नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? क्या आपको पता है शीघ्रपतन का इलाज हो सकता है ? शारीरिक संबंध या सेक्स हम सभी की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हमारे भारत देश में आज भी दो अनजान लोग शादी करके एक साथ बसेरा करते हैं। ऐसे में, उनको एक दूसरे को अच्छे से पहचानने के लिए और एक दूसरे के भरोसे के लायक बनने के लिए शारीरिक संबंध बनाना बहुत ही आवश्यक होता है।

एक शादीशुदा कपल की जिंदगी में शारीरिक संबंध बनाने को खासा महत्व दिया गया है। सेक्स करना उस दंपति के जीवन में माता पिता बनने की खुशी लेकर आता है और उन्हें जीवन भर के लिए एक दूसरे से जोड़ देता है। उन दोनों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए भी शारीरिक संबंध बनाना अत्यावश्यक होता है।

लेकिन, अगर कुछ कारणों की वजह से आपके शारीरिक संबंध ठीक से नहीं बन रहे हैं और आप दोनों असंतोष का सामना कर रहे हैं; तो दंपति के जीवन में थोड़ी अनबन भी हो सकती हैं। शीघ्र पतन एक ऐसे ही समस्या है; जो काफी पुरुषों को सता रही हैं।

इस समस्या के तहत पुरुष अपने पार्टनर को उचित तरीके से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं और एक वक्त के बाद उन दोनों में अनबन शुरू हो जाती हैं  जो उनके रिश्ते के लिए अच्छी बात नहीं होती! हमारे भारत देश में आज भी सेक्स संबंधित बातों पर चर्चा करने से परहेज किया जाता है।

समाज का डर और शर्मिंदगी के कारण कई पुरुष अपने यौन संबंधित समस्याओं को किसी से शेयर नहीं करते हैं। यहां तक कि वह अपने पार्टनर के साथ भी इन चीजों को नहीं बांटते हैं; जिसकी वजह से उनके पार्टनर उनकी इन समस्याओं से अनजान रह जाते हैं और इसी कारण पुरुषों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तो दोस्तों, आज जानेंगे; शीघ्रपतन यानी जल्दी झड़ने की समस्या के बारे में पूरी जानकारी।

शीघ्रपतन क्या है ? Shighrapatan – Premature ejaculation

शीघ्रपतन पुरुषों में एक तरह की यौन संबंधित समस्या है; जो वह किसी से भी साझा करने या शेयर करने में डरते हैं। इस समस्या के तहत, पुरुष शारीरिक संबंध बनाते समय वक्त से पहले ही या चरम तक पहुंचने से पहले ही वीर्य को स्खलित कर देते हैं या उनका वीर्य निकल जाता है।

वैसे देखा जाए; तो शीघ्रपतन की समस्या मेडिकली पुरुष में ज्यादा गंभीर नहीं होती हैं। लेकिन, अगर आप सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को संतुष्टि नहीं दिला पा रहे हैं और यह आपके काम जीवन को आनंददाई नहीं बना पा रहा है; तो आपके रिश्तो पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारणवश, दंपत्ति के जीवन में अनबन शुरू हो जाती है और पुरुष अधिक दबाव में आ जाते हैं।

कई बार जल्दी झड़ने की समस्या की वजह से पुरुषों को शर्मिंदगी महसूस होती है और वह यह समस्या अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं। लगभग २५ से ३०% पुरुषों को इस समस्या से जिंदगी में कभी ना कभी गुजरना ही पड़ता है।

शीघ्रपतन होने से क्या समस्याएं होती हैं ? Premature Ejaculation Hone Ke Bad Samasya 

वैसे तो, शीघ्र पतन के कारण पुरुषों को कोई भी गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने का खतरा कम ही होता है। लेकिन, शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है; जो आपके काम जीवन पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसी कारणवश, अगर यह बार-बार हो रही हैं और लगातार आप इस से जूझ रहे हैं; तो इसका असर आपके रिश्ते पर जरूर हो सकता है।

जल्दी झड़ने की समस्या को अपने पार्टनर के साथ में जरूर शेयर करें; ताकि आपको इस समस्या से छुटकारा पाने में उनसे मदद मिल सकती है। शीघ्रपतन की समस्या के तहत जब आप अपनी कंडीशन के बारे में अपने पार्टनर को समझा पाते हैं; तब आपके रिश्ते के लिए बेहतर माना जाता है। वैसे देखा जाए; तो शीघ्रपतन की समस्या दोनों ही पार्टनर्स के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। क्योंकि, इसका बुरा प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ता है।

शीघ्र पतन होने से क्या पत्नी हमसे खुश नहीं हो पाएगी ? Shighrapatan Se Biwi Naraj

दोस्तों, शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है; जो आपके स्वास्थ्य पर तो कम असर डाल सकती हैं। लेकिन, यह समस्या आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव जरुर डाल सकती हैं। शीघ्रपतन की समस्या लगातार हो रही हैं; तो इससे आपके काम जीवन में असंतुष्टि आ जाती हैं और आपका जीवन साथी आपसे इस बात की शिकायत कर सकता है।

इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय यह है; कि आप अपने पत्नी के साथ शीघ्रपतन की समस्या शेयर करें। आपको जो भी तकलीफ हो रही है; अगर आपको अपनी पत्नी को जरूर बताना चाहिए। क्योंकि, अगर वह आपसे सच में प्यार करती हैं; तो वह आपकी तकलीफ को समझेगी और इससे उबरने में और इस समस्या से छुटकारा पाने में आपकी सहायता भी करेगी।

शीघ्र पतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय : Shighrapatan Ka Gharelu Ilaj

शीघ्र पतन के लिए घरेलू उपाय
शीघ्र पतन के लिए घरेलू उपाय

निम्नलिखित घरेलू उपायों को अपनाकर आप शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

१) प्याज –

पुरुषों का शीघ्रपतन की समस्या हो रही है; तो उन्हें प्याज का सेवन करना चाहिए। हरा प्याज और घर में मिलने वाला प्याज दोनों ही शीघ्रपतन की समस्या के लिए घरेलू उपायों के तहत इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कच्चा प्याज का सेवन करने से पुरुषों में वीर्य की वृद्धि होती हैं और यह कामोत्तेजक होने की वजह से कामेच्छा में भी वृद्धि होती हैं।

इसके सेवन से शीघ्रपतन की समस्या से भी आप को राहत मिल पाती हैं। इसी के साथ, हरे प्याज के बीज को पीस लें और पानी में मिलाकर दिन में भोजन से पहले तीन टाइम पी ले। ऐसा लगातार एक महीने तक करने से आपको शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल पाता है।

२) उड़द दाल की खिचड़ी –

वीर्य वर्धक गुणों से युक्त उड़द दाल का सेवन करने से पुरुषों को यौन संबंधित समस्याओं से राहत मिल पाती है। अगर पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या हो रही है; तो उनको दिन में दो बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उड़द दाल से बनी खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। उड़द दाल और चावल की मदद से बनाई गई इस खिचड़ी को देसी घी के साथ खाने से आपके शरीर में उचित पोषक तत्वों की आपूर्ति होती हैं और शीघ्रपतन जैसे समस्या से आपको छुटकारा मिलता है। इस उपाय को आपको लगातार एक महीने तक दोहराना है। लेकिन, ध्यान रहे; इस खिचड़ी को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही खाना है।

३) अदरक –

अदरक को कद्दूकस करके उसका एक चम्मच रस निकालें और उसमें आधे से एक चम्मच तक शहद मिलाएं। रोज रात को सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से आपके शरीर में गर्माहट पैदा होती हैं और ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से यौन अंगों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ने के कारण शीघ्रपतन जैसी समस्याओं से आपको राहत मिलती हैं।

४) लहसुन –

चाहे कोई भी यौन संबंधित समस्या हो, उसमें अगर लहसुन का सेवन किया जाए; तो उससे आपको छुटकारा जरूर मिलता है। लहसुन में ऐसे कई प्राकृतिक यौगिक तत्व पाए जाते हैं; जो पुरुषों के लिए वीर्य वर्धक और कामोत्तेजक होते हैं। तीन से चार लहसुन की कलियों का रोज सेवन करने से पुरुषों को शीघ्रपतन जैसे समस्याओं से छुटकारा मिल पाता है।

५) तरबूज –

स्वाद से भरे तरबूज के फल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं; जो पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ावा देते हैं और यौन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। अगर पुरुषों को शीघ्रपतन जैसे यौन संबंधित समस्या सता रही है; तो उनको तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। तरबूज के टुकड़े कर ले और उस पर थोड़ा नमक और थोड़ा अदरक का पाउडर छिड़क कर उसका सेवन करें।

६) इलायची –

रोज सुबह दो से तीन इलायची चबाने से पुरुषों को शीघ्रपतन जैसे यौन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल पाता है। इसी के साथ, इलायची खाने के बाद पका हुआ केला और एक कप मिश्री मिला हुआ हल्का गुनगुना गर्म दूध पीने से पुरुषों में वीर्य वृद्धि होती है और कामेच्छा बढ़ती है; जिसके तहत उन को शीघ्रपतन जैसे समस्याओं से राहत मिल पाती हैं।

क्या खाने से शीघ्रपतन से छुटकारा मिल पाता है ? Kya Khane Se Shighrapatan Se Chutkara

निम्नलिखित पदार्थों को अपने आहार में समावेश करके आप शीघ्रपतन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

१) जायफल –

कामोत्तेजक गुणों से युक्त जायफल का सेवन करने से पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि होती है और वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। शीघ्रपतन जैसे यौन संबंधित समस्याओं के लिए भी जायफल का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं।

एक गिलास हल्के गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच जायफल का पाउडर रोजाना पीने से पुरुषों के जननांगों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं और उनकी नसें उत्तेजित होती है; जिसके कारण शीघ्रपतन जैसी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलती हैं।

२) ज़िंक और मैग्नेशियम युक्त आहार –

तरबूज, लहसुन, जिंगा, मशरूम जैसे ज़िंक युक्त पदार्थों का सेवन करने से पुरुष अपने शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पुरुषों के शरीर में जिंक की उचित मात्रा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल को नियंत्रित करती हैं, कामेच्छा को बढ़ाती हैं और बेहतर इरेक्शन पाने में सहायक होती हैं; जिसके तहत उन्हें शीघ्रपतन जैसे समस्याओं से छुटकारा मिल पाता है।

मूंगफली, डार्क चॉकलेट, बादाम, काजू, पालक, सोया मिल्क जैसे मैग्नीशियम युक्त पदार्थों का सेवन पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाता है और कामेच्छा में वृद्धि करता है। इसी के साथ, मैग्निशियम युक्त आहार का सेवन करने से शीघ्रपतन जैसी समस्याओं से पुरुषों को राहत मिल पाती है।

३) शकरकंद –

शकरकंद का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में उचित पोषक तत्वों की आपूर्ति होती हैं; जिसकी वजह से उन्हें शीघ्रपतन जैसे समस्याओं से राहत मिलती हैं। इसी के साथ, प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन के कारण पुरुषों को कोई परेशानी झेलनी पड़ती है; जिसको कम करने के लिए शकरकंद का सेवन किया जा सकता है। शकरकंद में सूजन विरोधी तत्व पाए जाते हैं; जो पुरुषों के जननांगों की समस्याओं को ठीक करने में प्रभावी होते हैं।

४) सहजन –

सहजन की पत्तियों का पाउडर का सेवन करने से पुरुषों को स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसे यौन संबंधित समस्याओं से राहत मिल पाती हैं। अपनी शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुरुषों को सांभर तथा सब्जी में सहजन का सेवन करना चाहिए या सुबह सहजन के पत्ते के पाउडर का हल्के गुनगुने गर्म पानी में डालकर सेवन करना चाहिए। सहजन का सेवन करने से महिला तथा पुरुष दोनों ही के यौन संबंधित समस्याओं से उन्हें समाधान मिल पाता है।

५) हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल –

हमारे बुजुर्ग आज भी हमें ताजा खाना और ताजे फल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि, ताजा फल तथा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। लेकिन हम हैं; कि पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे बासी पदार्थों के पीछे भाग रहे हैं; जो हमारे स्वास्थ्य को घटा रहे हैं।

पुरुषों को अगर शीघ्रपतन की समस्या सता रही हैं; तो उन्हें अपने आहार में सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, सब्जियों का सूप, फलों का जूस, ताजे फल का समावेश करना चाहिए। सभी पोषक तत्वों से युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फलों का सेवन पुरुषों को शीघ्रपतन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

शीघ्रपतन की समस्या क्यों होती है (कारण) ? Shighrapatan Ka Karan Kya hai ?

निम्नलिखित कारणों की वजह से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या होती है।

  1. खानपान की गलत आदतें होने के कारण पुरुषों के शरीर में उचित पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं; जिसके तहत उन्हें शीघ्रपतन की समस्या हो सकती हैं।
  2. हारमोंस का अधिक मात्रा में प्रभावित हो जाना या उनमें असंतुलन हो जाना भी शीघ्रपतन का एक कारण होता है।
  3. पुरुषों में लिंग तथा शिष्न की नसों का सिकुड़ना शीघ्रपतन का एक कारण माना जाता है।
  4. अनुवांशिकता के कारण भी पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या हो सकती हैं।
  5. पुरुषों के मूत्र मार्ग में संक्रमण या प्रोस्टेट ग्रंथि में संक्रमण होने के कारण उन्हें शीघ्रपतन की समस्या हो जाती हैं।
  6. मस्तिष्क की न्यूरोट्रांसमीटर की कोई समस्या होना भी शीघ्रपतन का एक कारण बनता है।
  7. अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव की शीघ्रपतन का कारण बन जाता है।
  8. रिश्तो में अनबन या कोई समस्या होने की वजह से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या हो सकती हैं।
  9. जो पुरुष पहली बार सेक्स का अनुभव करते हैं; उनको आमतौर पर शीघ्रपतन की समस्या हो जाती हैं।
  10. शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने के कारण भी पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या सता सकती हैं।
  11. अत्यधिक मात्रा में शराब तथा धूम्रपान का सेवन भी पुरुषों में शीघ्र पतन का कारण बनते हैं।

शीघ्रपतन की आयुर्वेदिक दवा – Shighrapatan Ki Ayurvedic Dawa

शीघ्रपतन की आयुर्वेदिक दवा
शीघ्रपतन की आयुर्वेदिक दवा

ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से युक्त दवाइयां उपलब्ध है; जिनका सेवन करने से पुरुष अपने शीघ्रपतन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

१) गोक्षुर –

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात, पित्त, कफ इन तीनों दोषों का असंतुलन हो जाने से पुरुषों में यौन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शरीर में इन तीनों ही दोषों का संतुलन होना आवश्यक होता है। गोक्षुर एक ऐसी जड़ी बूटी औषधि है; जिसका सेवन करने से पुरुषों के शरीर में इन तीनों दोषों का संतुलन बना रहता है।

गोक्षुर का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति बढ़ती है, टेस्टोस्टेरोन की लेवल नियंत्रित रहती है, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष से समस्याओं से राहत मिलती है और कामेच्छा में वृद्धि होती हैं। आधा चम्मच गोक्षुर के चूर्ण को घी तथा चीनी के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाने से पुरुष शीघ्रपतन जैसी यौन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रह पाते हैं।

२) अश्वगंधा –

पुरुषों को अगर आपने शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाना है; तो अश्वगंधा जैसे प्राकृतिक जड़ी बूटी का सेवन जरूर करना चाहिए। इस औषधि का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति को बढ़ाया जाता है और शीघ्रपतन जैसे समस्याएं हल हो जाती हैं। एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाने और इसमें अश्वगंधा की जड़ों को डालकर मिला लें और इसका सेवन करें।

इसी के साथ, अश्वगंधा का पाउडर घी के साथ मिलाकर खाने से भी पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल पाता है। अश्वगंधा का पाउडर तथा जड़े आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाएंगे। अश्वगंधा का सेवन पुरुषों में वीर्य की वृद्धि कराता है और जननांगों की मांसपेशियों को मजबूत करता है; जिसकी वजह से उन्हें शीघ्रपतन की समस्या ठीक करने में मदद मिलती हैं।

३) मकरध्वज –

मकरध्वज एक ऐसी औषधि है; जो पुरुषों में वीर्य की वृद्धि करती हैं और कामोत्तेजक गुणों से युक्त होने के कारण पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि करती हैं। पुरुषों को अपनी शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मकरध्वज औषधि का सेवन डॉक्टर के सलाह के अनुसार जरूर करना चाहिए। मकरध्वज वटी या भस्म में के रूप में उपलब्ध होती है। लेकिन, इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक को इसकी खुराक के बारे में जरूर पूछ लेना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा बताए गए तरीके के अनुसार ही आप इसका सेवन करें।

४) शतावरी –

चाहे कोई भी यौन संबंधित समस्या हो; शतावरी का सेवन करने से उसका निवारण हो पाता है। शतावरी के चूर्ण का सेवन करने से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या का समाधान मिल पाता है। दिन में दो बार आधा चम्मच शतावरी चूर्ण को दूध या शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करने से पुरुषों को अपने शरीर में कामेच्छा की वृद्धि का एहसास होता है और उनके जननांगों के मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं; जिसके कारण शीघ्रपतन जैसी समस्याएं हल हो पाती हैं।

५) केसर –

कामोत्तेजक गुणों से युक्त केसर का इस्तेमाल शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। वैसे तो, भारतीय किचन में केसर दूध का सेवन किया ही जाता है। इस औषधि के गुणों से हम भलीभांति परिचित होते हैं। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ, यह शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक भी होती हैं।

केसर को अगर दूध के साथ मिलाकर पिया जाए; तो इससे यौन संबंधित समस्याएं जैसे; स्तंभन दोष, शीघ्रपतन इनसे काफी हद तक राहत मिल पाती है। इसके नियमित सेवन से योन शक्ति को भी बढ़ाया जाता है और शीघ्रपतन की समस्या ठीक हो जाती है। ५ से ६ केसर के रेशे को दूध में उबालकर पीने से शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल पाता है।

शीघ्रपतन के लिए पतंजलि दवा : Shighrapatan Ki Patanjali Dawa

शीघ्रपतन के लिए पतंजलि दवा
शीघ्रपतन के लिए पतंजलि दवा

अपनी शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुरुष निम्नलिखित पतंजलि की दवाइयों का सेवन कर सकते हैं।

१) पतंजलि यौवन चूर्ण –

विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित पतंजलि यौवन चूर्ण पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर भगाकर यौन शक्ति को बढ़ाता है और शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी समस्याओं का निवारण करता है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित होने के कारण इस औषधि के साइड इफेक्ट लगभग ना के बराबर होते हैं। अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से जूझ रहे और शारीरिक कमजोरी का मेहसुस कर रहे हैं; तो आपको पतंजलि यौवन चूर्ण का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दवाई का सेवन करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा। खासकर, पुरुषों की यौन संबंधित समस्याओं के लिए इस चूर्ण का निर्माण किया गया है; जो पुरुषों की लगभग हर यौन समस्या का निवारण करने में सक्षम है।

२) पतंजलि श्वेत मूसली चूर्ण –

यौन संबंधित समस्याओं का समाधान पाने के लिए श्वेत मूसली हमारे भारत देश में काफी पुराने जमाने से इस्तेमाल होती आ रही हैं। कामोत्तेजक, वीर्य वर्धक तथा शक्तिवर्धक गुणों से युक्त इस जड़ी बूटी का सेवन पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाता है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाता है। पुरुषों में स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसी यौन संबंधित समस्याओं के लिए पतंजलि श्वेत मूसली चूर्ण एक रामबाण औषधि साबित होती है।

पतंजलि हमारे भारत देश का जाना माना ब्रांड हो गया है; जिसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल लोग काफी भरोसे से करने लगे हैं। इसलिए, अगर आपको भी शीघ्रपतन की समस्या से सामना करना पड़ रहा है; तो आप पतंजलि श्वेत मूसली चूर्ण का सेवन जरूर कर सकते हैं।

३) पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल – 

अश्वगंधा, शिलाजीत जैसे कई अन्य जड़ी बूटियों से निर्मित यह कैप्सूल पुरुषों के शरीर में कमजोरी को दूर भगा कर यौन शक्ति को बढ़ाता है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाता है। अगर किसी पुरुष को शीघ्रपतन की समस्या हो रही है; तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।

४) दिव्य शतावर चूर्ण –

पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट द्वारा निर्मित दिव्य शतावर चूर्ण का सेवन करने से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल पाता है। शतावरी वीर्य वर्धक होती है; जो पतले वीर्य को गाढ़ा बनाती है और पुरुषों के जननांगों की मांसपेशियों में मजबूती दिलाती हैं। पुरुषों को प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए और शीघ्रपतन की समस्या से राहत पाने के लिए दिव्य शतावर चूर्ण का सेवन जरूर करना चाहिए।

शीघ्रपतन खत्म करने के लिए गोली की जानकारी : Shighrapatan Khatm Ki Tablet

शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुरुष निम्नलिखित गोलियों का सेवन कर सकते हैं।

१) ट्रामाडोल –

शीघ्रपतन की समस्या से राहत पाने के लिए यह एक बेहतरीन दवाई है; जो इस समस्या से जुड़े किसी भी दर्द से राहत दिला सकती हैं। लेकिन, लगातार किया गया इस दवाई का सेवन पुरुषों में एडिक्शन सकता बढ़ा सकता है या इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसीलिए, इस दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

२) क्लॉमीप्रामाइन –

जो पुरुष शीघ्रपतन की समस्या से जूझ रहे हैं; उनमें इस दवाई का सेवन करने से शीघ्र पतन की समस्या से राहत मिल पाती हैं और वह अपने पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट कर पाते हैं। इन दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसीलिए, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है। इस दवाई का सेवन करने से हाइपोटेंशन, थकान, कमजोरी जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं।

३) लिडोकेन प्रीलोकेन  क्रीम –

शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल करने से भी काफी फायदा देखने को मिलता है। अध्ययन के अनुसार, यौन संबंध बनाने के ३० से ४० मिनट पहले इस क्रीम का इस्तेमाल करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल पाती है। ऐसी कई क्रीम आपको मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन, इनका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply