नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, पीरियड पैंटी और उसका इस्तेमाल इस विषय के बारे में। दोस्तों, महिलाओं के जिंदगी में आने वाली महावारी हर महीने नई चुनौतियों को लेकर आती है। माहवारी के दौरान पेट में दर्द, पेट के निचले हिस्से में मरोड़, मांसपेशियों में खिंचाव, ऐठन, कमर दर्द, सिर दर्द, मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्त तो रक्तस्त्राव या कम रक्तस्त्राव होना जैसे अनगिनत प्रकार की समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता है।

पहले के जमाने में महिलाएं माहवारी के दौरान सिर्फ कपड़े का इस्तेमाल करती थी; जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता था। कपड़े का इस्तेमाल करने से महिलाएं ज्यादातर बीमार पड़ती थी; जिसका कारण भी उन्हें पता नहीं होता था! लेकिन, पिछले कुछ सालों से पूरे ही भारत देश में माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने की जो लहर दौड़ चली है; वह आज तक भी जारी है।

हमारे भारत देश के कई इलाकों में आज भी महिलाएं माहवारी के दौरान कपड़े का ही इस्तेमाल करती है। क्योंकि, उन तक सेनेटरी पैड के बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं पहुंच पाती है और जागरूकता ना होने की वजह से वह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बारे में सोच भी नहीं पाती है। महावारी के दौरान पीरियड हाइजीन को मेंटेन रखना महिलाओं के पूरे ही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्योंकि, माहवारी के दौरान ही महिलाओं को योनि से संबंधित कई संक्रमण का खतरा बना रहता है। योनि में खुजली, जलन, लालिमा, रैशेज, सफेद पानी, संक्रमण जैसे समस्याएं होने पर महिलाओं का यौन स्वास्थ्य खतरे में आ जाता है। लेकिन, भारत फिल्म इंडस्ट्री में बनी पैडमैन नामक फिल्म ने भारत देश के कोने कोने में मासिक धर्म में पैड के इस्तेमाल करने के बारे में काफी जागरूकता फैलाई है।

आजकल लगभग कई सारी महिलाएं पैड का इस्तेमाल करती है; जो कि एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो रहा है हालांकि, सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने के अपने कुछ अलग नुकसान भी देखने को मिलते हैं। जैसे; सेनेटरी पैड में इस्तेमाल की जाने वाले केमिकल घटकों की वजह से महिलाओं को इन्फेक्शन होना, खरीदने की हैसियत ना होने की वजह से कई सारी महिलाएं इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं और सेनेटरी पैड को फेंकने से उसकी वजह से प्रदूषण भी फैलता है।

ऐसे कई साइड इफेक्ट्स होने की वजह से पैड इस्तेमाल करने के बारे में कुछ ना कुछ विकल्प ढूंढ जा रहा था। ऐसे में, पीरियड पैंटी का विकल्प चुना गया और उसके बारे में कई रिसर्च सामने आए हैं। पीरियड पैंटी ऐसे अंडरवेयर होते हैं; जो खासतौर पर महिलाओं के लिए माहवारी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं। पीरियड पेंटी के अपने कुछ अलग फायदे होते हैं; जो उसे सेनेटरी पैड, मेंस्ट्रूअल कप तथा टेंपोन से अलग बनाते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पीरियड पैंटी और उसके इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी।

पीरियड पेंटी क्या है ? Periods Panty Kya Hai ?

पीरियड पैंटी क्या है
पीरियड पैंटी क्या है

दोस्तों, पीरियड पेंटी नॉर्मल अंडरवेयर की तरह ही दिखती है; जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने के लिए तैयार किया गया है। पीरियड पेंटी एक बेहतर विकल्प है; जिसे महिलाएं सेनेटरी पैड, टेम्पोन तथा मेंस्ट्रूअल कप जैसे पीरियड हाइजीन प्रोडक्ट्स के अलावा या उनके बदले में इस्तेमाल कर सकती हैं। पीरियड पेंटी एक नॉर्मल पेंटी की तरह ही दिखती है।

लेकिन, इसे खासतौर पर माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर क्लॉथ से बनाया जाता है; जो पीरियड ब्लड को सोख लेता है और पूरी तरीके से अब्जॉर्ब कर लेता है। पीरियड पेंटी का निर्माण कई सारे कंपनियों द्वारा किया जा रहा है; आप अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी अच्छे ब्रांड की पीरियड पेंटी को खरीद सकती है।

पीरियड पेंटी इस्तेमाल करने के अनगिनत फायदे होते हैं। जैसे; महिलाओं को केमिकल युक्त सेनेटरी पैड से मुक्ति मिलती है, उन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है और पीरियड पेंट का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है। जिन महिलाओं को सेनेटरी पैड, टेंपोन, या मेंस्ट्रूअल कप इस्तेमाल करना पसंद नहीं होता है; वह आसानी से पीरियड पेंटी का चयन अपने सहूलियत के अनुसार कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है।

साथ ही, पीरियड पेंटी को बनाते हुए हमारे पर्यावरण के बारे में भी पूरी तरीके से सोचा गया है। पीरियड पेंटी को फेंका नहीं जाता है; जिससे उसकी वजह से प्रदूषण होने की संभावना भी खत्म हो जाती है। साथ ही, सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले प्रदूषण से भी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पाता है।

पीरियड पेंटी को इस्तेमाल करना भी आसान होता है और इसे हर महिला चाहे वह पढ़ी-लिखी हो या अनपढ़ हो; आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। पीरियड पेंटी एक बार दो टेंपोन के बराबर ब्लड को सोख सकती है। इसीलिए, यह टेंपोन के लिए भी एक बेहतर विकल्प साबित होता है।

पीरियड पेंटी कब और कैसे इस्तेमाल करें ? Period Panty Kab Aur Kaise Use Kare ?

दोस्तों, पीरियड पैंटी के नाम से ही पता चल जाता है; कि यह पेंटी आपको मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल करनी होती है। साथ ही, पीरियड पेंटी खास तौर पर इस तरीके से डिजाइन की जाती है; कि महिलाएं उसे आसानी से माहवारी के दौरान बिना किसी दिक्कत इस्तेमाल कर सके। पीरियड पेंटी एक नॉर्मल अंडरवेयर की तरह ही दिखती है।

लेकिन, इसको खास तरीके के कपड़े से बनाया जाता है; जो मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव को आसानी से अब्जॉर्ब कर लेता है। पीरियड पेंटी को उन महिलाओं या लड़कियों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है; जो बार-बार सेनेटरी पैड बदलने के लिए कंफर्टेबल नहीं रहती है।

पीरियड को माहवारी के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, पीरियड का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। अगर आपको महावारी शुरू हो गई है; तो आप अपने नॉर्मल पैन्टी की जगह पीरियड पैंटी को पहन सकते हैं। अगर आपको पहले दो से तीन दिनों में अतिरिक्त रक्त स्त्राव होता है; तो आप पीरियड पैंटी के साथ साधारण सैनिटरी पैड का भी इस्तेमाल कर सकती है।

हालांकि, पीरियड पैंटी इस तरीके से डिजाइन की जाती है; कि वह लगभग १० से १२ घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है और आसानी से पीरियड ब्लड को सोख लेती है। जिन लड़कियों की अभी अभी माहवारी शुरू हुई है; उनके लिए तो पीरियड पेंटी एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित होता है।

क्योंकि,उन्हें सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले लीकेज के डर से आसानी से छुटकारा मिल पाता है और उन्हें सेनेटरी पैड को कैरी करने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ती है। वह आसानी से अपने स्कूल बैग में या कॉलेज बैग में पीरियड पेंटी को कैरी कर सकती हैं और जब चाहे उसे बदल भी सकती हैं।

पीरियड पैंटी को कब तक पहन सकते हैं ? Period Panty Kab Tak Pehne

दोस्तों, जैसे कि हमने पहले भी कहा; पीरियड पेंटी मेंस्ट्रूअल कप, सेनेटरी पैड तथा टेंपौन जैसे अन्य पीरियड प्रोडक्ट से कहीं अधिक आसान और बेहतर विकल्प माना गया है। पीरियड पेंटी को बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है; यही बात साबित करती है, कि पीरियड पेंटी अन्य पीरियड प्रोडक्ट से काफी अलग है। एक बार पीरियड पेंटी को लगाने के बाद आपको लगभग १० से १२ घंटे तक चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है और ना ही इसे बदलना पड़ता है।

अगर आपको कम या मीडियम पीरियड ब्लड फ्लो है; तो आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको अतिरिक्त रक्तस्त्राव हो रहा है; तो आपको चार से छह घंटों में इसे बदलने की जरूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि; अतिरिक्त रक्तस्त्राव की वजह से आपके योनि में गीलापन बना रहता है; जिससे आपके योनि में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसीलिए, अतिरिक्त रक्तस्त्राव होने पर पीरियड पेंटी को चार से छह घंटों में बदलने की सलाह डॉक्टर द्वारा भी दी जाती है। आमतौर पर, एक पीरियड पेंटी को आप लगभग १० से १२ घंटे तक इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप सबसे पहली बार पीरियड पेंटी का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही है; तो बेहतर है, कि आप अपने लेडी डॉक्टर से बात जरूर करें।

पीरियड पैंटी के फायदे : Period Panty Ke Fayde

पीरियड पैंटी के फायदे
पीरियड पैंटी के फायदे

दोस्तों, पीरियड पेंटी का इस्तेमाल करने से महिलाओं को निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते।

१) दोबारा इस्तमाल –

पीरियड पेंटी नॉर्मल पेंटी की तरह ही होती है; जो एक कपड़े के द्वारा बनाई जाती है। इसीलिए, सेनेटरी पैड की तरह इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंका नहीं जाता है। अगर आप ठीक तरीके से पीरियड पेंटी का इस्तेमाल करती हैं; तो आप इसे कम से कम दो साल तक इस्तेमाल कर सकती हैं। एक बार पीरियड पेंटी खरीदने के बाद आपको दो साल तक चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। पीरियड पैंटी का एक बार इस्तेमाल करने के बाद उसे आसानी से धोया जा सकता है और सुखाकर उसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, पीरियड पैंटी को धोते समय काफी सावधानियां बरतनी भी आवश्यक होती है। जैसे; कि आप पीरियड पैंटी को अन्य कपड़ों के साथ मिक्स ना करें, हमेशा इसे ठंडे पानी की मदद से साफ करें; ताकि इसमें मौजूद सभी बैक्टीरिया तथा जीवाणुओं खत्म हो जाते हैं और इसे अच्छे से धूप में सुखाया जाना चाहिए। पीरियड पैंटी की इस तरह से सफाई करने पर पीरियड पेंटी दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित भी मानी जाती है।

२) पर्यावरण की रक्षा –

सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बारे में लगभग हर कोई जानता है। सेनेटरी पैड को एक बार इस्तेमाल करने के बाद उसे सीधा कूड़ेदान में फेंका जाता है और उसका दोबारा इस्तेमाल करना नामुमकिन होता है। ऐसे में, पर्यावरण में बढ़ता हुआ प्रदूषण पूरे ही मानव जाति के लिए एक बहुत ही चिंताजनक विषय बन गया है। ऐसे में, पीरियड पेन का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण की रक्षा संभव हो सकती हैं। पीरियड पेंटी को एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंका नहीं जाता है। इसीलिए, पर्यावरण में प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है; जिसके चलते पर्यावरण की सुरक्षा भी संभव हो पाती है और महिलाएं भी आसानी से पीरियड पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

३) पैसों की बचत –

पीरियड पेंटी को एक बार खरीदने पर लगभग दो साल तक इसे अच्छे से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको सेनेटरी पैड को खरीदने के लिए हर महीने लगने वाले पैसों को बार-बार खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है। पीरियड पेंटी सेनेटरी पैड, मेंस्ट्रूअल कप तथा टैंपोन के मुकाबले थोड़ी महंगी जरूर होती है। लेकिन, आपने इसको एक बार खरीद लिया; तो आप इसे आसानी से कम से कम दो साल तक इस्तेमाल जरूर कर सकते हैं। इसीलिए, हर महीने में मासिक धर्म आने के बाद सेनेटरी पैड को खरीदने के लिए खर्च किए जाने वाले पैसों की भी बचत हो पाती है।

४) इन्फेक्शन से मुक्त –

दोस्तों, सेनेटरी पैड हो या टेंपोन जैसे पीरियड प्रोडक्ट में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए, सेनेटरी पैड हो या टेंपोन, इस्तेमाल करने के बाद कई महिलाओं को मासिक धर्म की प्रक्रिया के बाद योनि में खुजली, जलन, झनझनाहट जैसी समस्याएं उभर कर आती है। परंतु, जब महिलाएं पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करते हैं; तो उन्हें योनि के इन्फेक्शन से सुरक्षितता प्रदान होती हैं। पीरियड पेंटी कपड़े का इस्तेमाल करते हुए बनाई जाती है; जिससे मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के जननांग के हिस्से में प्राकृतिक वेंटिलेशन बना रहता है और महिलाओं के जननांगों का हिस्सा इन्फेक्शन से सुरक्षित भी रह पाता है।

क्या सच में पीरियड के दिनों में पीरियड पैंटी कंफर्टेबल होती है ? Period Ke Dino Me Period Panty Comfortable hoti Hai ?

जी हां! मासिक धर्म के दौरान अन्य पीरियड प्रोडक्ट्स के मुकाबले पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करना महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित होता है। पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करते हुए महिलाएं योनि में होने वाले इन्फेक्शन से सुरक्षित रह पाती हैं। साथ ही, उन्हें काफी कंफर्टेबल भी महसूस होता है; क्योंकि पीरियड पेंटी को कपड़े के द्वारा ही बनाया जाता है।

पीरियड पेंटी को बनाते समय इसमें किसी भी तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है; जिससे महिलाओं को योनि में किसी तरह का इंफेक्शन हो। सेनेटरी पैड, टेंपोन के मुकाबले पीरियड का चयन सबसे अच्छा विकल्प साबित होता है। क्योंकि, पीरियड पेंटी को बार-बार बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

आमतौर पर, सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को योनि में जलन, खुजली, झनझनाहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, पीरियड पेंटी का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं के योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है; जिसके चलते वह बिना किसी दिक्कत के पीरियड के दिनों में पीरियड पेंटी को आसानी से इस्तेमाल कर लेती हैं।

पीरियड पैंटी को साफ करने का सही तरीका : Period Panty Use Karne Ka Sahi Tarika

दोस्तों, आपने पीरियड पेंटी तो खरीद ली! लेकिन, इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे साफ करने का और धोने का सही तरीके के बारे में आप आज भी कंफ्यूजन में है; तो हम आपको इसके धोने के सही तरीके के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

  1. दोस्तों, पीरियड पेंटी को साफ करते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें; कि आप अन्य कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में इसे नहीं डालें। पीरियड पेंटी को हमेशा अलग से ही धोना चाहिए।
  2. पीरियड पेंटी को धोने के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जन का ही इस्तेमाल करें और ठंडे पानी की मदद से ही इसे हाथों से धोना चाहिए।
  3. धोने के बाद इसे अच्छे से निचोड़ कर कड़ी धूप में सुखाने के लिए डाले और अच्छे से सुखाकर ही इसका फिर से इस्तेमाल करें।
  4. अगर आपके पास वक्त नहीं है; तो आप इसे अकेले ही वॉशिंग मशीन में डालकर माइल्ड साइकिल का चयन करें और माइल्ड डिटर्जेंट को डालकर मशीन में इसे अच्छे से वॉश करें। वाशिंग मशीन में पीरियड पेंटी को धोते समय अन्य किसी ओर कपड़े को ना डालें।

पीरियड पैंटी की कीमत कितनी होती है और कहां मिलती है ? Period Panty Ki Price

दोस्तों, पीरियड पेंटी आपको मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो सकती हैं। अगर आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर पर प्रिया पेंटी उपलब्ध नहीं है; तो आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसी कंपनियां और ब्रांड है; जो पीरियड पैंटी का निर्माण कर रही है। साथ ही, पीरियड पेंटी के अनगिनत प्रकार मौजूद हैं; जिनके अनुसार उसकी कीमत तय की जाती है। अलग-अलग ब्रांड द्वारा निर्मित अलग-अलग प्रकार के पीरियड पेंटी की कीमत उसके प्रकार के अनुसार निर्धारित की जाती है; जो एक दूसरे से काफी अलग होती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply