हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका। आज का आर्टिकल होने वाला है, सेक्स टाइम इस विषय के बारे में। दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाना या सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अटूट हिस्सा माना जाता है। हम में से सभी लोग जिंदगी में कभी ना कभी सेक्स का अनुभव जरूर लेते हैं। आजकल किशोरावस्था के दौरान लड़कों तथा लड़कियों को सेक्स के बारे में काफी जानकारी प्राप्त होती हैं।

मोबाइल इंटरनेट तथा अन्य उपकरणों के माध्यम से नवयुवक पीढ़ी सेक्स के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। परंतु, हमारे भारतीय समाज में आज भी शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सभी के सामने चर्चा करने से परहेज किया जाता है। क्योंकि, सेक्स हम सभी की जिंदगी का हिस्सा होने के बावजूद वह बहुत ही प्राइवेट बात होती है; जिसका सभी के सामने जिक्र करना हमारे समाज में सही नहीं माना जाता है।

इस निजी बात को निजी ही रखा जाता है और पति पत्नी दोनों ही इस बात के बारे में एक दूसरे से शेयर कर पाते हैं। शादी की पहली रात जब सुहागरात होती है; तब पति तथा पत्नी एक दूसरे के साथ शारीरिक रूप से मिलन करते हैं और सेक्स का अनुभव लेते हैं। सेक्स हमारे लिए शारीरिक संबंध बनाने का जरिया नहीं होता है; बल्कि हमारे समाज में सेक्स के जरिए भावनात्मक रूप से एक दूसरे को अच्छे से पहचानने लगते हैं।

इसलिए, शारीरिक संबंध बनाने को भारतीय समाज में एक विशेष महत्व दिया गया है। हालांकि, शारीरिक संबंध बनाने के पीछे कई सारे साइंटिफिक कारण भी मौजूद होते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के जरिए ही लोग माता-पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं। ऊपर ऊपर से बहुत ही सीधी-सादी दिखने वाली सेक्स की प्रक्रिया अंदरुनी रूप से काफी जटिलताओं से भरी होती है; जिसमें पुरुष तथा महिला के शरीर का हर एक घटक अपना अपना महत्वपूर्ण रोल निभाता है।

सेक्स करते हुए सेक्स का टाइमिंग उचित होना और लंबे समय तक सेक्स करना सभी को पसंद होता है। बिस्तर पर अपने प्यारे साथी के साथ सेक्स की प्रक्रिया का अधिक देर तक आनंद लेना किसे पसंद नहीं होगा? दोस्तों, पहली बार किया गया सेक्स का अनुभव दूसरी बार समान होता है या नहीं; ऐसा कोई भी नहीं कह सकता है।

सेक्स की प्रक्रिया के दौरान ऑर्गेज्म तक के कितना पहुंचने में हर किसी को कितना समय लगता है; यह बात कोई भी नहीं जान पाता है। अध्ययन के अनुसार, सेक्स टाइमिंग के बारे में एक विशेष रिसर्च हुआ है; जिसमें स्टैंडर्ड सेक्स टाइमिंग के बारे में अध्ययन किया गया है और उसे निर्धारित किया गया है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; सेक्स टाइमिंग के बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स टाइम क्या होता हैं ? Sex Time Kya hota hai ?

सेक्स टाइम क्या होता हैं
सेक्स टाइम क्या होता हैं

दोस्तों, सेक्स टाइम का मतलब फोरप्ले से शुरुआत करते हुए ऑर्गेजम तक पहुंचने का वक्त होता है; जो हर किसी के लिए अलग अलग हो सकता है। सेक्स टाइम हर व्यक्ति के लिए भले ही अलग हो; लेकिन हर व्यक्ति का अंतिम लक्ष्य होता है; ऑर्गेज्म को प्राप्त करना और संतुष्टि का अनुभव करना। आदर्श रूप से देखा जाए; तो हर जोड़े को शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन में ३५ से ४० मिनट का समय निकालना आवश्यक होता है।

इस समय के दौरान व्यक्ति यौन उत्तेजना को प्राप्त कर लेता है और फोरप्ले से शुरुआत करते हुए चरमसुख तक शारीरिक संबंध बनाने का आनंद प्राप्त करता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए सेक्स का टाइमिंग काफी अलग-अलग होता है; इसीलिए हर व्यक्ति का सेक्स का अनुभव भी एक दूसरे से काफी अलग होते हैं।

कुछ कारण भी होते हैं; जिनकी वजह से सेक्स टाइमिंग प्रभावित हो सकती हैं। कुछ बायोलॉजिकल कारण जैसे; बढ़ती उम्र, यौन संबंधित समस्याएं, लिंग का आकार, आपकी मानसिक स्थिति तथा आपके रिश्ते की स्थिति इन सभी कारणों की वजह से आपके सेक्स का टाइम प्रभावित हो सकता है।

आमतौर पर सेक्स टाइम कितना होना चाहिए ? Normal Sex Time Kya hota hai ?

दोस्तों, जैसे कि हमने कहा; सेक्स टाइम हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। इसीलिए, हर व्यक्ति के शारीरिक संबंध बनाने का अनुभव एक-दूसरे से काफी अलग होता है। साथ ही हमने जाना; कि कुछ बायोलॉजिकल तथा मानसिक कारणों की वजह से भी सेक्स टाइमिंग प्रभावित हो सकता है।

आमतौर पर, सामान्य रूप से लिंग में इरेक्शन प्राप्त करने के बाद लिंग का योनि में प्रवेश होता है और सेक्स की आगे की प्रक्रिया होती हैं। लिंग को योनि में डालने के बाद पीनस वेजाइनल सेक्स के दौरान सेक्स टाइम सामान्य रूप से ७ से १० मिनट का होता है।

ध्यान रहे; पीनस को योनि में डालने के बाद सेक्स का टाइमिंग ७ से १० मिनट का होता है। इस सेक्स टाइमिंग में फॉर प्ले, ओरल सेक्स या एनल सेक्स जैसी अन्य यौन गतिविधियां शामिल नहीं होती हैं। अध्ययन के अनुसार, वजाइनल सेक्स लगभग ३ से ७ मिनट का होता है।

अगर कुछ कपल्स में यह समय सिर्फ २ से ३ मिनट का होता है; तो ऐसे वजाइनल सेक्स को बहुत ही छोटी अवधि का माना जाता है। वहीं दूसरी ओर, अगर कुछ कपल्स में वजाइनल सेक्स का यह सेक्स टाइम १५ से ३० मिनट का होता है; तो यह सेक्स टाइम की बहुत ही बड़ी अवधि मानी जाती है।

सेक्स टाइम को कैसे बढ़ाया जाता हैं ? Sex Time Ko Kaise Badhaye ?

दोस्तों, अगर किसी कारणवश आपके सेक्स का टाइमिंग बहुत ही कम है और आपकी महिला साथी आपसे संपूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हो पाती है; तो आपको अपना सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयत्नशील रहने की आवश्यकता होती है। आप निम्नलिखित उपायों को अपनाकर अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ा सकते हैं।

१) हेल्थी डाइट –

प्राकृतिक रूप से अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए आप अपने रोजाना आहार में कुछ उचित बदलाव कर सकते हैं; जिसके चलते आपका सेक्स टाइमिंग आसानी से बढ़ने में मदद मिल पाती है। सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा ताजे फल और ताजी सब्जियों का सेवन करें; जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं और आपके यौन स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।

साथ ही, आपको प्रोटीन युक्त पदार्थों का भी अपने आहार में समावेश करना चाहिए; जिसके तहत प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में सेक्स टाइमिंग को बढ़ाया जा सकता है। कम शब्दों में कहे; तो प्राकृतिक रूप से अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, चिकन, अंडा, दूध, सोयाबीन,पनीर, मछली, ड्राई फ्रूट्स, स्प्राउट जैसे पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों को अपने आहार में आपको समावेश करना होगा।

२) तनावमुक्त जीवन –

अपने यौन जीवन को बेहतर बनाने के लिए और लंबे समय तक अपने पार्टनर के साथ संभोग का सुख प्राप्त करने के लिए पुरुषों को हमेशा तनाव मुक्त जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए। तनाव चाहे कोई भी हो, शारीरिक या मानसिक; वह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

ऐसे में, बेडरूम में जाते ही पुरुष अपने सेक्स परफॉर्मेंस को लेकर काफी तनाव में आ जाते हैं; जिसके चलते वह अपने फीमेल पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए और फीमेल पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट करने के लिए पुरुष तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। तनाव से छुटकारा पाने के लिए पुरुषों योग, प्राणायाम, ध्यान धारणा जैसे अच्छी आदतों का पालन कर सकते हैं।

३) गलत आदतें छोड़े –

शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा सरकार द्वारा बैन किए गए नशीली चीजों का अत्यधिक सेवन आपको थोड़ी देर के लिए स्वर्ग की अनुभूति कराते हैं। लेकिन यह सारी गलत आदतें आपके यौन स्वास्थ्य को पूरी तरीके से बिगाड़ कर रख देती है; जिसके चलते आप लंबे समय तक अपने पार्टनर को संभोग का सुख नहीं दे पाते हैं। अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको इन गलत आदतों से छुटकारा पाना बहुत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक हो जाता है।

४) खुलकर सेक्स करना –

कुछ कपल्स में यह नियम बन जाता है; कि वह हफ्ते में या महीने में बस इतनी ही बार सेक्स करेंगे! ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए। जब भी आपका मन करे या आपके फीमेल पार्टनर का मन करें; आप शारीरिक संबंध बनाने का पूरा मजा उठा सकते हैं। यह आपकी बहुत ही प्राइवेट बात होती है; जिसकी अपेक्षा आपका पार्टनर सिर्फ आपसे ही कर सकता है। इसीलिए, खुलकर और बिना किसी शर्मिंदगी के अपने जीवन में किसी भी नियम का पालन ना करते हुए सेक्स का मजा उठाना चाहिए।

५) धीरे-धीरे सेक्स का मजा –

कुछ जोड़े सेक्स करने में काफी जल्दबाजी दिखाते हैं और रोज का एक काम समझ कर जल्दी जल्दी निपटाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में, दोनों पार्टनर में से एक पार्टनर सेक्स के दौरान असंतुष्ट रह जाता है और सेक्स टाइमिंग में भी गड़बड़ी देखी जाती है। आप जैसे आपके रोज के कामों के लिए वक्त निकालते हैं; वैसे ही सेक्स के का मजा उठाने के लिए आपको अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालना बहुत ही जरूरी होता है। साथ ही, सेक्स की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और बहुत ही धीरे-धीरे बहुत ही ग्रेसफुली सेक्स का मजा उठाना चाहिए; ऐसा करने से आप का सेक्स टाइम बढ़ता जरूर है।

सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए क्या खाएं ? Sex time badhane ka khana :

सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए क्या खाएं
सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए क्या खाएं

दोस्तों, हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ही हमारी सेहत का राज छुपा होता है। सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए आपको निम्नलिखित पदार्थों को अपने आहार में समाविष्ट करना चाहिए।

१) सब्जियां –

पालक, मेथी, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर, चुकंदर, टमाटर, ककड़ी, प्याज जैसी विभिन्न प्रकार की सब्जियों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं: जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य में भी सुधार लाते हैं। पालक तथा मेथी जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है; जो पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

इस हार्मोन का उत्पादन बढ़ने पर पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ती है और पुरुष अतिरिक्त सेक्स टाइमिंग के साथ अपने महिला साथी को संतुष्ट कर पाते हैं। साथ ही, इन सभी सब्जियों का सही तरीके से सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में शुक्राणु के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है और पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

२) ड्राई फ्रूट्स और नट्स –

अंजीर, बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, अवाकडो, खजूर, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, किशमिश जैसे विविध प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और बीजों का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में सेक्स टाइमिंग को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है। प्रोटीन, फाइबर, मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड तथा विविध प्रकार के विटामिन से युक्त ड्राई फ्रूट्स का सही तरीके से किया गया सेवन पुरुषों के शरीर में यौन उत्तेजना को बढ़ाता है और सेक्स टाइमिंग को बेहतर बनाता है। यह सारे ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में स्पर्म काउंट बढ़ता है और सेक्स पावर को भी बढ़ावा मिलता है।

३) फल –

केला, अनार, स्ट्रॉबेरी, संतरा, अंगूर, ब्लूबेरी, सेब, अनानास, तरबूज यह सारे ही फल यौन वर्धक गुणों से युक्त होते हैं। इन सभी फलों में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और अंदरूनी रूप से सेक्स पावर सेक्स टाइमिंग को बढ़ाते हैं। अपने सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए इनमें से कम से कम एक फल का सेवन रोजाना तौर पर पुरुषों का अवश्य करना चाहिए; ताकि वह लंबे समय तक अपने पार्टनर को संतुष्ट का अनुभव करा पाते हैं।

४) ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त पदार्थ –

साल्मन, मैकरेल, सार्डिन जैसी ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स से भरपुर मछलियों का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में यौन स्वास्थ्य में बढ़ोतरी देखने को मिलती है और पुरुषों के शरीर में सेक्स टाइमिंग को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं और मछलियों का सेवन नहीं कर सकते; तो आप ओमेगा थ्री फैटी एसिड के लिए चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड का सेवन अवश्य करें।

५) लहसून –

प्राकृतिक रूप से कामोत्तेजक, लिंग वर्धक, शुक्राणु वर्धक तथा वीर्य वर्धक जैसे ज्ञानवर्धक गुणों से युक्त लहसुन का सेवन हमारे भारतीय घरों में लगभग रोजाना तौर पर किया जाता है। लहसुन में एलिसिन नामक घटक मौजूद होता है; जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शरीर में यौन कमजोरी को दूर करता है।

लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में शुक्राणु का उत्पादन, शुक्राणुओं की संख्या, गुणवत्ता और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार आता है और लिंग में आई कमजोरी भी दूर हो जाती हैं। लहसुन का सेवन आप घी में भूनकर कर भी कर सकते हैं। साथ ही, लहसुन का सही तरीके से सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में सेक्स टाइमिंग को और सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है।

ज्यादा समय तक सेक्स करने के लिए कैसे सेक्स करें ? Jyada Samay Sex Kaise Kare ?

दोस्तों, ज्यादा समय तक सेक्स की प्रक्रिया का आनंद उठाने के लिए आप निम्नलिखित तरीके से शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

१) कंडोम का इस्तेमाल –

ज्यादा समय तक सेक्स का मजा उठाने के लिए आप सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद पुरुषों के लिंग में सेक्स करते समय आने वाली संवेदनशीलता को कम कर देता है; जिसके चलते वीर्य स्खलन में देरी हो जाती है और आप लंबे समय तक शारीरिक संबंध का आनंद उठा पाते हैं।

२) धीरे धीरे सेक्स करना –

आमतौर पर देखा गया है; कि सेक्स की प्रक्रिया के दौरान पुरुष अधिक उत्तेजित हो जाते हैं और बहुत ही जल्दी सेक्स की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वीर्य स्खलित कर देते हैं। लेकिन, ऐसा होने पर सेक्स टाइमिंग कम हो जाता है और आप ज्यादा देर तक अपनी महिला साथी के साथ सेक्स करने पर नहीं उठा पाते हैं। इसीलिए, सेक्स की प्रक्रिया का अधिक देर तक मजा उठाने के लिए आप धीरे-धीरे सेक्स करें और बहुत ही अच्छी तकनीक को अपनाकर सेक्स का धीरे-धीरे मजा उठाएं।

३) फोर प्ले –

दोस्तों, सेक्स की प्रक्रिया के दौरान 4 प्ले करना अपना अलग ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सेक्स की प्रक्रिया में तड़का लगाने का काम करता है। फोरप्ले के तहत अपने साथी को चूमना, उसके स्तनों को किस करना या उसके जननांगों को सेहलाना जैसे यौन क्रीड़ा करते हुए आप सेक्स की प्रक्रिया को काफी लंबे समय तक खींच सकते हैं और ज्यादा समय तक सेक्स की प्रक्रिया का मजा उठा सकते हैं।

४) बिना संकोच सेक्स –

सेक्सुअल लाइफ शुरू होने के बाद शुरुआती दौर में कपल्स एक दूसरे के साथ बिना किसी संकोच के शारीरिक संबंध बनाते हैं और सेक्स का पूरी तरीके से मजा उठाते हैं। लेकिन, जैसे जैसे जिंदगी आगे बढ़ती जाती है; उनके सेक्सुअल लाइफ में दूरी पैदा हो जाती है और वह सेक्स का पूरी तरीके से मजा नहीं उठा पाते हैं। साथ ही, महिलाओं के मन में मौजूद सेक्सुअल फैंटेसी को पहचानना बहुत ही मुश्किल काम होता है।

दोनों के रिश्ते में आए संकोच को कम करते हुए पुरुष तथा महिला को शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया को करना होता है। अगर आप अपने पास आके साथ लंबे समय तक सेक्स का मजा लेना चाहते हैं; तो संकोच को दूर कीजिए और खुलकर अपने साथी के सेक्स डिजायर को पूरा कीजिए।

५) सेक्स पोजिशन –

अपनी बोरिंग हो चुकी सेक्स लाइफ में नया तड़का लगाने के लिए और ज्यादा देर तक सेक्स का अनुभव लेने के लिए पुरुष तथा महिलाएं शारीरिक संबंध बनाते समय विविध प्रकार की सेक्स पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं। कुछ विशिष्ट प्रकार की सेक्स पोजीशन होती हैं; जिसमें कपल्स को सेक्स करते हुए अधिक आनंद आता है और लंबे समय तक सेक्स का मजा उठाया जा सकता है। विमेन ऑन द टॉप सेक्स पोजिशन, काऊ गर्ल सेक्स पोजिशन तथा फेस टू फेस सेक्स पोजिशन जैसी कुछ चुनिंदा सेक्स पोजीशन के तहत सेक्स करने से आप लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का मजा उठा सकते हैं।

सेक्स टाइम को बढ़ाने की मेडिसिन – Sex Time Badhane ki Medicine

दोस्तों, अगर किसी कारणवश आपके सेक्स टाइम में बहुत ही कमी देखी जा रही है और आपको सेक्स टाइम बढ़ाकर सेक्स का मजा उठाना है; तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार विभिन्न प्रकार की सेक्स टाइम को बढ़ाने वाली दवाइयों का सेवन कर सकते हैं। मार्केट में ऐसी कई दवाइयां उपलब्ध होती है; जो सेक्स टाइम को बढ़ाने का दावा करती हैं। लेकिन, पुरुषो को इनका सेवन अपने आप से बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

क्योंकि, इनमें से कई सारी दवाइयां मिलावटी और बनावट भी होती है; जिनका सेवन करने के बाद पुरुषों को गंभीर साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। अपने सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए पुरुष डॉक्टर की सलाह लें और उनके बताए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही होम्योपैथिक या एलोपैथिक दवाइयों का सेवन करें।

सिल्डेनाफिल, वियाग्रा, अवनाफिल तथा टाडानाफिल जैसी कुछ दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करने से पुरुषों के लिंग के हिस्से में रक्त प्रवाह बहुत ही तेजी से बढ़ता है और लिंग का हिस्सा अंदरुनी रूप से मजबूत बन जाता है; जिसके चलते सेक्स टाइमिंग को और सेक्स पावर को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

इसी के साथ, मार्केट में पतंजलि, डाबर, बैद्यनाथ तथा हिमालया जैसी आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने वाली कंपनियों के द्वारा भी सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए विविध प्रकार की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण किया गया है। आप इनमें से किसी भी कंपनी के द्वारा बनाए गए दवाइयों का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार कर सकते हैं।

पतंजलि में दिव्य यौवनामृत वटी, पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल, पतंजलि सफेद मूसली पाक और पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल यौनवर्धक गोलिया मार्केट में उपलब्ध हो जाती है। इन दवाइयों का सेवन करने से भी पुरुषों के लिंग का हिस्सा प्राकृतिक रूप से मजबूत बनता है और सेक्स टाइमिंग, सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply