नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम पेशाब करते समय जलन होने पर क्या करना चाहिए ? इसके बारे में जानेंगे |  हमारे शरीर में मौजूद हर एक अवयव की कार्यप्रणाली उचित रूप से बरकरार रहने के लिए शरीर में पानी की प्रचुर मात्रा में होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है; तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर कई सारे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है; तो उसका सीधा प्रभाव पाचन तंत्र और किडनी के कार्य पर पड़ता है; जिसके चलते अपच, गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

इन सभी समस्याओं के साथ-साथ, शरीर में पानी कम होने की वजह से पेशाब करते समय जलन का अनुभव हो सकता है और किडनी का कार्य बाधित हो जाता है। पेशाब के समय जलन होना पुरुष तथा महिलाओं में काफी आम समस्या मानी जाती है।

हर महिला तथा पुरुष जिंदगी में कभी ना कभी पेशाब करते दौरान जलन का अनुभव करता ही है। शरीर में पानी की कमी होने के साथ-साथ, कई अन्य प्रकार के इंफेक्शन होने की वजह से भी पेशाब के समय जलन महसूस हो सकती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन एक ऐसा संक्रमण होता है; जिसकी वजह से पेशाब समय जलन दर्द का अनुभव होता है और रुक रुक कर पेशाब होती है। अगर आपको भी पेशाब के वक्त जलन का अनुभव हो रहा है; तो सबसे पहले अपने शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए प्रचुर मात्रा में पानी अवश्य पिए।

इसी के साथ, पेशाब करते समय जलन अनुभव होने पर डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाना पर आवश्यक होता है; वरना इन्फेक्शन पढ़ने की संभावनाएं रहती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पेशाब के समय जलन होने के बारे में पूरी जानकारी।

पेशाब करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन क्यों होती है ? Peshab Ke Samay Private Part Me Jalan

पेशाब करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन
पेशाब करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन

पेशाब करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन होना महिलाओं में तथा पुरुषों में काफी आम समस्या मानी जाती है। लेकिन, खासतौर पर महिलाओं में पेशाब के दौरान जलन तथा चुभन का अनुभव ज्यादा होता है; क्योंकि महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन होने की संभावनाएं अधिक होती है।

पेशाब करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन के साथ-साथ, दर्द और चुभन का भी अनुभव होता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया जब यूरिन पाइप से होकर यूरिनरी ब्लैडर तक पहुंच जाता है; तब यह इन्फेक्शन होकर यूरिन पास करते समय दर्द और झनझनाहट का अनुभव होता है।

जब यह बैक्टीरिया आपके यूरिनरी ब्लैडर तक पहुंच जाता है; तब वह तेजी से बढ़ने लगता है और यूरिन को एसिडिक बना देता है। इसी कारणवश, इन्फेक्शन बढ़ने की वजह से महिलाओं को और पुरुषों को पेशाब करते समय दर्द, जलन और चुभन का अनुभव होता है।

इसी के साथ, अगर आपको यूटीआई इंफेक्शन हुआ है; तो आपको बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है और रुक रुक कर पेशाब होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट एक ऐसा इंफेक्शन है; जिसको तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, वरना यह इंफेक्शन बढ़ सकता है और आपका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने की संभावनाएं रहती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और शरीर में पानी की कमी यूरिन पास करते समय प्राइवेट पार्ट में जलन का मुख्य कारण माने जाते हैं।

पेशाब करते समय लिंग में जलन होने के कारण : Peshab Ke Waqt Ling ME Jalan Hone ke Karan

पुरुषों में पेशाब करते समय लिंग में जलन होने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

  1. शरीर में पानी की कमी की वजह से पुरुषों को पेशाब करते समय लिंग में जलन का अनुभव हो सकता है।
  2. यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन के कारण पुरुषों को पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव होता है।
  3. यूरेथ्राइटिस नामक स्थिति के दौरान भी पुरुषों को पेशाब करते समय लिंग में जलन का अनुभव हो सकता है।
  4. किडनी स्टोन, ब्लैडर स्टोन जैसे समस्याओं के कारण भी पेशाब करते समय लिंग में जलन महसूस होती है।
  5. ब्लैडर कैंसर होने के कारण भी आपको पेशाब करते समय लिंग में जलन का अनुभव होता है। अगर आपको ब्लैडर कैंसर है; तो पेशाब करते समय लिंग में जलन के साथ-साथ, पेशाब करते समय पेशाब में से खून आना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं।
  6. बढ़ती उम्र के साथ-साथ, हर पुरुष के प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार असामान्य रूप से बढ़ने लगता है; जिसकी वजह से उनके मूत्र मार्ग पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पेशाब करते समय लिंग में जलन का अनुभव होता है।
  7. यौन संचारित रोग होने के कारण भी पुरुषों के लिंग में पेशाब के वक़्त समय जलन तथा दर्द का अनुभव हो सकता है।

पेशाब करते समय योनि में जलन होने के कारण : Peshab ke Samay Yoni Me Jalan Hone ke Karan

पेशाब करते समय योनि में जलन होने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

  1. मर्दों के मुकाबले, महिलाओं का मूत्रमार्ग या यूरेथ्रा काफी छोटा होता है; जिसके चलते मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन होने की संभावनाएं सबसे अधिक महिलाओं में देखी जाती हैं। मूत्र मार्ग में यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन होने की वजह से महिलाओं को पेशाब करते समय योनि में जलन, चुभन, दर्द तथा झनझनाहट का अनुभव होता है।
  2. यौन संचारित रोग के कारण भी महिलाओं में पेशाब करते दौरान जलन तथा दर्द का अनुभव होता है।
  3. किडनी स्टोन, ब्लैडर स्टोन जैसे अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण भी महिलाओं का मूत्र मार्ग प्रभावित होकर पेशाब करते हुए जलन महसूस होती है।
  4. इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स तथा परफ्यूम, डियोडारेंट के प्रोडक्ट्स का सीधा योनि पर किया गया उपयोग योनि के क्षेत्र के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और योनि के क्षेत्र में एलर्जी उत्पन्न करता है; जिसकी वजह से योनि में पेशाब करते हुए जलन का अनुभव होता है।
  5. वेजाइनल यीस्ट इनफेक्शन होने की वजह से महिलाओं को योनि में से बदबू आना, पेशाब करते हुए जलन, चुभन का अनुभव होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

पेशाब करते समय जलन रोकने के लिए क्या करना चाहिए ? Peshab Ke Waqt Jalan Rokne Ke Liye:

पेशाब करते समय जलन रोकने के लिए
पेशाब करते समय जलन रोकने के लिए

अगर आप को पेशाब करते समय जलन तथा चुभन का अनुभव हो रहा है; तो निम्नलिखित सावधानियां बरतें और पेशाब के दौरान होने वाली जलन से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

  1. पेशाब करते समय जलन का अनुभव नियंत्रित करने के लिए और उसे पूरी तरीके से ठीक करने के लिए सबसे पहले आपको दिन भर में उचित मात्रा में पानी पीना है। अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें, शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखें;जिससे पेशाब के दौरान हो रही जलन कम होने में मदद जरूर मिलती है।
  2. पानी के साथ साथ, पेशाब में हो रही जलन को रोकने के लिए अन्य तरल पदार्थ जैसे; नारियल का पानी, फ्रूट जूस, सब्जियों के सूप आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
  3. पेशाब में हो रहे चलन को रोकने के लिए पुरुषों को और महिलाओं को अपने जननांग का हिस्सा साफ सुथरा और सूखा रखना चाहिए; ताकि वह बैक्टीरिया पनपने की संभावना ना हो और इंफेक्शन बढ़ने से आप सुरक्षित रह सके।
  4. खासकर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को योनि का हिस्सा ठीक तरीके से साफ सुथरा रखना चाहिए और समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलते रहना चाहिए; ताकि आप किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके और पेशाब में हो रही जलन का अनुभव कम कर सके।
  5. पेशाब में जलन का अनुभव कम करने के लिए पुरुषों को और महिलाओं को सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और तंग कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। हमेशा सूती कॉटन के अंडरवियर और ढीले ढाले कपड़े पहने; ताकि जननांगों के क्षेत्र में प्राकृतिक वेंटिलेशन बना रहे और आप किसी भी इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके।
  6. महिलाओं को और पुरुषों को पेशाब में जलन महसूस होने पर सेक्स करते दौरान काफी सावधानी बरतनी आवश्यक होती हैं। शारीरिक संबंध बनाते दौरान हमेशा कंडोम या अन्य सुरक्षित उपायों का इस्तेमाल करें और संभोग के बाद जननांगों की ठीक तरीके से साफ सफाई करें और उन्हें सुखा बनाए रखें। हमेशा जब भी आप शारीरिक संबंध बनाते हैं; तब संभोग करने के बाद यूरिन पास जरूर करे।
  7. अंदरूनी रूप से अगर आप अपने पेशाब में हो रही जलन की समस्या को पूरी तरीके से ठीक करना चाहते हैं; तो इंस्टेंट फूड, कैफेन युक्त पदार्थ, शराब, धूम्रपान जैसी पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

पेशाब करते समय दर्द और जलन होने पर क्या खाना चाहिए ? Bathroom ke Samay Dard Aur Jalan Hona

दोस्तों, हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में ही हमारे सेहत का राज छुपा होता है। इसी हिसाब से, जो भी हम खाते हैं; उसका अच्छा बुरा परिणाम हमारे शरीर पर होता है। पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव होने पर अपने आहार में कुछ उचित बदलाव करने से और कुछ उचित पदार्थों का समावेश करने से अंदरूनी रूप से यह समस्या ठीक होने में मदद जरूर मिलती है।

१) दही –

दही का सेवन प्राकृतिक प्रोबायोटिक के रूप में किया जाता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर में गुड बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं और इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी प्रभावी माने जाते हैं। अगर आप को पेशाब करते समय दर्द तथा जलन का अनुभव हो रहा है; तो रोजाना एक या दो कटोरी दही का सेवन अवश्य करें। इसी के साथ, आपको कोई भी समस्या ना होने पर भी रोजाना दिन में एक बार दही का सेवन अवश्य करना चाहिए; इससे आपको उचित मात्रा में कैल्शियम भी मिलता है; जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

२) खीरा ककड़ी –

खीरा ककड़ी में प्राकृतिक रूप से पानी की प्रचुर मात्रा होती है। इसीलिए, खीरा ककड़ी का सेवन रोजाना सलाद के रूप में अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ, पेशाब में हो रहा दर्द तथा जलन की समस्या को ठीक करने के लिए खीरा ककड़ी का जूस बनाकर पीने से या सलाद के रूप में खाने से भी अंदरुनी रूप से यह समस्या ठीक होने में मदद मिल पाती है। साथ ही, खीरा ककड़ी का सेवन पाचन तंत्र और किडनी के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

३) विटामिन सी –

विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए और अंदरूनी रूप से शारीरिक मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही आवश्यक और असरदार माना जाता है। पेशाब में जलन और दर्द की समस्या को अंदरुनी रूप से ठीक करने के लिए विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए। संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू, आवला, मोसंबी जैसे विटामिन सी युक्त पदार्थ रोजाना अपने आहार में समाविष्ट करें और पेशाब में जलन की समस्या से छुटकारा पाएं।

४) नींबू पानी –

सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर और उसमें थोड़ा शहद मिलाकर रोजाना पीने से आपके शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। नींबू पानी किडनी, लीवर जैसे महत्वपूर्ण अवयवों को अंदरुनी रूप से डिटॉक्सिफाई करता है और उनका कार्य प्रणाली मजबूत बनाने में मदद करता है। पाचन तंत्र की मजबूती पाने के लिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन अवश्य करें। इसी के साथ, शरीर में से सारे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए और मूत्र मार्ग के इंफेक्शन से राहत पाने के लिए हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर अवश्य पीना चाहिए।

५) इलाइची –

मुत्र वर्धक, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल जैसे औषधीय तत्व संयुक्त इलायची का सेवन शरीर के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इलायची के मूत्र वर्धक गुणों के कारण किडनी का कार्य में सुधार लाता है और पेशाब के दौरान होने वाली जलन की समस्या से राहत दिलाता है। इलायची का सेवन करने से मूत्र मार्ग में हुए किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से राहत मिल पाती है। रोजाना रात को हल्के गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर पीने से शरीर पूरी तरीके से डिटॉक्सिफाई होने में मदद मिलती है और मूत्र मार्ग का संक्रमण भी ठीक हो जाता है।

पेशाब करते समय जलन होने पर प्राइवेट पार्ट पर क्या लगाएं ? Private Part Me Jalan Par Kya Lagaye ?

मूत्र विसर्जन के  समय जलन होना किसी बड़े इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसीलिए, घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी अगर आपको कोई राहत नहीं मिल रही है; तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

मूत्र निकालते समय जलन होना यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन का संकेत हो सकता है; जो डॉक्टरी इलाज के द्वारा पूरी तरीके से ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर पूरी तरीके से जांच करने के बाद आपकी स्थिति की गंभीरता के अनुसार आपको एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं और उसकी खुराक भी निश्चित करते हैं।

पेशाब करते समय जलन के साथ-साथ, अगर आपको दर्द का भी अनुभव हो रहा है; तो डॉक्टर आपको दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करने की सलाह भी दे सकते हैं।

कई बार पेशाब के समय जलन होने के साथ-साथ, महिलाओं तथा पुरुषों को प्राइवेट पार्ट में खुजली का भी अनुभव होता है; जिस पर खुजली विरोधी क्रीम लगाने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है।

ध्यान रहे, पेशाब करते समय होने वाली जलन की समस्या के ऊपर आपको पूरा कोर्स करना जरूरी होता है। ऐसा नहीं; कि आपको दवाइयां लेने के बाद कुछ देर के लिए ठीक लग रहा है और आप दवाइयां लेना बंद कर देते हैं; यह गलत बात है। डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार ही आपको दवाइयों का पूरा कोर्स करना होता है; तभी इंफेक्शन जड़ से खत्म होने में मदद मिल पाती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply