बनता है।
  3. अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, अवसाद, मनोविकार जैसे कारणों की वजह से पुरुषों में कामेच्छा की कमी देखी जाती है।
  4. शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है; जो कामेच्छा की कमी का कारण बनते हैं।
  5. पर्याप्त मात्रा में नींद एवं आराम ना करने के कारण भी पुरुषों में कामेच्छा की कमी देखी जाती है।
  6. विशिष्ट प्रकार की दवाइयां, एंटीबायोटिक्स का अधिक मात्रा में सेवन भी पुरुषों में कामेच्छा की कमी का कारण बनते हैं।
  7. पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल कम होना और हार्मोन असंतुलन के कारण भी कामेच्छा की कमी देखी जाती है।
  8. मोटापा, हाई बीपी, थायराइड तथा डायबिटीज जैसी शारीरिक बीमारीया भी पुरुषों में कामेच्छा की कमी के कारण बनते हैं।
  9. फीमेल पार्टनर के साथ अत्याधिक सेक्स करने से भी पुरुषों में कामेच्छा की कमी का अनुभव हो सकता है।
  10. अत्याधिक हस्तमैथुन करने से यौन तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसका परिणाम कामेच्छा की कमी पर होता है और कामेच्छा में कमी आ जाती है।

२) महिलाओं में कामेच्छा की कमी के कारण –

महिलाओं में निम्नलिखित कारणों की वजह से कामवासना की कमी देखी जाती है।

  1. गर्भावस्था और स्तनपान के कारण महिलाओं में कामवासना की कमी आ जाती है।
  2. अगर महिलाओं को कोई यौन संबंधित संबंधित समस्या है; तो उनमें कामेच्छा की कमी आ सकती है।
  3. जीवनसाथी का खराब व्यवहार और उसके प्रति अविश्वास भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी का कारण बनते हैं।
  4. रजोनिवृत्ति का दौर भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी का कारण बनता है।
  5. हार्मोन असंतुलन के कारण भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी देखी जा सकती हैं।
  6. यौन उत्पीडन का इतिहास भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी का कारण बनता है।
  7. कई अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे; डायबिटीज, थाइरॉएड जैसी बीमारियों के तहत महिलाओं में कामेच्छा की कमी देखी जाती है
  8. अत्यधिक मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी लेकर आते हैं।
  9. विशिष्ट प्रकार की सर्जरी होने के बाद महिलाओं में कामेच्छा की कमी देखी जा सकती है।
  10. विशिष्ट प्रकार की दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन महिलाओं में कामेच्छा की कमी लेकर आता है।

पुरुषों और महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए ?

कामेच्छा को बढ़ाने के लिए
कामेच्छा को बढ़ाने के लिए

निम्नलिखित घरेलू उपायों को अपनाकर पुरुष और महिलाएं कामेच्छा की कमी दूर कर सकते हैं और कामेच्छा को बढ़ा सकते हैं।

१) संतुलित आहार –

दोस्तों, हमारी सेहत का राज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में खाए जाने वाले अन्न में ही छुपा होता है। अगर हम सही तरीके का ताजा भोजन करते हैं; तो हमें स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न होने की आशंका कम हो जाती हैं। पुरुषों और महिलाओं में कामेच्छा की कमी को दूर करने के लिए और कामेच्छा को बढ़ाने के लिए संतुलित आहार करना बहुत ही आवश्यक होता है।

संतुलित आहार के तहत सभी पोषक तत्व युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए; जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद हो। हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, पनीर, मछली, अंडे, स्प्राउट्स, सलाद, दही, ड्राई फ्रूट्स जैसे पदार्थ पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। इसीलिए, पुरुषों और महिलाओं को अपने कामेच्छा की कमी को दूर करने के लिए इन सभी पदार्थों को अपने आहार में समाविष्ट करना होगा।

२) एक्सरसाइज –

कामेच्छा की कमी को दूर करने के लिए पुरुषों और महिलाओं को विविध प्रकार की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए। एक्सरसाइज तथा योग, प्राणायाम का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। योग तथा प्राणायाम अंदरुनी रूप से शरीर को मजबूत बनाने में और मानसिक रूप से शांति प्रदान करने में बहुत ही कारगर माने जाते हैं। अगर पुरुष और महिलाएं किसी अवसाद या तनाव के कारण कामेच्छा की कमी महसूस कर रहे हो; तो उनको मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए; ताकि वह अपनी कामेच्छा की कमी को दूर कर सकें।

३) पर्याप्त नींद –

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतना काम करते हैं; कि उन्हें ठीक तरीके से नींद लेना और आराम करना भी संभव नहीं हो पाता है। लेकिन, पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। मानसिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए और शारीरिक मजबूती बढ़ाने के लिए सभी को पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत ही आवश्यक होता है। नींद ना लेने के कारण हम थकान एवं कमजोरी का अनुभव करते हैं; जिसके तहत यौन कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। पुरुषों और महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए कम से कम ८ घंटों की नींद लेना आवश्यक होता है।

४) तनाव कम करें –

भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप को कंपटीशन में टिकाए रखने के लिए पुरुष और महिलाएं अनगिनत तरीके से काम करने की चाहत रखते हैं। लेकिन, इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से वह काफी तनाव में आ जाते हैं। तनाव आने के कारण पुरुष और महिलाओं के प्रजनन क्षमता में भी काफी गिरावट आ जाती है। इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुष और महिलाएं जितना हो सके; उतना तनाव कम करने की कोशिश करें।

तनाव कम करने के लिए पुरुष और महिलाएं मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। इसी के साथ, तनाव कम करने के लिए अपने मनपसंद चीजें करने से भी काफी फायदा देखने को मिलता है। पुरुष और महिलाएं कामेच्छा में वृद्धि करने के लिए हमेशा चिंता मुक्त रहें और किसी भी परिस्थिति में हंसते रहने से तनाव मुक्त होने में भी मदद मिल पाती है।

५) गलत आदतें –

शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन करने से पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और कामेच्छा में कमी देखी जाती है। इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुषों और महिलाओं को सबसे पहले इन सभी गलत आदतों को त्यागना होगा। महिलाओं में इन सभी गलत आदतों के कारण इतना बुरा प्रभाव पड़ता है; कि आप सोच भी नहीं सकते! महिलाओं के हार्मोन में असंतुलन और मासिक धर्म की अनियमितता देखी जाती है।

आजकल गलत आदत को छुड़ाने के लिए कई तरह के मेडिकल कैंप तथा सेंटर मौजूद होते हैं; जो हमारे मदद कर पाते हैं। कामेच्छा की वृद्धि करने के लिए पुरुषों और महिलाओं को इन गलत आदतों को छोड़ना बहुत ही आवश्यक होता है।

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा – Purush Ka Sex Karne ka Man Banane Ki Ayurvedic Dawa

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करके पुरुष कामेच्छा में वृद्धि कर सकते हैं। आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल करने से पुरुष को सेक्स करने का मन करेगा |

१) अकरकरा –

पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि करने के लिए यह सबसे ताकतवर और असरदार जड़ी बूटी मानी जाती है। अकरकरा का सेवन करने से पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि होती है और शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी यौन संबंधित समस्याओं का भी समाधान मिल पाता है। जिन पुरुषों को यौन कमजोरी का अनुभव हो रहा है; उनको भी इस दवाई का सेवन करने से यौन शक्ति प्राप्त हो पाती है।

२) अश्वगंधा –

कामोत्तेजक और वीर्य वर्धक गुणों से युक्त अश्वगंधा जड़ी बूटी एवं औषधि का सेवन पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। जिन पुरुषों को कामेच्छा की कमी है; उनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल भी कम हो जाती हैं।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल बढ़ाने के लिए और कामेच्छा में वृद्धि करने के लिए पुरुषों को अश्वगंधा नामक जड़ी-बूटी का सेवन अवश्य करना चाहिए। अश्वगंधा औषधि का सेवन ना सिर्फ कामोत्तेजक होता है; बल्कि वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है और शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ाता है।

३) गोखरू –

गोखरू नामक जड़ी-बूटी एवं औषधि का सेवन पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि करता है। जिन पुरुषों को यौन कमजोरी का अनुभव हो रहा है; उनमें कामेच्छा की भी कमी देखी जाती हैं।

इन दोनों समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुषों को आयुर्वेदिक चिकित्सा की सलाह के अनुसार गोखरू का सेवन अवश्य करना चाहिए; ताकि वह कामेच्छा में वृद्धि कर सके। गोखरू का सेवन पुरुषों में सेक्स करने का मूड बनाने में वृद्धि करता है और सेक्स टाइमिंग को भी बढ़ाता है।

४) शिलाजित –

पुरुषों में यौन संबंधित समस्याओं का समाधान पाने के लिए शिलाजीत नामक औषधि का सेवन काफी पुराने जमाने से होता आ रहा है। शिलाजीत एक बहुत ही ताकतवर एवं शक्तिवर्धक जड़ी-बूटी मानी जाती है; जो पुरुषों में यौन संबंधित समस्या का निवारण करने में सक्षम होती हैं।

जिन पुरुषों को यौन कमजोरी और कामेच्छा की कमी खल रही है; उनको शिलाजीत जड़ी-बूटी का सेवन अवश्य करना चाहिए। शिलाजीत औषधि का सेवन करने के बाद कामेच्छा में वृद्धि होती है, वीर्य की गुणवत्ता में सुधार आता है और शुक्राणुओं की संख्या में भी इजाफा देखा जाता है।

महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा – Aurat Ka Sex Karne ka Man Banane Ki Ayurvedic Dawa

महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

कामक्रीड़ा करने में वृद्धि करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार अवश्य करना चाहिए। आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल करने से औरत को सेक्स करने का मन करेगा |

१) शतावरी –

महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए और यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए शतावरी एक बहुत ही जानी-मानी, असरदार, गुणकारी और भरोसेमंद औषधि साबित होती हैं। शतावरी का सेवन करने के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन होता है; जिसके तहत कामेच्छा में भी वृद्धि होती है। जिन महिलाओं को यौन कमजोरी और कामेच्छा की कमी खल रही है; उनको शतावरी का सेवन अवश्य करना चाहिए। शतावरी जड़ी-बूटी महिलाओं के लिए बहुत ही गुणकारी मानी गई है।

२) अशोक वृक्ष की छाल –

कामेच्छा में वृद्धि करने के लिए महिलाओं को अशोक वृक्ष की छाल का सेवन किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार अवश्य करना चाहिए। महिलाओं में अशोक वृक्ष की छाल का सेवन करने से ना सिर्फ कामेच्छा में वृद्धि होती है; बल्कि योनि और गर्भाशय से अनियमित रक्तस्त्राव को नियंत्रित करने में भी यह औषधि कारगर मानी जाती हैं।

३) अश्वगंधा  –

चिंता तथा तनाव के कारण जिन महिलाओं को कामेच्छा में कमी आ गई है और उनको सेक्स करने का मन नहीं करता है; तो उनको अश्वगंधा जड़ी बूटी का सेवन अवश्य करना चाहिए। अश्वगंधा जड़ी बूटी का सेवन करने से महिलाओं में तनाव को कम किया जा सकता है और उनको मानसिक शांति प्रदान हो सकती हैं।

कामोत्तेजक गुणों से युक्त अश्वगंधा औषधि का सेवन महिलाओं में कामेच्छा की वृद्धि करती है और शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखती हैं। दरअसल, अश्वगंधा का सेवन करने के बाद महिलाओं में सेक्स हार्मोन उत्तेजित होते हैं; जिसके तहत उन्हें सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है।

४) जिंकगो बिलोबा –

इस दवाई का सेवन करने के बाद महिलाओं को मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। तनाव कम होने के कारण महिलाओं में सेक्स की इच्छा जगती है और कामेच्छा में वृद्धि होती है।

इस दवाई का सेवन महिलाओं के जननांगों के क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है, मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और सेक्स करने की इच्छा प्रबल करता है।

कामेच्छा बढ़ाने के लिए पतंजलि दवा : Kamechha ki Patanjali Dawa

कामेच्छा बढ़ाने के लिए पतंजलि दवा
कामेच्छा बढ़ाने के लिए पतंजलि दवा

कामेच्छा बढ़ाने के लिए निम्नलिखित पतंजलि दवाइयों का सेवन करने से काफी लाभ मिलते हैं।

१) पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल – Patanjali Ashwashila Goli

पतंजलि द्वारा निर्मित अश्वशिला कैप्सूल में अश्वगंधा और शिलाजीत जैसे ताकतवर जड़ी बूटियों का मिश्रण होता है। पतंजलि द्वारा निर्मित इस दवाई को बनाने में शुद्ध शिलाजीत और अश्वगंधा का इस्तेमाल किया गया है। इस दवाई का सेवन कामेच्छा में वृद्धि करने के लिए तथा अन्य यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार इस दवाई का सेवन करने से कामेच्छा में वृद्धि की जा सकती है।

२) पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल – Patanjali Ashwagandha Capsule

जैसा कि हम सभी जानते हैं; अश्वगंधा का सेवन करने से यौन कमजोरी को दूर किया जा सकता है और यौन संबंधित समस्याओं का निवारण भी हो पाता है। अश्वगंधा एक बहुत ही ताकतवर जड़ी बूटी होती है; जो यौन समस्याओं के साथ-साथ अन्य शारीरिक समस्याओं का निवारण करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। पतंजलि द्वारा निर्मित अश्वगंधा कैप्सूल का सेवन करने से कामेच्छा में वृद्धि होती हैं, यौन कमजोरी दूर होती हैं और यौन शक्ति का संचार होता है।

३) दिव्य यौवनामृत वटी – Patanjali Divya Youvnamrit Vati

किसी भी प्रकार की लैंगिक समस्या हो; पतंजलि द्वारा निर्मित दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन उस समस्या का निवारण करने में सक्षम होती हैं। दिव्य यौवनामृत वटी को बनाने में कई प्रकार की जड़ी बूटियां एवं औषधियां इस्तेमाल की जाती है; इसीलिए यह दवाई बहुत ही ताकतवर और असरदार मानी जाती है। इस दवाई को बनाने में शतावर, स्वर्ण भस्म, अकरकरा, शुद्ध कुचला, सफेद मूसली, जावित्री, शुद्ध शिलाजीत, अश्वगंधा, वंग भस्म, प्रवाल पिष्टी नामक अनगिनत जड़ी बूटियां इस्तेमाल की जाती है। दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन यौन कमजोरी को दूर भगाता है, हारमोंस का संतुलन बनाए रखता है और कामेच्छा में वृद्धि करता है।

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की एलोपैथिक दवा : Male Kamechha ki Allopathic Medicine

आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ, पुरुष एलोपैथिक दवाइयों का सेवन करके भी कामेच्छा में वृद्धि कर सकते हैं। कामेच्छा में कमी की समस्या होने के बाद पुरुष किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर स्थिति की गंभीरता के अनुसार आपको एलोपैथिक दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

वैसे तो, मेडिकल स्टोर पर आपको कई प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां मिल जाएंगी; जो कामेच्छा बढ़ाने में और सेक्स पावर बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। लेकिन, किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह लेना आवश्यक होता है; क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और दवाइयों के प्रति उनकी शारीरिक प्रतिक्रिया भी अलग-अलग होती हैं।

तडालाफिल, सिल्डेनाफिल, अवानाफिल, वार्डनाफिल जैसे कुछ एलोपैथिक दवाइयां हैं; जिनका सेवन मौखिक रूप से किया जा सकता है। इन सभी दवाइयों का सेवन पुरुषों के लिंग के क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है, लिंग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और कामेच्छा में वृद्धि करता है।

इसी के साथ, जिन पुरुषों को स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसी यौन संबंधित समस्याएं हैं; उनको भी डॉक्टर की परामर्श के अनुसार इन दवाइयों का सेवन करने से लाभ देखने को मिलते हैं।

महिलाओं की कामेच्छा बढ़ाने की एलोपैथिक दवा : Female Kamechha ki Allopathic Medicine :

महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ, एलोपैथिक दवाइयों का सेवन भी किया जा सकता है। पिंक वियाग्रा, विगिनी प्लस १००%, ७ डेज वूमेन फीलिंग कैप्सूल जैसी दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार महिलाओं को अवश्य करना चाहिए; ताकि उनके कामेच्छा की कमी दूर हो सके और कामेच्छा में वृद्धि हो सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply