नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आजकल की बदली हुई जीवनशैली के तहत हमें कई सारी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ कई बार कुछ लोग बिगड़ी हुई जीवनशैली की वजह से मानसिक विकार काफी सामना करते हैं। बदली हुई जीवनशैली की वजह से प्रजनन क्षमता पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसीलिए, महिलाएं तथा पुरुष दोनों ही बच्चे पैदा करने में असमर्थ हो गए हैं। बिगड़ी हुई जीवनशैली, खराब खानपान की पद्धति, जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन, शराब, धूम्रपान तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन, अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, व्यायाम का अभाव, गलत दिनचर्या जैसे अनगिनत कारणों की वजह से पुरुषों में सेक्स संबंधित समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसलिए आज हम पेनिस में ढीलापन की दवा के बारे में जानने वाले है |

इन समस्याओं के तहत पुरुषों को लिंग में ढीलापन, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी जैसी अनगिनत तकलीफ होती है। इन समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुष डॉक्टर की सलाह लेकर ट्रीटमेंट करवाते हैं; जो कि एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है।

लेकिन, पुरुषों को डॉक्टर के ट्रीटमेंट के साथ-साथ; कुछ घरेलू उपाय अपनाने से और अपनी जीवनशैली में कुछ उचित बदलाव करने से लिंग में आए ढीलेपन की समस्या में काफी हद तक राहत मिल पाती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; लिंग में ढीलापन की समस्या के बारे में पूरी जानकारी |

लिंग में ढीलापन क्यों होने लगता है ? Ling Me Dhilapan Kyo Hone Lagta Hai ?

लिंग में ढीलापन क्यों होने लगता है ?
लिंग में ढीलापन क्यों होने लगता है ?

पुरुषों के लिंग में ढीलापन आने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

  1. बिगड़ी हुई जीवनशैली के तहत पुरुष किसी भी तरह का व्यायाम या एक्सरसाइज नहीं करते हैं; जिसकी वजह से लिंग के नसों में कमजोरी आ सकती है और लिंग ढीला पड़ सकता है।
  2. शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों का सेवन तथा अन्य नशीली पदार्थों का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इन सभी गलत आदतों की वजह से पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता में गिरावट आती है और शुक्राणुओं की संख्या भी कम हो जाती है। इस समस्या के तहत पुरुषों के लिंग में ढीलापन आ जाता है।
  3. अत्यधिक मानसिक एवं शारीरिक तनाव आने के कारण प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव होता है और पुरुषों के लिंग की नसों में कमजोरी आ जाती है और लिंग ढीला पड़ जाता है।
  4. अगर आप अपने फीमेल पार्टनर के साथ असहज महसूस कर रहे हैं और अपने सेक्स परफॉर्मेंस के बारे में तनाव में आ जाते हैं; तब भी लिंग में ढीलापन की समस्या हो जाती हैं।
  5. अनुवांशिकता भी लिंग में ढीलापन का एक कारण बनता है।
  6. मोटापा, डायबिटीज, ह्रदय रोग, थायराइड जैसी शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण भी लिंग में ढीलापन आ सकता है।
  7. खानपान की गलत आदतों के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों की कमी के कारण लिंग के मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और लिंग ढीला पड़ जाता है।
  8. कुछ लोगों को अत्याधिक हस्तमैथुन करने की आदत होती हैं; ऐसे पुरुषों में भी लिंग में ढीलापन आ जाता है।
  9. जिन पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होती हैं; उनमें भी लिंग का ढीलापन देखा जाता है।

क्या ढीले पेनिस से हम सेक्स कर सकते हैं ? Dhile Ling se Sex Kar Sakte hai ?

ढीले पेनिस से सेक्स
ढीले पेनिस से सेक्स

सबसे पहले तो, अगर पुरुषों को ढीले लिंग की समस्या होती है; तो वह सेक्स करते समय अधिक तनाव में आ जाते हैं और यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। ढीले लिंग के साथ सेक्स करना फीमेल पार्टनर के सामने शर्मिंदगी का कारण बनता है। सेक्स करते दौरान फोरप्ले के समय लिंग खड़ा हो जाता है; लेकिन थोड़ी ही देर में फिर से वह ढीला ढीला पड़ने लगता है; तो यह समस्या काफी विकट होती है।

इस समस्या का निवारण करने के लिए पुरुषों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ढीले लिंग के साथ पुरुषों को सेक्स करने में दिक्कत जरूर आती है। क्योंकि, लिंग ठीक तरीके से खड़ा नहीं हो पाता है और इसी कारणवश सेक्स का आनंद भी पूरी तरीके से नहीं लिया जा सकता है। ढीले लिंग की समस्या होने पर सेक्स करने के दौरान भी पुरुषों के लिंग में हार्डनेस नहीं आता है; जिसकी वजह से सेक्स पूरी तरीके से नहीं हो पाता है।

लिंग में ढीलापन आने के नुकसान क्या है ? Ling Me Dhilapan Ane ke Nuksan :

लिंग में ढीलापन आने का सबसे बड़ा नुकसान है; कि पुरुष ठीक तरीके से और पूरे आनंद के साथ सेक्स नहीं कर पाते हैं। लिंग में ढीलापन आने से सेक्स करते समय पुरुषों को काफी लिमिटेशंस आ जाते हैं।

इसी के साथ, अगर पुरुषों को लंबे समय तक लिंग में ढीलापन की समस्या महसूस हो रही है; तो यह किसी बड़ी यौन संबंधित समस्याओं का लक्षण और संकेत भी हो सकता है। इसीलिए, लिंग में ढीलापन की समस्या को पुरुषों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

क्या गलतियां करने से लिंग में ढीलापन आने लगता है ? Ling me Dhilapan Ane ke Karan :

पुरुषों के लिंग में ढीलापन एकाएक तो नहीं आता है। शरीर में कोई भी समस्या उत्पन्न होने के लिए थोड़ा अवधि जरूर लेती है और समय-समय पर हमें संकेत भी देता है। लेकिन,एक हम ही हैं; जो इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

लिंग में ढीलापन की समस्या होने से पहले आप को सेक्स करते दौरान थोड़ी बहुत परेशानी तो जरूर होती है; जिसे आप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपने शरीर का बारीकी से निरीक्षण करना चाहिए।

दरअसल, पुरुषों के गलत जीवनशैली, गलत खानपान की पद्धति और गलत दिनचर्या अधिक मात्रा में तनाव जैसे कारणों की वजह से लिंग में ढीलापन आता है। इसीलिए, पुरुषों को इन सभी आदतों को छुड़ाने के लिए प्रयत्नशील अवश्य रहना चाहिए; जिसके तहत वह लिंग में ढीलापन की समस्या से थोड़ी हद तक राहत जरूर पा सकते हैं।

इसी के साथ, बचपन में की गई कुछ गलतियों के कारण युवावस्था में पुरुषों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इन्हीं गलतियों में से एक है, बचपन में ही हस्तमैथुन करना। दोस्तों, आजकल कुछ लड़कों को बचपन में ही हस्तमैथुन करने की आदत लग जाती है।

जाहिर है, किशोरावस्था के दौरान लड़कों के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, सेक्स हार्मोन सीक्रेट होते हैं; जिसकी वजह से उनके शरीर और जननांगों में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं, जो अंदरूनी रूप से और बाहरी रूप से होते हैं।

लेकिन, इन बदलावों को अगर आप सही तरीके से नहीं हैंडल करते हैं; तो इसका खामियाजा आपको आने वाले जीवन में जरूर भुगतना पड़ता है। लगातार लंबे समय तक किशोरावस्था के दौरान किया गया हस्तमैथुन आपके आने वाले सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव डालता है और लिंग में ढीलापन की समस्या लेकर आता है।

बचपन में या किशोरावस्था के दौरान लगातार लंबे समय तक हस्तमैथुन करने से लिंग के मांसपेशियों का और नसों का ठीक तरीके से विकास नहीं हो पाता है और इसी वजह से आपको लिंग में ढीलापन की समस्या हो जाती है।

बचपन में अगर लिंग का ठीक तरीके से विकास नहीं होता है; तो आप पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता में और शुक्राणुओं की संख्या में भी पहले से ही गिरावट देखी जाती हैं।

लिंग में ढीलापन दूर करने के लिए घरेलू उपचार : Ling Me Dhilapan Dur Karne Ke Gharelu Upchar :

लिंग में ढीलापन दूर करने के लिए घरेलू उपचार
लिंग में ढीलापन दूर करने के लिए घरेलू उपचार

निम्नलिखित घरेलू उपचार अपनाकर पुरुष घर पर ही लिंग में आया ढीलेपन की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर पाते हैं।

१) लहसून – Lehsun

वीर्य वर्धक, कामोत्तेजक जैसे गुणों से युक्त लहसुन का सेवन करने से पुरुषों के लिंग में आए ढीलेपन की समस्या से राहत मिल पाती है। हम सभी जानते हैं; हमारे भारतीय किचन में ऐसी कोई सब्जी नहीं बनती है, जिसमें लहसुन नहीं डलता है। इसीलिए, रोजाना तौर पर हम लहसुन का सेवन तो करते ही हैं।

लेकिन, अगर पुरुषों के लिंग की ढीलेपन की समस्या से राहत पानी है; तो सुबह खाली पेट तीन से चार कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। लहसुन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो लिंग के नसों को मजबूती प्रदान करते हैं, वीर्य की गुणवत्ता में इजाफा करते हैं और शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ाते हैं।

२) अदरक – Adrak

लहसुन की तरह ही, अदरक भी हम भारतीयों के खाने का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। अदरक की चाय तो हमारे भारत देश में हर जगह बनती ही है! हम कम ज्यादा प्रमाण में लेस अदरक का सेवन करते ही हैं। लेकिन, अगर पुरुषों को लिंग में ढीलापन की समस्या से छुटकारा पाना है; तो अदरक का सही तरीके से सेवन करना होगा।

अदरक में पाए जाने वाले यौगिक तत्व, कामोत्तेजक तत्व और वीर्य वर्धक तत्व पुरुषों के लिंग में आई ढीलेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होते हैं। रोजाना तौर पर आप अदरक का रस और उसमें शहद मिलाकर दिन में तीन बार इसका सेवन करें। दो से तीन महीनों तक रोजाना अदरक का इस प्रकार से सेवन करने से पुरुषों के लिंग में आए ढीलेपन की समस्या दूर होती है, लिंग की नसों को मजबूती मिलती है और लिंग के लिंग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है।

३) प्याज – Pyaj

प्याज का सेवन करने से भी पुरुष लिंग में आए ढीलेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पुरुषों को प्याज को काटना है और तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर काम आंच पर भूरे रंग का होने तक भूनना है। भूरे रंग का हो जाने के बाद प्याज को एक प्लेट में निकाल ले और उस में थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। एक से दो महीनो तक इस तरह से किया गया प्याज का सेवन पुरुषों के लिंग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है, लिंग की नसों को मजबूती प्रदान करता है और लिंग में आए ढीलेपन की समस्या से राहत दिलाता है।

४) विटामिन डी – Vitamin D

विटामिन डी युक्त पदार्थों का सेवन पुरुषों के लिंग में आए ढीलेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है। हम सभी जानते हैं; कि लिंग पुरुषों का गुप्तांग होता है। विटामिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत सूरज की किरणों को माना जाता है। लेकिन, पुरुषों का लिंग हमेशा कपड़ों से ढका होता है। इसीलिए, सूरज की रोशनी वहां तक पहुंच नहीं पाती है।

इसी वजह से लिंग में विटामिन डी की कमी हो जाने की वजह से भी ढीलापन देखा जाता है। इसीलिए, पुरुषों को अंदरूनी रुप से विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए कुछ पदार्थों का सेवन करना आवश्यक होता है। पुरुष दही, पनीर, मछली, अंडे, दूध जैसे पदार्थों का सेवन करके विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं और लिंग के ढीलेपन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

५) अनार और तरबूज – Anar And Tarbuj

तरबूज और अनार का सेवन करने से भी लिंग के ढीलेपन को दूर किया जा सकता है। इन दोनो ही फलों में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों के लिंग में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाते हैं और लिंग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसी समस्याओं के तहत लिंग में ढीलापन का अनुभव होने लगता है। इन समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुषों को अनार और तरबूज का सेवन करना चाहिए। अनार और तरबूज का सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं  इनका सलाद बनाकर, साबुत रूप से खाकर या जूस बनाकर इनका सेवन किया जा सकता है।

पेनिस में ढीलापन दूर करने के लिए मालिश करने का तरीका  : Penis Me Dhilapan Dur Karne ka Tarika

लिंग में ढीलापन दूर करने के लिए मालिश
लिंग में ढीलापन दूर करने के लिए मालिश

दोस्तों, हमारे भारत देश में पुराने जमाने से ही शरीर में किसी भी हिस्से में दर्द होने पर मालिश करने की प्रथा आज भी चलती आ रही है। इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण भी मौजूद हैं। मालिश करने से शरीर के प्रभावित हिस्से के मांसपेशियों को आराम मिलता है, मांसपेशियों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिलती है।

पीड़ा से प्रभावित हिस्से पर मालिश करने से काफी राहत मिलती हैं। इसी लिहाज से, अगर पुरुषों को अपने लिंग के ढीलेपन की समस्या से छुटकारा पाना है; तो उनको सरसों का तेल या जैतून का तेल इस्तेमाल करके लिंग के ऊपर मालिश करनी चाहिए।

लेकिन, हमेशा ध्यान रहे, जब भी आप लिंग की मालिश करें; हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए। जैतून का तेल या सरसों का तेल लेकर लिंग पर लगाएं और हल्के हाथों से लगभग २० से १५ मिनट तक रोजाना मालिश करें। मालिश करने के कुछ हफ्तों के बाद आपको फर्क तुरंत नजर आने लगता है।

लिंग का ढीलापन दूर करने की दवा :  Ling ka Dhila Pan Dur Karne Ki Dawa :

लिंग का ढीलापन दूर करने की दवा
लिंग का ढीलापन दूर करने की दवा

किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करने से भी लिंग के ढीलेपन की समस्या से छुटकारा मिल पाता है। हम आपको कुछ आयुर्वेदिक दवाइयों के विकल्प बताने जा रहे हैं; इनका सेवन आप किसी चिकित्सक की सलाह के अनुसार अवश्य कर सकते हैं।

१) पतंजलि यौवनामृत वटी – Patanjali Youvnamrit Vati

पतंजलि यौवनामृत वटी
पतंजलि यौवनामृत वटी

पतंजलि द्वारा निर्मित इस दवाई का सेवन पुरुषों के शरीर में शारीरिक एवं यौन कमजोरी को दूर करता है। यौन संबंधित समस्याएं जैसे; शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, लिंग की कमजोरी जैसी समस्याओं का निवारण करने के लिए चिकित्सक द्वारा पतंजलि यौवनामृत वटी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इस दवाई का सेवन करने के बाद कुछ ही दिनों बाद पुरुषों को लिंग की कमजोरी से राहत मिलती है और लिंग को हार्ड बनाने में मदद मिलती हैं। इसी के साथ, जो पुरुष इस दवाई का नियमित रूप से सेवन करते हैं; उनको सेक्स टाइमिंग और सेक्स पावर बढ़ाने में भी मदद मिलती हैं। लिंग के ढीलेपन के समस्या से राहत पाने के लिए पुरुषों को पतंजलि यौवनामृत वटी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

२) पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण – Patanjali Ashwagandha Churna

पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण
पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण

अश्वगंधा शारीरिक कमजोरी को दूर करने में और यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए काफी पुराने जमाने से इस्तेमाल होती आ रही है। अश्वगंधा का सेवन पुरुषों में लैंगिक समस्याओं का निवारण करने में समर्थ माना जाता है। अश्वगंधा एक ऐसे ताकतवर जड़ी बूटी है; जिसका सेवन करने से पुरुष लिंग में आए ढीलेपन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसी के साथ, जिन पुरुषों को शीघ्रपतन या शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो रहा है; उनको भी पतंजलि अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से काफी फायदा देखने को मिलता है। ऋषि मुनियों के जमाने से इस्तेमाल होती आ रही अश्वगंधा औषधि पुरुष तथा महिला दोनों में ही प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में कारगर मानी जाती हैं।

३) दिव्य शिलाजीत कैप्सूल – Divya Shilajit Capsule

दिव्य शिलाजीत कैप्सूल
दिव्य शिलाजीत कैप्सूल

शिलाजीत कैप्सूल का सेवन करने से पुरुष अपने लिंग में हार्डनेस बढ़ा सकते हैं। पतंजलि द्वारा निर्मित दिव्य शिलाजीत कैप्सूल शुद्ध शिलाजीत का इस्तेमाल करके बनाई जाती है।

इसलिए, इसका सेवन पुरुषों के लैंगिक समस्याओं का निवारण करने के लिए सुरक्षित एवं गुणकारी माना जाता है। जिन पुरुषों को लिंग के ढीलेपन की समस्या हो रही हैं; उनको चिकित्सक की सलाह के अनुसार दिव्य शिलाजीत कैप्सूल का सेवन अवश्य करना चाहिए।

४) सफेद मुसली – Safed Musli

सफेद मुसली
सफेद मुसली

यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए सफेद मूसली बहुत ही कारगर एवं गुणकारी औषधि होती हैं। सफेद मूसली चूर्ण को रोजाना गर्म दूध में मिलाकर पीने से लैंगिक समस्याओं का निवारण हो पाता है।

जिन पुरुषों को लिंग के ढीलेपन का अनुभव हो रहा है; उनको सफेद मूसली के चूर्ण का दूध के साथ सेवन अवश्य करना चाहिए। सफेद मूसली का चूर्ण विविध प्रकार की जड़ी बूटियों का मिश्रण होता है; जिसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर किया जाता है।

५) गोक्षुरादि गुग्गुल – Gokshuradi Guggulu

गोक्षुरादि गुग्गुल
गोक्षुरादि गुग्गुल

गोक्षुर या गोखरू एक बहुत ही ताकतवर जड़ी बूटी होती है; जिसका सेवन शारीरिक एवं यौन कमजोरी को दूर भगाने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। गोक्षुरादि गुग्गुल का प्रतिदिन दिन में दो बार खाना खाने के बाद गर्म दूध के साथ सेवन करने से लिंग में आए ढीलेपन की समस्या से राहत जरूर मिलती है। गोक्षुरादि गुग्गुल का सेवन और खुराक तय करने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

1 Comment

  1. क्या कच्चे लहसुन को गरम पानी के साथ सुबह में खा सकते है ये सेक्स से संबंधित समस्याओं में फायदा करेगा।

    कृपया ई मेल पर रिप्लाई दे

Leave A Reply