नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? क्या आपको पता है असुरक्षित शारीरिक संबंध क्या होता है ? सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा माना जाता है। सेक्स के जरिए दो अनजान लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और उनमें भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने में मदद मिल पाती है। भारत देश में आज भी अरेंज मैरिज का चलन है। ऐसे में, शादी के बाद एक दूसरे पर भरोसा करने के लिए और एक दूसरे को पूरी तरीके से जानने के लिए शारीरिक संबंध बनाने से काफी मदद मिल पाती है। शारीरिक संबंध की प्रक्रिया के जरिए ही लोग माता पिता बनने की खुशी हासिल करते हैं।

आजकल के मॉर्डन जमाने में जहां औरतें भी मर्दों के कंधे से कंधा मिलाकर प्रोफेशनली जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। ऐसे में, शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने से कपल परहेज कर देते हैं और सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखते हैं। सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाना यानि;कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करके शारीरिक संबंध बनाना।

इस तरह से अगर कोई भी कपल सुरक्षित संबंध बनाता है; तो अनचाही प्रेगनेंसी से उन्हें छुटकारा मिल पाता है और पूरी तरीके से वह सेक्स का आनंद भी उठा पाते हैं। लेकिन, असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा बना रहता है; जिसके चलते कपल में अनबन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से ना सिर्फ अनचाहे गर्भ का खतरा रहता है; बल्कि कई प्रकार के यौन संचारित रोग होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। इसीलिए, आजकल के जमाने में लोग कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स या कंडोम का इस्तेमाल करके ही सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। असुरक्षित शारीरिक संबंध आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पूरी जानकारी।

असुरक्षित यौन संबंध क्या होता है ? Unsafe Sex Kya hai ?

असुरक्षित यौन संबंध क्या होता है
असुरक्षित यौन संबंध क्या होता है

असुरक्षित यौन संबंध याने बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना। किसी सुरक्षित तरीके को अपनाए बिना बनाए गए शारीरिक संबंध को असुरक्षित शारीरिक संबंध कहा जाता है। असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से ना सिर्फ अनचाहे गर्भ का खतरा रहता है; बल्कि कई तरह के यौन संचारित रोग तथा इंफेक्शन होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है।

जरूरी नहीं; कि असुरक्षित यौन संबंध सिर्फ योनि या लिंग के जरिए ही बनाने से ही इंफेक्शन का खतरा रहता है। आप चाहे ओरल या एनल सेक्स करें; अगर आप असुरक्षित तरीके से बिना कंडोम इस्तेमाल किए औरल या एनल सेक्स कर रहे हैं; फिर भी आपको यौन संचारित रोग होने की पूरी संभावनाएं बनी रहती है। हालांकि, असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाना मजेदार जरूर हो सकता है; लेकिन इससे कई सारी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावनाएं सबसे अधिक होती है।

असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के नुकसान क्या है ? Unsafe Sex Karne ke Nuksan

असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से निम्नलिखित नुकसान होते हैं।

१) अनचाही प्रेगनेंसी –

असुरक्षित तरीके से बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं को अनचाहे गर्भावस्था का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे गर्भावस्था मतलब आपकी मर्जी के बिना आपको बच्चे को पैदा करना होता है; जो आप फिलहाल नहीं चाहती हैं। इसलिए, अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए हमेशा सुरक्षित तरीके से सेक्स करना उचित होता है।

२) यौन संचारित रोग –

गोनोरिया, क्लैमीडिया, सिफिलिस जैसे यौन संचारित रोगों का कारण असुरक्षित यौन संबंध बनाना होता है। अगर महिला तथा पुरुष बिना कंडोम का इस्तेमाल किए शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो यह सारे ही यौन संचारित रोग एक-दूसरे में फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। अगर किसी यौन संचारित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं और सेक्स करते हैं; तो आपको यौन संचारित रोग होने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

यौन संचारित रोग महिलाओं में तथा पुरुषों में बहुत ही शर्मिंदगी का कारण बनते हैं; जिसे वह किसी के साथ भी शेयर नहीं कर पाते हैं और डॉक्टर से सलाह लेने में भी हिचकीचाते हैं। यौन संचारित रोग होने पर महिलाओं को और पुरुषों को कई सारी दिक्कतों का और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।

३) एचआईवी –

बिना कंडोम के असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस का संक्रमण होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर किसी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ आप बिना कंडोम इस्तेमाल किए असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो आप तक यह वायरस फैलने में देर नहीं लगाता है और आपको भी यह संक्रमण हो जाता है। एचआईवी वायरस का संक्रमण होने के बाद महिलाएं तथा पुरुषों की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाती है; जो सामान्य से सामान्य इंफेक्शन से लड़ने में भी असक्षम हो जाती है।

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से क्या रिश्ते में दरार आती है ? Galat Sex Karne se Rishte Me Darar

आजकल की महिलाएं शादी होने के तुरंत बाद बच्चा पैदा करने से परहेज कर देती हैं और इसीलिए, गर्भनिरोधक गोलियां खाकर अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने की चाहत रखती है। लेकिन, कई बार महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं।

इसीलिए, वह अपने मेल पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने को बोलती है और सेक्स का आनंद लेती है। लेकिन, अगर पुरुष बिना किसी सुरक्षा के असुरक्षित यौन संबंध बनाता है; तो अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आपने अपने सेक्स पार्टनर के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए और गलती से आप प्रेग्नेंट हो गई ; तो ऐसे में उस जोड़े में अनबन तथा झगड़ा होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। क्योंकि, महिलाओं को फिलहाल मां बनने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है और वह अपने मेल पाटनर की गलती की वजह से अनचाही प्रेगनेंसी का सामना कर रही होती है।

इसी कारणवश, पुरुष तथा महिला में के रिलेशन में दरार आने की संभावना रहती है। यह तो हो गई शादीशुदा कपल्स की बात। लेकिन, आजकल तो युवक-युवतीया लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखते हैं।

अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए युवक शारीरिक संबंध बनाते दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं और सेक्स का आनंद लेते हैं। लेकिन, किसी गलती की वजह से कंडोम फट जाए और वीर्य योनि के अंदर चला जाए या आप जानबूझकर बिना कंडोम के सेक्स कर रहे हो; तो लड़की प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं रहती हैं।

आपकी गलती की वजह से अगर लड़की गलती से प्रेग्नेंट हो जाती हैं; तो आपके लव रिलेशनशिप में दरार आने की संभावनाएं रहती है।

असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए अपने पार्टनर को मनाना चाहिए क्या ? Unsafe Sex Ke Liye Manana

असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए
असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए

जी नहीं ! दोस्तों शारीरिक संबंध बनाना जितना एक मेल पार्टनर पर निर्भर होता है; उतना ही एक फीमेल पार्टनर पर भी निर्भर होता है। अगर फीमेल पार्टनर असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने में कंफर्टेबल नहीं है; तो आपको उसे फोर्स नहीं करना चाहिए और असुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध भी नहीं बनाना चाहिए।

ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती हैं और लड़की अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना भी कर सकती हैं; जो उसके आगे की भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए अपने पार्टनर को कभी भी नहीं मनाना चाहिए।

एक बार आप उनसे इस बारे में चर्चा जरूर कर सकते हैं और इस बात का हल निकाल सकते हैं। लेकिन, एक दूसरे को जबरदस्ती बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए; क्योंकि ऐसा करने से आपके लव रिलेशनशिप में अनबन हो सकती है।

पुरुष और महिला में असुरक्षित यौन संबंध क्या होता है ? Purush Aur Mahila Me Unsafe Sex

दोस्तों, पिछले कुछ सालों से हमारे समाज में काफी कुछ बदलाव आ गए हैं आजकल के मॉडर्न जमाने में लड़के लड़कियां रिलीव इन रिलेशनशिप में बिना शादी किए हुए एक साथ रहते हैं। ऐसे में, वह एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी चाहत रखते हैं।
अनचाहे प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए अविवाहित जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए शारीरिक संबंध बनाते दौरान कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करते हैं।

आमतौर पर, शारीरिक संबंध बनाते समय मेल कंडोम इस्तेमाल करने का चलन ज्यादा देखा जाता है; जिसके तहत लड़कियां अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती है और सेक्स का भी पूरी तरीके से आनंद उठा पाती है।

मर्दों के साथ साथ, महिलाओं में भी कंडोम इस्तेमाल करने का चलन प्रचलित होता जा रहा है। जी हां! मार्केट में फीमेल कंडोम भी उपलब्ध होते हैं; जिनका इस्तेमाल करके महिलाएं अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के साथ साथ सेक्स का भी लुत्फ उठा पाती है।

अगर महिलाएं फीमेल कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन ना करते हुए शारीरिक संबंध बनाती है; तो ऐसे में उसे असुरक्षित शारीरिक संबंध कहा जाता है। इसी के साथ, जो पुरुष बिना कंडोम का इस्तेमाल किए शारीरिक संबंध बनाते हैं; वह पूरी तरीके से सेक्स का आनंद ले पाते हैं। लेकिन, ऐसे कपल्स में अनचाही प्रेगनेंसी का और योनि तथा लिंग में इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply