नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, सेक्स करके अपना वजन कम कैसे करें इस विषय के बारे में। दोस्तों, आजकल दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी मोटापा, बढ़ता हुआ वजन और उसकी वजह से उत्पन्न होने वाली शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से परेशान हो चुका है।

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं; जो अपने बढ़े हुए वजन, लटका हुआ पेट की वजह से और मोटापे की वजह से काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। शरीर का बढ़ता हुआ वजन कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक तथा यौन संबंधित समस्याओं को निमंत्रित करता है।

बदली हुई जीवन शैली, गलत खानपान की पद्धति, जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन, शराब, धूम्रपान का अत्यधिक सेवन, बढ़ता हुआ शारीरिक एवं मानसिक तनाव, व्यायाम का अभाव जैसे अनगिनत कारणों की वजह से महिलाएं तथा पुरुष; यहां तक की छोटे बच्चे भी मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं।

इस मोटापे से छुटकारा पाने के लिए हर कोई अनगिनत प्रकार की मशक्कत करते हुए दिखाई देता है। परंतु, क्या आप जानते हैं; सेक्स करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं? जी हां! दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अटूट हिस्सा माना जाता है। सेक्स करके हम यौन संतुष्टि की प्राप्त करते हैं।

परंतु, सेक्स करने से हमें कई सारे अनगिनत प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, सेक्स करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं; इस बात पर शायद ही कोई यकीन करेगा! लेकिन, यह सच है! सही तरीके से किया गया सेक्स आपका वजन को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

तो दोस्तों आज जानेंगे, सेक्स करके अपना वजन कम कैसे करते हैं; इसके बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स करना क्यों है फायदेमंद : Sex Karna Kyo Faydemand Hai ?

दोस्तों, सेक्स करने से निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. सेक्स करने से हमारी अच्छी एक्सरसाइज होती है और हमारा शरीर फिट रहने में मदद मिल पाती है।
  2. सेक्स करने से यौन तंत्रिकाओं के कार्य प्रणाली सुचारू रूप से चलती है और कामेच्छा में कमी नहीं आती है।
  3. सेक्स करने वाले लोग एक अच्छी बेहतर नींद ले पाते हैं और उन्हें अनिद्रा की समस्या नहीं सताती है।
  4. जो लोग रोजाना तौर पर या नियमित रुप से सेक्स करते हैं; उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली काफी मजबूत होती है और इम्यूनिटी बूस्ट रहती है।
  5. जो पुरुष नियमित रूप से सेक्स करते हैं; उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी कम रहता है।
  6. नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोगों को तनाव, डिप्रेशन की चिंता या समस्या नहीं सताती है। क्योंकि, सेक्स करने से शारीरिक एवं मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
  7. नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक जैसी हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को नहीं मिलती है; क्योंकि सेक्स करने से लोगों का रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

दोस्तों, हमने सेक्स करने के फायदे के बारे में तो जानकारी प्राप्त कर ली है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं; कि सेक्स करने से हमारे शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को कितने सारे फायदे होते हैं। इसीलिए, सेक्स करना फायदेमंद माना गया है।

सेक्स करने से क्या वजन कम हो सकता है ? Sex Karne Se Weight Kam Karna

सेक्स करने से क्या वजन कम हो सकता
सेक्स करने से क्या वजन कम हो सकता

दोस्तों, सेक्स करते हुए या सेक्स की शुरुआत ही फोरप्ले के जरिए होती है; जिसके तहत महिला तथा पुरुष एक दूसरे को किस करते हैं, एक दूसरे के साथ विविध प्रकार से प्रणय क्रीड़ा करते हैं। इस दौरान फोरप्ले करते हुए पुरुष तथा महिला के शरीर से काफी एनर्जी खर्च होती है और उसके परिणाम स्वरूप अतिरिक्त कैलोरीज़ बर्न होती है। इसका मतलब है, अगर आप नियमित रूप से सेक्स करते हैं; तो आपका वजन नियंत्रित रहने में भी मदद मिल पाती है।

अध्ययन के अनुसार, लगभग ३० मिनट तक का किया गया सेक्स आपके शरीर में से बहुत सारी कैलोरीज़ पर कर सकता है; जो आपका वजन को घटाने में सहायक साबित होता है। रोजाना तौर पर सेक्स करना आपके शरीर में से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका माना जाता है।

अगर महिला तथा पुरुष एक दूसरे को लंबे समय तक किस करते हैं; तब भी उनके शरीर में से कई सारी कैलोरीज बर्न हो जाती हैं। इस लिहाज से जैसे देखा जाए; तो पूरी सेक्स की प्रक्रिया करने के बाद महिला तथा पुरुष के एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होने के चांसेस सबसे ज्यादा होते हैं; जो वजन घटाने में बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

वजन कम करने के लिए सेक्स कैसे करें ? Vajan Kam Karne ke Liye Sex Kaise Kare ?

वजन कम करने के लिए आप निम्नलिखित तरीके से और सेक्स पोजीशन को अपनाते हुए सेक्स कर सकते हैं।

१) लोटस सेक्स पोजिशन –

दोस्तों, लोटस सेक्स पोजीशन के तहत सेक्स करते हुए एक महिला अपने पार्टनर के गोदी में बैठी हैं और सेक्स की प्रक्रिया को दोनों ही आगे बढ़ते हैं। इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हुए काफी ज्यादा पसीना बहता है; जिसके जरिए अतिरिक्त कैलोरीज बर्न होने में मदद मिल पाती हैं जांघों की मजबूती, बट्स तथा ग्लूटेल मसल्स की मजबूती के लिए यह सेक्स पोजीशन सबसे बेहतर मानी जाती है; क्योंकि इससे आपके पेट के तथा पेट के आसपास के हिस्से और जांघो का अच्छे से एक्सरसाइज हो जाता है।

२) रिवर्स काऊ गर्ल सेक्स पोजिशन –

इस सेक्स पोजिशन में सेक्स करते हुए महिला साथी पुरुष साथी पर उलटी दिशा में मुंह करके बैठती है। इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हुए सेक्स का पूरा कंट्रोल महिलाओं के हाथों में होता है। इसलिए, उनकी अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है। जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं; वह इस सेक्स पोजीशन को जरूर अपना सकती हैं। क्योंकि, इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करने से उनके जांघों की, पिंडलियों की तथा पेट की चर्बी घटने में काफी हद तक मदद मिल पाती है।

३) मिशनरी सेक्स पोजिशन –

दुनिया भर के कई सारे कपल्स सेक्स करने के लिए इस सेक्स पोजीशन को अपने पसंद मानते हैं और इसी सेक्स पोजीशन में सेक्स करना आसान भी मानते हैं। इसीलिए, यह सेक्स पोजीशन वजन घटाने का सबसे बेहतर जरिया हो सकता है। इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हुए पुरुष तथा महिला के पीठ के मसल्स, ग्लूटल मसल्स, जांघो का अंदरूनी हिस्सा, पेल्विस एरिया और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही इन हिस्सों की अच्छे से एक्सरसाइज भी अच्छे से हो जाती हैं।

४) डॉगी स्टाइल सेक्स पोजिशन –

अगर आपको पुश अप्स करना थोड़ा कठिन महसूस होता है; तो आप डॉगी स्टाइल सेक्स पोजीशन में सेक्स जरूर करें! क्योंकि, यह इस पोजीशन में सेक्स करना पुशअप करने जैसा ही होता है। इस पोजीशन में सेक्स करने से पुशअप करने से होने वाले फायदे मिल पाते हैं। डॉगी स्टाइल सेक्स पोजिशन पुश अप्स एक्सरसाइज करने जैसा ही होता है। यह सेक्स पोजीशन में सेक्स करते हुए ग्लटूल मसल्स तथा क्वाड्राइसेप्स मसल्स का अच्छे से एक्सरसाइज हो जाता है और इस सेक्स पोजीशन में सेक्स करने से काफी पसीना भी बहता है; जिससे आप आसानी से वजन घट सकते हैं।

५) स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन –

खड़े होकर सेक्स करना काफी कपल को काफी पसंद होता है और उन्हें रोमांचक भी लगता है। इसलिए, आजकल कई कपल्स चेंज के तौर पर कभी कबार का स्टैंडिंग सेक्स पोसिशन के तहत भी संभोग का सुख प्राप्त करते हैं। स्टैंडिंग सेक्स पोसिशन करते हुए पुरुष तथा महिलाओं के पैरों की मांसपेशियों में काफी मजबूती आती है। साथ ही, स्टैंडिंग सेक्स पोजीशन के तहत सेक्स करते हुए काफी मेहनत की जरूरत पड़ती है; जिसके जरिए आपका पसीना निकलता है और एक्स्ट्रा कैलोरीज खर्च होने में मदद मिल पाती है।

वजन कम करने के लिए कितने दिन बाद सेक्स करें ? Weight loss ke Baad Sex

दोस्तों, जैसे कि हमने पहले भी कहां; सेक्स हम सभी की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। परंतु, हम सभी के लिए सेक्स के मायने काफी अलग होते हैं। किसको कब सेक्स करना है; यह पूरी तरीके से उनके उनका निजी मामला होता है और इसके बारे में कोई किसी भी प्रकार का सुझाव नहीं दे सकता है।

परंतु, अगर महिला तथा पुरुष अपने वजन को कम करने के लिए सेक्स करना चाहते हैं; तो उनको हर दूसरे दिन सेक्स जरूर करना चाहिए। हालांकि, वजन कम करने के लिए सेक्स करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं; तो सबसे पहले अपने जीवन साथी यह सेक्स पार्टनर के साथ इस बारे में चर्चा जरूर करें।

क्योंकि, सेक्स करने के लिए दोनों ही पार्टनर्स की रजामंदी होना जरूरी होता है। एक पार्टनर राजी हो और दूसरा राजी ना हो; ऐसी स्थिति में सेक्स करने के फायदे बिल्कुल भी नहीं मिल पाते हैं और आपको मानसिक रूप से तनाव आ सकता है। इसीलिए, वजन कम करने के लिए आप हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स जरूर कर सकते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply