नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स इस विषय के बारे में। दोस्तों, महिलाओं के स्तनों का हिस्सा काफी नाजुक, संवेदनशील और महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए, महिलाओं के ब्रेस्ट की पूरी तरीके से देखभाल करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। शरीर में होने वाले हार्मोन ल बदलाव की वजह से महिलाओं में के स्तनों के आकार में लगातार बदलाव देखा जाता है; जिसके चलते स्तनों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

हमारे शरीर की त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए हम विभिन्न प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। परंतु, शरीर में अंदरूनी रूप से होने वाले कुछ विशिष्ट प्रकार के बदलाव हमारे शरीर की खूबसूरती को खराब करने का काम ही करते हैं। ऐसे ही कुछ बदलावों की वजह से महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं; जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती खराब हो जाती है।

स्ट्रेच मार्क्स शरीर में कहीं पर भी हो सकते हैं; जैसे ब्रेस्ट, कमर, कूल्हे, पेट आदि जगह पर स्ट्रेच मार्क्स कहीं भी हो सकते हैं। ऐसा होने पर इन्हें छुपाने के लिए महिलाओं को कई सारी मशक्कत करनी पड़ती है। क्योंकि यह दिखने में अच्छे नहीं दिखते हैं और आपके खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। स्ट्रेच मार्क्स आमतौर पर त्वचा में अतिरिक्त खींचाव या सिकुड़न की वजह से होते हैं।

दुनिया भर में लगभग ९०% लोगों को स्ट्रैच मार्क्स की समस्या जिंदगी में कभी ना कभी होती है; इसीलिए यह बहुत ही आम समस्या मानी जाती है। ब्रेस्ट के हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स होने पर महिलाओं के ब्रेस्ट के त्वचा में ढीलापन आ जाता है और ब्रेस्ट लटकने लगते हैं। साथ ही, ब्रेस्ट में आने वाले स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं के लिए परेशानियों का कारण भी बन सकते हैं। ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने पर उसकी देखभाल करना बहुत ही आवश्यक हो जाता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स होने के बारे में पूरी जानकारी।

स्ट्रैच मार्क्स क्या होते हैं ? Stretch Marks Kya Hote Hai ?

स्ट्रैच मार्क्स क्या होते हैं
स्ट्रैच मार्क्स क्या होते हैं

जब किसी भी शारीरिक बदलाव या मेडिकल रीजन की वजह से स्किन पर अतिरिक्त खिंचाव निर्माण होता है तथा स्किन स्ट्रैच होती हैं; तो त्वचा की सतह के नीचे मौजूद स्किन फाइबर टूटने लगते हैं; जिसके परिणाम स्वरूप “स्ट्रेच मार्क्स” बन जाते हैं। दोस्तों, स्ट्रैच मार्क्स के निशान शरीर पर किसी भी हिस्से में दिख सकते हैं; परंतु खासतौर पर कमर, पेट, ब्रेस्ट तथा हिप्स के हिस्से में यह अधिकतर देखे जाते हैं।

स्ट्रैच मार्क्स की समस्या दुनियाभर में काफी आम समस्या होती है; इसीलिए दुनिया भर के कई लोग इसकी वजह से परेशान रहते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या तब परेशानी का कारण बनती है; जब इसकी वजह से महिलाएं तथा पुरुष अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या आपको किसी भी उम्र में परेशान कर सकती हैं।

परंतु, महिलाओं में कुछ विशिष्ट प्रकार के बदलाव होने पर स्ट्रैच मार्क्स की समस्या सबसे आम बात मानी जाती हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे कई अनगिनत कारण मौजूद होते हैं। स्ट्रैच मार्क्स की समस्या होने से पहले हमारी त्वचा पतली और गुलाबी दिखाई देती हैं; जिसके चलते अतिरिक्त खिंचाव की वजह से त्वचा में खुजली, जलन तथा लालिमा जैसे अन्य परेशानियां भी दिखाई देने लगती हैं।

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का इलाज समय रहते किया जाता है; तो यह काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती है। स्ट्रैच मार्क्स की समस्या के लिए मार्केट में विविध प्रकार के क्रीम्स उपलब्ध हैं; जिनका इस्तेमाल आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार कर सकते हैं।

ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स क्यों आते हैं ?  Breast Me Stretch Marks Kyo Aate hai ?

दोस्तों, महिलाओं के ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स आने के निम्नलिखित कारण मौजूद होते हैं।

१) प्रेग्नेंसी –

स्तनों के हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स आने के पीछे महिलाओं में गर्भावस्था सबसे मुख्य और बड़ा कारण माना जाता है। आमतौर पर, ६ हफ्ते की गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ने लगती है और मिल्क डक्ट भी विकसित होने लगते हैं; जिसके चलते महिलाओं के ब्रेस्ट में टेंडर्नेस देखा जाता है और स्तनों में स्ट्रेच मार्क्स उत्पन्न हो जाते हैं।

२) वजन बढ़ना या घटना –

महिलाओं का वजन घटने से महिलाओं के स्तनों में लचीलापन कम हो जाता है और कॉलेजन की मात्रा कम हो जाती है; जिसके चलते ब्रेस्ट में ढीलापन आ जाता है और ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स बढ़ जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं में वजन अचानक से बढ़ जाने की वजह से ब्रेस्ट टिशु भी बढ़ जाते हैं और ब्रेस्ट साइज बढ़ने की वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट पर स्ट्रैच मार्क्स हो जाते हैं।

३) किशोरावस्था –

प्यूबर्टी के दौरान एक लड़की के शरीर में काफी सारे हार्मोनल परिवर्तन देखे जाते हैं; जिसके चलते ब्रेस्ट की ग्रोथ तेजी से होने लगती हैं। ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ने से ब्रेस्ट स्किन में खिंचाव उत्पन्न होता है; जिसके तहत ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स हो जाते हैं।

४) अनुवांशिकता –

कई बार महिलाओं में ब्रेस्ट पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स अनुवांशिक कारणों की वजह से भी होते हैं। अगर उनके घर में उनकी मां या बहन को पहले से ही स्ट्रैच मार्क्स की समस्या है; तो उन्हें भी स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना बढ़ जाती है।

ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स आने पर उन पर क्या लगाएं ? Breast Me Stretch Marks Ane Par Kya Lagaye ?

ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स आने पर
ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स आने पर

दोस्तों, महिलाओं के ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने पर उन्हें निम्नलिखित उपाय अपनाने चाहिए।

१) कोकोआ बटर –

दोस्तों, कोकोआ बटर में विटामिन ई की मात्रा भरपूर पाई जाती हैं और विटामिन ई हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। इसीलिए, कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कोकोआ बटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर महिलाओं के प्रवेश में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो गई है; तो वह अपने ब्रेस्ट के हिस्से पर कोकोआ बटर अवश्य लगाएं। ब्रेस्ट पर कोकोआ बटर लगाने से ब्रेस्ट की त्वचा को पोषण मिलता है और ब्रेस्ट की त्वचा में लचीलापन बढ़ता है; जिसके चलते स्ट्रेच मार्क्स कम होने में मदद मिल पाती हैं।

२) एलोवेरा जेल –

एलोवेरा जेल को ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से मार्क्स की समस्या को नियंत्रित करने में काफी आसानी होती हैं। ब्रेस्ट के हिस्से में हुए स्ट्रैच मार्क्स की समस्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को दिन में दो बार एलोवेरा जेल लगाकर ब्रेस्ट की हल्के हाथों से मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से ब्रेस्ट की त्वचा को पोषण मिलता है और रूखापन दूर होते हुए स्ट्रैच मार्क्स की समस्या नियंत्रित हो पाती हैं। साथ ही, स्ट्रैच मार्क्स की वजह से आए निशानों को हल्का करने में भी एलोवेरा जेल काफी हद तक मददगार साबित होता है।

ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स आने पर उसका ख्याल कैसे रखें ? Breast Me Stretch Marks Ane Pr Kya Khayal Rakhe ?

महिलाओं के ब्रेस्ट में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या आने पर उन्हें अपने स्तनों का ख्याल रखने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए।

१) आलू का रस –

महिलाओं के ब्रेस्ट में हुई स्ट्रैच मार्क्स को दूर करने के लिए महिलाएं आलू के रस को अपने ब्रेस्ट पर लगा सकते हैं। आलू का रस हफ्ते में दो से तीन बार ब्रेस्ट पर लगाने से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। आलू का रस स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने के बाद पुरानी स्किन हट जाती है और नई स्किन का निर्माण होता है।

२) नींबू का रस –

नींबू के रस में प्राकृतिक एसिड होता है; जो त्वचा से दाग हटाने का काम करता है और त्वचा को निखारता है। ब्रेस्ट पर हुए स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए महिलाएं अपने ब्रेस्ट पर नींबू का रस हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकती हैं। नींबू का रस ब्रेस्ट पर लगाते समय ब्रैस्ट की निप्पल के एरिया में नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए।

३) मसाज करें –

ब्रेस्ट पर तेल लगाते हुए मालिश करने से ब्रेस्ट के हिस्से में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है; जिसके चलते स्ट्रैच मार्क्स की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। ब्रेस्ट की मालिश करने के लिए आप कोकोनट ऑयल, सरसों का तेल या अलमेंड ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल ब्रेस्ट पर लगाने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। रोज रात को सोने से पहले इनमें से किसी भी ऑयल का इस्तेमाल करते हुए आप कम से कम ५ से १० मिनट तक ब्रेस्ट की हल्के हाथों से मालिश अवश्य करें; जिससे स्ट्रेच मार्क्स नियंत्रित हो जाते हैं।

४) एक्सफोलिएशन –

जैसे हम हमारे चेहरे पर एक्सफोलिएशन करते हैं और स्क्रब लगाकर चेहरे को साफ करते हैं; वैसे ही ब्रेस्ट के हिस्से में भी हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन किया जा सकता है। ब्रेस्ट पर हफ्ते में दो बार स्क्रब लगाते हुए हल्के हल्के एक्सफोलिएशन करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम हो जाती है और ब्रेस्ट के स्किन टैक्सचर में काफी बदलाव देखने को मिलता है।

ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स हटाने की क्रीम : Breast Me Stretch Marks Hatane Ki Cream

ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स हटाने की क्रीम
ब्रेस्ट में स्ट्रैच मार्क्स हटाने की क्रीम

दोस्तों, ब्रेस्ट के स्ट्रैच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए मार्केट में विविध प्रकार की क्रीम उपलब्ध होती हैं; जिनका इस्तेमाल आप विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार कर सकते हैं।

१) सेबामेड एंटी स्ट्रैच मार्क्स क्रीम –

इस क्रीम में मौजूद जैतून का तेल स्ट्रैच मार्क्स की वजह से स्किन के टिशूज में आई क्षति को कम करने में प्रभावी होता है। इस क्रीम को लगाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह क्रीम स्ट्रेच मार्क्स के अन्य क्रीम के मुकाबले सबसे महंगी क्रीम मानी जाती हैं। यह क्रीम त्वचा को पोषण प्रदान करती है, त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है और खुजली जैसे समस्याओं को नियंत्रित करती है। इसीलिए, स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए आप इस क्रीम को ब्रेस्ट पर जरूर लगाएं।

२) मेडर्मा स्ट्रैच मार्क्स क्रीम –

मेडर्मा कंपनी द्वारा निर्मित लगभग सभी प्रोडक्ट ग्राहकों के विश्वास पर खरे उतरे हैं; क्योंकि इनमें से कई सारे प्रोडक्ट खासतौर पर स्ट्रैच मार्क्स की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए हैं। मेडर्मा स्ट्रेच मार्क्स क्रीम को ब्रेस्ट पर लगाने के बाद ब्रेस्ट पर आए स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

३) रेविटोल स्ट्रैच मार्क्स क्रीम –

दोस्तों, मार्केट में यह क्रीम आपको आसानी से मिल जाती है। यह क्रीम स्ट्रैच मार्क्स की समस्या को नियंत्रित करने के लिए सबसे बेहतरीन और प्रभावी उत्पाद माना जाता है। इस क्रीम को लगाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सही तरीके से इलाज संभव हो पाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply