नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, क्या ज्यादा दिन सेक्स ना करने से योनि टाइट हो सकती हैं ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, आजकल की बदली हुई जीवन शैली तथा बिगड़ी हुई खानपान की पद्धति की वजह से कई महिलाएं कम उम्र में ही योनि में ढीलेपन की समस्या का अनुभव करने लगी है। महिलाएं मर्दों के साथ साथ शराब, धूम्रपान का सेवन करने लगी है; जिसका सीधा प्रभाव उनके जननांगों पर पड़ता है और उनके शरीर में इससे काफी सारे अनचाहे बदलाव देखने को मिलते हैं।

कम उम्र में ही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं, शराब, धूम्रपान जैसे नशीली चीजों का अत्याधिक सेवन, हारमोंस का असंतुलन, गलत जीवनशैली, व्यायाम का अभाव जैसे अनगिनत कारणों की वजह से महिलाओं के योनि के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते वह कम उम्र में ही ढीली पड़ने लगती हैं।

योनि में ढीलापन आने की वजह से महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे देखा जाए; तो योनि में गीलापन अन्य कारणों की वजह से भी संभव हो पाता है। जैसे; डिलीवरी, अत्याधिक सेक्स, बढ़ती उम्र, शरीर में एस्ट्रोजन की कमी तथा योनि में किसी तरह की चोट लगना जैसे कारणों की वजह से भी महिलाओं के योनि में ढीलापन आ जाता है।

महिलाओं के योनि में ढीलापन आने की वजह से कई महिलाओं को अपने आप पर ही शर्मिंदगी का अनुभव होने लगता है और वह यह बात किसी से भी शेयर नहीं कर पाती हैं; जिसके चलते यह समस्या अधिक गंभीर हो सकती हैं। आमतौर पर, महिलाओं के योनि का हिस्सा बहुत ही लचीला होता है; जो अस्थाई रूप से बदलते रहता है।

प्रसव के बाद महिलाओं की योनि में स्थाई रूप से ढीलापन आता है। परंतु, डिलीवरी होने के कुछ महीनों के बाद अपने आप ही योनि अपना आकार और लचीलापन वापस पा लेती हैं। योनि में ढीलापन आने से क्या समस्याएं पैदा होती है और इसका इलाज क्या है; इसके बारे में हम आज पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

ज्यादा दिन सेक्स ना करने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं ? Jyada Din Sex Na karne Se Kya Badlav

जो लोग ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करते हैं; उनके शरीर में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिलते हैं।

  1. ज्यादा दिनों तक संभोग ना करने से महिलाओं के योनि में कमजोरी आ जाती है। खासतौर पर, जो महिलाएं रजोनिवृत्ति के दौर से गुजर रही होती हैं; उनमें यह समस्या अधिक देखने को मिलती हैं।
  2. ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से महिलाओं के योनि में सूखापन की समस्या हो जाती हैं।
  3. जो लोग ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करते हैं; उन में कामेच्छा की कमी देखी जाती हैं।
  4. जो लोग ज्यादा दिनों तक सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं; उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
  5. जो लोग ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करते हैं; उनमें उच्च रक्तचाप की समस्या देखने को मिलती हैं।
  6. ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती हैं; जिसके चलते वह अपने आप पर ही संकोच करने लगते हैं।
  7. ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से कई लोगों में चिड़चिड़ा हट, तनाव, डिप्रेशन, मूड स्विंग्स जैसे समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
  8. जो लोग ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करते हैं; उनके त्वचा पर भी उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से लोगों की त्वचा बेजान लगने लगती हैं।
  9. ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करने से लोगों के रोग प्रतिकारक क्षमता में गिरावट आ जाती हैं; जिसके चलते वह विविध प्रकार के सामान्य संक्रमण का शिकार आसानी से हो जाते हैं।

योनि ढीली पड़ने के कारण क्या है ? Yoni Dhili Padne Ke Karan

योनि ढीली पड़ने के कारण
योनि ढीली पड़ने के कारण

महिलाओं में निम्नलिखित कारणों की वजह से योनि ढीली होने की समस्या हो जाती हैं।

१) बढ़ती उम्र –

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कॉलेजन का उत्पादन कम होने लगता है; जिसके चलते त्वचा में लचीलापन कम हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में लचीलापन कम होने की वजह से योनि में भी ढीलापन देखा जाता है।

२) डिलीवरी – 

आमतौर पर, बच्चे को जन्म देने के वक्त महिलाओं के पेल्विक एरिया तथा योनि की मांसपेशियों में अतिरिक्त खिंचाव उत्पन्न होता है; जिसके चलते उनके योनि का हिस्सा अस्थाई रूप से ढीला पड़ जाता है। परंतु, डिलीवरी से रिकवर होने के साथ-साथ महिलाएं अपने योनि में ढीलेपन की समस्या से भी छुटकारा पा लेती हैं और प्राकृतिक तरीके से ही अपने आप योनि अपने आकार में वापस लौट आती हैं। कुछ महिलाओं में प्रसव के कुछ ही दिनों बाद योनि अपना लचीलापन फिर से प्राप्त कर लेती हैं; तो कई महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती हैं और उनके योनि में ढीलेपन की समस्या बरकरार रहती है।

३) एस्ट्रोजन की कमी –

विशिष्ट प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित विकार तथा उनसे जुड़ी दवाइयों का अतिरिक्त और लंबे समय तक सेवन करना, बढ़ती उम्र तथा रजोनिवृत्ति के दौर से गुजरते हुए महिलाओं में एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन की कमी देखी जाती है। ऐसा होने पर महिलाओं के योनि में ढीलापन आना स्वाभाविक होता है।

४) चोट –

अगर महिला को योनि में किसी गंभीर स्वरूप की चोट लग गई है , उन्हें उनके जननांगों से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई है और वह उस बीमारी से जुड़े दवाइयों का लंबे समय तक सेवन कर रही है; तो उनके योनि में ढीलेपन की समस्या होना स्वाभाविक माना जाता है।

शादी के बाद औरत की योनि ढीली कब पड़ती है ? Shadi ke Baad Aurat Ki Yoni Dhili Padna

दोस्तों, शादी होने के बाद एक महिला के जीवन में सामाजिक, मानसिक, शारीरिक तथा उसके यौन रूप से काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। शादी होने के बाद घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए एक महिला का अपने पति के साथ सेक्स लाइफ शुरू होता है। शादी होने के बाद शारीरिक आकर्षण के प्रति कपल्स रोजाना तौर पर सेक्स करने की चाहत रखते हैं।

अत्याधिक सेक्स करने से महिलाओं के योनि में अस्थाई रूप से ही सही; परंतु ढीलापन देखा जा सकता है। दोस्तों, महिलाओं के योनि का हिसाब बहुत ही लचीला होता है; जो ढीला पड़ने की संभावना बहुत ही कम होती हैं। अगर किसी महिला की योनि कम उम्र में ही ढीली पड़ जाती हैं; तो इसके पीछे सेक्स के बजाय कई अन्य कारण भी मौजूद होते हैं।

इस बात को ध्यान में रखें; कि शादी होने के बाद सिर्फ सेक्स शुरू करने से या सेक्स लाइफ शुरू होने से एक महिला की योनि ढीली नहीं पड़ती है। क्योंकि, सेक्स करते समय महिलाओं के योनि में जब लिंग प्रवेश करता है तो महिलाओं के योनि की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है और अस्थाई रूप से वह ढीली पड़ जाती है।

परंतु, सेक्स करने के कुछ ही समय बाद योनि अपना लचीलापन वापस लेती है। इसलिए, शादी के बाद महिलाओं के योनि ढीली कब पड़ती है; यह कहना थोड़ा कठिन हो सकता है। अगर कोई महिला अतिरिक्त सेक्स करती है या और उसके साथ-साथ उसके जीवन शैली, खानपान की पद्धति में असंतुलन है; तो ऐसी परिस्थिति में महिलाओं के योनि में ढीलापन देखा जा सकता है।

ज्यादा दिन सेक्स ना करने से भी योनि ढीली पड़ सकती है क्या ? Jyada Sex Na Karne Se Vagina Dhili Padna ?

ज्यादा दिन सेक्स ना करने से भी योनि ढीली
ज्यादा दिन सेक्स ना करने से भी योनि ढीली

दोस्तों, अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोगों को महीने में लगभग १० से १२ बार संभोग अवश्य करना चाहिए। संभोग करने से हमारे शरीर को कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। साथ ही, संभोग करने से हम कई सारे तनाव से भी मुक्त रह पाते हैं। सेक्स करने से दो लोगों के बीच में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और यह एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जरिया माना जाता है।

ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से क्या नुकसान होते हैं; इसके बारे में हमने उपर्युक्त सभी जानकारी प्राप्त की है। ज्यादा दिनों तक सेक्स ना करने से महिलाओं के जननांग के स्वास्थ्य पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। अगर महिलाएं ज्यादा दिनों तक सेक्स नहीं करती हैं; तो उनके योनि में कमजोरी आ जाती है और योनि अस्थाई रूप से ढीली पड़ सकती हैं।

कुछ लोगों का यह कहना होता है; कि ज्यादा दिन सेक्स ना करने से महिलाओं की योनि में टाइटनेस बढ़ जाता है। लेकिन, यह कुछ हद तक गलत है। क्योंकि, ज्यादा दिनों तक सेक्स करने से महिलाओं के योनि का हिस्सा कमजोर पड़ जाता है और वह अस्थाई रूप से ढीली पड़ जाती हैं।

योनि ढीली पड़ने पर क्या करें ? Yoni Dhili Padne Par Kya Kare ?

योनि के हिस्से में ढीलापन आने की वजह से महिलाएं परेशानियों का अनुभव करती हैं; जिसके चलते वह योनि को टाइट बनाने की कोशिश करती हैं। योनि ढीली पड़ने पर आपको निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।

१) एक्सरसाइज़ –

दोस्तों, महिलाओं के योनि के हिस्से को फिर से टाइट बनाने के लिए उन्हें रोजाना तौर पर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज का अभ्यास करना जरूरी हो जाता है। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हुए महिलाएं ढीली योनि में फिर से कसावट वापस ला सकती है और उसे टाइट बना सकती हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज, कीगल एक्सरसाइज तथा पेल्विक स्ट्रैच एक्सरसाइज का सहारा लेते हुए महिलाएं योनि को फिर से लचीला बना सकती हैं और योनि ढीली होने की समस्या से सुरक्षित रह सकती हैं।

२) योग –

वज्रासन, सेतुबंधासन, उष्ट्रासन, बालासन तथा सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का रोजाना तौर पर किया गया प्यास महिलाओं की योनि में लचीलापन को बढ़ाते हैं और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में भी मजबूती वापस लाते हैं। अपनी योनि को फिर से टाइट बनाने के लिए महिलाओं को दिन में कम से कम ३० से ४० मिनट तक उपर्युक्त बताए गए योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

३) संतुलित भोजन –

योनि में टाइटनेस को वापस लाने के लिए महिलाओं को अपने आहार में सभी पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों का समावेश करना आवश्यक हो जाता है; जिससे उनके जननांगों का स्वास्थ्य बरकरार रहे। महिलाएं अपने भोजन में सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां, ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त पदार्थ जैसे मेकरेल तथा सालमन मछली, साबुत अनाज, सोया प्रोडक्ट्स, फाइटोएस्ट्रोजन युक्त मेवे का सेवन (जो महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा को बढ़ाते हैं) ऐसे पदार्थों को अपने आहार में समाविष्ट जरूर करना चाहिए। इन पदार्थों का सेवन करने से महिलाओं की योनि में लचीलापन वापस आने में काफी हद तक मदद मिलती हैं।

४) योनि की मालिश – 

महिलाओं के योनि के हिस्से में मौजूद मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाने के लिए तथा योनि के हिस्से को फिर से टाइट बनाने के लिए महिलाओं को बाहरी रूप से योनि की विविध प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हुए मालिश करनी चाहिए। योनि की मालिश करते हुए इस बात को हमेशा ध्यान में रखें; कि आप जिस भी तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे सिर्फ योनि के बाहरी हिस्से में ही इस्तेमाल करें और योनि के अंदर इस तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। आप योनि की मालिश करने के लिए तिल का तेल, आलमंड ऑयल, विच हेजल ऑयल तथा एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल की मदद से मालिश करने से योनि की मांसपेशियों में मजबूती और एलास्टिसिटी बढ़ती है; जिससे योनि टाइट होने में मदद मिलेगी।

५) नशीली चीजों से दूरी –

शराब, धूम्रपान का सेवन महिलाओं को कुछ हद तक अपना आदि बना सकता है और बना भी लेता है! कुछ देर के लिए आनंद की अनुभूति देने वाला शराब तथा धुम्रपान जैसे नशीली चीजों का सेवन महिलाओं के जननांगों के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरी तरीके से प्रभाव डालता है। महिलाओं को अगर अपनी योनि के हिस्से को फिर से लचीलापन बढ़ाना है और उसके टाइट बनाना है; तो उन्हें शराब, धूम्रपान जैसे नशीली चीजों से हमेशा के लिए दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि, यह सारी ही गलत आदतें आपके योनि की मांसपेशियों को कमजोर बना देती हैं; जिसके चलते कम उम्र में ही योनि के ढीलेपन की समस्या उभरकर आती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply