नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज का आर्टिकल होने वाला है, लिंग की सेहत इस विषय इस विषय के बारे में। दोस्तों, हम सभी जानते हैं; पुरुषों के लिंग का हिस्सा शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले सबसे नाजुक एवं संवेदनशील माना जाता है। पुरुषों के लिंग का हिस्सा उनके जननांग के कार्य प्रणाली में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता हैं।

सेक्स की प्रक्रिया के दौरान लिंग की भूमिका सबसे अहम होती हैं। इतना महत्वपूर्ण अंग होने के बावजूद शरीर के अन्य अंगों के साथ लिंग की सेहत के बारे में तो हम भूल ही जाते हैं! कई बार पुरुषों में लिंग की सेहत से जुड़ी कई सारे परेशानियां उम्र के हर पड़ाव पर देखने को मिलती हैं।

शरीर के इस सबसे संवेदनशील हिस्से की सही तरीके से साफ सफाई रखना उतना ही जरूरी होता है; जितना शरीर के अन्य हिस्सों के देखभाल करना। परंतु, पुरुष अपने शरीर के अन्य हिस्सों की देखभाल करते हुए लिंग की सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं देते पाते हैं; जिसके परिणाम स्वरुप लिंग से जुड़े परेशानियां पैदा हो जाती है।

पुरुषों के लिंग में पसीना जमा होता है; क्योंकि पुरुषों के लिंग का हिस्सा हमेशा कपड़ों से ढका होता है। पसीना जमा होने के वजह से पुरुषों के लिंग के हिस्से में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इंजेक्शन का कारण बनते हैं। पुरुषों के लिंग में इंफेक्शन होने पर जलन, खुजली, झनझनाहट, चुभन, दानों की समस्या, चकत्ते होना, रेडनेस, रैशेज जैसी समस्याएं उभर कर आती है।

अगर पुरुष लिंग के हिस्से को साफ करने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तमाल भी करते हैं; तब भी पुरुषों के लिंग की सेहत खराब हो सकती हैं। लिंग को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए और अपने यौन स्वास्थ को बढ़ाने के लिए पुरुषों को केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तमाल बिल्कुल की नहीं करना चाहिए और नियमित रुप से लिंग को साफ करते रहना चाहिए।

तो दोस्तों, आज जानेंगे; लिंग की सेहत से जुड़े सभी जानकारी।

पुरुष का लिंग स्वस्थ होना क्यों जरूरी है ? Male Penis Healthy Kyo Jaruri ?

पुरुष का लिंग स्वस्थ होना क्यों जरूरी
पुरुष का लिंग स्वस्थ होना क्यों जरूरी

दोस्तों, पुरुषों का लिंग उनके प्रजनन प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है; जो सबसे संवेदनशिल भी होता है। पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य उनके पूरे ही स्वास्थ्य का दर्शाता है। अगर पुरुष यौन रूप से स्वस्थ होते हैं; तो उनका सेक्स लाइफ बहुत ही अच्छा होता है।

एक बेहतर सेक्स लाइफ को जीने के लिए पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पुरुषों का लिंग अगर स्वस्थ नहीं रहता है; तो उन्हें यौन संचारित रोग होने की आशंका बनी रहती हैं। पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब होने के पीछे अनगिनत प्रकार के कारण पाए जाते हैं; जिनमें जीवन शैली और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से जुड़े कारण मुख्य तौर पर सामने आते हैं।

पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य बरकरार रखना इसलिए भी जरूरी होता है; ताकि उनकी महिला साथी उनकी वजह से संक्रमित ना हो सके। अपने लिंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तथा उसकी रोजाना तौर पर स्वच्छता करने के लिए पुरुषों को किसी भी केमिकल युक्त इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है।

परंतु, मार्केट में मिलने वाले विविध प्रकार के केमिकल युक्त इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हुए पुरुष अपने लिंग को साफ करते हैं और लिंग से जुड़ी परेशानियों को निमंत्रित करते हैं। इसलिए, पुरुषों के लिंग में इंफेक्शन पैदा हो सकता है और इन्फेक्शन की वजह से रेडनेस, रैशेज, दोनों की समस्या, चकत्ते होना, जलन, चुभन, खुजली, लिंग में से बदबू आना जैसी समस्याएं उभर कर आती हैं।

ऐसा होने पर पुरुष अपने सेक्स लाइफ को खुद के सामने ही बर्बाद होते देखते हैं; जो कि उनके पर्सनल लाइफ पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए, यौन रूप से स्वस्थ रहने के लिए तथा एक बेहतर सेक्स लाइफ को जीने के लिए पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य उत्तम रहना जरूरी होता है।

पुरुष का लिंग स्वस्थ ना होने के कारण : Penis Healthy Na Hone Ke Karan

दोस्तों, ऐसा कहा जाता है; कि पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य है उनके पूरे ही शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य को दर्शाता है। अगर पुरुषों के लिंग से जुड़ी कोई समस्या उभर कर आती है; तब उसके पीछे न सिर्फ यौन संबंधित समस्याएं; बल्कि शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी एक कारण जरूर हो सकती हैं। पुरुषों का लिंग स्वस्थ ना होने के निम्नलिखित कारण मौजूद होते हैं।

  1. शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होना जैसे; हृदय रोग, हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, रीड की हड्डी से जुड़ी बीमारियां, रक्त वाहिकाएं तथा कनेक्टिव टिशु से जुड़ी बीमारियां, स्किन संबंधित समस्याएं जैसे डर्मेटाइटिस आदि बीमारियों के चलते भी पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  2. असुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है; जिसके चलते उन्हें यौन संचारित रोग होने की आशंकाएं बढ़ जाती है।
  3. शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणु की संख्या में कमी, लिंग के शिथिलता, लिंग का ढीलापन, लिंग के नसों में कमजोरी तथा लिंग का पतलापन, लिंग सिकुड़ जाना जैसी यौन संबंधित समस्याओं की वजह से भी पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य काफी बुरी तरीके से प्रभावित होता है।
  4. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां होने की वजह से भी पुरुषों के यौन तंत्रिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  5. लिंग की ठीक तरीके से स्वच्छता ना रखने पर भी पुरुषों के लिंग में इंफेक्शन पैदा हो जाता है और लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  6. विशिष्ट प्रकार की दवाइयां का सेवन करने से भी पुरुषों के लिंग के स्वास्थ्य पर बहुत ही पूरा प्रभाव पड़ता है।
  7. जनन अंगों में चोट लगना, घाव लगने की वजह से भी पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब होता है।
  8. पुरुषों के शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन की वजह से भी पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  9. अत्यधिक हस्तमैथुन की लत लग जाने की वजह से भी पुरुषों के लिंग के नसों में कमजोरी आ जाती है और लिंग का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  10. गलत जीवन शैली और खराब खानपान की पद्धति के चलते पुरुषों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है; जिसके चलते लिंग की सेहत खराब हो सकती है।

लिंग स्वस्थ है इस बात का पता कैसे चलेगा ? Penis Healthy Hai Kaise Pata Kare ?

एक स्वस्थ लिंग के निम्नलिखित लक्षण होते हैं।

  1. अगर पुरुषों का लिंग स्वस्थ होता है; तो उसके लिंग के त्वचा का रंग शरीर के अन्य हिस्सों के त्वचा के रंग के अनुसार ही होता है। हो सकता है; शरीर के अन्य त्वचा के रंग के मुकाबले लिंग का रंग थोड़ा गहरा हो; परंतु इससे ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए।
  2. पेशाब करते वक्त एक स्वस्थ लिंग में जलन, चुभन या खुजली नहीं होती है।
  3. किसी भी यौन गतिविधि में शामिल होते समय लिंग में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है।
  4. पुरुष का स्वास्थ्य लिंग बिना किसी घाव या सूजन के रहता है और एक स्वस्थ लिंग में कभी भी सूजन पैदा नहीं होती है।
  5. एक स्वस्थ लिंग हमेशा मस्सों, पिंपल्स या असामान्य स्त्राव से मुक्त होता है।
  6. एक स्वस्थ लिंग में कभी भी गांठ नहीं होती हैं और ना ही किसी प्रकार का दर्द होता है।
  7. किसी भी प्रकार के यौन गतिविधि के दौरान एक स्वस्थ लिंग सही समय पर तनाव प्राप्त करता है और वीर्य स्खलन भी सही समय पर रहता है।

पुरुष ने अपने लिंग को स्वस्थ रखने के टिप्स : Penis Swasth Rakhne Ke Tips

पुरुष अपने लिंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए निम्नलिखित टिप्स को जरूर अपना सकते हैं।

  1. अपने लिंग के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए पुरुषों को अपने जीवन शैली तथा आहार की पद्धति हमेशा ही संतुलित एवं स्वस्थ बनाए रखना जरूरी होता है।
  2. लिंग के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा अन्य नशीली चीजों से पुरुषों को हमेशा के लिए दूरी बनानी चाहिए।
  3. लिंग को मजबूत बनाए रखने के लिए और योन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए पुरुषों को नियमित रूप से एक्टिव रहना, एक्सरसाइज करते रहना और मेडिटेशन करना जरूरी होता है।
  4. लिंग के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए और लिंग से जुड़े परेशानियों से हमेशा के लिए सुरक्षित रहने के लिए पुरुषों को नियमित रूप से अपने लिंग की साफ सफाई करते रहना जरूरी होता है।
  5. लिंग को कमजोर होने से सुरक्षित रखने के लिए और लिंगो को मजबूत बनाए रखने के लिए अत्यधिक हस्तमैथुन करने से भी बचना चाहिए और रफ सेक्स भी नहीं करना चाहिए।
  6. जननांगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार टीकाकरण अवश्य कराएं।
  7. जब भी पुरुष सेक्स करते हैं; तब उन्हें सुरक्षित यौन संबंध बनाने चाहिए। असुरक्षित यौन संबंध बनाना; पुरुषों के लिंग के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।
  8. अगर कोई पुरुष किसी विशिष्ट प्रकार की खेल गतिविधि में शामिल होते हैं; तब उन्हें अपने लिंग के स्वास्थ्य के बारे में जरूर सोचना चाहिए और ऐसी गतिविधि से बचना चाहिए; जिससे लिंग में घाव या चोट लग सकती हैं।
  9. यौन तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए और अपने लैगिक कार्य प्रणाली को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए पुरुषों को अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है।
  10. अगर पुरुषों को अपने लिंग के बारे में कोई भी आशंका आती है या लिंग से जुड़ी कोई परेशानी उत्पन्न होती हैं; तो डॉक्टर की सलाह लेकर उसे परेशानी का तुरंत इलाज जरूर करवाएं।

लिंग को नियमित स्वस्थ कैसे रखें ? Penis Regular Cleaning

लिंग को नियमित रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए पुरुष निम्नलिखित उपाय जरूर अपनाएं।

१) लिंग की सफ़ाई –

लिंग की रोजाना तौर पर नहाते समय हल्के गुनगुने पानी की मदद से साफ सफाई करते रहने से पुरुषों के लिंग के हिस्से में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की संभावनाएं काफी हद तक काम हो जाती हैं। अगर पुरुष नियमित रूप से लिंग की सफाई नहीं रख पाते हैं; तो उन्हें इन्फेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए, जब भी आप नहाते हैं; तब अपने लिंग को फोर स्किन को पीछे खींचकर हल्के हाथों से उसकी सफाई जरूर करें।

२) सेफ सेक्स –

अपने लिंग के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए और यौन संचालित रोको से हमेशा के लिए सुरक्षित रहने के लिए पुरुष ज्योति सेक्स करें; तब कंडोम का इस्तेमाल अवश्य करें। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से पुरुषों को यौन संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने के आशंका बनी रहती हैं। यौन संचारित रोगों से मुक्ति पाने के लिए पुरुष हो सके; तो एक ही सेक्स पार्टनर के साथ सेक्स करे।

३) स्वस्थ जीवन शैली –

स्वस्थ जीवन शैली के तहत शारीरिक रूप से एक्टिव रहना, एक्सरसाइज करना और योगासन करना जैसे अच्छी आदतों का पालन करते हुए पुरुष अपने पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को और लिंग की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रख सकते हैं। विविध प्रकार की एक्सरसाइज करने से पुरुषों के लिंग का स्वास्थ्य बढ़कर रहता है और लिंग से जुड़े समस्याएं होने की आशंकाएं भी काफी हद तक काम हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन शैली के तहत पुरुषों को हमेशा ही संतुलित आहार का सेवन करते रहना चाहिए; जिससे उनके लैंगिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है और लिंग से जुड़े समस्याओं से भी उन्हें राहत मिल पाती है।

४) नशे से दूर –

शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा अन्य नशीली चीजों का अत्यधिक मात्रा में किया गया सेवन पुरुषों के लिंग की नसों को कमजोर बना देता है और लिंग के स्वास्थ्य को पूरी तरीके से खराब कर देता है। लिंग की सेहत को बरकरार रखने के लिए पुरुषों को इन सभी नशीली चीजों से दूरी बनाना बहुत ही आवश्यक हो जाता है।

पुरुष अत्यधिक मात्रा में हस्तमैथुन करते हैं; जो की एक लत की तरह ही होती हैं। एक बार हस्तमैथुन की लत लग जाने पर पुरुषों के लिंग का हिस्सा कमजोर पड़ जाता है और उनका सेक्स लाइफ बर्बाद हो जाता है। अत्यधिक हस्तमैथुन की गलत आदत से भी पुरुषों को हमेशा के लिए दूर रहना चाहिए; जिससे उनके लैंगिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने में उन्हें आसानी हो पाती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply