नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? किशोरावस्था के दौरान जब एक लड़की के पीरियड्स शुरू होते हैं; तब उसके सबसे पहले पहचान होती है, सेनेटरी पैड से। सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए वह अपने फ्रेंड तथा मां के साथ चर्चा करती हैं और उसका सही तरीका जानने की कोशिश करती है।

एक महिला के जीवन में सेनेटरी पैड का क्या महत्व होता है; यह सिर्फ एक महिला ही जान सकती है! पहले के जमाने में महिलाएं अधिकतर मासिक धर्म के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थी; जिसके चलते उन्हें योनि में इन्फेक्शन, जलन, खुजली, रेडनेस जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थी।

लेकिन, जैसे ही सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना शुरू किया; वैसे ही महिलाओं के जीवन में इन सभी समस्याओं की कमी होती दिखाई दे रही है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल किया जाता है।

पहले के जमाने में जब महिलाएं सेनेटरी पैड के बारे में नहीं जानती थी; तब पुराने इस्तेमाल किए हुए कपड़े का मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल करती थी और इसी वजह से उनको शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

आजकल लगभग हर महिला सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती है। क्योंकि, मार्केट में सेनेटरी पैड की कंपनियों में इतनी सारी कंपटीशन है; कि वह एक दूसरे के कंपटीशन में आकर सेनेटरी पैड का भाव तथा कीमत कम करने में लगे हुए हैं।

आज भी भारत के कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं; जहां सेनेटरी पैड के बारे में लोगों को पता नहीं है। लेकिन, कुछ सालों पहले भारत देश में एक फिल्म रिलीज हुई थी; पैडमैन! इस फिल्म के जरिए भारत देश के कोने-कोने तक सेनेटरी पैड का महत्व पहुंचाया; जो नेशनल लेवल पर काफी बड़ी बात है।

इस फिल्म के जरिए महिलाओं को सेनेटरी पैड के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है और वह काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं।

ऐसे ही हम, आज हमारे ब्लॉग के जरिए लोगों तक सेनेटरी पैड का महत्व, उसका इस्तेमाल करने का तरीका, उसके फायदे तथा सैनिटरी पैड्स के प्रकार जैसे कई विषयों पर चर्चा करने वाले हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; सेनेटरी पैड के बारे में पूरी जानकारी।

लड़कियां पैड क्यों लगाती हैं ? Periods Pads kyo lagate hai ?

लड़कियां पैड क्यों लगाती हैं
लड़कियां पैड क्यों लगाती हैं

जैसे कि हमने कहा; किशोरावस्था के दौरान लड़की के पीरियड्स शुरू होने के बाद उसकी सबसे पहली पहचान होती है सैनिटरी पैड्स से! सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करके लड़कियां माहवारी के दौरान होने वाली ब्लीडिंग से सुरक्षित रह पाती है। लड़कियां माहवारी के दौरान पीरियड सेनेटरी पैड का इस्तेमाल इसीलिए करती है; ताकि वह पीरियड्स के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव को रोक सके। सेनेटरी पैड कई तरह के होते हैं और कई आकर में उपलब्ध होते हैं।

इसी के साथ, सेनेटरी पैड को बनाने वाली कंपनी आप ही अपने पैड कितने उपयोगी और बेहतर है; यह बात बताने में लगे हुए होते हैं। लड़कियों में एक बार अगर किसी सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना सीख लिया और उन्हें वह अच्छा लगा; तो वह उसे ब्रांड का पैड को पहनने को तवज्जो देती है। बेसिकली, महावारी के दौरान लड़कियां पैड पहनकर महावारी के दौरान होने वाले रक्तस्राव को रोकने के सफल प्रयत्न करती है।

सेनेटरी पैड कितने रुपए का मिलता है ? Sanitary Pads Kitne ka Milta hai ?

आजकल मार्केट में सेनेटरी पैड की इतनी बड़ी रेंज मौजूद है; कि आप सोच भी नहीं सकते! कई ऐसी कंपनियां हैं; जो सैनिटरी पैड को बनाती है और टीवी पर अपना ऐड चलाती है। टीवी पर आने वाले ऐड के जरिए हर कंपनी यह दावा करती है; कि हमारा पैड सबसे बेहतर है और सबसे ज्यादा सोखने वाला है।

सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरत के बारे में सोचना होगा। कई लड़कियों को माहवारी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग, ज्यादा दिनों तक नहीं होती है। ऐसे में, वह अपने हिसाब से पैड का चुनाव कर सकती हैं।

मार्केट में कई ऐसे पैड मौजूद होते हैं; जिनका आप चयन कर सकती है। पैड की कीमत उनके ब्रांड के अनुसार अलग-अलग होती है। वैसे देखा जाए; तो हर महिला की माहवारी अलग होती है और उसके प्रति होने वाली शारीरिक प्रतिक्रिया भी अलग-अलग होती है।

ऐसे में, आप अपने लिहाज से माहवारी के दौरान आपकी जरूरत के हिसाब से अपने लिए सेनेटरी पैड का चयन कर सकती है। मार्केट में इतने सारे पैड्स उपलब्ध है; कि हर एक की कीमत जानना मुश्किल होगा।

इसीलिए, जो पैड आपको अच्छा लगता है और आप मासिक धर्म के दौरान उसमें कंफर्टेबल रहती हैं; उस पेड़ को चुन सकती है। आप जिस तरह का पेड़ चुनेंगे; उसके अनुसार आपको उसकी कीमत अदा करनी होगी।

क्या सेनेटरी पैड पीरियड को खराब करते हैं ? Sanitary Pads periods me use karna 

जी नहीं! सैनिटरी पैड्स तो आपके पीरियड्स को आसान बनाने के लिए ही बनाए गए हैं। पैड का अगर सही से इस्तेमाल किया जाए; तो मासिक धर्म के दौरान आप कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं। हम सभी जानते हैं; कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान मांसपेशियों की ऐंठन, पेट का दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द ऐसे अनगिनत तकलीफें होती है।

लेकिन, अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान एक कंफर्टेबल सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती है; तो उनके लिए पीरियड्स काफी आसान हो जाते हैं और पीरियड के दौरान होने वाली तकलीफ से भी उन्हें महसूस नहीं होती है। गीलेपन की वजह से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी परेशानी होती है।

ऐसे में, अगर महिलाएं समय समय पर अपना सेनेटरी पैड बदलती रहती है; तो उनको गिले पन की समस्या भी कम हो जाती है। लेकिन, अगर महिलाएं समय समय पर सैनिटरी पैड नहीं बदलती है; तो मासिक धर्म के दौरान उन्हें योनि में खुजली, जलन, रेडनेस, गीलापन ऐसी अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है; कि उन्हें योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा हो जाता है। आप मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड कैसे इस्तेमाल करती हैं; इसके ऊपर वह आपके लिए अच्छा साबित होता है या खराब साबित होता है; यह बात आपके उपयोग करने के तरीके के ऊपर निर्भर होती है।

पीरियड में सेनेटरी पैड कैसे लगाया जाता है ? Sanitary Pads Kaise Lagaye ?

वैसे देखा जाए, तो आज इस दौर में कोई ऐसी लड़की या महिला नहीं मिलेगी; जिसे सेनेटरी पैड का इस्तेमाल कैसे करते हैं; यह पता ना हो! लेकिन, फिर भी जिन महिलाओं को इसका सही तरीका पता नहीं है; उनको हम मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जाने वाले हैं।

१) सबसे पहले, मासिक धर्म के दौरान जब भी आप सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करें या उसे बदलना चाहे; तो अपने हाथों को सैनिटाइज करना ना भूले। अपने हाथों को सबसे पहले साफ करें और इसके बाद ही सेनेटरी पैड को बदलने की कोशिश करें।

२) आजकल सारे सेनेटरी पैड डिस्पोजेबल बैग के साथ आते हैं। आप एक सेनेटरी पैड निकाले और उसके डिस्पोजेबल पैक को साइड में रख दें; ताकि नेक्स्ट टाइम आप उसे डिस्पोज करने में इस्तेमाल कर सके।

३) आप सेनेटरी पैड के पिछले हिस्से में लगे कागज को निकाले और अपने अंडर वेयर पर सही तरीके से लगाएं। कई सारे सेनेटरी पैड पर बीच वाला हिस्सा अलग-अलग रंगों में आता है। इस हिस्से को योनि के बिल्कुल बीच के भाग में रखने की कोशिश करें; क्योंकि इसी भाग से अधिकतर रक्तस्त्राव होता है; जो इस पैड़ के जरिए सोखा जाता है।

४) एक बार सेनेटरी पैड लगाने के बाद ३ से ४ घंटे बाद आपको फिर से दूसरा सेनेटरी पैड लगाना चाहिए। किसी भी हालत में एक सेनेटरी पैड को लगातार ६ से ७ घंटे तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप एक पैड लंबे समय तक इस्तेमाल करती है; तो इससे आपको इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

५) जब भी आप अपना सेनेटरी पैड बदलना चाहे;तब सबसे पहले लगे हुए पैड़ को एक एन्ड खींचते हुए दूसरे एंड तक खींचना है; ताकि वह आसानी से पैंटी से निकल पाए।

६) अब पहले जो आपने डिस्पोजेबल बैग साइड में रखा था; उसमें इस इस्तेमाल किए हुए पैड़ को लपेटे और डस्टबिन में फेंक दें।

७) ध्यान रहे; इस्तेमाल किया हुआ सेनेटरी पैड कभी भी टॉयलेट में फ्लैश नहीं करना चाहिए। उसको अच्छे से लपेटकर डस्टबिन में ही फेंकना चाहिए।

८) सबसे लास्ट में अपने हाथों को फिर से अच्छे से साफ करें और सैनिटाइज करें; ताकि आपको किसी भी इंफेक्शन का खतरा ना हो।

पीरियड के लिए कौन सा पैड़ सबसे अच्छा होता है ? Periods Ke Liye Best Pads

मार्केट में इतने सारे सेनेटरी पैड के ऑप्शन मौजूद है; जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते! इन विकल्पों में से सिर्फ एक विकल्प चुनना, आपके लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है! फिर भी हम आपको मार्केट में उपलब्ध सबसे अच्छे सेनेटरी पैड के विकल्प के बारे में बताने वाले हैं।

१) विस्पर सेनेटरी पैड – Whisper Sanitary Pad

विस्पर सेनेटरी पैड एक ऐसी भरोसेमंद सैनिटरी पैड्स साबित हुई है; जो दुनिया की कई महिलाएं इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। विस्पर सेनेटरी पैड काफी कम कीमत में उपलब्ध होते हैं और फिर भी अपना कार्य उचित रूप से करते हैं। इस कंपनी ने सेनेटरी पैड बनाते समय महिलाओं के स्वच्छता के बारे में खासकर ध्यान दिया हुआ है। विस्पर पैड का महिलाओं के जीवन में काफी बड़ा योगदान है।

कई सारी महिलाएं विस्पर पैड को चुनती है; क्योंकि यह उनके लिए काफी कंफर्टेबल होते हैं। व्हिस्पर कंपनी ने सेनेटरी पैड बनाते समय हेवी ब्लीडिंग का अधिक विचार किया है। हेवी ब्लीडिंग के लिए अलग पैड़, रात में सोते वक्त अलग पैड़ तथा रेगुलर यूज़ के लिए अलग सेनेटरी पैड; जैसे महिलाओं की हर जरूरत के लिए सेनेटरी पैड बनाए हुए हैं।

विस्पर सेनेटरी पैड जिस प्रकार के होते हैं; उस हिसाब से उनकी कीमत की रेंज अलग-अलग होती है। विस्पर सेनेटरी पैड महिलाओं के लिए ज्यादा भरोसेमंद है। क्योंकि, यह सेनेटरी पैड जेल लॉक की तकनीक के ऊपर बनाए गए हैं। इसीलिए, इस पैड़ का इस्तेमाल करने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान गीलेपन की समस्या नहीं होती है।

ऐसे में, महिलाएं रेडनेस, खुजली, जलन जैसे समस्याओं से दूर रह पाती है। विस्पर सेनेटरी पैड लगभग ४०℅ अधिक लंबे होते हैं; जिसकी वजह से वह अधिक कवरेज दे पाते हैं और अधिक मात्रा में सोख पाते हैं; जिसकी वजह से महिलाओं को लीकेज की टेंशन नहीं होती है।

२) नुआ – Nua Sanitary Pad

नुआ कंपनी द्वारा निर्मित यह सेनेटरी पैड महिलाओं के मासिक धर्म की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया हुआ है। यह पैड़ पिछले कुछ सालों से महिलाओं में काफी प्रसिद्ध हो गया है। महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाले कम, मीडियम और हेवी रक्तस्त्राव को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह के सेनेटरी पैड बनाने में यह कंपनी प्रसिद्ध है। इस कंपनी द्वारा बनाए गए सेनेटरी पैड में महिलाएं खुद को काफी कंफर्टेबल महसूस करती है।

नुआ सैनिटरी पैड्स में के पैकेट में करीब १२ सेनेटरी पैड उपलब्ध होते हैं; जिनमें आप की ब्लीडिंग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग आकार के पेड़ मौजूद होते हैं। इस सेनेटरी पैड को बनाते समय बुने हुए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है; जो महिलाओं को इचिंग, रैशेज, रेडनेस जैसी त्वचा संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखता है। मासिक धर्म के दौरान प्रोटेक्शन और फुल कवरेज के लिए महिलाएं इस पैड़ को जरूर आजमा कर देखें। यह पैड नुआ कंपनी की वेबसाइट या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे शॉपिंग एप्स पर भी उपलब्ध होते हैं।

३) स्टेफ्री सेनेटरी पैड – STAYFREE Sanitary Pads

सालों से मासिक धर्म के दौरान महिलाएं इस सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती आ रही है। स्टेफ्री सेनेटरी पैड महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे पसंदीदा पैड्स में से एक है। स्टैफी सेनेटरी पैड हर प्रकार की महिला इस्तेमाल करती है। चाहे वह खिलाड़ी हो, एक्ट्रेस हो, सामान्य लड़की हो, चाहे आप ९-५ के ड्यूटी करती हो, चाहे आप एक ग्रुहिणी हो यह सेनेटरी पैड लगभग हर वर्ग की महिला इस्तेमाल करती ही है!

यह सेनेटरी पैड लंबे समय तक आपको लीकेज प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं। इसीलिए, इस सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं में काफी प्रसिद्ध है। स्टेफ्री सेनेटरी पैड को बनाते समय स्किन फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है; जो महिलाओं को स्किन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखता है और लंबे समय तक कंफर्टेबल महसूस करा पाता है।

४) सोफी सेनेटरी पैड – Sofy Sanitary Pad

पिछले कुछ सालों से सोफी सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं में काफी प्रसिद्ध हो गया है। लीकेज प्रोटेक्शन के साथ-साथ ल्, सोफी सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं को लंबे समय तक काफी कंफर्टेबल महसूस कराता है। सोफी सेनेटरी पैड एंटीबैक्टीरियल सुरक्षा के साथ उपलब्ध होता है जो महिलाओं में स्किन संबंधित इंफेक्शन से उनकी सुरक्षा करता है। लंबे समय तक लीकेज प्रोटेक्शन प्रदान करने के साथ-साथ; सोफी सेनेटरी पैड महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है।

५) सैनफे सेनेटरी पैड – Sanfe Bamboo Sanitary Pads

पिछले कुछ सालों से महिलाओं में इस पैड़ का इस्तेमाल सनसनी की तरह फैल गया है। यह पूरी तरीके से प्राकृतिक मटेरियल से निर्मित पैड़ है; जो महिलाओं को किसी भी स्किन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखता है। मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती है; तो लंबे समय तक लीकेज प्रोटेक्शन का अनुभव करती है।

इस सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना गया है। आपको ऑनलाइन वेबसाइट या शॉपिंग साइट्स पर यह पैड आसानी से उपलब्ध होता है; जिससे आप इसे खरीद सकती हैं। इस सेनेटरी पैड में आपको कोई भी रासायनिक गन्ध, ब्लीच या क्लोरीन नहीं मिलेगा। यह सेनेटरी पैड कैसे काफी पतला होता है; लेकिन लंबे समय तक आपको गीलापन का एहसास नहीं होने देता है।

पीरियड पैड कितने प्रकार के होते हैं ? Types Of Sanitary Pads

मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड कई प्रकार के होते हैं। दरअसल, सेनेटरी पैड बनाने वाली कंपनियां महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाली हेवी ब्लीडिंग और लाइट ब्लीडिंग को ध्यान में रखते हुए पेड्स की निर्मिती करते हैं।

कई कंपनियां तो मासिक धर्म के दौरान रात को सोते वक्त इस्तेमाल किए जाने वाले पैड का निर्माण अलग से करती हैं और उनकी पैकिंग भी अलग होती है। नाइट सैनिटरी पैड्स खासतौर पर अधिक चौड़े होते हैं; जिसकी वजह से लीकेज प्रोटेक्शन अधिक मिलता है और सोते वक्त महिलाओं को लीकेज की टेंशन बिल्कुल भी नहीं होती है।

कई कंपनियां हेवी ब्लीडिंग को रोकने और सोखने के लिए एक ही पैक में अलग से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराती है; जो महिलाएं अपने मासिक धर्म के हेवी रक्तस्राव में इस्तेमाल करती है। मार्केट में मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड की बहुत बड़ी रेंज मिलती है; जो महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदती है और इस्तेमाल करती हैं।

क्या रोज पैड पहनना चाहिए ? Kya Pads Roj Pehne ?

सेनेटरी पैड का निर्माण खासतौर पर महिलाओं के मासिक धर्म के लिए किया जाता है। इसे रोज-रोज इस्तेमाल करने का कोई भी प्रमाण नहीं मिलता है। इसीलिए, सैनिटरी पैड्स को सिर्फ मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

क्या कॉटन पैड सुरक्षित है ? Cotton Pad Safe hai ?

कॉटन पैड पूरी तरीके से कपास से निर्मित होते हैं; जो महिलाओं के लिए इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित होते हैं। लेकिन, कॉटन से बने यह पैड पूरी तरीके से कपास से ही निर्मित होने चाहिए और यह कपास जीवाणु रहित यानि जर्म फ्री होनी चाहिए। क्योंकि, महिलाओं के जननांग का हिस्सा बहुत ही नाजुक संवेदनशील होता है। ऐसे में, कॉटन पैड का इस्तेमाल महिलाओं को जननांगों में होने वाली खुजली, जलन से राहत दिला पाता है और सुरक्षित भी रखता है। महिलाओं को मासिक धर्म में कॉटन पैड का इस्तेमाल करने से काफी लाभ मिलते हैं और वह कंफर्टेबल भी होते हैं। कॉटन से बने यह पैड सुगंध रहित होते हैं और लीकेज प्रोटेक्शन भी प्रदान करते हैं। इसीलिए, कॉटन पैड का इस्तेमाल महिलाओं के लिए सुरक्षित होता है।

भारत में कौन से सैनिटरी पैड्स सुरक्षित हैंं ? India me Safe Pads Periods ke Liye

अध्ययन के अनुसार, भारत में निर्मित सैनिटरी पैड्स में केमिकल की मात्रा अधिक पाई गई है; जिसकी वजह से महिलाओं को कई सारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। अध्ययन के अनुसार, वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स और थैलेत् नामक केमिकल्स सेनेटरी पैड में मौजूद होते हैं जिन के संपर्क में आने से महिलाओं को डायबिटीज, हृदय संबंधित विकार, कैंसर जैसे विकार उत्पन्न होते हैंं। पूरी दुनिया में आजकल जो उज् एंड थ्रो वाले सेनेटरी नैपकिन अधिक प्रसिद्, प्रचलित है और उनका अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। एवरतीन सेनेटरी नैपकिन, नाइन सॉफ्ट सैनिटरी नैपकिन, व्हिस्पर अल्ट्रा सॉफ्ट सैनिटरी पैड्स जैसे पैड भारत में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

सेनेटरी पैड लगाने के फायदे – Sanitary Pad Lagane Ke Fayde

सेनेटरी पैड का इस्तेमाल मासिक धर्म के दौरान किया जाता है; जो महिलाओं को कई सारे फायदे दिलाने में सहायक होता है।

१) कंफर्टेबल –

जैसे कि हम सभी जानते हैं; मासिक धर्म के दौरान महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती है मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग की वजह से गिलेपन के समस्या होती हैं। गिलेपन के कारण महिलाओं को अनकंफरटेबल महसूस होता है। ऐसे में, अगर महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं; तो उन्हें काफी सहजता महसूस होती है और गीले पन की समस्या से उन्हें छुटकारा मिल पाता है।

२) इन्फेक्शन से सुरक्षा –

मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती हैं;तो उन्हें योनि में इन्फेक्शन होने की संभावना अधिक हो जाती हैं। क्योंकि, मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े ठीक तरीके से धूल नहीं पाते हैं और सुख भी नहीं पाते हैं; जिसके कारण उन्हें कीटाणु पनपने लगते हैं; जो महिलाओं के जननांगों में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। ऐसे में ल्, अगर महिलाएं मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती है; तो वह इंफेक्शन से सुरक्षित रह पाती है।

३) उचित अब्सोर्ब्शन –

कई बार मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को लीकेज की टेंशन रहती है; जिसके चलते उनके कपड़ों पर दाग पड़ने की भी संभावना होती हैं। पीरियड में हो रहे ब्लीडिंग को पूरी तरह से सोखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। थोड़ा सा भी लीकेज हो जाए; तो सबके सामने महिलाओं को शर्मिंदगी का अहसास होता है।

इस समस्या से बचने के लिए अगर महिलाएं सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती है; तो पीरियड के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव को आसानी से अवशोषित किया जा सकता है और लीकेज की टेंशन भी नहीं रहती है। पीरियड के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी नैपकिन को बनाते समय कंपनियां नई टेक्निक्स का इस्तेमाल करती हैं; जिसके चलते पीरियड ब्लड नैपकिन में लॉक हो जाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply