नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम लिंग की साफ सफाई क्यों और कैसी करनी चाहिए ? इसके बारे में बात करने वाले है क्योंकि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें खुद का ख्याल रखने का टाइम ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में, जल्दी से सुबह उठकर हम नहा लेते हैं और तैयार होकर ऑफिस चले जाते हैं। अगर हम हमारे प्राइवेट पार्ट के ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो इंफेक्शन होने की संभावनाएं सबसे अधिक होती हैं।

प्राइवेट पार्ट में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होने पर खुजली, जलन, झनझनाहट तथा चुभन का अनुभव होता है। इसी के साथ, यह इंफेक्शन बढ़ने पर गंभीर समस्या उत्पन्न होने के चांसेस रहते हैं। इसलिए, महिलाओं के साथ-साथ, पुरुषों को भी अपने प्राइवेट पार्ट का उचित तरीके से ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक होता है।

अगर पुरुष अपने पेनिस की अच्छे से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो उनको पेनिस का इन्फेक्शन होने की आशंका बनी रहती हैं , पेनिस में इंफेक्शन होने पर पेनिस में से बदबू आना, खुजली, जलन का अनुभव होना आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

साथ ही, इंफेक्शन लिंग के साथ अगर आप किसी महिला साथी के साथ सेक्स करते हैं; तो आपका इंफेक्शन लिंग के जरिए महिला के योनि तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसीलिए, पुरुषों को इन्फेक्शन से दूर रहने के लिए लिंग के रोजाना तौर पर सफाई जरूर करनी चाहिए।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पुरुष प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे करें ? इसके बारे में जानकारी।

लिंग की साफ सफाई करना क्यों जरूरी होता है ? Ling Ki Saf Safai Kyo Karna Jaruri hai ?

लिंग की साफ सफाई करना
लिंग की साफ सफाई करना

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; लिंग पुरुषों के शरीर का सबसे नाजुक, महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा होता है। ऐसे में, अगर लिंग की सफाई के बारे में कोई भी कोताही बरती जाए; तो लिंग की त्वचा में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। लिंग पुरुषों की प्रजनन क्षमता का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है; जिसके जरिए वह सेक्स का अनुभव लेते हैं।

लेकिन, अगर लिंग में ही किसी तरह की परेशानी उत्पन्न ना हो जाए ; तो पुरुषों को सेक्स में भी रुकावट पैदा हो सकती है। लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई न करने पर पुरुषों के लिंग में खुजली, जलन, झनझनाहट, रेडनेस, रैशेज, लिंग में से बदबू आना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

लिंग की ठीक तरीके से रोजाना तौर पर की गई साफ-सफाई पुरुषों को इन सभी समस्याओं से सुरक्षित रखती हैं। जो लोग सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं; उनको भी कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद लिंग की सफाई करना आवश्यक होता है। क्योंकि, कंडोम में विशिष्ट प्रकार का लुब्रिकेंट मौजूद होता है; जिसका इस्तेमाल करने के बाद लिंग की सफाई करना जरूरी हो जाता है।

साथ ही, पेशाब करने के बाद भी लिंग की सफाई करना आवश्यक होता है। क्योंकि, जब पुरुष पेशाब करते हैं; उस वक्त कई प्रकार के बैक्टीरिया साथ में निकलते हैं। अगर पुरुष लिंग की ठीक तरीके से सफाई नहीं करते हैं; तो यह बैक्टीरिया लिंग के क्षेत्र में पनपने लगते है और लिंग में इंफेक्शन का कारण बनता है। इसलिए, पेशाब करने के बाद भी पुरुषों को नियमित तौर पर लिंग की सफाई करना आवश्यक होता है।

इसी के साथ, जो पुरुष सेक्स करते हैं; उनको भी लिंग की सफाई करना आवश्यक होता है। क्योंकि, सेक्स करते दौरान लिंग योनि में प्रवेश करता है और यौन क्रिया करता है। योनि में भी कई तरह के बैक्टीरिया स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं; जो लिंग पर लगते हैं। अगर सेक्स के बाद लिंग की साफ-सफाई ना की जाए; तो यह बैक्टीरिया लिंग में पनपते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इसीलिए, सेक्स करने के बाद भी पुरुषों को लिंग की सफाई करनी चाहिए।

लड़कियों को साफ सुथरा लिंग क्यों पसंद होता है ? Ladkiyo ko Saf Suthra Ling Kyo Pasand Hai ?

दोस्तों, सेक्स एक बहुत ही स्वाभाविक प्रक्रिया है; जिसका अनुभव हर कोई लेना चाहता है। लेकिन, सेक्स के आनंद के साथ-साथ; हर किसी को अपने सेहत का भी ख्याल रखना आवश्यक होता है। ऐसे में, अगर कोई लड़की गंदे लिंग वाले लड़के के साथ शारीरिक संबंध रखती है; तो उसे भी गंदे लिंग की वजह से इन्फेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

अगर पुरुष नियमित रूप से लिंग के ठीक तरीके से साफ सफाई करते हैं; तो उनके साथ साथ, वह अपने महिला साथी के योनि को भी कई प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रख पाते हैं। लड़कियों को साफ-सुथरा इसलिए पसंद होता है; क्योंकि वह बिना किसी इंफेक्शन के डर के और कोई परेशानी के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बना सकें। इसीलिए, लड़कों को रोजाना तौर पर नहाते समय हल्के गुनगुने पानी के मदद से लिंग की साफ-सफाई अवश्य करनी चाहिए।

लिंग की साफ-सफाई ना करने के नुकसान : Ling Ki Safai Na Karne Ke Nuksan

लिंग की उचित तरीके से साफ सफाई न करने पर निम्नलिखित नुकसान दिखाई देने लगते हैं।

  1. अगर कोई पुरुष पेशाब करने के बाद लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करता है; तो उसके लिंग में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं; जो लिंग के नीचे के हिस्से में स्मैग्मा का निर्माण करते हैं; जिसकी वजह से लिंग में इंफेक्शन का खतरा सबसे अधिक होता है।
  2. कई पुरुष सेक्स की प्रक्रिया या हस्तमैथुन करने के बाद भी लिंग का पूरा ख्याल नहीं रखते हैं और सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में, लिंग में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं; जो इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इसीलिए, सेक्स की प्रक्रिया तथा हस्तमैथुन की प्रक्रिया करने के बाद पुरुषों को लिंग को साफ पानी की मदद से धोना चाहिए।
  3. अगर पुरुष ठीक तरीके से लिंग की सफाई नहीं करते हैं; तो उनके लिंग में इंफेक्शन के साथ-साथ; खुजली, जलन, पेशाब से बदबू आना, पेशाब करते वक्त जलन तथा दर्द का अनुभव होना जैसे गंभीर लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
  4. अगर पुरुष ठीक तरीके से लिंग की सफाई नहीं करते हैं तो उनको तो इंफेक्शन होता ही है; बल्कि उनके साथ साथ, सेक्स करते दौरान लिंग में से वह इंफेक्शन महिला साथी के योनि तक पहुंचता है और महिला साथी को भी योनि का इंफेक्शन हो जाता है।

लिंग को साफ करने का सही तरीका : Ling Ko Clean Karne Ka Sahi Tarika

लिंग को साफ करने का सही तरीका
लिंग को साफ करने का सही तरीका

पुरुष अपने लिंग को निम्नलिखित तरीके से साफ कर सकते हैं।

  1. नहाते वक्त सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी की मदद से लिंग को साफ करना चाहिए।
  2. नहाते हुए लिंक को साफ करते समय सबसे पहले लिंग के ऊपरी स्किन को पीछे करें। बाद में पेनिस का जो ऊपरी हिस्सा होता है; उसे हल्के हाथों से हल्के गुनगुने गर्म पानी से साफ करें और धोए। ध्यान रखें, जब भी आप लिंग के ऊपरी हिस्से को साफ कर रहे हो; बहुत जोर जोर से साफ नहीं करना चाहिए। बहुत ही हल्के हाथों से और हल्के गुनगुने पानी की मदद से ही लिंग के ऊपरी हिस्से को साफ करें।
  3. अगर आपको लग रहा है; कि सिर्फ हल्का गुनगुना गर्म पानी ही लिंग की सफाई के लिए काफी नहीं है; तो आप किसी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार उचित प्रकार का साबुन या इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल लिंग की सफाई के लिए कर सकते हैं।
  4. लिंग की सफाई करने के लिए अपने आप से किसी भी प्रकार के साबुन या इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि, मार्केट में मिलने वाले अधिकतर साबुन में केमिकल की भरमार होती है; जिसकी वजह से लिंग की त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  5. लिंग की सफाई करते हुए आपको लिंग के ऊपरी हिस्से के निचले भाग को भी धोना आवश्यक होता है। क्योंकि, अगर आप लिंग के अग्रभाग के निचले हिस्से को साफ नहीं करते हैं; तो वहां पर स्मैग्मा इकट्ठा होते जाता है और इन्फेक्शन का कारण बनता है।

लिंग को साफ करने के लिए क्या इस्तेमाल करें  ? Ling Ki Safai Ke Liye Kya Use Kare ?

दोस्तों, आजकल जब भी टीवी लगाओ; तब विविध प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विज्ञापन शुरू होता ही है। ऐसे में, हम इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, त्वचा से संबंधित किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमको उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होना बहुत ही आवश्यक होता है।

मार्केट में मिलने वाले अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की भरमार होती है; जिनकी वजह से स्किन में एलर्जी पैदा हो जाती है और स्किन संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। आजकल मार्केट में इंटिमेट हाइजीन वॉश की बहुत बड़ी रेंज उपलब्ध है। इनमें से किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पुरुषों को किसी डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है।

अगर वह लिंग की साफ सफाई करने के लिए किसी इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं; तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिले। क्योंकि, कई सारे ऐसे प्रोडक्ट्स होते हैं; जिनमें केमिकल्स मौजूद होते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं; लिंग की त्वचा सबसे नाजुक और संवेदनशील होती है।

ऐसे में, लिंग की त्वचा पर अपने आप ही किसी इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए; तो लिंग के त्वचा में इन्फेक्शन, एलर्जी के तहत जलन, खुजली का अनुभव होता है। इसीलिए, अगर आप इंटिमेट हाइजीन वॉश या किसी माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करके लिंग की सफाई करना चाहते हैं; तो उसके पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply