नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम आपको सिजेरियन डिलीवरी के बाद संबंध कब बनाना चाहिए ? यह बताने वाले है |   हम सभी जानते हैं; कि महिलाओं के जीवन में मां बनने के सुख की तुलना किसी भी अन्य सुख से नहीं कर सकते। जब एक महिला मां बनती है; तब बच्चे के साथ उसका भी नया जन्म होता है। गर्भावस्था एक महिला के जीवन का सबसे सुंदर दौर होता है; जिसके मीठे पल और कुछ डराने वाली बातें भी वह सहज के रखती हैं और आने वाली जिंदगी में उनको याद करती हैं।

आजकल नार्मल डिलीवरी काफी कम देखने को मिलती है। सिजेरियन डिलीवरी के तहत बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया काफी लोग अपना रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी हम जितनी आसान समझते हैं; उतनी आसान नहीं होती है। सिजेरियन डिलीवरी की प्रक्रिया में कुछ जटिलताएं उत्पन्न होने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

क्योंकि, सिजेरियन डिलीवरी प्राकृतिक प्रक्रिया नहीं है। इस प्रक्रिया में  महिलाओं के पेट में चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है; जो काफी मुश्किल बात होती हैं। अगर आपके प्रेगनेंसी नॉरमल है; फिर भी आप कुछ कारणों की वजह से प्राकृतिक प्रक्रिया से बच्चे को जन्म नहीं दे पाती हैं; तो ऐसी अवस्था में आपको सिजेरियन डिलीवरी के तहत बच्चे को जन्म देना पड़ता है।

डिलीवरी चाहे कोई भी हो; प्राकृतिक या सीजेरियन, उसके बाद में हर महिला को अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। तरह तरह की चीजों का ध्यान रखते हुए महिला डिलीवरी के बाद रिकवर होने में सफल हो पाती है। नवजात शिशु की देखभाल करते हुए महिलाओं को खुद की भी देखभाल करने की जरूरत होती है; ताकि आगे जाकर अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो।

दोस्तों, जैसे ही डिलीवरी होती है; उसके कुछ ही दिनों के बाद कुछ कपल शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखते हैं। लेकिन, हमेशा यह याद रखना चाहिए; कि जब भी आपको डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का मन करता है, उसके पहले एक बार अपने गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

क्योंकि, महिला को डिलीवरी के बाद रिकवर होने में काफी समय लगता है। इसीलिए, बेहतर होगा; कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह लें।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पूरी जानकारी।

सीजेरियन डिलीवरी के बाद कब और कितने दिन बाद शारीरिक संबंध बनाने चाहिए ? Cesarean Delivery Ke Baad Sex Banane ka Sahi Time :

सिजेरियन डिलीवरी के बाद संबंध
सिजेरियन डिलीवरी के बाद संबंध

दोस्तों, हर महिला शारीरिक रूप से एक दूसरे से अलग होती है। इसी लिहाज से, हर महिला की गर्भावस्था के दौरान रिकवरी होने में भी समय अलग-अलग लग सकता है। बेशक! सिजेरियन डिलीवरी योनि के द्वारा नहीं की जाती है। लेकिन, सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद भी कुछ मात्रा में रक्तस्त्राव जरूर होता है।

क्योंकि, डिलीवरी के बाद गर्भाशय की ग्रीवा पूरी तरीके से बंद होने में लगभग ५ से ६ हफ्तों का समय लग जाता है। आमतौर पर, सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद ६ हफ्ते तक महिला को किसी भी प्रकार के यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। दरअसल, सीजेरियन डिलीवरी के दौरान पहले ही बहुत सारा खून साफ हो जाता है।

इसीलिए, नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कम मात्रा में ब्लीडिंग होती है। लेकिन, फिर भी महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के तुरंत कुछ दिनों बाद सेक्स करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि, गर्भ में पल रहे बच्चे के कारण पूरे ९ महीने तक गर्भाशय की के आकार में काफी बदलाव देखे जाते हैं।

सिजेरियन डिलीवरी हो या नॉर्मल डिलीवरी; लेकिन गर्भाशय को पूरी तरीके से नार्मल साइज में आने के लिए कुछ समय जरूर लगता है। हम सभी जानते हैं; कि सिजेरियन डिलीवरी एक प्राकृतिक योनि के द्वारा होने वाली डिलीवरी नहीं होती है। सिजेरियन डिलीवरी के तहत पेट में चीरा लगाया जाता है और बच्चे को निकालने के बाद टांके लगाए जाते हैं।

इसीलिए, महिलाओं को टांके के आसपास के हिस्से में दर्द तथा ऐठन के अनुभव होता है। अगर महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाती है; तो पेट में लगे टाकों की वजह से उनको दर्द तथा पेट पर अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है।

कुछ महिलाए सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवर होने में बहुत समय लगाती है; तो कुछ जल्दी रिकवर हो जाती है। लेकिन, सिजेरियन डिलीवरी के बाद लगभग ६ से ७ हफ्तों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए और योनि में टेंपोन जैसी अन्य चीजें भी नहीं डालना चाहिए।

इसी के साथ, सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद अगला मासिक धर्म आने के बारे में भी महिलाओं को कुछ पता नहीं होता है। सबसे आखिर में कहा जाए; तो डिलीवरी होने के बाद हर महिला को रिकवर होने में कम से कम ३ महीने लगते हैं।

क्योंकि, डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को कई सारी शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है; जिन्हें पूरी तरीके से ठीक होने में वक्त जरूर लगता है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद सेक्स करते समय क्या ख्याल रखें ? Cesarean Delivery Ke Baad Sex

सीजेरियन डिलीवरी होने पर लगभग ६ से ७ हफ्तों के बाद डॉक्टर की सलाह के अनुसार शारीरिक संबंध बनाते दौरान महिलाओं को और उनके मेल पार्टनर को कुछ चीजों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए और कुछ सावधानियां भी बरतनी आवश्यक होती है।

१) वजायनाल लुब्रीकेंट –

सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद अगर महिलाएं संभोग करना चाहती हैं; तो उनको संभोग के दौरान पीड़ा का अनुभव हो सकता है। इस पीड़ा का निवारण करने के लिए और संभोग के आनंद को बरकरार रखने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार वजाइनल लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ स्तनपान कराने वाली महिलाएं होती हैं; उनको लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है। लेकिन, डॉक्टर की सलाह के अनुसार लुब्रिकेंट का चयन करने से परेशानी में कमी आ सकती है।

२) गर्भनिरोधक का चयन –

सीजेरियन डिलीवरी के तहत बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं; तो उनको सही तरीके का गर्भनिरोधक का चयन अवश्य करना चाहिए। महिलाएं डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाती है; तो फिर से प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसीलिए, गर्भनिरोधक का चयन करने के लिए डॉक्टर से उचित सलाह लें। आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी कर सकती है या पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स कर सकती हैं।

३) सेक्स पोजिशन –

हम सभी जानते हैं; सिजेरियन डिलीवरी के तहत बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में पेट को चीरा लगाकर बच्चों को बाहर निकाला जाता है और बाद में पेट पर टांके लगाए जाते हैं। इन टांको को निकालने के बाद भी इस हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। इसीलिए, सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद अगर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाना चाहती है; तो सही सेक्सपोजिशन का चयन करें, जिसके तहत आपको पेट के ऊपर ज्यादा दबाव महसूस ना हो और आप सुरक्षित तरीके से संभोग का आनंद ले सके।

४) पार्टनर की भावना –

एक बच्चे का जन्म होने के बाद कपल में प्यार और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में, अगर आप डिलीवरी के बाद सेक्स करने में सहज नहीं है और कंफर्टेबल नहीं है; तो अपने पार्टनर से सीधे तौर पर इसके बारे में चर्चा करें। अगर आपका पार्टनर आपसे सही रूप में प्यार करता है; तो वह आपकी बात जरूर समझेगा और सेक्स के लिए कभी भी जबरदस्ती नहीं करेगा। इसी के साथ, आपको भी आपके पार्टनर की भावनाओं का आदर करना आवश्यक होता है। अगर आप सेक्स के दौरान सही पोजीशन का चयन करने में असफल हो रही है; तो ओरल सेक्स का सहारा लेकर आप संभोग कर सकती हैं।

सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद किस पोजीशन में सेक्स करें ?  Cesarean delivery Hone Ke Baad Best Sex Position

सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को पेट पर अतिरिक्त दबाव महसूस ना हो; इसके लिए निम्नलिखित सेक्स पोजिशन का चयन करके शारीरिक संबंध बनाए जा सकते हैं।

१) सेंशुअल स्पूनिंग पोजिशन –

सी सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए यह पोजीशन सबसे आरामदायक और सुरक्षित मानी जाती हैं। इस पोजीशन के दौरान सेक्स करने से महिलाओं के पेट पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं पड़ता है और वह आसानी से सेक्स का आनंद ले पाते हैं। इस पोजीशन के तहत महिलाएं एक करवट पर लेट जाती हैं और मेल पार्टनर महिला के बैक साइड से लेटता है। इस पोजीशन में सेक्स करने से महिलाओं को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होती है। सी सेक्शन के बाद अगर महिलाएं सेक्स करना चाहती हैं; तो इस पोजीशन का चयन जरूर करें।

२) कडल –

सी सेक्शन के बाद महिलाओं को सेक्स करने के लिए कडल सेक्स पोजिशन भी काफी आरामदायक होती है। इस पोजीशन के तहत दोनों ही पार्टनर एक दूसरे के साथ लिपट जाते हैं और सेक्स का आनंद उठा पाते हैं।

३) रिवर्स काऊगर्ल पोजिशन –

रिवर्स कॉउ गर्ल पोजिशन का इस्तेमाल करके महिलाएं सी सेक्शन के बाद सेक्स का आनंद उठा पाती है। यह एक बेस्ट सेक्स पोजीशन है; जिसमें सेक्स के दौरान करने वाली क्रियाओं का पूरा कंट्रोल महिलाओं के हाथों में होता है। इस पोजीशन का इस्तेमाल करके महिलाएं सेक्स के दौरान कितना फास्ट करना है और कितना डीप पेनेट्रेशन करना है; इस पर पूरा नियंत्रण रख पाती हैं। सी सेक्शन के बाद सेक्स करने के लिए महिलाएं इस पोजीशन का प्रयोग जरूर करें।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कंडोम लगाकर सेक्स करें या बिना कंडोम ? Cesarean Delivery Ke Baad Condom Lagakar Sex

सीजेरियन डिलीवरी के ७ से ८ हफ्तों के बाद महिलाएं शारीरिक संबंध बना सकती हैं। लेकिन, महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना होता है; कि शारीरिक संबंध बनाते दौरान वह फिर से प्रेग्नेंट ना हो। इसलिए, महिलाओं को अपने पार्टनर से इसके बारे में बातचीत करनी चाहिए और सेक्स करते दौरान पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

अगर महिलाएं तुरंत प्रेग्नेंट बिल्कुल भी नहीं होना चाहती है; तो महिलाओं के मेल पार्टनर्स को सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स करने से ना सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा मिलता है; बल्कि महिलाएं योनि से संबंधित इंफेक्शन से सुरक्षित भी रह पाती हैं। इसीलिए, सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाते दौरान महिलाओं के मेल पार्टनर स्कोर कंडोम का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद कॉपर टी या गर्भनिरोधक गोली का सेवन करें या नहीं ? Cesarean Delivery Ke Baad Copper T Garbhnirodhak Goli

सीजेरियन डिलीवरी होने के बाद कुछ हफ्तों तक तो महिला की रिकवरी में होती है। डिलीवर के बाद शारीरिक रूप से उसे स्वस्थ होने में थोड़ा समय जरूर लगता है। इसीलिए, डिलीवरी होने के तुरंत बाद आप शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोच भी नहीं पाती है!

लेकिन, शारीरिक संबंध बनाने के लिए आपको कुछ हफ्तों तक का इंतजार जरूर करना पड़ता है। डिलीवरी होने के कुछ हफ्तों बाद डॉक्टर की सलाह के अनुसार महिलाएं शारीरिक संबंध बना सकती हैं। लेकिन, कई बार महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करके अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने की कोशिश करती है।

ऐसे में, सवाल आता है; कि सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद तुरंत गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जा सकता है क्या? इसका जवाब पाने के लिए आपको आपके गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेना आवश्यक होता है।

जब भी आप अपने गायनोकोलॉजिस्ट से सेक्स के बारे में पूछती है; उसी समय आपको गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के बारे में भी पूछ लेना चाहिए; ताकि आगे जाकर आपको किसी तरीके की परेशानी ना हो।

रहा सवाल कॉपर टी का; तो पहले के जमाने में डिलीवरी होने के बाद कुछ समय बाद कॉपर टी लगाई जाती थी। लेकिन, आज मेडिकल साइंस ने बहुत ही तरक्की कर ली है। आजकल डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सीजेरियन; प्रसव के तुरंत बाद या प्रसव के दौरान ही कॉपर टी लगाई जा सकती है। जी हां!

“पोस्टपार्टम इंट्रायूटरिन कॉपर डिवाइस” की मदद से यह संभव हो पाता है। जो महिलाएं डिलीवरी के बाद पारिवारिक नियोजन बनाए रखना चाहती हैं; उनको इस डिवाइस के बारे में अपने डॉक्टर से पूछताछ जरूर कर लेनी चाहिए।

आमतौर पर, पोस्टपार्टम इंट्रायूटरिन कॉपर डिवाइस बच्चे के जन्म के ४८ घंटों के अंदर महिलाओं को लगाई जाती है। कॉपर टी डिलीवरी होने के बाद कब लगानी हैं; यह बात महिला के स्वास्थ्य पर और उसकी रिकवरी पर भी निर्भर करती है। इसीलिए, गर्भनिरोधक गोलियों का और कॉपर टी का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

सबसे आखिर में, महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद मन में आने वाले हर प्रश्न का उत्तर जानने के लिए गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए और गर्भनिरोधक गोलियां तथा कॉपर टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply