नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हमारे शरीर का ख्याल रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, शरीर के बाकी हिस्सों का ख्याल रखने के साथ हम हमारे प्राइवेट पार्ट का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसके लिए हम लिंग से बदबू क्यों आती है और कैसे इसे दूर करे  ? यह जानने वाले है |

महिला हो या पुरुष; दोनों ही के प्राइवेट पार्ट की त्वचा काफी संवेदनशील, नाजुक होती हैं। प्राइवेट पार्ट पर ठीक तरीके से सफाई ना करने के कारण प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार पुरुष लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं रखते हैं। इसी वजह से उनके लिंग से बदबू आने की समस्याओं पर आती है।

वैसे देखा जाए; तो पुरुषों के लिंग से बदबू आना कोई बड़ी समस्या नहीं होती हैं और काफी पुरुषों में यह आम समस्या पाई जाती है। लेकिन, लगातार कई दिनों तक अगर पुरुषों के लिंग में से बदबूदार स्मेल आ रही है; तो यह किसी संक्रमण का खतरा हो सकता है।

लिंग के ठीक तरीके से सफाई ना करने के कारण वहां पर जीवाणु पनपने लगते हैं और इंफेक्शन का कारण बनते हैं, लिंग से बदबू की समस्या से राहत पाने के लिए आप आपको लिंग की ठीक तरीके से सफाई करना बहुत ही आवश्यक होता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पुरुषों के लिंग में से बदबू आने की समस्या के बारे में पूरी जानकारी ।

लिंग में बदबू आने के कारण क्या है ? Ling me Badbu Ane ke Karan

लिंग में बदबू आने के कारण
लिंग में बदबू आने के कारण

निम्नलिखित कारणों की वजह से पुरुषों के लिंग में बदबू की समस्या हो जाती है। पुरुष के प्राइवेट पार्ट से बदबू क्यों आती है? यह अभी हम जानेंगे |

१) यीस्ट इंफेक्शन – Yeast Infection

पुरुषों के जननांगों में यीस्ट इनफेक्शन होने पर भी पुरुषों के लिंग से बदबू आ सकती है। जब पुरुष ठीक तरीके से लिंग की साफ सफाई नहीं करते हैं या यीस्ट इनफेक्शन से संक्रमित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो उन्हें लिंग में यीस्ट इंफेक्शन का खतरा हो जाता है।

पुरुषों के लिंग में यीस्ट इनफेक्शन तब होता है; जब कैंडिडा नामक फंगस नियंत्रण से बाहर विकसित होने लगती हैं। यीस्ट इनफेक्शन होने के बाद लिंग में से बदबू आना, खुजली होना, जलन का अनुभव होना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं।

२) स्मेग्मा (लिंग की चमड़ी के नीचे के सफेद पदार्थ)- Smegma

लिंग के आसपास जमी डेड स्किन सेल्स, गंदगी और तेल के मिश्रण को स्मेग्मा कहा जाता है। पुरुषों के लिंग निचले हिस्से में चिकनाई बने रहने के लिए प्राकृतिक रूप से एक ऑइली चिपचिपा पदार्थ नियमित रूप से निकलता रहता है।

अगर लिंग को नियमित रूप से ठीक तरीके से साफ ना किया जाए; तो यह चिपचिपा ऑइली लुब्रिकेंट गंदगी और डेड स्किन सेल्स के साथ मिलकर स्मेग्मा का निर्माण करता है और इसी स्मेग्मा में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसी कारणवश, पुरुषों के लिंग में स्मैग्मा की वजह से बदबू की समस्या हो सकती हैं। समय रहते अगर इस परेशानी का इलाज ना किया जाए; तो आगे जाकर लिंग में सूजन, जलन या इन्फेक्शन जैसी कठिनाइयां और जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

३) यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन – Urinary tract infection

जिन पुरुषों को मूत्रमार्ग का संक्रमण हो जाता है; उनको पेशाब करने में काफी परेशानी महसूस होती है। ऐसे मरीजों में पेशाब करते समय जलन होना, लिंग में झनझनाहट महसूस होना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। इसी के साथ, मूत्र मार्ग का इंफेक्शन होने के बाद पुरुषों के लिंग में से बदबू आने की समस्या उभर कर आती है।

पुरुषों के मूत्र मार्ग का संक्रमण किसी वायरस या बैक्टीरिया की वजह से होता है; जिसके तहत लिंग में से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।

४) यौन संचारित रोग – Sexually transmitted disease

गोनोरिया, क्लैमीडिया जैसे यौन संचारित रोगों का संक्रमण होने के बाद भी पुरुषों के लिंग में से बदबू की समस्या हो जाती हैं। यौन संचारित रोग एक बहुत ही भयंकर स्थिति होती है; जिस का तुरंत इलाज करवाना बहुत ही आवश्यक होता है। यौन संचारित रोगों का अगर वक्त पर इलाज न किया जाए; तो लिंग से जुड़ी कई सारी जटिलताएं उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।

यौन संचारित रोग होने पर पुरुषों के लिंग में से बदबू आने के साथ-साथ; लिंग से हरा, पीला स्त्राव निकलना, पेशाब करते समय जलन का अनुभव होना, जननांगों में तथा गुदा में दर्द का अनुभव होना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं।

५) साफ सफाई ना करना – Penis Cleaning

पुरुष अपने लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो उन्हें लिंग में से बदबू आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रोजाना तौर पर नहाते समय तथा बाथरूम को जाने के बाद लिंग की समय समय पर सफाई करना बहुत ही आवश्यक होता है; वरना लिंग में से बदबू आना, लिंग की त्वचा में इन्फेक्शन होना जैसी समस्याएं उभर कर आती है।

लिंग से बदबू आने के नुकसान – Ling Se Badbu Ane ke Nuksan

लिंग से बदबू आने के नुकसान
लिंग से बदबू आने के नुकसान

सबसे पहले, लिंग पुरुषों के शरीर का सबसे नाजुक एवं संवेदनशील हिस्सा होता है। लिंग की त्वचा का समय-समय पर ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक होता है। नहीं तो, लिंग की त्वचा का इन्फेक्शन होने की संभावनाएं बनी रहती है।

दोस्तों, हमारे शरीर की सफाई करने के लिए हम रोजाना नहाते हैं; ताकि हमारे शरीर तथा त्वचा पर कोई भी इंफेक्शन ना हो पाए। शरीर की ठीक तरीके से सफाई रखने पर हमारे हम स्किन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रह पाते हैं।

लेकिन, अगर हम शरीर के किसी हिस्से को ठीक तरीके से साफ नहीं करते हैं; तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। लिंग में बदबू आने की समस्या का कारण भी यही हो सकता है। लिंग में ठीक तरीके से साफ सफाई ना करने के बाद लिंग के क्षेत्र में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं; जो बदबू का कारण बनते हैं।

ठीक तरीके से साफ सफाई ना करने के कारण लिंग की त्वचा में इंफेक्शन हो जाता है और लिंग में बदबू जलन तथा त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना जैसा अनुभव होने लगता है। लिंग पर साफ-सफाई ना करने के कारण कुछ बड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

लिंग में बदबू आने पर अगर आपने इनका सही तरीके से इलाज नहीं करवाया; तो आगे जाकर यह इंफेक्शन बढ़कर यौन संचारित रोग में तब्दील हो सकता है; जो काफी खतरनाक होता है। इसी के साथ, लिंग के तथा जननांगों के क्षेत्र का ठीक तरीके से सफाई ना करने के बाद आपको कैंसर जैसी भयानक बीमारी होने की संभावनाएं भी रहती है।

पुरुष अपने लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो उन्हें लिंग से जुड़े स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लिंग से बदबू आ रही है तो क्या करें ? पेनिस की बदबू कैसे दूर करें ? Penis Ki Badbu Kaise Dur Kare ?

पेनिस की बदबू कैसे दूर करें
पेनिस की बदबू कैसे दूर करें

अस्वच्छता के कारण पुरुषों के लिंग में बदबू की समस्या हो जाती हैं। बदबू की समस्या आने पर मर्दों को फीमेल पार्टनर के सामने शर्मिंदगी का अनुभव होने लगता है। इसीलिए, मर्दों को लिंग के पदों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लिंग की रोजाना साफ सफाई करनी चाहिए।

लिंग को रोजाना नहाते समय हल्के गुनगुने पानी से साफ करने के बाद लिंग से आने वाली बदबू काफी हद तक नियंत्रित हो पाती है। इसी के साथ, जब भी आप शारीरिक संबंध बनाते हैं; तब कंडोम का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

हमेशा सिर्फ एक ही फीमेल पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनाते दौरान यह सुनिश्चित करें; कि आपके फीमेल पार्टनर को योनि का किसी तरह का इन्फेक्शन नहीं है। असुरक्षित यौन संबंध भी लिंग के इंफेक्शन का कारण बनते हैं; जिसके तहत लिंग में से बदबू आने की समस्या हो जाती है।

हम सभी जानते हैं; कि प्राइवेट पार्ट में बाल होते हैं। इन बालों को रिमूव करने के लिए आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन, हेयर रिमूवल क्रीम में केमिकल मौजूद होते हैं; जिनका लिंग के नाजुक एवं संवेदनशील त्वचा पर साइड इफेक्ट हो सकता है।

इसलिए, समय-समय पर लिंग के आसपास के बालों को ट्रीम करते रहे; उन्हें काटते रहे। लिंग के आसपास के क्षेत्र में बाल अधिक होने पर और उन्हें ना काटने पर बालों में नमी बनी रहती है और वहां बैक्टीरिया पनपने की संभावना रहती है; जिसके चलते आपको लिंग के आसपास के क्षेत्र में इंफेक्शन की संभावना होती हैं।

लिंग की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय – Ling ki Smell Dur Karne Ka Gharelu Upay

लिंग की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय
लिंग की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय

निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाकर मर्द अपने लिंग से आने वाली बदबू को रोक सकते हैं।

१) अंडर वियर का चयन –

आजकल फैशन के चलते मर्द सिंथेटिक अंडर वियर का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन, सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल करने से लिंग के आसपास के हिस्से में पसीना जमा हो जाता है और वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं; जिसके चलते लिंग से बदबू आने की समस्या हो जाती हैं।

इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए और लिंग से आने वाली बदबू को रोकने के लिए कॉटन के अंडरवियर इस्तेमाल करना चाहिए। कॉटन के अंडर में हमेशा ढीले ढाले और कंफर्टेबल होने चाहिए; ताकि लिंग के आसपास के क्षेत्र में हवा पहुंच सके और बैक्टीरिया पनपने की संभावना ना हो सके।

२) लिंग की देखभाल –

लिंग के सही तरीके से देखभाल करने से आप लिंग में से आने वाली बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लिंग के देखभाल करने के लिए आपको कोई विशेष काम नहीं करना है। बस, रोजाना नहाते समय हल्के गुनगुने पानी के मदद से लिंग के ऊपरी हिस्से को अच्छे से साफ करना है। इसी के साथ, बाथरूम को जाने के बाद भी आप लिंग को ठीक तरीके से साफ कर सकते हैं।

लिंग की त्वचा तथा लिंग के हिस्से को हमेशा सुखा रखने की कोशिश करें। क्योंकि, लिंग में नमी होने के कारण बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती हैं; जिसके चलते इंफेक्शन बढ़ता है और लिंग में से बदबू की समस्या उभरकर आती है। इस समस्या का इलाज करने के लिए लिंग के त्वचा को हमेशा ड्राई रखना चाहिए।

३) सेक्स लुब्रिकेंट –

सेक्स करते दौरान पुरुषों को सेक्स लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने की आदत होती है। लेकिन, इसकी वजह से भी लिंग में से बदबू आने की समस्या हो सकती हैं। इसीलिए, पानी पर आधारित सेक्स लुब्रिकेंट जैसे जेल का इस्तेमाल सेक्स के दौरान ना करें।

४) असुरक्षित यौन संबंध –

हमेशा पुरुषों को सेक्स करते दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए; ताकि फीमेल पार्टनर से उनको किसी भी तरह का इन्फेक्शन ना हो। इसी के साथ, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी पुरुषों के लिंग में इंफेक्शन होकर बदबू की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इस समस्या का निवारण करने के लिए हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाए और सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें। साथ ही, शारीरिक संबंध बनाने के बाद लिंग को ठीक तरीके से साफ करें; ताकि उसमें किसी तरह का इन्फेक्शन ना हो सके।

५) हेयर रिमूवल –

लिंग के आसपास के हिस्से में बाल मौजूद होते हैं; जिनको रिमूव करने के बाद वह फिर से उग जाते हैं। लेकिन, लिंग के त्वचा काफी नाजुक और संवेदनशील होती हैं। अगर आप लिंग के बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं; तो लिंग की नाजुक त्वचा पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इसीलिए, लिंग के आसपास के क्षेत्र के बालों को हटाने के लिए उनको समय-समय पर ट्रीम करवाते रहें; ताकि बालों की वजह से लिंग में नमी ना बने और बैक्टीरिया पनपने की वजह से वहां इंफेक्शन ना हो सके।

लिंग से बदबू ना आने के लिए क्या करना चाहिए ? Penis Smell Rokne Ke Liye :

लिंग से बदबू ना आने के लिए क्या करना चाहिए
लिंग से बदबू ना आने के लिए क्या करना चाहिए

दोस्तों, किसी भी शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सबसे पहला इलाज होता है; उससे सुरक्षित रहना और उससे बचना। ऐसा कोई काम ही ना करें; जिससे आपको लिंग के बदबू की समस्या हो सकती हैं। सबसे पहले, तो हमने जैसे बताया; आपको अपने लिंग की समय-समय पर सफाई करते रहनी है। बस, इतना सा करने में भी आप लिंग की बदबू से सुरक्षित रह सकते हैं।

इसी के साथ, किसी भी फीमेल पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें; ताकि उसकी वजह से आपके लिंग में किसी तरह का इन्फेक्शन ना हो। हमेशा कॉटन के अंडरवियर का इस्तेमाल करें। सिंथेटिक अंडरवियर लिंग के क्षेत्र में बैक्टीरिया पनपने का कारण बनते हैं; जिसके तहत आपको लिंग की बदबू की समस्या हो सकती हैं। इसीलिए, फैशन के चक्कर में ना पड़े और हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहनने की कोशिश करें।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply