नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम फीमेल कंडोम के बारे में जानने वाले है |  हमारे भारत देश में आज भी अरेंज मैरिज होती हैं। अरेंज मैरिज होने के बाद शारीरिक संबंध बनाने से पहले कपल में काफी हिचकिचाहट देखने को मिलती है। इसी के साथ, आजकल के जमाने में पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेशनल जॉब का काम करते हैं। इसीलिए, शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने से परहेज करते हैं।

वह पहले एक दूसरे को समझने की चाहत रखते हैं और बाद में बच्चे पैदा करते हैं। अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए पुरुष कंडोम का या महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। आजकल मॉडल जमाने में लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं।

लिव इन रिलेशनशिप के पद्धति के तहत युवक युवतीया एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखते हैं और बनाते भी हैं। आज तक लोगों को सिर्फ इतना ही पता था; कि पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करके शारीरिक संबंध बनाते हैं और महिलाएं अनचाहे गर्भ गर्भावस्था से छुटकारा पा सकते हैं ।

लेकिन, क्या आप जानते हैं; मार्केट में महिला कंडोम भी उपलब्ध होते हैं? जी हां! पिछले कुछ सालों से फीमेल कंडोम का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लेकिन, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। महिला कंडोम मार्केट में उपलब्ध होते हैं; जिनका इस्तेमाल करके महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती हैं।

इसी के साथ, फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करके अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अपने पाटनर पर निर्भर नहीं होती है। हमारे भारत देश में सेक्स के बारे में चर्चा करने से आज ही परहेज किया जाता है। इसीलिए, सेक्स से जुड़ी अपडेट्स के बारे में लोगों को इतनी जानकारी नहीं होती हैं।

आज के लेख में हम आपको महिला कंडोम के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; फीमेल कंडोम के बारे में पूरी जानकारी।

फीमेल कंडोम कैसे होता है ? Female Condom Kya Hai ? 

फीमेल कंडोम कैसे होता है
फीमेल कंडोम कैसे होता है

महिला कंडोम एक प्रकार का लुब्रिकेटेड पाउच होता है; जिसे योनि के अंदर डाला जाता है और आप अनचाहे प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती हैं। काफी लोगों को महिला कंडोम के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए, महिलाएं कुछ नया ट्राई करने में हिचकीचाते हैं।

लेकिन, जिन महिलाओं के पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं होते हैं; उन महिलाओं के लिए फीमेल कंडोम का यह ऑप्शन बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। फीमेल कंडोम को अगर महिलाएं सही तरीके से इस्तेमाल करती है; तो सेक्स का आनंद लेने के साथ-साथ; वह अनचाही प्रेगनेंसी से भी राहत पा सकते हैं।

अगर महिलाएं माहवारी के दौरान टेंपोन का इस्तेमाल करती हैं; तो उनको फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि, जैसे टेंपोन को वजाइना के अंदर इंसर्ट किया जाता है; वैसे ही फीमेल कंडोम को वजाइना के अंदर डाला जाता है।

योनि में महिला कंडोम डालते वक्त उसका एक छोर योनि के बाहर रखा जाता है; ताकि सेक्स के बाद दूसरी तरफ से उसे निकालने में आसानी हो। महिला कंडोम की बाहरी रिंग जो योनि के बाहर रहती है; उसे लगभग एक इंच तक बाहर रखा जाता है; ताकि सेक्स करने के बाद में इसी छोर से कंडोम को योनि से बाहर निकाला जा सके।

फीमेल कंडोम का सही तरीके से किया गया इस्तेमाल महिलाओं को सेक्स करते वक्त कंफर्टनेस प्रदान करता है और अनचाही प्रेगनेंसी से भी सुरक्षित रखता है।

महिला कंडोम का क्या उपयोग होता है ? Female Condom Ka Use In Hindi

जैसे, मेल कंडोम का इस्तेमाल करके संभोग को का सुख ले सकते हैं और अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकते हैं; वैसे ही फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करके महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती हैं।

दरअसल, फीमेल कंडोम का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है; जिनके मेल पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल करने से हिचकीचाते हैं या तैयार नहीं होते हैं। फीमेल का कंडोम का इस्तेमाल करके महिलाएं सेक्स का आनंद ले सकती है और गर्भावस्था से भी सुरक्षित रह सकती हैं।

फीमेल कंडोम एक तरह का गर्भनिरोधक ही होता है; जिसके चलते गर्भावस्था को होने से बचाया जाता है। फीमेल कंडोम का इस्तेमाल सेक्स के लिए और अनचाहे गर्भावस्था का से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।

महिला कंडोम इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह भी होता है; कि महिलाएं अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए अपने मेल पार्टनर पर निर्भर नहीं रहती हैं और खुद से ही गर्भनिरोधक का विकल्प चुन सकती हैं।

फीमेल कंडोम कितनी बार इस्तेमाल करें ? Female Condom Kitni Baar Istmal Kare

पुरुष कंडोम की तरह फीमेल कंडोम का भी एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। एक कंडोम का एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए; तभी आपको इससे सुरक्षा मिल सकती हैं। इसी के साथ, संभोग के दौरान अगर कंडोम फट जाता है और आपको इसका अनुभव होता है; तो तुरंत सेक्स को रोक दें और अंदर डाले कंडोम को निकाल कर फेंक दें।

अगर आप को फिर से सेक्स करना है; तो आप दूसरे फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करें और सेक्स करें। लेकिन, फटे हुए कंडोम को या एक बार इस्तेमाल किए गए कंडोम को फिर से धोकर इस्तेमाल करने की गलती ना करें। एक फीमेल कंडोम को सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करें।

फीमेल कंडोम कहां मिलता है और इसकी कीमत क्या है ? Female Condom Ki Kimat

मेडिकल शॉप पर आपको फीमेल कंडोम आपको आसानी से मिल जाता है। अगर मेडिकल शॉप पर फीमेल कंडोम उपलब्ध नहीं होता है; तो आप ऑनलाइन साइट्स के जरिए भी इसको मंगा सकते हैं। आमतौर पर, महिला कंडोम के पैक में दो कंडोम मौजूद होते हैं; जिनकी कीमत अलग अलग होती हैं। आजकल तरह-तरह की कंपनियां महिला कंडोम का निर्माण करने लगी है; इसीलिए कंपनियों के हिसाब से महिला कंडोम की कीमत हो सकती है।

फीमेल कंडोम कैसे पहनते हैं ? Female Condom Kaise Lagaye ?

फीमेल कंडोम कैसे पहनते हैं
फीमेल कंडोम कैसे पहनते हैं

महिला कंडोम को इस्तेमाल करने का सही तरीका पता हो; तो इसकी इस्तेमाल के लाभ मिल पाते हैं।

  1. कंडोम को इस्तेमाल करने से पहले रैपर को खोलें और उसमें से कंडोम निकाले।
  2. कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले अपने बैठने के लिए एक सुविधाजनक जगह खोजें; जिससे आप आसानी से कंडोम को योनि के अंदर डाल सकती हैं।
  3. इसी के साथ, कंडोम को योनि में डालने से पहले आप योनि पर लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं; ताकि आपको कंडोम योनि के अंदर डालने में आसानी हो।
  4. कंडोम को योनि के अंदर डालने के लिए उसकी छोटी रिंग की छोर को पकड़े और योनि के अंदर डालने की कोशिश करें। लुब्रिकेंट होने की वजह से हो सकता है कंडोम आपके हाथ से फीसले; लेकिन कंडोम की उस छोर को मजबूती से पकड़े रखें।
  5. उंगली की मदद से महिला कंडोम को योनि के अंदर डालने की कोशिश करें और जितना हो सके, उतना अंदर तक डालें।
  6. फीमेल कंडोम की बड़ी वाली रिंग का एक इंच तक का हिस्सा योनि के बाहर रहना चाहिए; ताकि सेक्स करने के बाद योनि में से महिला कंडोम निकालने में आपको आसानी हो।
  7. सेक्स करने के बाद बड़े लिंग वाली हिस्से को खींचकर योनि में से फीमेल कंडोम निकालें और डस्टबिन में डाल दे।

फीमेल कंडोम से प्रेगनेंसी का खतरा होता है या नहीं ? Female Condom Se Pregnancy Ka Khatra

वैसे तो, फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करके महिलाएं प्रेगनेंसी से सुरक्षित रहना चाहती हैं। लेकिन, कई बार फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेगनेंसी का खतरा बना रहता है। दरअसल, महिला कंडोम का इस्तेमाल करते हुए कुछ सावधानियां बरतना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर कंडोम फिसल जाए या किसी कारणवश फट जाए; तो अनचाही प्रेगनेंसी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर फीमेल कंडोम का इस्तेमाल सही तरीके से ना किया जाए; तो लिंग योनि के संपर्क में आ सकता है; जिसके तहत आपको अनचाही प्रेगनेंसी हो सकती हैं। इसी के साथ, महिला कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद सेक्स के दौरान कंडोम फटने की आशंका बनी रहती हैं और इसी वजह से अनचाहे प्रेगनेंसी हो सकती हैं।

महिला कंडोम पुरुष कंडोम से अलग क्यों है ? Female Condom Vs Male Condom

पुरुषों में इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम के मुकाबले महिला कंडोम काफी अलग होते हैं और इनका इस्तेमाल करने का तरीका ही अलग होता है। महिलाओं में इस्तेमाल किए जाने वाला कंडोम पॉलीयूरेथेन या नाइट्राइल से बना होता है; जिसके तहत महिलाएं संभोग का सुख लेती हैं और अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती हैं। इसी के साथ, महिलाओं में इस्तेमाल किए जाने वाला कंडोम किसी प्रकार के एलर्जी भी पैदा नहीं करता है। महिलाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम की वजह से महिलाओं की योनि पूरी तरीके से सुरक्षित रहती है। क्योंकि, महिला कंडोम की एक छोर योनि के अंदर डाल दी जाती है और दूसरी बाहरी रूप से योनि की रक्षा करती है।

वहीं दूसरी ओर, पुरुषों में इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम लेटक्स या पॉलीआइसोप्रन से बने होते हैं; जो पुरुषों के लिंग पर लगाए जाते हैं। पुरुषों के कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें एलर्जी होने की संभावना अधिक होती है। पुरुषों में इस्तेमाल किए जाने वाला कंडोम लिंग को सुरक्षित रखता है और उसमें से स्पर्म भी बाहर नहीं आ सकता है।

पुरुष तथा महिलाएं दोनों में इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम तभी तक आपको अनचाहे गर्भावस्था से सुरक्षित रख सकते हैं; जब तक वह फट ना जाए। अगर सेक्स के दौरान पुरुष या महिला कंडोम फट जाते हैं; तो वीर्य योनि के अंदर प्रवेश कर लेता है और अनचाहे गर्भावस्था की आशंका बनी रहती है।

फीमेल कंडोम इस्तेमाल करने के फायदे : Female Condom Ke Fayde

फीमेल कंडोम इस्तेमाल करने से निम्नलिखित फायदे होते हैं।

१) एलर्जी से बचाव –

कुछ महिलाओं को पुरुषों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम की वजह से एलर्जी होने की संभावना बनी रहती है। इसीलिए, ऐसी महिलाओं में फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने से फायदा देखने को मिलता है। फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को एलर्जी से सुरक्षा मिल पाती हैं।

२) हार्मोनल इंबैलेंस से सुरक्षा –

अधिकतर, महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। लेकिन, गर्भनिरोधक गोलियां खाने से महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन और बदलाव देखे जा सकते हैं; जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। लेकिन, अगर महिलाएं फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करती हैं; तो इसकी वजह से उनके शरीर में मौजूद हारमोंस पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है और हारमोनल बदलाव से महिलाएं सुरक्षित रह पाती है।

३) अनचाही प्रेगनेंसी –

आज तक महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करते आ रहे हैं। लेकिन, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है और साइड इफेक्ट्स भी दिलाता है। लेकिन, महिला कंडोम का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा होता है; कि महिलाएं बिना स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव हुए अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती हैं।

४) आसान इस्तमाल –

महिला कंडोम इस्तेमाल करने में भी आसान होता है। महिलाएं संभोग के कुछ घंटों पहले भी फीमेल कंडोम लगा कर रख सकती हैं l महिला चाहे; तो संभोग के लगभग ८ घंटे पहले तक फीमेल कंडोम अपने योनि में लगा कर रख सकती है।

५) इंफेक्शन से सुरक्षा –

महिला कंडोम का एक छोर योनि के अंदर की ओर रहता है और दूसरा योनि के बाहर। इसलिए, अगर महिलाएं फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करती हैं;तो महिलाएं स्किन इनफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, योनि के अंदर होने वाला इन्फेक्शन, योनि और गुदा के बीच के भाग में होने वाला इन्फेक्शन और पुरुषों के लिंग के नीचे के हिस्से में होने वाले इन्फेक्शन से सुरक्षित रह पाती हैं।

६) मासिक धर्म में इस्तमाल-

अगर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान शारीरिक संबंध बनाना है; तो महिला कंडोम का इस्तेमाल करके वह आसानी से सेक्स कर सकती है। मासिक धर्म के दौरान थी महिला कंडोम सेक्स के लिए बहुत ही उपयुक्त तरीका साबित होता है।

फीमेल कंडोम इस्तेमाल करने के नुकसान – Female Condom Ke Nuksan

फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद कई महिलाओं को नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।

  1. पुरुष कंडोम की तरह, फीमेल कंडोम भी अगर सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है; तो उसके फटने की आशंका बनी रहती है।
  2. महिला कंडोम सेक्स के दौरान योनि के अंदर लगाया जाता है। इसीलिए, सेक्स करते समय फीमेल कंडोम की वजह से तेज आवाज आने की संभावना बनी रहती है।
  3. पुरुष कंडोम के मुकाबले महिला कंडोम कीमत में भी थोड़ा ज्यादा होता है और हर जगह उपलब्ध नहीं होता है।
  4. महिला कंडोम के नियमित प्रयोग से योनि में घाव तथा इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है।
  5. कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर महिलाएं महिला कंडोम का दूसरा छोर योनि के अंदर डाल देती है; तो सेक्स करते दौरान योनि के अंदर कंडोम फसने का खतरा बढ़ जाता है।
  6. महिला कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद सेक्स के दौरान कंडोम फट जाने पर अनचाही प्रेगनेंसी का सामना भी करना पड़ सकता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply