नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, योनि की सेहत इस विषय के बारे में। दोस्तों, महिलाओं के योनि का हिस्सा उनके शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले सबसे नाजुक एवं संवेदनशील होता है। महिलाओं के योनि का हिस्सा उनके प्रजनन प्रणाली के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है।

सेक्स के दौरान, बच्चों को जन्म देते समय तथा मासिक धर्म के दौरान एक महिला की योनि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। बॉडी का इतना महत्वपूर्ण अंग होने के बावजूद शरीर के अन्य अंगों के मुकाबले योनि की सफाई रखना महिलाएं जरूरी नहीं समझती हैं।

महिलाओं को खास तौर पर अपने योनि के साफ सफाई करते रहना और उसकी हाइजीन मेंटेन रखना सबसे जरूरी फैक्टर माना जाता है। क्योंकि, महिलाओं के शरीर में हर महीने हार्मोनल परिवर्तन होते हैं; जिसका सीधा प्रभाव उनके जननांगों के कार्यों पर भी होता है।

ऐसे में, अगर महिलाएं रोजाना तौर पर योनि की सफाई नहीं करती है; तो हार्मोनल परिवर्तन तथा स्वच्छता की वजह से महिलाओं के योनि में इंफेक्शन होने का डर लगा रहता है। आजकल फैशन के चलते महिलाएं अतिरिक्त टाइट कपड़े तथा सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल करने लगी है; जिसके परिणाम स्वरुप महिलाओं के योनि में पसीना जमा होकर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।

महिलाओं के योनि में इंफेक्शन होने पर योनि का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है और समस्या जटिल हो जाती हैं। इंफेक्शन के परिणाम स्वरुप महिलाओं के योनि में खुजली, जलन, चुभन, बदबू की समस्या, सफेद पानी की समस्या, असामान्य स्राव तथा योनि में दानों की समस्या जैसी परेशानियां उभर कर आती है।

अपने योनि को साफ रखने के लिए कई महिलाएं मार्केट में मिलने वाले इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है; जो केमिकल युक्त होते हैं और उनका योनि के पीएच संतुलन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा होने पर योनि का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है और उपयुक्त बताए गए समस्याएं उभर कर आती हैं। योनि को साफ करने के लिए सिर्फ हार का गुनगुना पानी ही काफी होता है।

महिलाओं के योनि की रचना प्रकृति की सबसे अद्भुत रचना मानी जाती है; जो खुद की सफाई करने के लिए सक्षम होती है और योनि को साफ करने के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए। योनि की सेहत को बरकरार रखने के लिए महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी होता है; जिससे उनका यौन स्वास्थ्य बरकरार रहे।

तो दोस्तों, आज जानेंगे; योनि की सेहत के बारे में पूरी जानकारी।

महिला की योनि स्वस्थ होना क्यों जरूरी है ? Mahila ki Vagina Healthy Rehna Kyo Jaruri ?

महिला की योनि स्वस्थ होना क्यों जरूरी
महिला की योनि स्वस्थ होना क्यों जरूरी

दोस्तों, जैसे कि हमने कहा; एक महिला की योनि उसके प्रजनन प्रणाली के अंगों में से सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। बच्चों को जन्म देते समय, किसी भी यौन गतिविधि के दौरान और मासिक धर्म के दौरान एक महिला की योनि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

इसीलिए, महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य उनके पूरे ही स्वास्थ्य को दर्शाता है; जिसके लिए योनी का स्वास्थ्य बरकरार रहना जरूरी माना जाता है। अगर महिलाओं के योनि में किसी भी तरह की समस्या पैदा हो जाती है; तो उन्हें विविध प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के योनि में इंफेक्शन होने पर उनके योनि का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है; जिसके परिणाम स्वरुप योनि में से बदबू आना, असामान्य स्राव होना, जलन, खुजली, झनझनाहट, रेडनेस, रैशेज, दानों की समस्या होना जैसी जटिलताए पैदा हो जाती है। महिलाओं के योनि में इंफेक्शन होने पर उनका सेक्स लाइफ भी प्रभावित हो जाता है और उनके मासिक चक्र का भी संतुलन हो जाता है।

महिलाओं के योनि में किसी भी तरह की समस्या पैदा होने पर इंफेक्शन तो होता ही है; उसी के साथ महिलाओं को सेक्स के दौरान भी कई सारी मर्यादाएं आ जाती है। एक बेहतर सेक्स लाइफ को जीने के लिए तथा अपने यौन स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए महिलाओं को अपने योनि का स्वास्थ्य बरकरार रखना जरूरी माना जाता है।

योनि स्वस्थ है इस बात का पता कैसे चलेगा ? Vagina Healthy Hai Kaise Pata Kare ?

स्वस्थ योनि के निम्नलिखित लक्षण होते हैं।

  1. एक स्वस्थ योनि में से कभी भी असामान्य स्राव नहीं होता है और ना ही असामान्य बदबू आती है।
  2. एक स्वस्थ योनि में से पेशाब करते समय कभी भी दर्द खुजली या जलन का अनुभव नहीं होता है।
  3. किसी भी यौन गतिविधि में शामिल होते समय एक स्वस्थ योनि में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है।
  4. योनि में से एक प्राकृतिक गंध आती है; जो हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। परंतु, इस प्राकृतिक गंध के अलावा स्वस्थ योनि में से असामान्य गंध या बदबू नहीं आती है।
  5. मासिक धर्म के दौरान एक महिला के योनि में से सामान्य रक्तस्राव होता है। परंतु, मासिक धर्म के अलावा अन्य दिनों में एक स्वस्थ योनि में से कभी भी असामान्य रक्तस्राव नहीं होता है।
  6. हर महिला को महीने में कुछ दिनों तक सफेद पानी की समस्या होती है; परंतु यह एक सामान्य साइकिल का भाग माना जाता है। इसके अलावा एक स्वस्थ योनि में से कभी भी असामान्य स्राव या पीला, हरा, नीला स्राव नहीं होता है।

महिला की योनि स्वस्थ ना रहने के कारण : Mahila Ki Yoni Healthy Na Rehne Ke Karan

महिलाओं की योनि स्वस्थ ना रहने के पीछे निम्नलिखित कारण पाए जाते हैं।

  1. अगर किसी कारणवश महिलाओं के योनि में प्राकृतिक चिकनाहट नहीं बन पाती है और सूखापन बना रहता है; तो महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब होने के पीछे यह भी एक कारण होता है।
  2. विविध प्रकार की समस्याओं के चलते महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन या असंतुलन हो जाता है; जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं के योनि के स्वास्थ्य पर होता है और महिलाओं की योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  3. योनि में खुजली, जलन, झनझनाहट, रेडनेस, रैशेज की समस्या होने पर भी महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  4. असुरक्षित यौन संबंध बनाना महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब होने के पीछे का मुख्य कारण होता है।
  5. योनि में से बदबू आने की वजह से भी महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  6. यूटीआई के चलते भी महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है और योनि में खुजली, जलन होने लगती है।
  7. योनि में से सामान्य स्राव होना एक सामान्य बात मानी जाती है। परंतु, अतिरिक्त मात्रा में असामान्य स्राव होने की वजह से भी महिलाओं के योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  8. मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाएं नियमित रूप से पीरियड हाइजीन मेंटेन नहीं करती है; तो उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा लगा रहता है और योनि का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
  9. अगर महिलाएं नियमित रूप से अपने योनि की साफ सफाई नहीं कर पाती है; उसके चलते भी योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
  10. योनि में सुगंधित डिओडरेंट, इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का अतिरिक्त इस्तेमाल तथा केमिकल युक्त साबुन का अतिरिक्त इस्तेमाल करने के बाद भी योनि में इंफेक्शन होने का खतरा लगा रहता है और योनि का स्वास्थ्य खराब हो जाता है।

योनि को हेल्दी रखने के टिप्स : Yoni Healthy Rakhne Ke Tips

योनि को हेल्दी रखने के टिप्स
योनि को हेल्दी रखने के टिप्स

अपनी योनि को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं निम्नलिखित टिप्स को जरूर अपना सकती है।

  1. योनि को हेल्दी रखने के लिए अपने जीवनशैली को और आहार की पद्धति में संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होता है।
  2. योनि को हेल्दी रखने के लिए रोजाना तौर पर हल्के गुनगुने पानी की मदद से योनि की साफ सफाई जरूर करते रहे।
  3. योनि को साफ रखने के लिए किसी भी केमिकल युक्त इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।
  4. योनि में किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। (जैसे डिओडरेंट या सुगंधित साबुन)
  5. योनि के हेल्थ को बनाए रखने के लिए और यौन संबंधित समस्याओं से दूर रहने के लिए हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाए और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचे।
  6. योनि के आसपास मौजूद वालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवर क्रीम्स का इस्तेमाल ना करें। योनि के आसपास के बालों को हटाने के लिए उसे ट्रिम करे या साफ कैंची की मदद से काटें।
  7. शारीरिक संबंध बनाने के बाद हर बार अपने योनि को साफ जरुर करें और यूरिन पास जरूर करें।
  8. मासिक धर्म के दौरान योनि के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए समय-समय पर सेनेटरी पैड, टेंपोन या मेंस्ट्रूअल कप को बदलते रहे। लंबे समय तक एक ही पीरियड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।
  9. योनि के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए हमेशा कॉटन के हवादार कपड़े पहने; जिसमें प्राकृतिक वेंटिलेशन होता हो और योनि में पसीना जमा होने की समस्या ना हो सके। अतिरिक्त टाइट कपड़े या सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।
  10. योनि में किसी भी तरह की परेशानी उत्पन्न होने पर खुद डॉक्टर बनने की कोशिश ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर उस समस्या का वक्त रहते इलाज करें।

योनि को नियमित स्वस्थ कैसे रखे ? Vagina Ki Daily Care

योनि को नियमित स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए और विविध प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए महिलाएं निम्नलिखित उपाय जरूर अपना सकती हैं।

१) योनि की सफाई –

योनि की सफाई करने के लिए सिर्फ हल्का गुनगुना पानी ही काफी होता है और किसी भी केमिकल युक्त इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। केमिकल युक्त प्रोडक्ट का किया गया इस्तेमाल योनि के पीएच संतुलन को बिगाड़ देता है; जिसके परिणाम स्वरुप योनि में खुजली, जलन, रेडनेस, रैशेज की समस्याओं भर कर आती है तथा इंफेक्शन पैदा हो जाता है। योनि के समय रहते सफाई करना जरूरी होता हैb क्योंकि आप इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके। मासिक धर्म के दौरान समय-समय पर सेनेटरी पैड, टेंपोन या मेंस्ट्रूअल कप को बदलते रहे। लंबे समय तक एक ही पीरियड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

२) सेफ सेक्स –

अपने योनि को इंफेक्शन से और यौन संचारित रोगों से हमेशा के लिए सुरक्षित रहने के लिए महिलाएं हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाने के विकल्प को चूने। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से महिलाओं में गोनोरिया, क्लामाइडिया या बैक्टीरियल वेजिनोइसिस जैसी गंभीर योनि से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है; जो योनि के स्वास्थ्य को पूरी तरीके से बिगाड़ कर रख देती हैं। एक बेहतर सेक्स लाइफ को जीने के लिए महिलाएं हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाएं और एक ही सेक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाएं।

३) कपड़ों का चयन –

योनि के हिस्से को इंफेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए महिलाएं हमेशा कॉटन के अंडरवियर का इस्तेमाल करें। सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल लंबे समय तक बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए; क्योंकि इससे प्राकृतिक वेंटिलेशन नहीं हो पता है और योनि में पसीना जमा होने लगता है। पसीने की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। योनि के स्वास्थ्य को बिगड़ने के लिए किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन काफी होता है। इसीलिए, अतिरिक्त टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए और हमेशा सूती अंडरवियर का इस्तेमाल करना चाहिए।

४) स्वस्थ जीवन शैली और आहार –

स्वस्थ जीवन शैली के तहत रोजाना तौर पर ३० से ४० मिनट की एक्सरसाइज करना, फिजिकली एक्टिव रहना और तनाव से मुक्त रहना जैसे छोटे-छोटे प्रयासों के तहत महिलाएं अपने योनि के स्वास्थ्य को निरंतर बनाए रख सकती है। स्वस्थ जीवन शैली के तहत महिलाएं सोने उठने की आदतें, खाने पीने की आदतों का पालन जरूर करें; क्योंकि इसका महिलाओं के योनि के स्वास्थ्य पर और हारमोंस के स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है।

साथ ही, रोजाना तौर पर किया गया एक्सरसाइज महिलाओं के योनि में लचीलेपन को बनाए रखना है और योनि के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। एक संतुलित आहार हमेशा ही हमारे लिए स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है। इसीलिए, योनि के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जंक फूड का सेवन बिलकुल भी ना करें और सभी पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार का सेवन करें।

५) समय समय पर योनि की जांच –

जाहिर है; हर महीने आने वाली माहवारी वहीं महिलाओं के लिए कई सारी परेशानियों का पिटारा साथ में लेकर आती है। हर महीने होने वाले हार्मोनल परिवर्तन महिलाओं के शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य पर काफी हद तक प्रभाव डालते हैं। इसलिए, महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसीलिए, अपने योनि में किसी भी तरह की समस्या पैदा होने पर सबसे पहले गाइनेकोलॉजिस्ट की सलाह ले और समय-समय पर अपने योनि के स्वास्थ्य की जांच जरूर करते रहे। ऐसा करने से आपको योनि से जुड़ी समस्याएं कम होती है और आप एक बेहतर सेक्स लाइफ की पाती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply