नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम शुक्राणु बढ़ाने के लिए आसान उपाय देखने वाले हो | खराब जीवनशैली के चलते महिलाएं तथा पुरुषों में प्रजनन संबंधित समस्या बढ़ती ही जा रही हैं। यौन कमजोरी आने पर पुरुषों को सेक्स करने में करने दिक्कत होती है। शुक्राणुओं की संख्या कम होना या शुक्राणुओं की संख्या बिल्कुल भी ना होना यह समस्या पुरुषों में आजकल काफी आम हो गई है।

खानपान की गलत आदतें, गलत दिनचर्या, खराब जीवनशैली, व्यायाम का अभाव, अधिक शारीरिक और मानसिक तनाव, शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ और नशीली चीजों का अधिक मात्रा में सेवन जैसे गलत आदतों की वजह से पुरुषों में प्रजनन क्षमता काफी हद तक प्रभावित होती हैंं।

प्रजनन क्षमता में कमजोरी आने पर पुरुष बच्चे पैदा करने में असमर्थ हो जाते हैं। इस समस्या का इलाज करने के लिए वह तरह-तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं और डॉक्टर की सलाह भी लेते हैं। शुक्राणुओं की संख्या में कमी होना, वीर्य की गुणवत्ता में कमी आना, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी जैसे यौन संबंधित समस्याओं का सामना करते हुए पुरुष परेशान हो जाते हैं।

इन सभी समस्याओं से पुरुषों के वैवाहिक जीवन में भी काफी तकलीफ आ जाती है। क्योंकि, यह सभी समस्याएं यौन कमजोरी लाते हैं और पुरुष ठीक तरीके से शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं। इन सभी समस्याओं का हल निकालने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन भी काफी लाभदायक होता है।

इसी के साथ, होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करने से भी यौन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल पाता है। शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसी के साथ, कुछ एलोपैथिक दवाइयां भी होती हैं;जिनका सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानते हैं; शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने वाली दवाओं के बारे में पूरी जानकारी।

शुक्राणुओं की संख्या कम होने के कारण : Sperm Ki count Kam Hone Ke Karan

शुक्राणुओं की संख्या कम होने के कारण
शुक्राणुओं की संख्या कम होने के कारण

पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या घटने के अनगिनत कारण हो सकते हैं।

  1. गलत खान-पान की आदतों के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं; जिसके चलते शुक्राणुओं की संख्या घटने लगती है और काफी हद तक प्रभावित हो सकती हैं।
  2. शराब, धूम्रपान तंबाकू तथा अन्य नशीली चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी शुक्राणुओं की संख्या प्रभावित होती है और घट जाती हैं।
  3. अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन भी शुक्राणुओं की संख्या को प्रभावित करता है और उसमें कमी ला सकता है।
  4. अत्याधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव भी शुक्राणुओं की संख्या घटने का एक बहुत महत्वपूर्ण कारण माना जाता है।
  5. खराब जीवनशैली के चलते; गलत सोने उठने की आदत और व्यायाम का अभाव जैसे गलत आदतों के कारण शुक्राणुओं की संख्या घट जाती हैं।
  6. शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसे यौन संबंधित समस्याएं होने पर भी शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है।
  7. जिन पुरुषों को रोजाना हस्तमैथुन करने की आदत होती हैं या जिनका वीर्य अधिक बार स्खलित होता है; उनमें भी शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती हैं।

शुक्राणु बढ़ाने वाली दवा कौन सी है ? Shukranu Badhane Wali Dawa 

मर्दों में शुक्राणुओं की कमी होने पर बच्चे पैदा करने में काफी परेशानी महसूस होती है। शुक्राणुओं की संख्या कम होने पर डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है। आप चाहे एलोपैथी डॉक्टर से मिले, होम्योपैथी डॉक्टर से कंसल्ट करें या आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेकर उनसे बातचीत करें।

लेकिन, शुक्राणुओं की कमी एक बहुत ही बड़ी समस्या है और उसका इलाज तुरंत करवाने पर यह समस्या नियंत्रित हो पाती हैं। शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इन तीनों ही क्षेत्र की दवाइयां बहुत ही कारगर होती हैं। लेकिन, किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले उचित चिकित्सक से सलाह लें और उन्हीं के निर्देशों के अनुसार आप भाइयों का सेवन करें।

शुक्राणु बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा : Shukranu Badhane Ki Ayurvedic Dawa

शुक्राणु बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
शुक्राणु बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करके भी आप शुक्राणु की संख्या बढ़ा सकते हैं।

१) बैद्यनाथ वीर्य शोधन वटी – Baidyanath Virya Shodhan Vati

बैद्यनाथ कंपनी द्वारा निर्मित वीर्य शोधन वटी का सेवन करने से पुरुष अपने शुक्राणु की संख्या बढ़ा सकते हैं। पूरी तरीके से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित इस दवाई का सेवन करने से पुरुष प्राकृतिक तरीके से वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में सफल हो पाते हैं। जिन पुरुषों को रोजाना हस्तमैथुन करने की आदत होती हैं; उनमें शुक्राणुओं की संख्या में कमी आ जाती है।

ऐसे में, इस वटी का रोजाना शाम खाना खाने के बाद सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ सकती हैं और गतिशीलता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। बैद्यनाथ कंपनी भारत की जानी-मानी कंपनी है; जो भरोसेमंद प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। पूरी तरीके से प्राकृतिक और आयुर्वेदिक होने के बजाय; इस दवाई का सेवन करने से पहले आप आयुर्वेदिक चिकित्सक से एक बार सलाह जरूर लें।

इस दवाई का सेवन ना सिर्फ शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है, बल्कि यौन संबंधित समस्याएं जैसे; शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसे समस्याओं का निवारण करने में भी इस दवाई का सेवन कारगर माना जाता है। वीर्य में आए पतलेपन का समाधान पाने के लिए भी इस दवाई का सेवन करते हैं और वीर्य को गाढ़ा बनाया जा सकता है।

२) पतंजलि यौवनामृत वटी – Patanjali Divya Youvnamrit Vati

शतावरी, सफेद मूसली, अरंडी का पत्ता जैसे अनगिनत प्राकृतिक जड़ी बूटियों और औषधियों से निर्मित पतंजलि यौवनामृत वटी का सेवन करने से पुरुष अपने शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में सफल हो पाते हैं। पूरी तरीके से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित होने के कारण पतंजलि की यह दवाई पुरुषों में सुरक्षित तरीके से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाती है और इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। पतंजलि भारत की जानी-मानी और भरोसेमंद कंपनी है; जो बहुत ही अच्छे प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। रोजाना सुबह और शाम खाने के बाद पतंजलि यौवनामृत वटी की एक-एक गोली हल्के गुनगुने गर्म पानी या गर्म दूध के साथ खा सकते हैं।

३) बैद्यनाथ शुक्रमातृका वटी –  Baidyanath Shukramatrika Bati

पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ, वीर्य के पतलेपन की समस्या का निवारण करने के लिए भी वैद्यनाथ शुक्रमात्रिका वटी काफी गुणकारी एवं असरदार होती है। इस दवाई का सेवन करने के बाद वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार आता है और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

शुक्राणु की गतिशीलता में कमी होने पर भी बैद्यनाथ द्वारा निर्मित इस दवाई का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। विविध प्रकार की प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित यह दवाई पूरी तरीके से सुरक्षित होती हैं और इसका साइड इफेक्ट लगभग ना के बराबर होता है। लेकिन, इस दवाई का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से एक बार सलाह जरूर लें।

४) हिमालया स्पेमैन टैबलेट –  Himalaya Speman Tablet

पुरूषों में बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस टैबलेट का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। जिन पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में कमी होती हैं; ऐसे पुरुषों में हिमालया स्पेमैन टेबलेट का सेवन किया जाता है। इस टेबलेट का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में वीर्य की वृद्धि होती है, कामेच्छा की वृद्धि होती है और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। इस टैबलेट का सेवन ना सिर्फ शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है; बल्कि शुक्राणु की गतिशीलता में भी इजाफा दिलाता है। शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए रोज सुबह-शाम खाना खाने के बाद एक एक गोली का सेवन करना चाहिए।

शुक्राणु बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा – Shukranu Badhane Ki Homeopathic Medicine

शुक्राणु की संख्या कम होने पर होम्योपैथिक डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करना चाहिए।

१) कैलकेरिया कार्बोनिका –

शरीर में शुक्राणु की संख्या बढ़ाने के लिए पुरुष कैलकेरिया कार्बोनिका नामक होम्योपैथिक दवाई का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार कर सकते हैं। जिन पुरुषों को स्तंभन दोष, वीर्य का पतला होना, शुक्राणुओं की कमी होना, सेक्स के दौरान उत्तेजना ना होना, कामेच्छा की कमी जैसी यौन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है; उनको इस दवाई का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलता है। होम्योपैथिक की यह दवाई पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या, वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणु की गतिशीलता बढ़ाने में गुणकारी मानी जाती है।

२) लाइकोपोडियम क्लेवाटम –

शरीर में शुक्राणु की कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, यौन कमजोरी, जननांगों की सूजन तथा जलन जैसी अनगिनत यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए होम्योपैथिक की दवाई का सेवन करने से विशेष लाभ मिलता है। जिन पुरुषों के शरीर में यौन कमजोरी के कारण लिंग की शिथिलता होती है और शुक्राणुओं की संख्या कम होती है; ऐसे पुरुषों को होम्योपैथिक की दवाई का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार अवश्य करना चाहिए। सभी ही यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए यह दवाई बहुत ही गुणकारी मानी जाती हैं और पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी कारगर होती हैं।

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए अंग्रेजी दवा क्लोमीफीन टेबलेट – Shukranu Badhane Ki English Tablet

महिलाओं में बांझपन की समस्या का निवारण करने के लिए क्लोमीफीन टेबलेट का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। लेकिन, पुरुषों के बारे में अगर बात की जाए; तो जिन पुरुषों को शुक्राणुओं की कमी खलती है; ऐसे पुरुषों में भी डॉक्टर के द्वारा इस दवाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

दरअसल, इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर की पिट्यूटरी ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन की मात्रा बढ़ती है; जिससे पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल बढ़ती हैं। पुरुषों में यह सेक्स हार्मोन की मात्रा सही होना बहुत ही आवश्यक होता है; वरना टेस्टोस्टेरोन की मात्रा कम होने पर पुरुषों के शरीर में यौन कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इस हार्मोन की मात्रा अगर बेहतर होती है; तो पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बेहतर बनी रहती है।

इसीलिए, डॉक्टर द्वारा सुझाए गई क्लोमीफीन टेबलेट का सेवन करने से पुरुष आसानी से शुक्राणु की संख्या को बढ़ा सकते हैं। लेकिन, कई बार इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुषों को कई साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है।

जिनमें शामिल है; प्रोस्टेट का बढ़ना, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, सेक्स ड्राइव में बदलाव, मूड स्विंग्स एनर्जी लेवल में बदलाव, शरीर में हीमोग्लोबिन का बढ़ना जैसे साइड इफेक्ट्स पुरुषों को इस दवाई का सेवन करने के बाद हो सकता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply