नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम जानने वाले है सेक्स के दौरान कंडोम फटने पर क्या करे ? क्योंकि, सेक्स हम सभी की जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा माना जाता है। आजकल कई लोग शादी के बाद तुरंत बच्चा पैदा करने से मना करते हैं। इसलिए, पुरुष कंडोम या महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करके अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं और वह काफी हद तक सफल हो पाते हैं।

इसी के साथ, आजकल के मॉडर्न जमाने में लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करने लगे हैं। शादी करने के बजाय वह एक दूसरे के साथ बिना शादी के ही रहने लगते हैं। लिव इन रिलेशनशिप के दौरान युवक और युवती या शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। इस दौरान बिना शादी के वह बच्चा पैदा नहीं करना चाहते।

लिव इन रिलेशनशिप के दौरान शारीरिक संबंध बनाते वक्त कपल्स कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स का आनंद लेते हैं। लेकिन, कई बार ऐसे भी होता है; कि सेक्स के दौरान कंडोम फट जाता है। ऐसे में, वह कपल काफी परेशानी में आ जाता है। क्योंकि, उन्हें प्रेगनेंसी तो नहीं चाहिए होती है; लेकिन सेक्स करने का आनंद भी चाहिए होता है।

इसीलिए, तो वह कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स करते हैं। लेकिन, सेक्स के दौरान ही कंडोम फट जाए; तो काफी परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए; इसके बारे में हम आज चर्चा करने वाले हैं।

तो आइए दोस्तों, जानते हैं; सेक्स के दौरान अगर कंडोम फट जाए; तो क्या करना चाहिए।

संभोग के दौरान कंडोम फटने से क्या नुकसान हो सकता है ? Sex Ke Samay Condom Ka Fatna

संभोग के दौरान कंडोम फटने से क्या नुकसान
संभोग के दौरान कंडोम फटने से क्या नुकसान

आजकल अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय है; पुरुषों का कंडोम इस्तेमाल करना। कंडोम का इस्तेमाल करते हुए कपल पूरी तरीके से संभोग को का सुख का अनुभव ले सकते हैं। यह सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है; जिसके तहत अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा भी मिल पाता है। लेकिन, संभोग के दौरान कम कंडोम का फट जाना बहुत ही आम समस्या और बात मानी जाती हैं।

यह लगभग सभी के साथ होता ही है। संभोग के दौरान कंडोम फटने पर सबसे बड़ा नुकसान यह होता हैंं; महिला का प्रेग्नेंट होना। कंडोम फटने पर महिलाएं प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तथा पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करके शारीरिक संबंध बनाते हैं। लेकिन, शारीरिक संबंध बनाते समय ही आकर कंडोम फट जाए; तो अनचाही प्रेगनेंसी का सामना करना पड़ सकता है।

संभोग के समय कंडोम फट जाए तो क्या लड़की प्रेग्नेंट हो सकती हैं ? Sex Ke Time Condom Fatne Se Ladki Pregnant

आजकल के जमाने में युवक एवं युवतियां लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं और लिव इन रिलेशनशिप के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की चाहत भी रखते हैं। ऐसे में, शारीरिक संबंध बनाते समय अनचाहे प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए और एसटीडी जैसे यौन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए भी युवक कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। यह सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है; जिसके तहत आप अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन, अगर संभोग के दौरान कंडोम फट जाता है; तो लड़की प्रेग्नेंट होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं। संभोग के समय कंडोम फटने पर लड़की प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

कंडोम फटने के बाद प्रेग्नेंट है या नहीं इसका पता कब चलता है ? Condom Fatne ke Baad Ladki Kab Pregnant

अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए शारीरिक संबंध बनाते दौरान कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, अगर किसी कारणवश संभोग के दौरान हैं कंडोम फट जाता है; तो लड़की के प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाते दौरान योनि के अंदर ही कंडोम फटता है और योनि के अंदर आप का वीर्य चला जाता है; तो लड़की प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक होती हैं। ऐसे में, अगर लड़की के पीरियड्स मिस हो जाते हैं; तो प्रेगनेंसी टेस्ट करवा कर प्रेग्नेंट है या नहीं; इसके बारे में पता लगाया जा सकता है।

सेक्स के दौरान अगर कंडोम फट जाए तो क्या करें ? Sex Ke Dauran Condom Fat Jane Par Kya Kare ?

सेक्स के दौरान अगर कंडोम फट जाए तो क्या करें
सेक्स के दौरान अगर कंडोम फट जाए तो क्या करें

सेक्स के दौरान आकर कंडोम फट जाता है; तो निम्नलिखित बातों का ख्याल रखते हुए आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं।

१) यूरिन करें –

संभोग के दौरान अगर कंडोम फट जाता है; तो महिलाओं को सबसे पहले पेशाब करना आवश्यक होता है। अगर आपको पेशाब नहीं लगी है; तो थोड़ा पानी पी ले और थोड़ी देर बाद पेशाब करें। पेशाब करने के समय पूरी तरीके से वीर्य तो बाहर नहीं निकलता है; लेकिन इसे थोड़ा असर जरूर हो सकता है। यूरिन करते समय महिलाओं को अपने योनि की मांसपेशियों पर थोड़ा दबाव डालना होता है; ताकि थोड़ा वीर्य बाहर आ सके।

२) स्थिति को समझें –

सेक्स के दौरान जब भी कंडोम फट जाता है; तो उस स्थिति को समझने की कोशिश करनी चाहिए। एक दूसरे पर चिल्लाने की बजाय या गुस्सा करने की बजाय स्थिति की गंभीरता को समझना बहुत ही आवश्यक होता है। सबसे पहले, जब भी आपको लगे कि सेक्स के दौरान कंडोम फट गया है; तो योनि में से लिंग को बाहर निकाल ले और सेक्स करना बीच में ही रोक दें। बाद में स्थिति का आकलन करें; कि कंडोम स्खलन होने से पहले फटा है या बाद में फटा है? अगर कंडोम स्खलन के पहले से ही फट चुका है; तो इसमें डरने की कोई बात नहीं होती हैं। आप दूसरा कंडोम का इस्तेमाल करके इसे संभोग का आनंद ले सकते हैं।

३) जननांगों की साफ-सफाई –

संभोग के बाद कंडोम फटने पर जननांगों की ठीक तरीके से साफ सफाई करनी चाहिए। चाहे तो; आप हल्के गुनगुने गर्म पानी से नहा भी सकते हैं। ऐसा करने से सुस्त वीर्य बाहर निकल आता है और प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो सकती हैं। जननांगों की साफ-सफाई हमेशा हल्के हाथों से और धीरे-धीरे ही करना उचित होता है।

४) गर्भनिरोधक गोलियां –

अगर आपको लग रहा है; संभोग के दौरान शक्लन के समय ही कंडोम फट गया है; ऐसे में आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए सबसे सुरक्षित उपायों में से एक होता है। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से पहले एक बार गयनेकोलॉजिस्ट से सराहा जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि, गर्भनिरोधक गोलियां हार्मोनल होती हैं; जिसके तहत आपके हारमोंस में बदलाव देखे जा सकते हैं और आपके शरीर पर उनका विपरीत परिणाम हो सकता है।

५) प्रेगनेंसी टेस्ट –

योनि के अंदर कंडोम फटने पर आप प्रेगनेंसी टेस्ट भी करवा सकती हैं। अगर आपको लगता है, कि योनि के अंदर ही कंडोम फट गया है और वीर्य योनि के अंदर चला गया है; तो आप प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसलिए, आपके पीरियड्स मिस हो जाने पर आ प्रेगनेंसी टेस्ट करवा सकती हैं।

गलती से सेक्स के दौरान कंडोम फट गया है तो गर्भवती होने से कैसे बचा जा सकता है ? Galti se Condom Fatne Par

गलती से अगर संभोग के दौरान स्खलन के वक्त कंडोम फट जाता है; तो वीर्य योनि के अंदर चला जाता है और महिला की प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में, गर्भवती होने से बचने के लिए महिलाएं निम्नलिखित बातों का ध्यान रखकर अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती है।

  1. अगर कंडोम शारीरिक संबंध बनाते दौरान फट जाता है और वीर्य योनि के अंदर चला जाता है; तो ७२ घंटे के भीतर महिलाएं आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का सेवन कर सकते हैं। इस गोली का सेवन करने से वह अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती है। लेकिन, हर बार आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का सेवन करना गलत बात होती है; इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर ही आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना चाहिए।
  2. अगर आपके पीरियड्स मिस हो चुके हैं और लगभग एक् महीने तक आपके पीरियड्स नहीं आते हैं; तो आप प्रेगनेंसी टेस्ट करवाती हैं। प्रेगनेंसी टेस्ट अगर पॉजिटिव आ जाती है और आपको इस प्रेगनेंसी को कंटिन्यू नहीं करना होता है; तो ऐसी परिस्थिति में आपके लिए एक ही उपाय बचता है; मेडिकल प्रेगनेंसी टर्मिनेशन का उपाय।

सेक्स के दौरान कंडोम फटने से बचने के उपाय : Sex Ke Samay Condom ko Fatne se Kaise Bachaye ?

सेक्स के दौरान कंडोम फटने से बचने के उपाय
सेक्स के दौरान कंडोम फटने से बचने के उपाय

सेक्स के दौरान कंडोम फटने की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाने से काफी फायदा देखने को मिलता है।

१) सही उपयोग –

जब पुरुष पहली बार कंडोम का इस्तेमाल करते हैं; तो उन्हें उसका सही इस्तेमाल करने का तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में, कंडोम का ठीक तरीके से इस्तेमाल ना करने की वजह से वह फंट जाता है और अनचाही प्रेगनेंसी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले पुरुषों को कंडोम का सही उपयोग करने का तरीका मालूम कर लेना चाहिए। सही तरीके से कंडोम का इस्तेमाल करने से सुरक्षा प्राप्त होती है और अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा मिलता है। लिंग पर सही तरीके से अगर कंडोम को नहीं लगाया जाता है; तो कंडोम डैमेज हो सकता है और फट सकता है।

२) लुब्रिकेंट –

ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कंडोम में बारीक छेद का कारण बन सकता है; जिसकी वजह से कंडोम फट सकता है। इसीलिए, संभोग के दौरान नारियल तेल, वेसलीन जेली जैसे लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल ना करें।

३) कंडोम के रखने की जगह –

कंडोम की रखने की जगह पर भी उसके क्वालिटी काफी हद तक निर्भर करती है। कंडोम को अगर आप अधिक धूप वाली जगह पर रखते हैं या अधिक ठंडी जगह पर भी रखते हैं; तो उससे कंडोम फटने की संभावना बढ़ जाती हैं। कंडोम को ऐसी जगह रखें; जहां ठंडक और अंधेरा हो। लेकिन, अधिक ठंडी जगह पर भी कंडोम को रखना सुरक्षित नहीं होता है। सही जगह पर अगर कंडोम रखा जाए; तो उसके फटने की या टूटने की संभावना कम होती है।

४) दो कंडोम का इस्तेमाल –

कई बार कुछ पुरुष डबल लेयर्ड मतलब दो कंडोम का एक साथ इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, यह गलत बात होती है। कंडोम को इस तरह से डिजाइन किया जाता है; कि वह सिंगल पीस की तरह ही यूज़ किया जाए। सिंगल कंडोम का इस्तेमाल करने से लिंग पर उसकी पकड़ ठीक तरीके से बैठती है और सेक्स के दौरान भी कोई तकलीफ नहीं होती है। लेकिन, अगर दो कंडोम का एक साथ इस्तेमाल करते हैं; तो फ्रिक्शन की वजह से इनमें डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है और कंडोम फट जाते हैं।

५) पार्टनर की योनि की ड्राइनेस –

कई बार संभोग के दौरान महिलाओं के योनि में ड्राइनेस बनी रहती है। इसीलिए, संभोग के दौरान ऐसी महिलाओं को लुब्रिकेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करती है; तो संभोग के दौरान योनि में ड्राईनेस की वजह से फ्रिक्शन उत्पन्न होता है और कंडोम फटने की संभावना अधिक हो जाती हैं। इसी के साथ, योनि में ड्राइनेस होने की वजह से महिलाओं को संभोग के दौरान दर्द का अनुभव भी हो सकता है। इन दोनों ही समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं में योनि की ड्राइनेस को दूर करने के लिए महिलाओं को लुब्रिकेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

६) कंडोम का सही चयन –

आजकल मार्केट में कई तरह की कंपनियों के कंडोम उपलब्ध होते हैं। लेकिन, इनमें से कुछ प्रोडक्ट हीं सुरक्षित और क्वालिटी वाले होते हैं। कंडोम का सही चयन करने से भी आपको कंडोम फटने की समस्या से सुरक्षित रखा जा सकता है।

कंडोम का चयन करते समय कंडोम के क्वालिटी के बारे में अवश्य सोचना चाहिए। कई बार सस्ते कंडोम के चक्कर में हम कंडोम की क्वालिटी की तरफ ध्यान ही नहीं देते हैं और बस सस्ता है, इसीलिए उसे खरीद लेते हैं। लेकिन, सस्ते कंडोम की क्वालिटी खराब हो सकती है; जिसके तहत वह इस्तेमाल करते दौरान फट सकते हैं।

इसी के साथ, कंडोम का सही आकार चुनना भी आवश्यक होता है। अगर कंडोम छोटे आकार का होता है; तो टाइटनेस के कारण उसमें तनाव उत्पन्न होकर वह फटने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसीलिए, कंडोम का सही चयन करना भी बहुत आवश्यक होता है; ताकि आप सुरक्षित रूप से सेक्स का आनंद ले सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply