नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, महिलाओं को बार बार पेशाब आना इस विषय के बारे में। दोस्तों, महिलाओं के शरीर में ताउम्र बदलाव देखे जाते हैं। इन बदलावों के साथ एडजस्ट करने में महिलाओं को काफी समय भी लग सकता है। महिलाओं के शरीर की बनावट काफी अलग होती है; जिसमें हार्मोन फंक्शन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

घर की जिम्मेदारियों का ख्याल रखते हुए महिलाएं खुद का ख्याल रखना ही भूल जाती है। ऐसी अवस्था में महिलाओं को कुछ शारीरिक संबंधित समस्या हो भी जाए; फिर भी उन्हें पता नहीं चल पाता है। आमतौर पर, महिलाओं में बार-बार पेशाब आना एक आम समस्या मानी जाती है। लेकिन, महिलाएं इस समस्या के बारे में जानकारी ना होने की वजह से इसे नजरअंदाज कर देती हैं; जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित होता है।

वक्त रहते अगर बार बार पेशाब आने की समस्या का इलाज न किया जाए; तो आगे जाकर किडनी से संबंधित बीमारी भी उत्पन्न हो सकती हैं। महिलाओं में बार बार पेशाब आना यह एक ऐसी समस्या है; जिससे लगभग हर महिला गुजरती ही हैं। महिलाओं में बार बार पेशाब आने के पीछे अनगिनत कारण मौजूद होते हैं; जिनके बारे में हम जानकारी प्राप्त करेंगे।

परंतु, बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर नजर अंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि, बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है; जिसके चलते योनि में इन्फेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन तथा योनि में खुजली, जलन, चुभन, लालिमा जैसी अन्य समस्याएं भी उभर कर आ सकती हैं।

महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या होने पर कुछ घरेलू उपाय भी होते हैं; जिन्हें तुरंत अपनाए जा सकते हैं और इससे उनको बार-बार पेशाब की समस्या से राहत भी मिल पाती हैं। महिलाओं में बार बार पेशाब होने का इलाज उस समस्या के कारण पर निर्धारित किया जाता है। इसलिए, महिलाओं को बार बार पेशाब की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; महिलाओं में बार बार पेशाब आने के बारे में पूरी जानकारी।

एक महिला के लिए बार-बार पेशाब आने का क्या मतलब है ? Bar Bar Peshab Ana Matlab kya hai ?

बार-बार पेशाब आने का क्या मतलब है
बार-बार पेशाब आने का क्या मतलब है

आमतौर पर, एक स्वस्थ महिला दिन में ४ से ७ बार पेशाब करती है; जो कि एक बहुत ही सामान्य स्थिति मानी जाती है। परंतु, इससे अधिक बार पेशाब करने करना यह स्थिति सामान्य होती है और चिंताजनक भी मानी जाती हैं। अगर महिला को दिन में कई बार पेशाब को जाने की जरूरत पड़ती है और हर बार ज्यादा मात्रा में पेशाब होती है; तब यह किसी समस्या के या स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी के संकेत और लक्षण माने जाते हैं।

एक दिन में बार बार पेशाब आने की समस्या का महिलाओं के जीवन और दिनचर्या पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते उनके रात की नींद में भी खलल पड़ता है और वह ठीक तरीके से सो नहीं पाती है। आयुर्वेद के अनुसार, महिलाओं में बार बार पेशाब आने की समस्या के पीछे वात और कफ का असंतुलन के कारण माना जाता है।

अगर पेशाब करते समय आपको जलन तथा झनझनाहट का अनुभव होता है; तो महिलाओं को इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आपकी समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर आपको विशिष्ट प्रकार के यूरिन टेस्ट करने के बारे में सलाह देते हैं; जिससे पेशाब बार बार आने की समस्या का कारण पता लग सकता है और कारण के अनुसार ही उसका इलाज संभव हो पाता है।

महिलाओं को बार बार पेशाब आने का कारण क्या है ? Mahila ko Bar Bar Peshab Ane Ke Karan

बार बार पेशाब आने का कारण
बार बार पेशाब आने का कारण

दोस्तों, महिलाओं में बार बार पेशाब आने की निम्नलिखित कारण होते हैं।

१) गर्भावस्था –

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के भारी पेट की वजह से उनके पेल्विक फ्लोर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है; जिसके चलते उन्हें बार-बार पेशाब आने की समस्या हो जाती हैं। वैसे देखा जाए; तो गर्भावस्था के दौरान बार-बार पेशाब करने की जरूरत पड़ना यह एक बहुत ही सामान्य स्थिति मानी जाती हैं और बच्चे को जन्म देने के बाद यह स्थिति अपने आप ही ठीक हो जाती हैं।

२) यूटीआई –

महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन बहुत ही कॉमन माना जाता है; क्योंकि उनके शारीरिक बनावट ही ऐसी होती हैं। किसी कारणवश महिलाओं के मूत्र मार्ग में संक्रमण होने पर महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो जाता है; जिसके चलते उन्हें बार-बार पेशाब करने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बार-बार पेशाब करने के साथ-साथ; यूटीआई होने पर महिलाओं को पेशाब में जलन, चुभन, झनझनाहट का अनुभव होता है, बुखार आता है और अन्य प्रकार के लक्षण भी दिखाई देते हैं। ऐसा होने पर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

३) शराब, पानी या कैफिन युक्त पदार्थों का अत्यधिक सेवन –

दिन भर में अतिरिक्त पानी पीने की वजह से भी महिलाओं को बार बार पेशाब होने की समस्या होती है; लेकिन इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती हैं। क्योंकि, पानी तो हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक ही माना जाता है। परंतु, अगर महिलाएं दिन में कई बार शराब या कैफीन युक्त पदार्थों का अत्याधिक सेवन करती हैं; तो इसकी वजह से उन्हें बार-बार पेशाब की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसके लिए उन्हें चिंता ग्रस्त होने की आवश्यकता भी होती है। यह पदार्थ ऐसे होते हैं; जिनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं और यह पदार्थ मूत्र वर्धक के रूप में काम करते हैं; जिसके चलते महिलाओं को बार बार पेशाब की समस्या हो जाती हैं।

४) वैजिनाइटिस –

दोस्तों, महिलाओं में वैजिनाइटिस की समस्या होने पर योनि में खुजली, जलन, सूजन पैदा हो जाती है तथा योनि में से गाढ़ा चिपचिपा मछली जैसा गंध वाला पदार्थ निकलता है; जो कि संक्रमण का लक्षण माना जाता है। वैजिनाइटिस की समस्या के पीछे अनगिनत कारण मौजूद होते हैं। इन अन्य लक्षणों के साथ-साथ; वेजाइनाइटिस की समस्या के तहत पुरुष महिलाओं को बार बार पेशाब करने की समस्या भी हो जाती है। वेजाइनाइटिस की समस्या होने पर महिलाओं के योनि के हिस्से पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है; इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

५) ओवरएक्टिव ब्लैडर –

ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या के तहत महिलाओं का मूत्राशय सामान्य से अधिक तेजी से काम करने लगता है; जिसके चलते महिलाओं को दिन में कई बार पेशाब करने का मन करता है। आमतौर पर, बुजुर्ग महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है; क्योंकि उनके मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है।

६) किडनी स्टोन –

किडनी स्टोन की समस्या आमतौर पर पुरुषों में काफी ज्यादा मात्रा में देखी जाती हैं। परंतु, महिलाओं में जीवन शैली की खराबी के चलते किडनी स्टोन की समस्याएं उभर कर आ सकती है। किडनी स्टोन की समस्या होने पर महिलाओं को बार बार पेशाब करने का मन करता है और इसके साथ कई अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं। जैसे; पेशाब करते वक्त दर्द होना, जलन होना और झनझनाहट का अनुभव होना आदि।

७) एस्ट्रोजन का घटना –

एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के शरीर में कई सारी कार्यप्रणाली को नियंत्रित करता है। इसी के साथ, एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के पेल्विक एरिया को, मूत्राशय और योनि के हिस्से को सपोर्ट करने का भी कार्य करता है। परंतु, अगर महिलाओं के शरीर में किसी कारणवश एस्ट्रोजन की कमी देखी जाती है;तब भी उन्हें बार-बार पेशाब की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, आमतौर पर ४० की उम्र के बाद महिलाओं को यूरिन कंट्रोल करने में परेशानी का अनुभव होता है; क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की कमी देखी जाती है।

८) डायबिटीज और स्ट्रेस – 

जैसा कि हम सभी जानते हैं; डायबिटीज में की बीमारी में शरीर में शुगर की मात्रा अनियंत्रित हो जाती है। इसीलिए, शरीर अतिरिक्त शुगर से छुटकारा पाने की कोशिश करता है; जिसके चलते महिलाओं को बार बार पेशाब की जरूरत महसूस होती है। मधुमेह के मरीजों में किडनी से जुड़ी समस्याएं भी उभर कर आती है; जिसके चलते उन्हें बार-बार पेशाब की समस्या हो जाती हैं। इसी के साथ, अतिरिक्त घबराहट, डिप्रेशन, चिंता ग्रस्त होना तथा तनावग्रस्त होने की वजह से भी महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या उभर कर आती है।

महिला को बार बार पेशाब आना कौन सी बीमारी है ? Bar Bar Peshab Hone Ki Bimari

दोस्तों, जैसा कि हमने देखा; महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या होने के ढेरों कारण मौजूद होते हैं। कारण चाहे कोई भी हो; महिलाओं में बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होने पर उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर इस समस्या का इलाज करवा लेना चाहिए।

क्योंकि, महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या होना कई सारी गंभीर बीमारियों का भी लक्षण माना जाता है; जो उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। महिला को बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे उपर्युक्त बताए गए अनगिनत कारण मौजूद हो सकते हैं; जिनका सही और सटीक कारण पता लगाने के लिए आपके डॉक्टर से सलाह लेना आपको जरूरी हो जाता है।

बार-बार पेशाब आने से तुरंत राहत कैसे पाएं ? Bar BAr Peshab Se Rahat KAise Paaye ?

दोस्तों, बार-बार पेशाब आने की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए निम्नलिखित उपाय घर पर ही अपनाया जा सकते हैं और इनके लिए कुछ ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

  1. बार-बार पेशाब आने पर महिलाओं को चाय, कोल्ड ड्रिंक्स, कॉफी तथा अन्य प्रकार के डाययूरेटिक पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  2. बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं को दिन भर में पानी का सेवन अतिरिक्त मात्रा में करना चाहिए; जिससे योनि में हो रही संक्रमण की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
  3. बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं को नारियल का पानी तथा फलों के जूस का सेवन करते रहना चाहिए।
  4. बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं को दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी में एंटीमाइक्रोबॉयल तत्व पाए जाते हैं; जो महिलाओं के योनि में हुए संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी होते हैं।
  5. बार-बार पेशाब की समस्या होने पर महिलाओं को दिन में एक से दो कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक के रूप में जाना जाता है; जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और बुरे बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी माना जाता है।
  6. बार-बार पेशाब आने की समस्या होने पर महिलाओं को एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें इस समस्या से राहत मिल पाती है।

क्या बार-बार पेशाब आना मतलब किडनी की समस्या है ? Bar Bar Peshab Yane Kidney Ki Samasya Hai Kya ?

दोस्तों, जैसे कि हमने देखा; महिलाओं में बार बार पेशाब आने की समस्या के पीछे ढेरों कारण मौजूद होते हैं। लेकिन, बार-बार पेशाब आने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार पेशाब आने की समस्या होने पर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाता है; तो इसकी वजह से महिलाओं के किडनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और किडनी के कार्य प्रणाली पर नकारात्मक असर हो सकता है।

कई बार; तो किडनी में स्टोन होने की समस्या की वजह से भी महिलाओं को बार बार पेशाब की समस्या हो जाती है। ऐसा होने पर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए; क्योंकि इससे किडनी से जुड़ी जटिलताएं बढ़ सकती हैं। लेकिन, जरूरी नहीं; कि हर बार बार बार पेशाब की समस्या होने पर किडनी से जुड़ी समस्या ही हो।

महिलाओं को बार बार पेशाब आने का घरेलू इलाज : Bar Bar Peshab aane Ka Gharelu Ilaj

महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या होने पर वह निम्नलिखित घरेलू इलाज अपना सकती हैं।

१) तुलसी –

आयुर्वेद में तुलसी को सर्वोपरि स्थान की दिया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भी तुलसी का महत्व हमारे वेद शास्त्रों में सबसे अधिक पाया गया है। तुलसी का सेवन करने के बाद मानव जाति को अनगिनत प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिल पाते हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट जैसे औषधीय तत्व तथा एंटीमाइक्रोबॉयल जैसे प्रभावी तत्व भी पाए जाते हैं; जो महिलाओं में होने वाले योनि के संक्रमण से छुटकारा दिलाते हैं।

अगर महिलाओं को योनि में खुजली, जलन की समस्या हो रही है और बार-बार पेशाब की समस्या हो रही है; तो वह तुलसी का सेवन कर सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पांच से छह पत्तियों को पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस में शहद को मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से बार-बार आने वाली पेशाब की समस्या से राहत मिल पाती है।

२) आंवला –

आंवले का सेवन करने से भी महिलाओं को बार बार आने वाली पेशाब की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल पाता है। आंवले के रस में शहद को मिलाकर पीने से फ्रिक्वेंट यूरिनेशन की समस्या से राहत मिल पाती हैं। आंवले में विटामिन सी मौजूद होता है; जो महिलाओं के शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और बॉडी डिटॉक्सिफाई करता है। शहद में औषधीय तत्व पाए जाते हैं; जो योनि में होने वाले संक्रमण से छुटकारा दिलाने में प्रभावी माने जाते हैं।

३) केला –

केले का सेवन करने से भी महिलाओं को बार बार होने वाली पेशाब की परेशानी से छुटकारा मिल पाता है। खाना खाने के लगभग एक से दो घंटे बाद महिलाओं को दिन में दो बार एक एक केले का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिल पाती है।

४) भुना चना –

अगर महिलाओं को बार बार पेशाब आने की समस्या हो रही है; तो उन्हें भुना चना का सेवन करना चाहिए। रोजाना शाम को थोड़ी सी मात्रा में गुड़ के साथ भुने चने का सेवन करने से महिलाओं के किडनी के फंक्शन में भी सुधार आता है; जिसके चलते उन्हें बार-बार पेशाब की समस्या से भी राहत मिल पाती है।

५) मेथी की सब्जी –

हफ्ते में एक बक्से दो बार मेथी की पत्तियों की सब्जी का सेवन करना आपके किडनी के फंक्शन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। मेथी की पत्तियों का सेवन करने के बाद महिलाओं को बार बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिल पाती है। आप मेथी की सब्जी का सेवन कर सकते हैं या मेथी के पराठे का सेवन भी कर सकती हैं।

६) अंगूर –

अंगूर फल का सेवन करने से महिलाओं को बार बार आने वाले पेशाब की समस्या से छुटकारा मिल पाता है। पेशाब अंगूर का सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं; जैसे अंगूर का सलाद बनाकर या अंगूर का रस निकालकर अंगूर का सेवन किया जा सकता है। अंगूर में मौजूद पोषक तत्व बॉडी को डिटॉक्सिफाई करते हैं और यूरिन में से सारे विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं; जिसके चलते महिलाओं के किडनी का फंक्शन भी सुधर जाता है।

महिलाओं में बार-बार पेशाब आने की समस्या के लिए दवा की जानकारी – Bar Bar Peshab Ki Dawa

दोस्तों, महिलाओं में बार बार पेशाब की समस्या को ठीक करने के लिए उपर्युक्त बताए गए घरेलू इलाज को अपनाने के बावजूद अगर कोई भी फर्क नजर नहीं आ रहा है और लक्षण तीव्र होते जा रहे हैं; तो महिलाओं को इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

डॉक्टर आपके स्थिति की गंभीरता के अनुसार यूरिन टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। यूरिन टेस्ट करवाने के जरिए डॉक्टर बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं; उपर्युक्त बताएं ढेरों कारणों की वजह से महिलाओं में बार बार यूरिन होने की समस्या हो जाती है।

ऐसे में, बार-बार पेशाब होने की समस्या का इलाज करने के लिए डॉक्टर को उसके पीछे मौजूद सही और सटीक कारण का पता लगाना आवश्यक हो जाता है। एक बार कारण का पता लग जाता है; तो डॉक्टर के लिए बार बार पेशाब आने की समस्या का इलाज करना काफी आसान हो जाता है। महिलाओं में बार बार पेशाब आने की समस्या का इलाज उसके पीछे मौजूद कारण के ऊपर निर्धारित किया जाता है।

यहां हम आपसे अनुरोध करना चाहेंगे; कि महिलाओं को बार-बार पेशाब के समस्या होने पर अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए और डॉक्टर के सलाह के अनुसार ही दवाइयों का सेवन करना उचित माना जाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply