नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, सेक्स के दौरान लुब्रीकेंट इस विषय के बारे में। दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही अटूट और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जब दो लोग एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं; तब उनमें यौन उत्तेजना बढ़ती हैं। पहले के जमाने में शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सीधा शादी होने के बाद ही पता चलता था। साथ ही, भारतीय समाज में आज भी सेक्स के बारे में चर्चा करने से लोग परहेज कर देते हैं तथा समाज में ऐसी चर्चा करना पूरी तरीके से मना है।

परंतु, पिछले कुछ सालों से दुनिया ने इतने प्रगति कर ली है; कि भारतीय समाज में भी काफी बदलाव देखा गया है। भारतीय युवा वर्ग इन घीसी पीटी बातों को नहीं मानता है और खुलकर सेक्स के बारे में चर्चा करता हुआ दिखाई देता है। वेस्टर्न कल्चर में चलते आ रहा लिव इन रिलेशनशिप का दौर भारत में भी देखा जा रहा है। लिव इन रिलेशनशिप के तहत की दो अनजान लोग एक दूसरे के साथ एक ही घर में बिना शादी किए रहते हैं और शारीरिक संबंध भी बनाते हैं।

हालांकि, शारीरिक संबंध बनाते हुए कई लोगों को परेशानियों का भी अनुभव हो सकता है; जैसे योनि में सूखापन तथा लिंग में ड्राइनेस आदि। योनि में सूखापन होने की वजह से सेक्स करते समय महिलाओं को काफी दर्द और पीड़ा का अनुभव हो सकता है। इस समस्या का निवारण करने के लिए महिलाओं को या पुरुष को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेक्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले लुब्रिकेंट्स के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए कपल्स बिना किसी परेशानी के अतिरिक्त चिकनाहट के साथ सेक्स की प्रक्रिया का संपूर्णानंद उठा सकते हैं। लुब्रिकेंट एक ऐसा पदार्थ होता है जो जेल के स्वरूप में उपलब्ध होता है; जिसका इस्तेमाल जननांग के हिस्से में किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद जननांगों में अतिरिक्त चिकनाहट बनती है; जिसके तहत लिंग में या योनि में ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा मिलते हुए पुरुष एवं महिला बिना किसी परेशानी के संभोग का सुख प्राप्त कर सकते हैं।

सेक्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले लुब्रिकेंट्स के भी कई प्रकार मौजूद होते हैं; जिनका चयन करते समय आपको डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक माना जाता है। लुब्रिकेंट का चयन करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए; ताकि उसके परिणाम देखने को मिल सके।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बारे में पूरी जानकारी।

लुब्रीकेंट क्या होता है ? Lubricant Kya Hota hai ?

लुब्रिकेंट क्या होता है
लुब्रिकेंट क्या होता है

दोस्तों, सामान्य तौर पर महिला एवं पुरुष सेक्स के लिए उत्तेजित होने पर उनके जननांगों में प्राकृतिक चिकनाहट बनती है; जिसकी वजह से सेक्स करने में कोई भी परेशानी नहीं होती हैं। परंतु, किसी कारणवश महिलाओं के योनि में या पुरुषों के लिंग में प्राकृतिक चिकनाहट नहीं बन पा रही है; तो सेक्स करते समय रूखेपन की वजह से समस्याएं पैदा हो सकती हैं और सेक्स का आनंद नहीं उठाया जा सकता है।

ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर द्वारा सेक्स के दौरान विविध प्रकार की लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लुब्रिकेंट एक जेल की तरह होता है; जिसका इस्तेमाल सेक्स के दौरान होने वाले घर्षण से बचने के लिए किया जाता है। लुब्रिकेंट का इस्तेमाल जननांग के हिस्से में किया जाता है।

लुब्रिकेंट के अनगिनत प्रकार मौजूद होते हैं। इसीलिए अपने सहूलियत के और जरूरत के अनुसार लुब्रिकेंट का चयन करते समय आपको बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। कई लोग सेक्स के दौरान रूखापन की समस्या ना होने पर भी लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं।

क्योंकि, लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बाद जननांग के हिस्से में सेंसटिविटी बढ़ जाती हैं; जिसके चलते सेक्स का आनंद लंबे समय तक उठाया जा सकता है और लुब्रिकेंट के इस्तेमाल से आपकी सेक्स ड्राइव भी बढ़ जाती है। सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से जननांगों में चिकनाहट बढ़ जाती हैं; जिसके चलते पुरुष एवं महिला लंबे समय तक सेक्स कर सकते हैं।

सेक्स के दौरान लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करना क्यों आवश्यक होता है ? Sex Ke Dauran Lubricant

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना आपकी सेक्स की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना देता है और यह एक मजेदार अनुभव साबित हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से जननांगों में आए रोके पन की समस्या से छुटकारा मिलता है और बिना दिक्कत सेक्स का आनंद उठाया जा सकता है।

बिना लुब्रिकेंट के सेक्स करने से कई लोगों को सेक्स करने में काफी परेशानियों, दर्द का तथा पीड़ा का अनुभव होता है। चर्मसुख तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक यौन उत्तेजना बरकरार रहना महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन, अगर किसी कारणवश शख्स की प्रक्रिया ही दर्दनाक हो रही हैं; तो चर्मसुख तक पहुंचने की संभावना खत्म हो जाती है और सेक्स की प्रक्रिया भी अपूर्ण रह जाती है।

चर्मसुख तक पहुंचने के लिए और जननांगों में यौन उत्तेजना बनाए रखने के लिए लोगों को सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। जननांगों के हिस्से को चिकनाहट प्रदान करते हुए लुब्रिकेंट सेक्स की प्रक्रिया को काफी आसान बना देते हैं। कई महिलाओं को संभोग की प्रक्रिया के बाद योनि में खुजली, जलन, लालिमा तथा झनझनाहट का अनुभव होता है। ऐसी परिस्थिति में उनको लुब्रिकेंट का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।

क्योंकि, लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को इन सभी समस्याओं से सुरक्षितता मिलती है। योनि में लिंग के प्रवेश को आसान बनाने के लिए भी लुब्रिकेंट काफी हद तक मददगार साबित होते हैं। सेक्स की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ लुब्रिकेंट का सही तरीके से किया गया इस्तेमाल महिला तथा पुरुषों को यौन संचारित रोगों से भी सुरक्षित रखने में काफी मददगार साबित होता है। सही तरीके का लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए अगर पुरुष कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं; तो ऐसा करने से कंडोम लिंग पर अच्छे से फिट बैठते हैं

लुब्रीकेंट के बिना सेक्स करने से क्या समस्या हो सकती हैं ? Lubricant Ke Bina Sex

लुब्रिकेंट के बिना सेक्स
लुब्रिकेंट के बिना सेक्स

दोस्तों, लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। चाहे आप के जननांगों में प्राकृतिक लुब्रिकेशन हो या ना हो; आप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल अपनी जरूरत और सहूलियत के अनुसार कर सकते हैं। अगर आप बिना लुब्रिकेशन के संभोग करते हैं; तो इससे आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सबसे पहले, तो अगर महिलाओं के योनि में ड्राइनेस की समस्या होती हैं और वह बिना लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए ही सेक्स करती हैं; तो उनका सेक्स का अनुभव काफी दर्दनाक और पीड़ादायक हो सकता है। ऐसा करने से महिलाओं के योनि के दीवारों पर भी क्षति हो सकती है; जो उनके जननांग के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक माना जाता है।

ऐसा होने पर उनके योनि में इन्फेक्शन होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए, सेक्स के दौरान हमेशा लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। आपको अगर लुब्रिकेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है; तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने जरूरत के हिसाब से लुब्रिकेंट का चयन कर सकते हैं।

लुब्रिकेंट के क्या प्रकार होते हैं? कौन सा सेक्स के लिए सबसे अच्छा माना जाता है ? Lubricant Ke Prakar

दोस्तों, लुब्रिकेंट के प्रकारों निम्नलिखित प्रकार होते हैं; जिनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से डॉक्टर की सलाह के अनुसार लुब्रिकेंट का चयन कर सकते हैं।

१) सिलिकॉन बेस्ड लुब्रीकेंट – Silicone based lubricant

ऑयल बेस्ड या वॉटर बेस्ड लुब्रीकेंट के मुकाबले सिलिकॉन बेस्ड लुब्रीकेंट आपके त्वचा के ऊपर लंबे समय तक रहते हैं। क्योंकि, सिलिकॉन बेस्ड लुब्रिकेंट आपके त्वचा के द्वारा अवशोषित नहीं किए जाते हैं; जबकि पानी तथा ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट आपके त्वचा के द्वारा अवशोषित हो सकते हैं और वह लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए सिलिकॉन बेस्ड लुब्रिकेंट इस्तेमाल करना नुकसानदायक साबित होता है; तो कईयों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

इन लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करते हुए आपके त्वचा अतिरिक्त मुलायम और नरम हो जाती हैं। साथ ही, अगर आप कंडोम का इस्तेमाल करते हुए सेक्स कर रहे हैं; तब भी आप बिना किसी परेशानी के और डर के सिलिकॉन बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं; इससे कंडोम फटने की संभावना बहुत ही कम होती है।

२) ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट – Oil Based Lubricant

दोस्तों, ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने के लिए काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय माने जाते हैं। कई ऐसे लोग हैं; जो सेक्स के दौरान ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि, यह लुब्रिकेंट आसानी से घर में मिल जाते हैं; जैसे नारियल का तेल और जैतून का तेल। ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बाद सेक्स की प्रक्रिया तो आसान बनती ही हैं; बल्कि आप के जननांगों के हिस्से की अच्छे से मालिश भी हो जाती है।

ऑयल बेस्ट लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के कई साइड इफेक्ट्स या नुकसान भी देखे जाते हैं। जैसे; लेटेक्स कंडोम का इस्तेमाल करते हुए सेक्स करने के दौरान आप ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते; क्योंकि इससे कंडोम पड़ने की संभावना सबसे अधिक पाई जाती है। साथ ही, ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करने के बाद जननांग के संक्रमण भी हो सकते हैं।

३) वॉटर बेस्ड लुब्रीकेंट – Water Based Lubricant

सेक्स के दौरान वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट पानी पर आधारित होने की वजह से यह आपकी त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं; इसीलिए यह जल्दी सूखती जाते हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए कई वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट में विविध प्रकार के मॉइश्चराइजिंग एजिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है; जिसके चलते यह लंबे समय तक चल सकते हैं।

वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बाद आपके संवेदनशील त्वचा में जलन, खुजली होने की संभावना कम हो जाती है। वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट प्राकृतिक लुब्रिकेंट के तरह ही महसूस किए जाते हैं। साथ ही, वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए ओरल सेक्स में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। हालांकि, कई सारे वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट में ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है; जिसकी वजह से महिलाओं के योनि में आसानी से संक्रमण हो सकता है।

दोस्तों, हमने आपको लुब्रीकेंट के प्रकारों के बारे में पूरी जानकारी दी है। अब आप अपनी सहूलियत के और जरूरत के अनुसार लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, हम आपसे अनुरोध करेंगे; कि पहली बार लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह ले और उनकी सलाह के अनुसार ही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें।

कंडोम के ऊपर लुब्रीकेंट लगाने की आवश्यकता होती हैं क्या ? Condom Ke Upar Lubricant

दोस्तों, कंडोम के ऊपर लुब्रीकेंट लगाने की आवश्यकता होती है या नहीं; यह बात आप किस तरीके का कंडोम इस्तेमाल करने वाले हैं; इस बात पर निर्भर होती हैं। आजकल मार्केट में कई प्रकार के कंडोम उपलब्ध होते हैं। लेकिन, हर कंडोम पर हर प्रकार का लुब्रिकेंट इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता है; क्योंकि लुब्रिकेंट की वजह से कंडोम फटने की संभावना भी बनी रहती है।

अगर आप लेटेक्स कंडोम का इस्तेमाल करते हुए शारीरिक संबंध बना रहे हैं; तो ऑयल बेस्ड लुब्रीकेंट का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि, ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बाद सेक्स के दौरान लेटेक्स कंडोम फटने की आशंका सबसे अधिक रहती है।

लेटेक्स कंडोम का इस्तेमाल करते हुए सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं; तो आप वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए सुरक्षित विकल्प साबित होता है; जिससे आपकी कंडोम की फटने की संभावना बहुत ही कम हो जाती हैं।

अगर आपको कंडोम के प्रकार के बारे में पूरी जानकारी नहीं है; तो बेहतर है, कि आप सेक्स करते हुए हर बार पानी पर आधारित लुब्रिकेंट का ही इस्तेमाल करें। वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट हर तरह के कंडोम के साथ इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। इसी के साथ, वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए आपके त्वचा में अतिरिक्त चिकनाहट भी बनी रहती हैं।

कंडोम का इस्तेमाल करते हुए भी आप लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको कंडोम के प्रकार के अनुसार लुब्रिकेंट का चयन करना चाहिए; ताकि लुब्रिकेंट की वजह से कंडोम फटने की संभावना ना बचे। अगर आप कंडोम के साथ लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं; तो हमेशा वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का ही इस्तेमाल करें।

लिंग पर लुब्रीकेंट लगाने के बाद ओरल सेक्स कर सकते हैं क्या ? Ling KE Upar Lubricant Lagane Se Oral Sex

दोस्तों, आजकल ऐसे कई लोग होते हैं; जिन्हें वेजाइनल सेक्स के बजाय ओरल सेक्स करना पसंद होता है। ऐसी परिस्थिति में ओरल सेक्स करते हुए लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना सही होता है या नहीं; इसके बारे में लोग काफी असमंजस में होते हैं। तो आइए जानते हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी।

ओरल सेक्स के दौरान लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं; यह बात किस तरीके का लुब्रिकेंट इस्तेमाल किया जा रहा है और वह लुब्रिकेंट किन घटकों से बना है; इस बात पर निर्धारित किया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं; महिलाओं के योनि का हिस्सा बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होता है।

ऐसे में, योनि के हिस्से में किसी भी प्रकार के लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करना; उनकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हुए ओरल सेक्स का मजा लेने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेकर ही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। अध्ययन के अनुसार देखा जाए; तो वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट ओरल सेक्स के दौरान सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद माने जाते हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में अध्ययन करने वाली विशेषज्ञ यहां बताते हैं; कि वॉटर वेस्ट स्लो अफ्रीकन का इस्तमाल करते हुए ओरल सेक्स करने से महिलाओं के योनि के पीएच लेवल में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होती है और उनका यौन स्वास्थ्य भी प्रभावित नहीं होता हैं।

परंतु, कुछ वॉटर बेस्ड लुब्रीकेंट ऐसे भी होते हैं; जो कुछ अलग घटको से निर्मित होते हैं। ऐसा होने पर महिलाओं को सेक्स के दौरान रेल सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं; जिनको नजरअंदाज ना करते हुए महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply