नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम पीरियड के समय बुखार आने पर करे इसका इलाज जानने वाले है | मासिक धर्म एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है; जिससे हर महिला गुजरती ही हैं। किशोरावस्था के दौरान जब लड़की के पीरियड्स शुरू होते हैं; तब उसके शरीर में काफी सारे बदलाव दिखाई देने लगते हैं। हार्मोनल बदलाव इनमें से सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य माने जाते हैं। शरीर में हारमोंस के बदलाव होने पर लड़कियों के शरीर तथा जननांगों का विकास होना शुरू हो जाता है।

लेकिन, मासिक धर्म के दौरान लड़की तथा महिलाओं को कई सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान हेवी ब्लीडिंग होना, पेट दर्द होना, मांसपेशियों में ऐंठन, खिंचाव होना, सिर दर्द, कमर दर्द, पैरों का दर्द जैसे कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

कई बार मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बुखार भी आता है। मासिक धर्म की प्रक्रिया ही ऐसी है; कि उस दौरान शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इसीलिए, बुखार जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मासिक धर्म के दौरान होने वाले इन सभी लक्षणों को “पीरियड फ्लू” के नाम से जाना जाता है।

पीरियड फ्लू काफी महिलाओं में आम स्थिति मानी जाती हैं। पीरियड के समय बुखार आना भी आम समस्या होती है। बुखार आने पर तुरंत किसी भी दवाई का सेवन ना करें; क्योंकि कुछ ही दिनों में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है।

लेकिन, पीरियड के समय बुखार होने पर आपको ज्यादा तकलीफ हो रही है; तो कुछ घरेलू उपाय अपनाने से भी फायदा देखने को मिलता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पीरियड के समय बुखार आने पर क्या करना चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी।

क्या पीरियड के समय बुखार आता है ? Periods Me Fever

क्या पीरियड के समय बुखार आता है
क्या पीरियड के समय बुखार आता है

जी हां! कई महिलाओं को तथा लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान बुखार की समस्या हो जाती हैं। मासिक धर्म के दौरान अन्य समस्याएं जैसे; पेट दर्द, कमर दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, सिर दर्द जैसे परेशानियों का सामना महिलाएं करती हैं। अधिक मात्रा में ना सही; लेकिन हल्की फुल्की या थोड़ी मात्रा में पीरियड के दौरान हर किसी को तकलीफ होती ही हैं। ऐसे में, पीरियड के दौरान इन सभी परेशानियों के साथ-साथ; कई बार महिलाओं को बुखार की समस्या भी हो जाती हैं।

क्या पीरियड के दौरान शरीर का तापमान बढ़ता है ? Periods Me Temperature badhne par

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान अक्सर बढ़ जाता है। क्योंकि, मासिक धर्म की प्रक्रिया ही कुछ ऐसी है; जिससे शरीर का तापमान बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। दरअसल, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में हारमोंस के परिवर्तन देखे जाते हैं। हार्मोन की मात्रा कम या ज्यादा होने पर महिलाओं के शरीर में कई सारी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।

ऐसे में, माहवारी तो हर महीने आने वाला चक्र होता है; जिसमें हारमोंस के बदलाव या परिवर्तन होते रहते हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं के शरीर का तापमान कभी गिरता है, तो कभी बढ़ता है। इसलिए, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ने की संभावना रहती है।

पीरियड से पहले मेरे शरीर का तापमान ज्यादा क्यों रहता है ? Periods Me Sharir Garam Kyo Rehta hai ?

मासिक धर्म शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही कई महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ओवुलेशन चरण के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की लेवल शरीर में अधिक होती हैं।अगर शरीर में प्रोजेस्टेरोन की लेवल बढ़ जाती हैं; तो शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ल्यूटीयल फेस के दौरान भी महिलाओं के शरीर के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं।

इसी के साथ, कई महिलाओं को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या रहती है। ऐसे में, प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम की स्थिति के तहत भी महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ने की संभावना रहती है और उन्हें अन्य कई लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। जब तक महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन के लेवल ज्यादा रहती हैं; तब तक आप को अपने शरीर में गर्मी का अनुभव होता है और शरीर का तापमान बड़ा हुआ रहता है।

मैं अपने पीरियड के दौरान इतनी गर्म क्यों हो जाती हूं ? Periods Me Garam Kyo ho jati hu ?

मासिक धर्म के समय महिलाओं के शरीर में काफी सारे हार्मोनल बदलाव हो जाते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की लेवल मासिक धर्म को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। मासिक धर्म के दौरान शरीर में होने वाले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के परिवर्तन शरीर को बहुत प्रभावित करते हैं; जिसकी वजह से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और आपको अंदर से गर्मी महसूस होने लगती हैं। जैसे जैसे प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ने लगता है; वैसे वैसे एस्ट्रोजन का स्तर घटने लगता है। यही कारण होता है; कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बुखार की समस्या हो सकती हैं।

पीरियड के समय बुखार आने पर क्या करना चाहिए ? Periods Me Bukhar Ane Par Kya Karna Chahiye ?

मासिक धर्म अपने साथ हर महीने बहुत सारी परेशानियां लेकर आता है। कई महिलाओं को तो मासिक धर्म के दौरान रोजाना काम करने में भी काफी दिक्कत महसूस होती हैं। ऐसे में, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है। लेकिन, अगर आपको पीरियड के दौरान बुखार की समस्या हो रही है; तो निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखें।

  1. सबसे पहले मासिक धर्म के दौरान बुखार की समस्या होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए और अधिक मात्रा में शारीरिक या मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए।
  2. पीरियड के दौरान महिलाओं को और लड़कियों को अपने पर्सनल हाइजीन और पीरियड हाइजीन को भी मेंटेन करना आवश्यक होता है।
  3. पीरियड के दौरान बुखार की समस्या होने पर महिलाओं को अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखना चाहिए, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए और हो सके तो, हलके गुनगुने गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
  4. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बुखार की समस्या होने पर बाहर का खाना और जंक फूड, इंस्टेंट पदार्थ, कोल्ड्रिंक्स जैसे पदार्थों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
  5. मासिक धर्म के दौरान बुखार आने पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा नींद लेनी चाहिए और दिन भर अपने मनपसंद काम करने चाहिए।
  6. बुखार की समस्या बढ़ने पर आप डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयों का सेवन कर सकती है।

पीरियड के समय बुखार आने पर घरेलू उपाय – Periods Me Fever Ane Par Gharelu Upay

मासिक धर्म की प्रक्रिया हर महिला को हर महीने होती रहती हैं। ऐसे में, हर महीने आप मासिक धर्म के दौरान बुखार की समस्या के लिए गोलियों का सेवन तो नहीं कर सकती! इसीलिए, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी आप पीरियड के दौरान होने वाली बुखार की समस्या से राहत पा सकती हैं।

१) अजवाइन –

अजवाइन में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं और औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। पीरियड के दौरान होने वाले बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन के पानी का सेवन किया जा सकता है। एक पतेले में एक कप पानी गरम करने के लिए रखें और उसमें एक चम्मच अजवाइन डालें। पानी को थोड़ी देर के लिए उबालें और इस पानी का सेवन करें।

अजवाइन को छानने की जरूरत नहीं है; अजवाइन के साथ ही आप इस पानी का सेवन करें। अंदरुनी रूप से आपको इस पानी का सेवन करने से बहुत बेहतर महसूस होता है तथा पेट दर्द, कमर दर्द जैसे अन्य समस्याओं से भी राहत मिल पाती हैं। अजवाइन के इस पानी का सेवन करने से पीरियड के दौरान होने वाली बुखार की समस्या से काफी हद तक राहत मिल पाती है।

२) पर्याप्त नींद और आराम –

मासिक धर्म के दौरान पहले ही शरीर में जकड़न और ऐठन का अनुभव होता है। ऐसे में, अगर बुखार की समस्या भी हो जाए; तो बन गई बात! दोस्तों, मासिक धर्म के दौरान अगर महिलाओं को बुखार की समस्या होती हैं; तो घर वालों की भी यह जिम्मेदारी बनती है; कि उन्हें थोड़ा सा आराम करने दें। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बुखार आने पर पर्याप्त मात्रा में नींद और आराम अवश्य करना चाहिए; ताकि बुखार की समस्या से और शरीर में हो रहे दर्द, ऐंठन से आपको राहत मिल सके।

३) संतुलित आहार –

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तली भुनी चीजें, अधिक कैफीन युक्त चीजें और मसालेदार चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। जिसमें; हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, स्प्राउट्स, पनीर, अंडे, दही, दूध जैसे पदार्थों का सेवन महिलाओं के मासिक धर्म के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसी के साथ, मासिक धर्म के दौरान होने वाली बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए भी संतुलित आहार और फलों का सेवन महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करता है और बुखार की समस्या से राहत मिल पाती है।

४) पर्याप्त पानी –

मासिक धर्म के दौरान बुखार की समस्या होने पर महिलाओं को शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर आपको डिहाइड्रेशन महसूस होता है और अंदर से गर्मी बढ़ सकती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए और बुखार की समस्याओं को कम करने के लिए महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए।

पानी के साथ-साथ; आप फ्रूट जूस, नारियल पानी, सब्जियों के सूप जैसे अन्य तरल पदार्थों का सेवन भी कर सकती हैं। सब्जियों का सूप पीने से आपको पीरियड के दौरान होने वाली बुखार की समस्या से आसानी से राहत मिल पाती हैं और आपको अंदर से बहुत अच्छा महसूस होता है।

५) सिकाई –

महामारी के दौरान महिलाओं को शरीर में कई प्रकार के दर्द का अनुभव होता है। बदन दर्द, पैरों का दर्द, कमर दर्द, पेट दर्द, मांसपेशियों के खिंचाव जैसे अन्य कारणों की वजह से भी महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बुखार की समस्या खड़ी हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए और बदन दर्द का इलाज करने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना बहुत ही कारगर उपाय साबित होता है। अगर आप मासिक धर्म के दौरान गर्म पानी से सिकाई करती हैं; तो मांसपेशियों को आराम मिलता है और बुखार की समस्या से भी राहत मिल पाती है।

६) तनाव –

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तनाव चाहे; वह शारीरिक हो या मानसिक तनाव बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान पहले ही शरीर में हो रहे हार्मोन के बदलाव के कारण महिलाओं के मूड स्विंग्स होते रहते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए और तनाव को कम करने के लिए महिलाएं अपने मन पसंदीदा काम मासिक धर्म के दौरान कर सकती हैं। जैसे; गाने सुनना, बुक्स पढ़ना, गार्डनिंग करना, वाकिंग करना जैसे कामों को करके आप मासिक धर्म के दौरान आने वाले तनाव को कम कर सकते हैं और बुखार की समस्या में भी आपको अंदर से अच्छा महसूस होता है।

पीरियड के समय बुखार को कम कैसे करें ? Periods Me Fever Ko Kaise Kam Kare ? 

मासिक धर्म के दौरान आने वाली बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं निम्नलिखित चीजों का ध्यान अवश्य रखें।

  1. पीरियड के दौरान बुखार आने पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।
  2. पीरियड के दौरान बुखार की समस्या होने पर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। बस, रोजमर्रा के काम महिलाएं कर सकती है।
  3. पीरियड के दौरान बुखार की समस्या हो जाने पर महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए।
  4. जंक फूड, इंस्टेंट पदार्थ, कोल्ड्रिंक्स जैसे पदार्थों का सेवन मासिक धर्म के दौरान आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और बुखार की समस्या बढ़ा सकता है। इसीलिए, इन सभी पदार्थों का सेवन मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  5. माहवारी के दौरान होने वाली शरीर की ऐंठन की समस्या और बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए।
  6. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पर्सनल हाइजीन और पीरियड हाइजीन का भी काफी ख्याल रखना चाहिए; ताकि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को किसी तरह का योनि इनफेक्शन ना हो।
  7. माहवारी के दौरान बुखार की समस्या होने पर महिलाओं को गर्म दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीना चाहिए; ताकि आंदोलन रूप से बुखार की समस्या सुलझने में मदद मिल सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का ये ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply