नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, संबंध बनाने के दौरान वीर्य योनि से बाहर निकल जाता है इस विषय के बारे में। दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अटूट हिस्सा माना जाता है। सेक्स की प्रक्रिया के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी होता है; तभी एक महिला प्राकृतिक रूप से गर्भवती हो पाती हैं।

सेक्स की प्रक्रिया के दौरान कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जैसे; सेक्स करने के बाद पुरुषों का वीर्य महिलाओं के योनि में से बाहर आने लगता है। दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं; जो इस समस्या से गुजरते ही हैं। ऐसे में, सवाल पैदा होता है; कि महिलाओं के योनि में से अगर वीर्य बाहर निकल जाता है; तो क्या वह महिला प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर सकती हैं?

इस समस्या के चलते लोग काफी असमंजस में आ जाते हैं और किसी के भी साथ यह बात शेयर नहीं कर पाते हैं। ऐसी अवस्था में आपको डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही जरूरी माना जाता है। पुरुषों के वीर्य में शुक्राणु मौजूद होते हैं; जो महिलाओं के शरीर में जाकर फॉलिकल से मिलन करते हैं और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद महिला गर्भवती हो पाती है।

परंतु, अगर पुरुषों का वीर्य ही महिलाओं के योनि में से बाहर आ जाता हो; तो शुक्राणु फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया नहीं कर पाते हैं और महिला प्राकृतिक रूप से गर्भवती नहीं हो पाती हैं। हालांकि, सभी मामलों में यह बात सच नहीं होती हैं। प्राकृतिक रूप से गर्भधारण न होने के पीछे अनगिनत प्रकार के अन्य समस्याएं और कारण भी पाए जाते हैं।

वैसे देखा जाए; तो शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरुषों का वीर्य थोड़ी बहुत मात्रा में महिलाओं के योनि में से बाहर आ जाता है; जो कि बहुत ही सामान्य बात मानी जाती हैं। परंतु अगर महिलाओं के योनि में से अतिरिक्त मात्रा में पुरुषों का वीर्य बाहर आ रहा है; तो यह किसी गंभीर समस्या के संकेत और लक्षण माने जा सकते हैं।

ऐसी स्थिति में आपको इस समस्या को बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, पुरुषों का वीर्य महिलाओं के योनि में से बाहर न निकले इसके लिए विविध प्रकार की सेक्स पोजीशन को अपनाते हुए सेक्स करना चाहिए और कुछ विशिष्ट बातों का ध्यान भी रखा जाना चाहिए।

तो दोस्तों, आज जानेंगे, संबंध बनाने के दौरान वीर्य योनि में से बाहर निकल जाता है; इस विषय के बारे में पूरी जानकारी।

प्राइवेट पार्ट से पूरा सीमन बाहर आ जाता है तो क्या होगा ? Private Part Se Semen Bahar Ana

पूरा सीमन बाहर आ जाता है
पूरा सीमन बाहर आ जाता है

एक महिला को प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने के लिए पुरुषों के वीर्य की मात्रा, वीर्य की गुणवत्ता, शुक्राणु की संख्या, गतिशीलता तथा शुक्राणु की गुणवत्ता, महिलाओं के फॉलिकल्स की गुणवत्ता और उनकी संख्या; यह सारे ही फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अगर नियमित रूप से सेक्स करते हुए महिलाओं के योनि में से पुरुषों का वीर्य स्खलित होने के बाद पूरी तरीके से बाहर निकल जाता है; तो एक महिला को प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में काफी परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

क्योंकि, पुरुषों के वीर्य में मौजूद शुक्राणु महिलाओं के शरीर में जाकर फॉलिकल्स के साथ मिलन करते हैं और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया होती है; जिसके चलते एक महिला प्राकृतिक रूप से गर्भवती होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

परंतु, वीर्य स्खलित होने के बाद महिलाओं के योनि में जाने के बजाय वीर्य योनि में से बाहर निकल जा रहा है; तो पुरुषों के शुक्राणु महिलाओं के शरीर में प्रवेश ही नहीं कर पाते हैं और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया नहीं हो पाती है। ऐसा होने पर महिला की प्राकृतिक रूप से गर्भवती होने की संभावनाएं काफी हद तक काम हो जाती हैं।

अगर प्राइवेट पार्ट से पूरा सीमन बाहर आ जाता है; तो यह किसी गंभीर समस्या के लक्षण और संकेत भी माने जा सकते हैं। इसीलिए, ऐसा लगातार कई दिनों तक होने पर कपल्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर इस समस्या के बारे में उनसे परामर्श जरूर करना चाहिए।

प्रेग्नेंट होने के लिए संबंध बनाने के दौरान वीर्य योनि में से बाहर निकलने से कैसे रोकें ? Virya Yoni Se Bahar Na Nikle Iske Liye Kya Kare ?

अगर एक महिला प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना चाहती हैं और उसके योनि में से वीर्य बाहर निकल जाता है; तो सेक्स करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए, जिससे एक महिला के योनि में से वीर्य बाहर ना निकले।

१) डीप पेनिट्रेशन –

अगर एक महिला चाहती है, कि सेक्स करते समय उसके योनि में से वीर्य बाहर न निकले; तो अपने पुरुष साथी का लिंग उसे अपने योनि के गहराई तक प्रवेश करना जरूरी होता है। अगर एक महिला के योनि में लिंग डीप पेनिट्रेट होता है; तो वीर्य स्खलित होने के बाद वीर्य योनि में से बाहर आने के चांसेस काफी हद तक काम हो जाते हैं। साथ ही, डीप पेनिट्रेशन होने की वजह से ऑर्गेज्म को प्राप्त करने में भी आसानी होती है और वीर्य स्खलित होने के बाद शुक्राणु महिला के गर्भाशय तक आसानी से पहुंच पाते हैं। ऐसा होने पर वीर्य बाहर भी नहीं आता है और महिला प्रेग्नेंट होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।

२) ऑर्गेज्म –

आमतौर पर, सेक्स के दौरान पुरुष जल्दी ऑर्गेज्म को प्राप्त कर लेते हैं; वहीं दूसरी ओर महिलाओं को ऑर्गेज्म प्राप्त करने में थोड़ा समय जरूर लगता है। परंतु, ऑर्गेज्म को प्राप्त करते हुए महिलाओं के पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों में ऐंठन पैदा होती हैं; जो शुक्राणुओं को अपने तरफ खींचने में मददगार साबित होती है। ऐसा होने पर वीर्य बाहर नहीं निकलता है और महिला के गर्भवती होने की संभावनाएं भी काफी मात्रा में बढ़ जाती हैं। साथ ही, ऑर्गेज्म को प्राप्त करने के बाद एक महिला को भी पूरी संतुष्टि का अनुभव होता है।

३) हिप्स के नीचे तकिया –

अगर महिलाओं के योनि में से पुरुषों का वीर्य बाहर निकल जाता है; तो सेक्स करते हुए महिलाओं को अपने कमर के नीचे तकिया रखते हुए सेक्स करना चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं के योनि का हिस्सा ऊपर की ओर उठ जाता है और लिंग का योनि में गहराई तक प्रवेश होता है; जिसके चलते वीर्य स्खलित होने के बाद भी पुरुषों का वीर्य योनि में से बाहर आने की संभावनाएं कम हो जाती हैं और प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। सेक्स खत्म होने के बाद भी तकिया को लगभग १० से १५ मिनट के लिए अपने कमर के नीचे ही रखा जाना चाहिए और इसी अवस्था में लेटे रहना चाहिए।

४) सेक्स टाइमिंग –

अगर महिलाओं को अपने योनि में से वीर्य निकलने की समस्या से छुटकारा पाना है; तो उन्हें सेक्स टाइमिंग काफी विशेष तौर पर ध्यान रखना जरूरी होता है। सुबह के समय पुरुषों के शरीर में यौन उत्तेजना अधिक होती हैं; जिसके चलते इस समय शरीर में मौजूद शुक्राणु भी ज्यादा ताकतवर होते हैं। इसीलिए, हो सके; तो सुबह के समय सेक्स करने की कोशिश करें। साथ ही, सेक्स करते हुए अपने कमर के नीचे तकिया लगा कर रखें और सेक्स पूर्ण होने के बाद भी १० से १५ मिनट तक इस अवस्था में लेटे रहे। ऐसा करने से वीर्य योनि के बाहर नहीं आता है और गर्भवती होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

संबंध बनाने के दौरान वीर्य बाहर न निकले इसके लिए सेक्स पोजीशन की जानकारी : Best Sex Position Jisase Virya Andar Rukega 

अगर शारीरिक संबंध बनाते हुए पुरुषों का वीर्य महिलाओं के योनि में से बाहर आ जाता है; तो निम्नलिखित सेक्स पोजीशन को अपनाते हुए सेक्स करने से लाभ देखने को मिलते हैं।

१) डॉगी स्टाइल सेक्स पोजिशन –

यह सेक्स पोजीशन आजकल बहुत ही लोकप्रिय होती जा रही है। क्योंकि, इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करने के अनगिनत फायदे देखने को मिलते हैं। सबसे पहले, तो इस पोजीशन में सेक्स करते हुए महिलाओं के योनि में से स्पर्म निकलने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। साथ ही, यह सेक्स पोजिशन ऑर्गेज्म को प्राप्त करने में भी बहुत ही ज्यादा मदद पूर्ण साबित होती हैं। इस सेक्स पोजीशन के तहत पुरुषों का लिंग योनि में गहराई तक जाता है; जिसके चलते स्पर्म बाहर नहीं निकलता है और गर्भवती होने की संभावनाएं भी काफी हद तक बढ़ जाती हैं।

२) लेग्स ऑन शोल्डर –

इस सेक्स पोजिशन में सेक्स करते हुए महिला साथी अपने दोनों पर पुरुष साथी के कंधों पर रख देती हैं और पुरुष साथी अपना लिंग महिला साथी के योनि में गहराई तक डालता है। ऐसा होने पर ऑर्गेज्म को प्राप्त करने में आसानी होती है, पुरुषों का लिंग गहराई तक जाने की वजह से वीर्य स्खलित होने के बाद योनि के बाहर आने की संभावनाएं कम हो जाती हैं और शुक्राणु तैरते हुए गर्भाशय तक आसानी से पहुंच पाते हैं। ऐसा होने पर महिला साथी की प्रेग्नेंट होने की संभावना है काफी मात्रा में बढ़ जाती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply