नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? दोस्तों, आज हम चर्चा करेंगे अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के बारे में। आजकल के लोगों में और उनके कल्चर में, उनकी संस्कृति में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शादी होने के बाद तुरंत बच्चा पैदा करने के लिए जोड़े मना कर देते हैं और कपल्स की यह भावना रहती है; कि कुछ दिन एक साथ रहने के बाद हम बच्चे की प्लानिंग करेंगे।

आजकल महिलाएं और पुरुष दोनों ही प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां कंधे से कंधा मिलाकर संभालते हैं। ऐसे में, बच्चे पैदा करने के लिए और उनको संभालने के लिए उनको थोड़ा वक्त लेने की जरूरत महसूस होती है और उस चीज को एडजस्ट करने के लिए वह अपने आप को स्पेस देते हैं। ऐसे में, अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जाता है तथा पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।

आजकल की युवा पीढ़ी बहुत ही मॉडर्न लाइफ जीने का प्रयास करती है और काफी कुछ हद तक जीते भी है। हमारे भारतीय संस्कृति में आज भी कई इलाकों में दो अनजान लोगों की शादी की जाती है और सात जन्मों के लिए उनका बंधन बंध जाता है। लेकिन, आजकल के नव युवक और युवतीया इस बात को के लिए तैयार नहीं होते हैं।

लिविंग रिलेशनशिप एक ऐसी संकल्पना पिछले कुछ सालों से देखी जा रही है; जिसका आचरण कई युवक-युवतियों द्वारा किया जा रहा है। लिव इन रिलेशनशिप के तहत दो अनजान लोग बिना शादी किए ही एक दूसरे के साथ रहते हैं और शादी करने से पहले एक दूसरे को परखने की चाहत रखते हैं। एक साथ रहते हुए वह एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं या सिर्फ एक दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण होने की वजह से उनमें शारीरिक संबंध बन जाते हैं।

असुरक्षित तरीके से किए गए शारीरिक संबंधों की वजह से लड़की गलती से प्रेग्नेंट होने की संभावना बनी रहती है। ऐसा होने पर अनचाहे गर्भावस्था का सामना शादी से पहले ही उन लड़के लड़कियों को करना पड़ता है। गलती से प्रेग्नेंट होने पर उन दोनों के रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो जाता है; क्योंकि प्रेगनेंसी के बारे में तो कोई उनका प्लान होता ही नहीं है!

ऐसे में, इस गंभीर परिस्थिति में क्या किया जाए इसके बारे में युवक युवती या काफी परेशान हो जाते हैं और उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए कई युवतियां अपने आप से ही गर्भपात की गोलियों का सेवन कर लेती है; लेकिन यह बहुत ही गलत बात है और उनके सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के बारे में पूरी जानकारी।

अनचाही प्रेगनेंसी याने क्या होता है ? Unwanted Pregnancy Ka Matlab

अनचाही प्रेगनेंसी याने क्या
अनचाही प्रेगनेंसी याने क्या

दोस्तों, जैसे कि हमने देखा; शादीशुदा होने के बावजूद भी कपल्स आजकल तुरंत बच्चा पैदा करने से मना कर देते हैं। क्योंकि, उन्हें अपना कैरियर बनाना होता है और कुछ सालों तक उनका सिर्फ कैरियर पर ही फोकस होता है। ऐसे में, बच्चों की जिम्मेदारियां संभालने के लिए उन्हें वक्त नहीं मिल पाता है और वह बेबी प्लैनिंग के लिए कुछ समय लगाते हैं।

अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हैं; वहीं कुछ महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती है। ऐसे में, अगर गलती से महिला प्रेग्नेंट हो जाती है; तो उसे अनचाहे गर्भावस्था कहते हैं। अनचाही गर्भावस्था मतलब असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप गलती से प्रेग्नेंट हो जाना।

किसी भी प्रकार के गर्भनिरोधक का इस्तेमाल ना करना या लगातार सही तरीके से सेक्स करते हुए गर्भनिरोधक का इस्तेमाल ना करने पर आपको अनचाहे गर्भावस्था की परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही गर्भावस्था का सामना आजकल शादीशुदा जोड़ा हो या लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स; किसी को भी करना पड़ सकता है।

अनचाही प्रेगनेंसी होने से कैसे बचा जा सकता है ? Unwanted Pregnancy Hone Se Kaise Bacha jata hai ?

अनचाही प्रेगनेंसी होने से कैसे बचे
अनचाही प्रेगनेंसी होने से कैसे बचे

अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए गर्भनिरोधक का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित एवं भरोसेमंद माना गया है। साथ ही, निम्नलिखित तरीकों से आप अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती हैं।

१) कंडोम –

अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले गर्भनिरोधक में से एक उपाय है; कंडोम का इस्तेमाल करना। पुरुषों द्वारा सही तरीके से किया गया कंडोम का इस्तेमाल सेक्स करते हुए आपको पूरा मजा देने के साथ-साथ; अनचाहे गर्भावस्था के टेंशन से भी दूर रखता है। कंडोम का एक और फायदा यह भी है; कि वह हार्मोन से मुक्त है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान और सुरक्षित माना जाता है।

कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद पुरुषों के साथ-साथ; महिलाएं भी विविध प्रकार के यौन संबंधित या यौन संचारित रोगों से सुरक्षित रह पाती है। कंडोम का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाता है; तो यह फटने की आशंका बहुत कम बचती है और आपको अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा मिल पाता है। आजकल मार्केट में महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम्स भी उपलब्ध है; जिनका इस्तेमाल महिलाओं के द्वारा किया जाता है।

२) गर्भनिरोधक गोलियां –

दोस्तों, अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन काफी पुराने जमाने से होता आ रहा है। महिलाओं द्वारा नियमित और निश्चित समय पर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जाता है; तो उन्हें अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा मिल पाता है।

अगर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन सही तरीके से और सही समय पर नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों के अनुसार महिलाओं द्वारा किया जाता है; तो यह अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। लेकिन, अगर महिलाओं ने गर्भनिरोधक गोली का एक डोस भी चुका दिया या गोली का एक भी डोस लेना वह भूल गई; तो यह गोली इतना प्रभावी साबित नहीं होती है।

साथ ही, इन गोलियों का सेवन करने से कई महिलाओं को साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। इसी के साथ, इन गोलियों का सेवन सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है। गर्भनिरोधक गोली का सेवन आपको किसी भी प्रकार के यौन संचारित रोग से सुरक्षित रखने में नाकाम होता है।

३) इंट्रा यूटरीन डिवाइस –

यह एक प्रकार का उपकरण होता है; जिसे महिलाओं के गर्भाशय के अंदर फिक्स किया जाता है। किसी डॉक्टर या नर्स जैसे विशेषज्ञ की निगरानी के अंदर ही इंट्रायूटरिन डिवाइस; जो आमतौर पर “T” आकार का होता है; उसे महिलाओं के योनि से गर्भाशय के मार्ग में लगाया जाता है।

इस उपकरण का इस्तेमाल करने के बाद शुक्राणुओं के लिए किसी भी एक को फर्टिलाइज करना मुश्किल हो जाता है; जिससे अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा मिल पाता है। इस डिवाइस का इस्तेमाल लगभग ५ से ६ साल तक आपको ९९% तक अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है।

लेकिन, इस डिवाइस को लगाने के बाद महिलाओं को कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द, ऐंठन का अनुभव होता है और महिलाओं के पीरियड पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और यह किसी भी यौन संचारित रोग से महिलाओं का संरक्षण नहीं कर पाता है।

४) वजायनल रिंग –

यह एक प्रकार का गर्भ निरोधक उपाय है; जिसके तहत वजाइनल रिंग को महिलाओं के योनि के अंदर लगभग २१ दिनों के लिए रखा जाता है। जैसे ही महिलाओं के पीरियड्स शुरू होते हैं; उसके ७ दिन के लिए उसे निकाल कर रखा जाता है। एक रिंग को महिलाएं लगभग एक साल तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इस रिंग को अपने योनि में डालने का और निकालने का काम खुद महिलाएं कर सकती है। हालांकि, यह रिंग महिलाओं को किसी भी यौन संचारित रोग से सुरक्षित रखने में नाकाम होती हैं और कई महिलाओं को इस रिंग का इस्तेमाल करने के बाद साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

५) बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन –

गर्भनिरोधक के इस उपाय के तहत महिलाओं में प्रोजेस्टिन नामक इंजेक्शंस दिए जाते है; जो अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने में महिलाओं के लिए मददगार साबित होते हैं। साथ ही, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज और एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारियों के लिए भी यह इंजेक्शन असरदार होते हैं। बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन लगवाने के बाद वह शरीर में गर्भनिरोधक गोलियों की तरह काम करते हैं। इस इंजेक्शन को लगवाने के बाद महिलाओं को अनियमित रक्तस्त्राव की समस्या हो सकती है।

६) पीरियड ट्रैकर ऐप –

दोस्तों, पीरियड ट्रैकर ऐप का इस्तेमाल करते हुए भी महिलाएं अपने सेफ, अनसेफ दिनों का पता लगा सकती है और सेफ दिनों पर शारीरिक संबंध बना सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने में आसानी हो सकती है।

अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए ? Unchahi Pregnancy Se Chutkara

अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा
अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा

दोस्तों, अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले गर्भनिरोधक गोलियों का या गर्भनिरोधक उपायों का पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है। महिलाओं द्वारा या लड़कियों द्वारा गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी वह अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती है। साथ ही, पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हुए अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने में अपने साथी की मदद कर सकते हैं। हमने आपको उपर्युक्त विविध प्रकार के गर्भनिरोधक उपायों के बारे में पूरी जानकारी दी है; अपने अनुसार आप गर्भनिरोधक उपायों को अपनाएं और अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाएं।

अनचाही प्रेगनेंसी रोकने की दवा की जानकारी : Unchahi Pregnancy Rokne Ki Dawa

दोस्तों, अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के गर्भ निरोधक उपायों का इस्तेमाल करने के बाद भी कभी-कभी ऐसा होता है; कि महिलाएं गलती से प्रेग्नेंट हो जाती है। ऐसे गंभीर परिस्थिति में महिलाओं को काफी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और महिलाएं तनाव में आ जाती है।

लेकिन, तनाव में आने के बावजूद महिलाओं को अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए किसी भी गर्भपात की गोली का सेवन अपने आप से बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए; यह उनके सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है।

इसी के साथ, मार्केट में विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होती है; जो अनचाही प्रेगनेंसी या गर्भ को गिराने में सहायता कर सकती है। लेकिन, उसकी वजह से होने वाले परिणाम भी गंभीर होते हैं; जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

पिछले कुछ सालों से अनचाही गर्भावस्था के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में, महिलाओं द्वारा एक गलत कदम उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और पूरे ही जिंदगी के लिए एक खतरनाक सबक के तौर पर सामने आता है।

अध्ययन के अनुसार, “यूलिप्रिस्टल” नामक दवाई का निर्माण किया गया है; जो अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने में मददगार साबित होती हैं। लेकिन, यह सिर्फ डॉक्टर के पर्चे द्वारा मिलने वाली दवाई है; इसीलिए इसे आप खुद खरीद नहीं सकते हैं और इसका सेवन खुद कर भी नहीं सकते हैं।

लड़की गलती से प्रेग्नेंट होने पर क्या ख्याल रखें ? Ladki Galti Se Pregnant Hone Par

लड़की गलती से प्रेग्नेंट होने पर
लड़की गलती से प्रेग्नेंट होने पर

दोस्तों, विविध प्रकार के गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने के बावजूद अगर लड़की या महिला प्रेग्नेंट हो जाती है; तो ऐसी परिस्थिति में निम्नलिखित ख्याल रखा जाना चाहिए।

  1. थोड़ा सा भी लग रहा है, कि आप प्रेग्नेंट हो गई है; तो तुरंत घर पर की जाने वाली प्रेगनेंसी टेस्ट करें। कुछ मामलों में प्रेगनेंसी किट के परिणाम गलत हो सकते हैं; इसीलिए हॉस्पिटल जाकर टेस्ट की पुष्टि करवाएं।
  2. अगर आपके प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आती है तो घबराए नहीं और डॉक्टर की सलाह लें। अगर आपको गर्भपात करवाना है; तो डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन करने से बचें। क्योंकि, यह लड़की के सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  3. अगर आप शादीशुदा नहीं है और गलती से लड़की प्रेग्नेंट हो गई है; तो ऐसे में उसके बॉयफ्रेंड को उसका पूरा साथ देना चाहिए। ऐसी गंभीर परिस्थिति में झगड़े करने के बजाय और एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आपको आपकी गर्लफ्रेंड का पूरा साथ देना आवश्यक होता है। ऐसी गंभीर परिस्थिति में लड़की का मनोबल पूरी तरीके से कम हुआ होता है। ऐसे में, यह आपका कर्तव्य बनता है; कि इस परिस्थिति से निकलने में आप उसकी सहायता करें और दोनों एक दूसरे से चर्चा करके ही गर्भपात करवाने की सोचे।
  4. आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे; जो गर्भपात के लिए आपको घरेलू नुस्खे आजमाने के लिए बोलेंगे। लेकिन, गर्भपात करवाने के लिए या अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए किसी भी प्रकार के घरेलू उपायों को अपनाने से बचें।
  5. एक बार फैसला हो जाए; कि आपको गर्भपात करवाना है; तो आप किसी लेडी डॉक्टर या गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह के अनुसार गर्भपात करवा सकते हैं। डॉक्टर द्वारा किए जाने वाले गर्भपात का विकल्प सुरक्षित एवं भरोसेमंद होता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply