नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हमारा जीवन शादी होने के बाद पूरी तरीके से बदल जाता है। खासकर, एक महिला की जिंदगी में शादी के बाद अनेकों बदलाव देखे जा सकते हैं। अपने पति और घर के सभी सदस्यों के साथ एडजस्ट करने के लिए महिलाओं को संयम की आवश्यकता होती है। लेकिन, महिलाओं के जीवन में शादी होने के बाद कई अच्छे बदलाव के देखे जा सकते हैं।

शादी के बाद दंपत्ति के जीवन में कई सारी नई चीजों का की शुरुआत होती है और इन्हीं नई चीजों में से एक है, सजीवन में शारीरिक संबंध बनाना। हमारे समाज में आज भी कुछ विषय ऐसे हैं; जिनके बारे में लोग चर्चा करने से कतराते हैं। महिलाओं में मासिक धर्म, पुरुषों में यौन संबंधित समस्याएं होना और शारीरिक संबंध बनाना जैसे विषयों पर हमारी संस्कृति में आज भी चर्चा करने से लोग कतराते हैं।

लेकिन, यह बहुत ही जरूरी विषय है और इनके बारे में कम से कम बेसिक लेवल पर चर्चा तो होनी ही चाहिए। दोस्तों, आपको यह जानकर हैरानी होगी; कि सेक्स करने के मानव शरीर को कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। सबसे पहले, तो शारीरिक संबंध बनाने से पति पत्नी में का बंधन और ज्यादा मजबूत बनता है।

शारीरिक संबंध की प्रक्रिया से ही उन्हें बच्चे की प्राप्ति होती है। शारीरिक संबंध बनाना पति पत्नी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। दोनों के बीच के भावनात्मक रिश्तो को बढ़ाने के लिए शारीरिक संबंध एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजाना सेक्स करने के अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिल पाते हैं। लेकिन, सेक्स करते समय दोनों पार्टनर्स की रजामंदी होनी बहुत आवश्यक होती है।

जोर जबरदस्ती किया गया सेक्स उन दोनों के बीच में रिश्ते बिगड़ सकता है। इसीलिए, अपने पार्टनर के विचारों का आदर करके ही शारीरिक संबंध बनाने चाहिए। तो दोस्तों, आज जानेंगे; रोजाना शारीरिक संबंध बनाने के फायदे, नुकसान और ऐसी ही बहुत सारी जानकारी के बारे में।

क्या हम रोज सेक्स कर सकते हैं ? Roj Sex Karna chahiye kya ?

जी हां! आप रोजाना सेक्स कर सकते हैं। लेकिन, अपने पार्टनर के मर्जी के हिसाब से ही आपको शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। ऐसे बनाया गया शारीरिक संबंध आपके और आपके पार्टनर के बीच के दूरियों को कम करता है और भावनात्मक जुड़ाव बनता है। एक दूसरे के विचारों का आदर करते हुए अगर आप शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो इससे आपका बंधन और ज्यादा मजबूत बनता है।

लेकिन, अगर आप जोर-जबर्दस्ती रोजाना सेक्स करने की चाह रखते हैं; तो इससे आप दोनों के बीच के रिश्ते बिगड़ सकते हैं और उसमें तनाव निर्माण होकर आपके रिश्ते टूटने की कगार तक आ सकते हैं। रोजाना सेक्स करने से शरीर को फायदे तो मिलते ही हैं। लेकिन, अगर एक दूसरे की मर्जी का ख्याल रखते हुए सेक्स किया जाए, तो इससे आपका रिश्ता भी मजबूत बनता है और सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट वही है!

नियमित सेक्स करना चाहिए या नहीं ? Regular Sex Karna Chahiye ya nahi ? 

रोजाना नियमित तौर पर सेक्स करना चाहिए या नहीं; यह बात उस दंपत्ति पर निर्भर होती है। दरअसल, रोजाना सेक्स कई बार पॉसिबल भी नहीं हो पाता है। क्योंकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं होती है और वह काम में उलझे हुए होते हैं। हम सभी जानते हैं; कि आजकल महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही प्रोफेशनली जॉब करते हैं और अपने प्रोफेशनल लाइफ को मेंटेन करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

लेकिन, जो दंपत्ति एक हफ्ते में तीन से चार बार संबंध बनाते हैं; वह काफी खुशहाल जिंदगी जी पाते हैं। लेकिन, जो दंपत्ति हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार संबंध बनाते हैं; वह भी कम खुश नहीं रहते!! अगर आप को नियमित तौर पर शारीरिक संबंध बनाना है; तो आप अपने पार्टनर के साथ इस विषय पर अच्छी तरह से चर्चा करके एक हल निकाल सकते हैं। क्योंकि, आपके पार्टनर की खुशी और रजामंदी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती।

रोज सेक्स करने के क्या फायदे होते हैं ? Roj Sex Karne ke Fayde :

दोस्तों, रोजाना तौर पर किया गया सेक्स आपके शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ दिला पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी; कि रोजाना या हफ्ते में तीन से चार बार सेक्स करने से हमारे शरीर में कई सारे अच्छे बदलाव होते हैं और हम कई सारी जानलेवा बीमारियों से हमेशा के लिए दूर रह पाते हैं।

१) संतुलित हार्मोन –

हम सभी जानते हैं; आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली में महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस जैसे गंभीर परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के शरीर में हारमोंस का असंतुलन हो जाने पर कई सारे शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसीलिए, अपने हारमोंस को बैलेंस करने के लिए रोजाना तौर पर सेक्स करने से काफी फायदा देखने को मिलता है।

अध्ययन के अनुसार, रोजाना तौर पर किया गया सेक्स महिलाओं तथा पुरुषों के शरीर में हारमोंस को मेंटेन रखता है; जिससे वह कई सारी शारीरिक परेशानियों से दूर रह सकते हैं। रोज सेक्स करने से एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल संतुलित रह पाती है।

२) ब्लड प्रेशर –

रोज सेक्स करने से हम हमारे ब्लड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख पाते हैं। रोजाना किया गया सेक्स हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और इसी कारण हम ह्रदय रोग, स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रह पाते हैं। जिन लोगों को हाय ब्लड प्रेशर की समस्या है; उन लोगों में रोजाना सेक्स करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है। सेक्स करने से हमारे हृदय की गति को बढ़ावा मिलता है और ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से होता है। इसी कारणवश, हार्ट को स्वास्थ्य प्राप्त होता है। अपने हृदय का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए रोजाना सेक्स करने से फायदा देखने को मिलता है।

३) इम्यूनिटी –

हमारे शरीर में रोगों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होना आवश्यक होता है। लेकिन, अगर कमजोर इम्यूनिटी हो; तो इसके कारण हमें कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए हम कितनी सारी मशक्कत करते हैं। लेकिन, रोजाना सेक्स करने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाया जा सकता है।

अध्ययन के अनुसार, हफ्ते में तीन से चार बार शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों में लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी मजबूत होती है। ऐसे लोग जल्दी बीमारी का शिकार नहीं होते हैं और एक स्वस्थ जीवन की बातें हैं। लेकिन, जो लोग हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार संबंध बनाते हैं; उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली उनके मुकाबले कम होती है। अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हफ्ते में तीन से चार बार सेक्स करना जरूरी होता है।

४) स्ट्रेस –

हमेशा ऐसा कोई नहीं होगा; जिसे जिंदगी में तनाव ना हो! आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी इस तनाव का सबसे बड़ा और मुख्य कारण माना गया है। प्रोफेशनल काम का प्रेशर और घर की जिम्मेदारियों का प्रशन हैंडल करते करते हमें तनाव आ ही जाता है। इस तनाव से मुक्ति पाने के लिए हम मेडिटेशन, योगा जैसी एक्सरसाइज का भी पालन करते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते हैं; रोजाना सेक्स करने से आप अपना तनाव कम कर सकते हैं? जी हां! रोजाना किया गया सेक्स आपके स्ट्रेस लेवल को घटाने में काफी कारगर होता है। दरअसल, सेक्स करने के दौरान हमारे शरीर में फील गुड हार्मोन रिलीज होता है; जो हमारे स्ट्रेस लेवल को घटाने में सहायता प्रदान करता है। इसी कारणवश, हमें रोजाना सेक्स करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

५) नींद –

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण हम ठीक तरीके से सो भी नहीं पाते हैं। नींद की कमी के कारण हमें कई सारी शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का हल है, रोज सेक्स करना। रोजाना तौर पर किया गया सेक्स आपको एक अच्छे गहरी नींद दिलाने में मददगार हो सकता है। दरअसल, सेक्स करने के बाद हमारे शरीर में प्रोलेक्टिन नामक हार्मोन सीक्रेट होता है; जिसकी वजह से हमें अच्छी नींद आती है। इसी के साथ, सेक्स करने के बाद हमारा तनाव की काफी नियंत्रित रह पाता है और इसी कारणवश, हम एक अच्छी गहरी नींद सो पाते हैं।

६) प्रोस्टेट कैंसर –

रोजाना तौर पर किया गया सेक्स आप में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को काफी कम कर देता है। अध्ययन के अनुसार यह साबित हुआ है; कि अगर आप रोज या हफ्ते में तीन से चार बार सेक्स करते हैं; तो आपको प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

७) दर्द से राहत –

कई बार अत्यधिक शारीरिक तनाव की वजह से हमारे शरीर में दर्द होना शुरू हो जाता है। सिर दर्द, माइग्रेन, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन जैसी समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है। शारीरिक दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना तौर पर सेक्स करने से फायदा देखने को मिलता है।

दरअसल, रोज सेक्स करने से थकान दूर होती है और पेट दर्द, पैरों में दर्द से राहत मिल पाती है। इसी के साथ, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली मांसपेशियों की ऐंठन, पीठ दर्द, पैरों का दर्द, पेट का दर्द जैसे कई शारीरिक परेशानियों से उन्हें सेक्स करने के बाद छुटकारा मिल पाता है।

८) भावनात्मक जुड़ाव –

हमारी संस्कृति में दो अनजान लोगों की शादी हो जाती है; जो एक दूसरे को ठीक तरीके से पहचानते भी नहीं है। ज्यादातर अरेंज मैरिज में यही होता है और मानसिक रूप से हम शादी करने के लिए पूरी तरीके से तैयार भी नहीं हो पाते है। ऐसे में, शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से उस दंपत्ति में एक दूसरे के प्रति विश्वास उत्पन्न होता है और उनका भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने में मदद मिलते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने से एक दंपति खुशहाल जीवन जी पाती है। आजकल तो मॉडर्न युग में लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, सबसे पहले एक दूसरे को जानने लगते हैं और फिर बाद में शादी का विचार करते हैं। जो लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं; वह भी अक्सर सेक्स करने को तैयार रहते हैं।

रोज सेक्स करने से क्या नुकसान होते हैं ? Roj Sex Karne ke Nuksan :

दोस्तों, रोजाना शारीरिक संबंध बनाने से अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ तो मिलते ही हैं; जिनके बारे में हमें जानकारी प्राप्त की। लेकिन, कई बार रोजाना या ज्यादा सेक्स करने से शरीर को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

१) संक्रमण –

रोजाना तौर पर किया गया अधिक सेक्स दोनों ही पार्टनर्स के जननांगों में इंफेक्शन के खतरे को बढ़ाता है। खासकर, फीमेल पार्टनर में ज्यादा सेक्स करने के बाद संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। वहीं दूसरी ओर, पुरुषों में भी ज्यादा सेक्स करने की वजह से जननांगों में संक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती है। अधिक एवं असुरक्षित यौन संबंध बनाने से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज होने की भी संभावना अधिक होती है।

२) अनचाही प्रेगनेंसी –

ज्यादा सेक्स करने के बाद महिलाओं में अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा भी बढ़ जाता है; जो उस दंपति के जीवन में तनाव बढ़ा सकता है।

३) चोट-

ज्यादा सेक्स करने से पुरुषों के पेनिस में दर्द, सूजन तथा जलन का अनुभव हो सकता है। कई बार ज्यादा सेक्स की वजह से पेनिस में चोट लगने से घाव होने की भी संभावना होती है। ऐसी अवस्था में उन्हें डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है।

४) सेक्स एडिक्शन –

कुछ लोग सेक्स के बारे में इतना एडिक्टेड हो जाते हैं; कि उन्हें मानसिक तौर पर सही इलाज के लिए डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। सेक्स एडिक्शन एक तरह की समस्या है; जो पार्टनर्स के बीच तनाव का कारण बन सकती है। रोजाना सेक्स करना मतलब यह नहीं, कि जोर जबरदस्ती सेक्स किया जाए।

आपके पार्टनर की इच्छा के अनुसार ही आपको उनसे शारीरिक संबंध बनाना है और यही एक हेल्दी रिलेशनशिप का लक्षण माना जाता है। इसमें थोड़ी सी भी गड़बड़ी हो जाए; तो सेक्स की लत लग जाती है; जिसकी वजह से आपका पार्टनर नाराज हो जाता है और आप में अनबन हो जाती है।

५) अन्य नुकसान –

ज्यादा सेक्स करने से महिलाओं के योनि में अधिक दबाव महसूस हो सकता है और उन्हें योनि में दर्द, जलन, सूजन जैसे समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी के साथ, अधिक सेक्स करने के बाद महिलाओं के योनि में ड्राइनेस आ जाता है; जिसकी वजह से सेक्स करते वक्त उन्हें दर्द महसूस हो सकता है।ज्यादा सेक्स करने के बाद कभी-कभी मांसपेशियों में भी खिंचाव हो जाता है; इसी कारण शरीर में कुछ हिस्सों में दर्द तथा ऐंठन की समस्या हो सकती हैं।

ज्यादा सेक्स करने से आपके शरीर में कमजोरी एवं थकावट का अनुभव हो सकता है। कई बार ज्यादा सेक्स करने के बाद शरीर में ब्लड सरकुलेशन इतना तेज हो जाता है; कि पुरुषों के लिंग में सूजन पैदा हो सकती है।

रोज सेक्स करने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहती है क्या ? Regular Sex Karne se Shadishuda Jindagi Me khushi :

दोस्तों, हमारी भारतीय संस्कृति में शादी को अनन्य साधारण महत्व दिया गया है। शादी जैसा रिश्ता सात जन्मों का पवित्र बंधन माना गया है। इसीलिए, इस रिश्ते को बरकरार रखने के लिए हर तरह से प्रयत्न करने पड़ते हैं और हर तरह से परफेक्ट भी होना पड़ता है।

यह कहना गलत होगा; कि सिर्फ सेक्स करने से ही आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहती है। लेकिन, हां! आपकी शादीशुदा जिंदगी का सेक्स एक बहुत अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से उस दंपत्ति के जीवन में भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है और उनका बंधन अधिक मजबूत होने में मदद मिलती है। शारीरिक संबंध बनाने के द्वारा ही उन्हें बच्चे की प्राप्ति होती है और एक बच्चा उस दंपति के जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आता है।

शादीशुदा होने का मतलब यह नहीं है; कि पति अपने पत्नी पर जोर जबरदस्ती करके सेक्स करना चाहे। दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाना जैसे पति की इच्छा हो सकती है; वैसे पत्नी की भी हो सकती है। अगर आपकी पार्टनर शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती हैं; तो इस विषय पर चर्चा करना और उसकी राय जानना भी जरूरी होता है।

एक दूसरे के विचारों का आदर करके और एक दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करके आप शारीरिक संबंध बनाए; ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली जरूर आएगी। तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply