नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम लिंग की नसों में कमज़ोरी के बारे में जानने वाले है , क्योंकि आजकल की बदलती जीवन शैली हमारे शरीर पर और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। खराब जीवनशैली और गलत खानपान की आदतों के कारण लोग दिन पर दिन विकारों का शिकार होते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों से पुरुषों में यौन संबंधित समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। यहां तक; कि महिलाएं भी यौन संबंधित समस्याओं से परेशान है और यौन कमजोरी का सामना कर रही है। पुरुषों के लिंग की नसों की कमजोरी होना आजकल बहुत ही आम समस्या हो गई है।

बदली हुई जीवनशैली, गलत खानपान की पद्धति, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक मानसिक एवं शारीरिक तनाव, व्यायाम का अभाव, खराब दिनचर्या, शराब, धूम्रपान तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन जैसे गलत आदतों के कारण पुरुषों में लिंग की नसों में कमजोरी आ जाती है। ।

लिंग के नसों की कमजोरी आने पर पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ; लिंग की नसों की कमजोरी शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी जैसी अनगिनत यौन संबंधित समस्याओं को अपने साथ लेकर आते हैं।

आजकल टीवी, इंटरनेट या मोबाइल पर आपको सेक्स वीडियोस आसानी से मिल जाते हैं। सेक्स वीडियो को देखते हुए पुरुष या युवक हस्तमैथुन के जरिए स्खलन करना पसंद करने लगे हैं। लेकिन, लगातार बार बार हस्तमैथुन करने से भी लिंग की नसों में कमजोरी आ जाती है।

इसी के साथ, अन्य कई कारणों की वजह से लिंग की नसों में कमजोरी देखी जाती हैं। कई बार यह समस्या बहुत ही बढ़ जाती है और शादी के बाद बच्चे पैदा करने में तकलीफ उत्पन्न होती हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; लिंग के नसों में कमजोरी आने के बारे में पूरी जानकारी।

लिंग की नसों में कमजोरी क्यों आती हैं ? Ling ki Naso Me Kamjori

निम्नलिखित कारणों की वजह से पुरुषों के लिंग में कमजोरी का अनुभव होने लगता है।

१) खानपान की आदत –

खानपान की गलत आदतों के कारण पुरुषों के लिंग की नसों की कमजोरी आ जाती है। जंक फूड, इंस्टेंट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अनहेल्दी पदार्थ यह सारे ही पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। खानपान की गलत आदतें पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

२) तनाव –

अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। लगातार तनाव में रहने के कारण पुरुषों के शरीर में प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लिंग के नसों की कमजोरी आ जाती है।

३) पोषक तत्वों की कमी –

खानपान की गलत आदतों के कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं; जो आजकल बहुत ही आम समस्या हो गए हैं। लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी लिंग की नसों में कमजोरी देखी जा सकती है। लिंग का तथा जननांगों का स्वास्थ्य बरकरार रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की उचित मात्रा होना बहुत ही आवश्यक होता है।

४) खराब जीवनशैली और दिनचर्या –

आजकल खराब जीवनशैली के चलते लोक काफी सारे विकारों का सामना कर रहे हैं। खराब जीवनशैली और गलत दिनचर्या के तहत सोने उठने की गलत आदतें, खाने पीने का गलत टाइम, व्यायाम का अभाव जैसे कारणों की वजह से लिंग का स्वास्थ्य काफी हद तक प्रभावित होता है और लिंग के नसों में कमजोरी आ जाती हैं।

५) शारीरिक बीमारियां –

शारीरिक बीमारियां जैसे मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसे कारणों की वजह से प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लिंग के नसों में कमजोरी देखी जाती हैं। डायबिटीज और मोटापा ऐसी बीमारियां हैं; जो पुरुषों के फर्टिलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं।

६) नशीले पदार्थों का सेवन –

धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ, शराब और अन्य नशीली चीजों का सेवन आजकल फैशन में चल रहा है। लेकिन, इन सभी पदार्थों का हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर होता है और हमारा स्वास्थ्य पूरी तरीके से बिगड़ जाता है। अंदरूनी रूप से यह आपको खोखले कर देते हैं; जिनका सबसे पहला असर जननांगों के कार्य क्षमता पर होता है; जिसकी वजह से पुरुषों में पेनिस की नसों में कमजोरी देखी जाती है।

लिंग के नसों की कमजोरी से क्या नुकसान होता है ? Penis Ki Naso me Kamjori Ke Nuksan

लिंग के नसों में कमजोरी आने पर आदमी की प्रजनन क्षमता पूरी तरीके से प्रभावित होती है।

  1. पेनिस के नसों में कमजोरी आने पर शारीरिक संबंध बनाते दौरान पुरुषों के लिंग में हार्डनेस नहीं आता है और लिंग ढीला ही रहता है।
  2. जिन पुरुषों को लिंग के नसों की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; उनको सेक्स के दौरान लिंग खड़ा करने में तकलीफ महसूस होती है और लिंग उत्तेजित नहीं हो पाता है।
  3. लिंग के नसों में कमजोरी आने पर पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल बाधित होती है; जिसकी वजह से यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
  4. जिन पुरुषों को लिंग के नसों की कमजोरी है; उनको शारीरिक कमजोरी का भी अनुभव होने लगता है।
  5. ठीक तरीके से सेक्स ना करने के वजह से पुरुष और उनके फीमेल पार्टनर में अनबन होना शुरू हो जाता है।
  6. लिंग की नसे कमजोर होने पर पुरुषों को यौन संबंधित अन्य समस्याएं भी सताने लगती है; जैसे शीघ्रपतन, कामेच्छा की कमी आदि।
  7. अगर पुरुषों को लिंग के नसों की कमजोरी है; तो उनको बच्चे पैदा करने में भी परेशानी हो सकती हैं।

लिंग के नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए तेल की जानकारी – Ling Ki Naso Ki Kamjori Dur Karne Ka Oil

लिंग के नसों की कमजोरी दूर करने का तेल
लिंग के नसों की कमजोरी दूर करने का तेल

जिन पुरुषों को पेनिस के नसों की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; वह निम्नलिखित ऑइल्स का इस्तेमाल करके अपने लिंग की हल्के हाथों से मालिश करें। दरअसल, हमारे शरीर में कहीं पर भी दर्द का अनुभव होने पर हम तेल से मालिश करते हैं; तो वहां का दर्द तथा अन्य समस्याएं कम होने में मदद मिलती है।

वैसे ही, अगर आपके लिंग के नसों में भी कमजोरी आ गई है; तो लिंग में तेल से मालिश करने से लिंग के मांसपेशियों को और नसों को मजबूती मिल सकती हैं। क्योंकि, मालिश करने से प्रभावित हिस्से का ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है; जिसके चलते मांसपेशियों में आई कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। निम्नलिखित तेलों का इस्तेमाल करके आप लिंग की मालिश कर सकते हैं; जिसके चलते लिंग की नसों की कमजोरी दूर होती है।

१) लौंग का तेल –

लौंग के तेल से लिंग पर हल्के हाथों से मालिश करने से लिंग के नसों को मजबूती मिलती है। लौंग के तेल में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं; जो लिंग के नसों और मांसपेशियों को आराम दिलाते हैं और मजबूती प्रदान करते हैं। जिन पुरुषों को शीघ्रपतन, लिंग में ढीलापन तथा कामेच्छा की कमी जैसी यौन संबंधित समस्याएं हैं; उनको इस तेल इस्तेमाल करके अपने लिंग की हल्के हाथों से मालिश जरूर करनी चाहिए।

२) सरसो का तेल –

सरसों का तेल मालिश करने के लिए सबसे बेहतर तेल माना जाता है। सरसों के तेल से मालिश करने पर प्रभावित हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और वहां का ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से होता है। इसी लिहाज से, अगर मर्दों को लिंग की नसों की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; तो वह सरसों के तेल से अपने लिंग पर हल्के हाथों से मालिश जरूर करें। इस तेल की मालिश करने से लिंग के नसों को मजबूती मिलती है और ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है; जिसके चलते मांसपेशियां मजबूत बनती है और लिंग में हार्डनेस आने में मदद मिलती है।

३) जैतून का तेल –

जैतून का तेल सबसे सौम्य होता है। लेकिन, सौम्य होने के बाद भी वह अपना असर पूरी तरीके से दिखाता है। जैतून का तेल स्किन में धीरे-धीरे अवशोषित होता है; जिसके चलते इसका असर लंबे समय तक रहता है। अगर पुरुषों को लिंग की कमजोरी, शीघ्रपतन, कामेच्छा की कमी जैसे सेक्स संबंधित समस्याएं सता रही है; तो पुरुषों को ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करके लिंग की हल्के हाथों से मालिश अवश्य करनी चाहिए। लिंग की मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत बनाने का काम या जैतून का तेल करता है और नसों में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है।

४) पतंजलि तेजस तैलम ऑयल –

पतंजलि द्वारा निर्मित इस तेल का इस्तेमाल करके अगर आप अपने लिंग की मालिश करते हैं; तो लिंग में से जुड़ी हर समस्या से आपको राहत मिल पाती हैं। कई बार पुरुषों को लिंग के नसों की कमजोरी होना, स्तंभन दोष या कामेच्छा की कमी जैसे समस्याएं हो जाती हैं। इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए और लिंग की नसों को मजबूत तथा हार्ड बनाने के लिए पतंजलि तेजस तैलम ऑयल से मालिश करने से काफी फायदा देखने को मिलता है। यह तेल पूरी तरीके से प्राकृतिक घटक को से निर्मित है; इसीलिए लिंग पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित माना जाता है। पतंजलि द्वारा निर्मित इस तेल का इस्तेमाल लिंग के नसों को मजबूत ही दिलाता है, लिंग के हिस्से में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है और यौन संबंधित समस्याओं को दूर भगाता है।

लिंग की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए ? Ling Me Naso Ki kamjori Durn Karne ke Liye Kya Khaye ?

लिंग की कमजोरी तथा लिंग के नसों की आई कमजोरी को दूर भगाने के लिए अन्य उपायों के साथ-साथ, आपको अपने खान-पान की पद्धति को भी बदलना होगा; तभी आप अपने लिंग को पूरी तरीके से मजबूत बना पाते हैं।

१) गाजर –

गाजर में प्रचुर मात्रा में बेटा कैरोटीन तथा अन्य प्रकार के विटामिन, मिनरल्स मौजूद होते हैं; जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही कारगर माने जाते हैं। अगर आपको लिंग की नसों की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; तो रोजाना गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर को आप कई रूपों में खा सकते हैं। जैसे; गाजर का जूस, सलाद के रूप में या सिर्फ गाजर का सेवन भी कर सकते हैं। छोटे लिंग की परेशानी होने पर भी गाजर का सेवन किया जाता है और लिंग के आकार को बढ़ाया जा सकता है।

२) अनार –

कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त अनार का सेवन करने से भी लिंग की नसों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो लिंग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ, लिंग के ढीलेपन की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। जिन पुरुषों को लिंग में टेढ़ापन, ढीलापन तथा लिंग के नसों की कमजोरी का अनुभव होता है; उनको अनार का सेवन अवश्य करना चाहिए। अनार का सेवन सलाद, जूस या साबुत अनार का सेवन कई तरह से भी कर सकते हैं।

३) लहसुन –

सेक्स संबंधित लगभग हर समस्या का निवारण करने के लिए लहसुन का सेवन करने से विशेष लाभ देखने को मिलते हैं। जिन पुरुषों को सेक्स संबंधित समस्याएं हैं; उनको लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। रोजाना सुबह है लहसुन की तीन से चार कलियों का सेवन कर सकते हैं। रोजाना हमारे भारतीय किचन में खाना बनाते वक्त लहसुन का इस्तेमाल तो होता ही है; तो आप वैसे भी रोजाना लहसुन का सेवन इस रूप में करते ही हैं।

लेकिन, खाली पेट किया गया लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन वीर्य की गुणवत्ता में वृद्धि करता है, लिंग में ढीलेपन को दूर करता है, लिंग की नसों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और लिंग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है। लहसुन का भूनकर भी सेवन किया जा सकता है; जिसके चलते यौन संबंधित समस्याओं से राहत मिल पाती है।

४) ड्राई फ्रूट्स –

बादाम, अंजीर, किशमिश, खजूर, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से भी लिंग की मांसपेशियों में मजबूती मिल पाती है। ड्राई फ्रूट्स में तरह-तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो लिंग के हिस्से में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाते हैं और प्राकृतिक रूप से लिंग को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बादाम, अंजीर और किशमिश को रात को पानी में या दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए; इससे इसके पोषक तत्व उचित रूप से आपको मिल पाते हैं।

लिंग की नसों में आई कमजोरी दूर करने के लिए एक्सरसाइज और योग : Ling Ki Naso Ka Dhilapan Dur Karne Ki Exercise Aur Yoga

योग और एक्सरसाइज करने से प्राकृतिक रूप से पेनिस की नसों की मजबूती वापस लाई जा सकती है।

१) कीगल एक्सरसाइज –

कीगल एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पुरुषों के लिंग की नसो को मजबूती मिलती है। कीगल एक्सरसाइज खासतौर पर यौन संबंधित समस्याओं का समाधान पाने के लिए करने से बहुत ही फायदा देखने को मिलता है। जिन पुरुषों को शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, लंड की नसों की कमजोरी जैसे तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है; उनको कीगल एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए। कीगल एक्सरसाइज का सही तरीके से अभ्यास जानने के लिए आप किसी एक्सपर्ट से सलाह भी ले सकते हैं और उनके निर्देशों के अनुसार कीगल एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

२) स्ट्रेचिंग –

लिंग की नसों को मजबूती प्रदान करने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी काफी लाभ देखने को मिलते हैं। इस एक्सरसाइज का रोजाना किया गया अभ्यास लिंग के मांसपेशियों में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है; जिसकी वजह से लिंग से जुड़ी समस्याएं कम होने में मदद मिलती है। ब्लड सरकुलेशन कम होने की वजह से भी पेनिस की नसों की कमजोरी देखी जाती है। इसी कारणवश, अगर आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का रोजाना अभ्यास करते हैं; तो लिंग की नसों को मजबूती मिलती है और शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी समस्याओं से भी राहत मिल पाती है।

३) शलभासन –

योग तथा प्राणायाम का रोजाना किया गया अभ्यास हमारे जीवन में स्वास्थ्यवर्धक लाभ लेकर आता है। शलभासन नामक योग का अभ्यास करने से मर्दों के लिंग की नसों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। शलभासन का अभ्यास करने से लिंग के नसों को मजबूती मिलती है और वहां का ब्लड सरकुलेशन बेहतर रूप से होता है; जिसके चलते स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसी यौन संबंधित समस्याओं का निवारण होने में भी मदद मिलती है।

४) नौकासन –

जिन पुरुषों को पेनिस के नसों की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; उनको नौकासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए  नौकासन का अभ्यास करने से ना सिर्फ लिंग में नसों को मजबूती मिलती है; बल्कि शरीर में सेक्स हार्मोन एक्टिवेट होने का काम भी होता है। पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल बढ़ाने के लिए भी नौकासन का अभ्यास करने से फायदा देखने को मिलता है। इसी के साथ, लिंग तथा जननांगों के आसपास के क्षेत्र की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिलती है।

५) धनुरासन –

रोजाना किया गया धनुरासन का अभ्यास लिंग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। शरीर में सेक्स हार्मोन की कमी होने पर भी धनुरासन का अभ्यास करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। धनुरासन का रोजाना अभ्यास करने से शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी जैसे अन्य यौन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। जिन पुरुषों के लिंग की नसों की कमजोरी हो रही है; उनको धनुरासन का अवश्य करना चाहिए।

लिंग के नसों की कमजोरी दूर करने के लिए घरेलू उपाय : Ling Ki Naso ki Kamjori Dur Karne ka Gharelu Upay

लिंग की नसों की कमजोरी दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपनाने से भी काफी लाभ देखने को मिलते हैं।

१) आंवला –

आंवला एक बहुत ही शक्तिशाली औषधि और जड़ी-बूटी के रूप में उपलब्ध होता है। आंवले का सेवन शरीर के कई सारे रोगों का निवारण करता है और शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। आंवले में विटामिन सी मौजूद होता है; जो एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर से सारे ही विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में कारगर होता है।

आंवले का सेवन करने से पुरुषों के लिंग की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। आंवले का रस आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। आंवले का रस दो चम्मच लें और उसमें शहद मिलाकर उसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। आंवले के रस का रोजाना सेवन करने से पुरुष के अवजार की नसों की मजबूती आती है और यौन शक्ति का अनुभव होने लगता है।

२) तुलसी –

आयुर्वेद में तुलसी को सर्वोपरि स्थान दिया गया है। क्योंकि, तुलसी में सभी प्रकार के पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं; जो हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक माने जाते हैं। दोपहर के खाने के बाद तुलसी के बीज के साथ मिश्री मिलाकर खाने से लिंग की नसों को मजबूती मिल सकती हैं। तुलसी में अंदरुनी रूप से मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने की क्षमता होती है। अगर आप रोजाना तुलसी का इस तरह से सेवन करते हैं; तो आपकी पेनिस की कमजोरी दूर की जा सकती हैं।

३) उड़द दाल –

उड़द दाल का सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। उड़द दाल का सेवन करके प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाना, यह काफी पुराना और आजमाया गया नुस्खा है; जिससे फायदा जरूर होता है। अगर पुरुषों को लिंग की कमजोरी का अनुभव हो रहा है; तो उड़द दाल का सेवन अवश्य करना चाहिए। रात में काली उड़द दाल को पानी में भिगो दें और सुबह इस दाल का सेवन करें। उड़द दाल का सेवन करने से पेनिस नसों को मजबूती मिलती हैं और लंबे समय तक सेक्स करने का आनंद आप ले सकते हैं।

लिंग के नसों की कमजोरी दूर करने के लिए दवा – Ling Ki Naso Ki Kamjori Dur Karne ki Dawa

लिंग की कमजोरी दूर करने के लिए
लिंग की कमजोरी दूर करने के लिए

निम्न लिखित आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करने से भी मर्दों के फुर्जे की नसों की आई कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है।

१) पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल –

अश्वगंधा और शिलाजीत जैसे जड़ी बूटियों से निर्मित इस दवाई का सेवन पुरुषों में नपुंसकता को दूर भगाता है और यौन शक्ति जगाता है। जिन पुरुषों को लिंग के नसों की कमजोरी है; उनको पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल का दिन में दो बार सेवन अवश्य करना चाहिए। इसका सेवन आप खाना खाने के आधे घंटे पहले कर सकते हैं या खाना खाने के दो घंटे के बाद कर सकते हैं।

पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल हमेशा हल्के गुनगुने गर्म पानी के साथ ही लेना चाहिए; तभी इसके फायदे अधिक देखने को मिल पाते हैं। लिंग में आया ढीलापन दूर करने के लिए और लिंग की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पुरुषों को पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल का सेवन अवश्य करना चाहिए।

२) पतंजलि सफेद मूसली –

शरीर में ऊर्जा जागृत करने के लिए और यौन शक्ति को जगाने के लिए सफेद मूसली का इस्तेमाल काफी पुराने जमाने से होता आ रहा है। पतंजलि द्वारा निर्मित सफेद मुसली पाउडर का सेवन करने से पुरुषों के पेनिस में नसों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। रोजाना एक चम्मच पतंजलि सफेद मूसली पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीने से लंड की नसों को मास मजबूती मिलती है और लिंग में आई कमजोरी दूर होने में मदद मिलती हैं। इसी के साथ, पतंजलि सफेद मूसली पाउडर का सेवन करने से लिंग के आकार को भी बढ़ाया जा सकता है।

३) पतंजलि शतावर चूर्ण –

महिलाएं तथा पुरुष दोनों ही में यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए शतावरी असरदार औषधि में से एक है। शतावरी का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति बढ़ती है। जिन पुरुषों को शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, यौन कमजोरी और लंड की नसों का ढीलापन महसूस हो रहा है; उनको पतंजलि शतावर चूर्ण का सेवन अवश्य करना चाहिए। चम्मच पतंजलि शतावर चूर्ण को गर्म दूध में मिलाकर रोजाना इसका सेवन करने से पुरुषों के पेनिस की नसों में मजबूती आती है, लिंग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और लिंग की कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply