नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, सेक्स के दौरान वीर्य कम निकलता है, क्या वजह है? इस विषय के बारे में। दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अटूट हिस्सा माना जाता है। परंतु, हमारे समाज में आज भी सेक्स संबंधित समस्याओं के बारे में या शारीरिक संबंध बनाने के बारे में चर्चा करने से परहेज किया जाता है।

समाज की मर्यादाओं के चलते लोग अपने सेक्स रिलेटेड प्रॉब्लम्स किसी के भी साथ शेयर नहीं कर पाते हैं; जिसके चलते यह समस्याएं दिन पर दिन जटिल होते जाती हैं। सेक्स के दौरान कई पुरुषों के लिंग में से जो वीर्य निकलता है; उसकी मात्रा काफी कम होती है। सेक्स के बाद होने वाले वीर्य स्खलन की मात्रा में कमी के पीछे कई सारे कारण मौजूद होते हैं।

कारण चाहे कोई भी हो; परंतु सेक्स के बाद पर्याप्त मात्रा में वीर्य सफल इतना होने पर महिला साथी को गर्भधारण करने में काफी दिक्कत का अनुभव हो सकता है। अगर सेक्स के बाद निकलने वाला वीर्य की मात्रा कम होने के साथ-साथ; उसकी गुणवत्ता में भी कोई खराबी है और वीर्य गाढ़ा होने की बजाय पतला है; तब भी महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सेक्स के बाद करने के बाद पुरुषों के लिंग में से निकलने वाली वीर्य की मात्रा को बढ़ाने के लिए पुरुष अपने जीवन शैली में और आहार की पद्धति में विशेष रूप से बदलाव कर सकते हैं; जिसके चलते प्राकृतिक तरीके से वीर्य की मात्रा बढ़ सकती हैं। साथ ही, समस्याएं नियंत्रित न होने पर डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी माना जाता है।

तो दोस्तों, आज जानेंगे; सेक्स के बाद वीर्य कम निकलने पर क्या करना चाहिए; इस विषय के बारे में पूरी जानकारी।

वीर्य कम निकलने के कारण – Virya Kam Nikalne Ke Karan

वीर्य कम निकलने के कारण
वीर्य कम निकलने के कारण

दोस्तों, पुरुषों के लिंग में से वीर्य का,म निकलने के या पुरुषों के शरीर में वीर्य की कमी होने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

  1. अतिरिक्त शराब, धूम्रपान तथा तंबाकू के पदार्थ का किया गया सेवन पुरुषों के लिंग में रक्त प्रवाह को कम कर देता है और यौन उत्तेजना में कमी हो जाती है; जिसके चलते वीर्य की गुणवत्ता पर असर होता है और वीर्य कम निकलता है।
  2. बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिलती है और शरीर में हारमोंस का परिवर्तन हो जाता है; जिसके चलते वीर्य की कमी हो जाती है।
  3. विशिष्ट प्रकार की दवाइयां का लंबे समय तक किया गया सेवन भी पुरुषों में वीर्य की कमी का कारण बनता है।
  4. अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव के चलते भी पुरुषों में वीर्य स्खलन करते समय परेशानियां उत्पन्न होती है और सेक्स के दौरान वीर्य कम निकलता है।
  5. रिश्तो में अनबन भी सेक्स करते समय लिंग में से निकलने वाले वीर्य की मात्रा में कमी का कारण बनता है।
  6. शीघ्रपतन, स्तंभन दोष तथा अन्य यौन संबंधित समस्याओं के चलते भी पुरुषों में सेक्स के दौरान वीर्य कम निकलने की समस्या हो जाती हैं।
  7. पुरुषों को अगर लंबे समय तक शारीरिक, मानसिक तथा यौन संबंधित समस्या है; तब भी पुरुषों के वीर्य में कमी देखी जाती है।

सेक्स के दौरान वीर्य कम निकलता है तो क्या करें ? Sex Ke Dauran Virya Kam Niklta hai to Kya Kare ?

सेक्स के दौरान निकलने वाले वीर्य की मात्रा को बढ़ाने के लिए पुरुष निम्नलिखित घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

१) घी –

अगर पुरुषों को अपने शरीर में वीर्य की कमी खल रही है और वह प्राकृतिक तरीके से वीर्य की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं; तो उन्हें देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए। रोज रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच देसी घी और मिश्री मिलाकर पीने से पुरुष अपने शरीर में वीर्य की मात्रा को आसानी से बढ़ा सकते हैं। साथ ही, घी का सही तरीके से किया गया सेवन पुरुषों के शरीर में वीर्य की गुणवत्ता को भी बढ़ता है तथा शुक्राणु की संख्या में भी इजाफा करता है। हमारे भारतीय घरों में देसी घी का इस्तेमाल लगभग रोजाना तौर पर किया जाता है। लेकिन, ध्यान रहे; सिर्फ देसी घी का ही सेवन और मिश्री का ही सेवन किया जाना चाहिए।

२) लहसून –

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का तड़का लगाने की रीति हमारे हर भारतीय घर में काफी पुराने जमाने से चलती आ रही है। लहसुन का सही तरीके से किया गया सेवन पुरुषों के शरीर में फर्टिलिटी को बढ़ाता है, शुक्राणु की संख्या को बढ़ाता है और वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। कामोत्तेजक, वीर्य वर्धक, लिंगवर्धक तथा शुक्राणु वर्धक गुणों से युक्त लहसुन का सेवन करने के बाद पुरुष आसानी से अपने यौन स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं। साथ ही, लहसुन को घी में भूनकर भी खाया जा सकता है।

३) पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज –

लिंग से जुड़ी लगभग हर समस्या का निवारण करने के लिए और पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है। कीगल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, प्लैंक एक्सरसाइ या अन्य किसी प्रकार की पेल्विक फ्लोर मसल्स की एक्सरसाइज को विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करने के बाद पुरुषों के पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में मजबूती आती है और रक्त प्रवाह तेजी से बढ़ता है; जिसके चलते लिंग में यौन उत्तेजना बढ़ती है और वीर्य की मात्रा में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं।

४) बुरी आदतों से दूरी –

शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ जैसे नशीली चीजों का अत्यधिक मात्रा में किया गया सेवन पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को पूरी तरीके से कमजोर बना देता है और वीर्य की गुणवत्ता को भी गिरा देता है। ऐसा होने पर पुरुषों के वीर्य में पतलापन आ जाता है और शीघ्रपतन, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी अन्य गंभीर जटिलताए पैदा हो सकती है। अपने वीर्य को गाढ़ा बनाने के लिए और प्राकृतिक तरीके से वीर्य की मात्रा को बढ़ाने के लिए पुरुषों को इन सभी गलत आदतों से हमेशा के लिए दूरी बनाना बहुत ही जरूरी माना जाता है।

वीर्य की कमी न होने के लिए क्या खाएं ? Virya Ki Kami Na Hone Ke Liye Kya Khaye ?

वीर्य की कमी न होने के लिए क्या खाएं
वीर्य की कमी न होने के लिए क्या खाएं

दोस्तों, वीर्य की कमी से सुरक्षित रहने के लिए और शरीर में वीर्य की मात्रा को संतुलित बनाए रखने के लिए पुरुषों को निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को अपने आहार में समावेश करना जरूरी माना जाता है।

१) जिंक रिच फूड –

जिंक एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है; जो पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए और यौन स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए उचित मात्रा में होना सबसे जरूरी माना जाता है। पुरुषों के शरीर में जिंक की कमी होने पर उन्हें विविध प्रकार की यौन संबंधित समस्याएं हो सकती है। बीन्स, रेड मीट, जौ तथा ऐसे ही जिंक से भरपूर पदार्थ का अपने आहार में समावेश करने से पुरुष आसानी से शरीर में वीर्य की गुणवत्ता तथा वीर्य की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इन सभी जिंक युक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद शरीर में वीर्य की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ; शुक्राणुओं की गतिशीलता, शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गुणवत्ता को भी बढ़ाया जा सकता है।

२) डार्क चॉकलेट –

डार्क चॉकलेट का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में वीर्य की गुणवत्ता तथा शुक्राणु की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ कामेच्छा में वृद्धि हो जाती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद विविध प्रकार के अमीनो एसिड शरीर में वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणु की संख्या को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार होते हैं। अगर पुरुषों को वीर्य की कमी खल रही है; तो उन्हें अपने आहार में उच्च क्वालिटी के डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करना चाहिए।

३) ब्रोकोली –

शरीर में वीर्य की मात्रा को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए पुरुषों को ब्रोकली का सेवन भी जरूर करना चाहिए। ब्रोकली में मौजूद विविध प्रकार के पोषक तत्व पुरुषों के शरीर में वीर्य की मात्रा और गुणवत्ता तथा शुक्राणु की संख्या को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार होते हैं।

४) केला –

रोजाना तौर पर सिर्फ एक केले का किया गया सेवन पुरुषों को मर्दाना ताकत प्रदान करता है। केले का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में शुक्राणु की संख्या, गुणवत्ता और वीर्य की गुणवत्ता तथा मात्रा को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। केले में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रभावी माने जाते हैं।

५) अनार –

शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ अनार का सही तरीके से किया गया सेवन पुरुषों में यौन स्वास्थ्य को भी बढ़ता है। अगर पुरुष रोजाना तौर पर अनार का सेवन करते हैं; तो उन्हें शरीर में कभी भी वीर्य की कमी नहीं खलता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों के शरीर को डिटॉक्सिफाई करते हैं और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। अनार का सेवन करने के बाद पुरुष बहुत ही आसानी से अपने शरीर में शुक्राणु तथा वीर्य की मात्रा और संख्या को बढ़ा सकते हैं।

क्या सेक्स करते समय वीर्य कम निकलने से प्रेगनेंसी में प्रॉब्लम होगी ? Sex Karte Samay Virya Kam Niklne se Pregnancy

दोस्तों, जाहिर है; सेक्स की प्रक्रिया के दौरान पुरुषों के लिंग में सही तनाव बनना, तनाव लंबे समय तक बना रहना, पुरुषों के लिंग में से वीर्य स्खलन का समय सही होना और स्खलित होने वाले वीर्य की मात्रा भी संतुलित होना; यह फैक्टर नेचरली कंसीव करने के लिए या प्राकृतिक गर्भधारण प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फैक्टर माने जाते हैं।

अगर किसी कारणवश्यक पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में खराबी है; तो एक महिला साथी को प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण करने में काफी परेशानियों का अनुभव हो सकता है। सेक्स करते समय अगर पुरुषों के लिंग में से निकलने वाले वीर्य की मात्रा कम होती है; तो इससे प्रेगनेंसी में दिक्कत जरूर आ सकती है।

साथ ही, सेक्स करते समय पुरुषों के लिंग में से निकलने वाली वीर्य की मात्रा कम होने के साथ-साथ, वीर्य पतला है या वीर्य की गुणवत्ता में कोई खराबी है; तब तो एक महिला साथी को प्राकृतिक गर्भधारण करने में खासी परेशानी जरूर हो सकती हैं।

सेक्स के दौरान पुरुषों के लिंग में से निकलने वाले वीर्य में शुक्राणु मौजूद होते हैं; जो महिला को गर्भधारण करने के लिए सबसे जरूरी माने जाते हैं। अगर पुरुषों के शरीर में से निकलने वाली वीर्य की मात्रा कम है; तो जाहिर है शुक्राणु की मात्रा भी कम होती है और कम शुक्राणुओं के साथ नेचरली कंसीव करना काफी दिक्कत भरा होता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply