नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, ब्रा पहनना महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, एक महिला के शरीर में ताउम्र बदलाव देखे जाते हैं। किशोर अवस्था से लेकर मेनोपॉज के दौर तक एक महिला के शरीर में कई सारे परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

उम्र के हर पड़ाव पर आने वाले इन परिवर्तन का सामना करते हुए महिलाओं को कई सारी परेशानियां भी उठानी पड़ती है। ऐसा होने पर महिलाओं के शारीरिक अंगों पर भी उसका प्रभाव पड़ सकता है।

पहले के जमाने में महिलाएं अपने आप के स्वास्थ्य को लेकर इतनी सजक और जागरूक नहीं होती थी। लेकिन, जैसे-जैसे महिलाएं शिक्षित होती गई; वैसे-वैसे उनमें खुद के बारे में भी जागरूकता बढ़ती गई। ऐसा होने पर वह अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने पर मजबूर हो गई। जैसे-जैसे दुनिया ने प्रगति की; वैसे-वैसे दुनिया के हर क्षेत्र में भी प्रगति देखी गई है।

पहले के जमाने में सिर्फ कॉटन के सिंपल डेली वेयर की ब्रा मिलती थी। परंतु, आजकल ब्रा के इतने सारे प्रकार उपलब्ध है; कि हम उसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं! जैसे ही एक लड़की किशोरावस्था के दौर से गुजरती हैं; वैसे ही उसकी मां उसके लिए अंडर गारमेंट्स या ब्रा की खरीदारी करना शुरू कर देती है।

ब्रा एक महिला के जीवन का सबसे अभिन्न अंग माना जाता है। ब्रा पहनने से एक महिला की फिगर अच्छी दिखती है और आकर्षक दिखने में भी मदद मिल पाती है। साथ ही, ब्रा पहनने से महिलाओं को कई सारे स्वास्थ्य वर्धक लाभ अभी देखने को मिलते हैं; जिनमें ब्रेस्ट से जुड़े स्वास्थ्य लाभ अधिक होते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; महिलाओं में ब्रा पहनना जरूरी क्यों होता है; इसके बारे में पूरी जानकारी।

ब्रा क्या होती हैं ? Bra Kya hoti hai ?

दोस्तों, ब्रा के बारे में किसी को जानकारी देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आजकल के समय में हर कोई महिलाओं द्वारा इस्तमाल किए जाने वाली ब्रा के बारे में जागरूक खो गया है। टीवी, इंटरनेट पर चलने वाले विज्ञापनों के द्वारा महिलाओं को और पुरुषों को ब्रा के बारे में काफी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

ब्रा एक तरह का अंडर गारमेंट है; जो महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-जैसे दुनिया ने प्रगति की; वैसे-वैसे ब्रा के नाम में और उसके प्रकारों में भी तरक्की देखी गई है। सबसे पहले ब्रा को ब्रेसियर कहा जाता था; जो एक फ्रेंच शब्द है। ब्रा का पूरा फुल फॉर्म होता है “ब्रेस्ट रेस्टिंग एरिया“।

ब्रा पहनना चाहिए या नहीं; यह पूरी तरीके से महिलाओं के विचारधाराओं पर निर्भर होता है। परंतु, आजकल ब्रा की इतनी आकर्षक डिजाइन में आने लगी है; कि महिलाओं द्वारा विविध ब्रा का चयन किया जाता है और विविध इवेंट्स पर उसे अपने आउटफिट के साथ पहना जाता है। ब्रा पहनने से महिलाओं के स्तनों को अच्छा सपोर्ट मिलता है और स्तनों का स्वास्थ्य बरकरार रखने में भी मदद मिल पाती है।

महिलाएं ब्रा क्यों पहनती हैं ? Mahila Bra Kyo Pehnati hai ?

महिलाएं ब्रा क्यों पहनती हैं
महिलाएं ब्रा क्यों पहनती हैं

दोस्तों, जैसे कि हमने कहा; आजकल की महिला खुद के स्वास्थ्य, खुद की सुंदरता और खुद से जुड़ी हर बात के लिए काफी जागरूक और सजग हो गई है। इसलिए, महिलाओं द्वारा विविध प्रकार के अंडरगारमेंट्स का चयन करना भी आजकल काफी आम बात हो गई है।

महिलाएं अपने सहूलियत, जरूरत और कंफर्ट के अनुसार अपने अंडरगारमेंट्स का चयन करती हैं। मार्केट में महिलाओं के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रा तथा पैंटी के इतने सारे प्रकार उपलब्ध है; कि हम उसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

महिलाएं अपने आप को आकर्षक दिखने के लिए और अपने फिगर को सुंदर दिखने के लिए विविध प्रकार के कपड़ों का चयन करने के साथ-साथ उन कपड़ों के नीचे पहने जाने वाली विशिष्ट प्रकार की ब्रा का भी चयन करते हुए नजर आती है।

स्पोर्ट्स ब्रा, ब्रैलेट, पुश अप ब्रा, पैडेड ब्रा जैसे अनगिनत प्रकार की ब्रा का चयन करते हुए महिलाएं अपने जरूरत और आउटफिट के अनुसार उसे पहनती हैं। महिलाओं द्वारा ब्रा पहनने का सबसे बड़ा कारण होता है; अपने आप को सुंदर दिखना।

साथ ही, ब्रा पहनने से महिलाओं को कई सारे स्वास्थ्य वर्धक लाभ अभी देखने को मिलते हैं; जिनमें ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलना और अपना पोस्चर सही रखना जैसे फायदे शामिल होते हैं। इसीलिए, महिलाओं द्वारा विविध ऑकेजन पर विविध प्रकार की ब्रा का इस्तेमाल किया जाता है।

ब्रा पहनना क्यों आवश्यक है ? Bra Pehnana Kyo Jaruri hai ?

दोस्तों, महिलाओं के ब्रेस्ट के स्वास्थ्य के लिए ब्रा पहनना बहुत ही आवश्यक होता है। महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ ब्रा पहनने से महिलाओं को इसके अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ देखने को मिलते हैं। ब्रा पहनने से महिलाओं के स्तनों का आकार सुडौल दिखता है और स्तनों को अच्छे से सपोर्ट मिलता है; जिसकी वजह से महिलाओं के पीठ पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है।

साथ ही, बढ़ती उम्र के साथ तथा शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन की वजह से महिलाओं के ब्रेस्ट लटकने लगते हैं। बेस्ट लटकने पर किसी भी प्रकार से वह ठीक नहीं लगते हैं। ब्रेस्ट को सही आकार देने के लिए और सपोर्ट देने के लिए ब्रा पहनना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर कुछ महिलाएं लंबे समय तक ब्रा का इस्तेमाल ही नहीं करती है; तो उन्हें कुछ बीमारियां होने की भी आशंका बनी रहती हैं।

साथ ही, ब्रा पहनने से एक महिला की फिगर और उसके ब्रेस्ट का आकार बहुत ही आकर्षक दिखता है; जो हर किसी प्रसंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्रा पहनने से एक महिला के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलती है और ब्रा पहनने से महिला के शरीर का पोश्चर ठीक रहता है। इसीलिए, महिलाओं द्वारा ब्रा पहनना आवश्यक माना जाता है।

अब सवाल आता है; की ब्रा पहनना अनिवार्य है? क्या तो इसका जवाब है; नहीं! अगर महिलाएं दिनभर ब्रा पहनती है और रात को उन्हें ब्रा पहनने में असहज महसूस होता है; तो उन्हें रात को ब्रा बिल्कुल भी नहीं पहननी चाहिए। ब्रा किस वक्त और कितने वक्त तक पहननी चाहिए; यह पूरी तरीके से महिलाओं के विचार पर और उनकी जरूरत, सहूलियत पर निर्भर होता है।

ब्रा नहीं पहनने के नुकसान क्या है ? Bra Nahi Pehnane ke Nuksan

ब्रा नहीं पहनने से महिलाओं को निम्नलिखित नुकसान या साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं।

१) पीठ दर्द –

ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट महिलाओं के ब्रेस्ट को अच्छे से सपोर्ट मिलता है; जिसकी वजह से उनके पीठ पर अतिरिक्त दबाव और बोझ नहीं पड़ता है। परंतु, अगर कोई महिला लंबे समय तक ब्रा का इस्तेमाल ही नहीं करती है; तो उसे उसकी वजह से पीठ दर्द होने की संभावना बनी रहती है। अगर किसी महिला के स्तन बड़े हैं और वह लंबे समय तक ब्रा का इस्तेमाल नहीं करती है; तो उसके स्तन लटकने लगते हैं तथा उसका बोझ पीठ पर आता है। ऐसा होने पर उसे पीठ दर्द की समस्या हो जाती है।

२) ब्रेस्ट सपोर्ट –

ब्रेस्ट के अपने खुद के वजन से और गुरुत्वाकर्षण की वजह से ब्रेस्ट नीचे की ओर झुकने लगते हैं। उम्र के साथ ब्रेस्ट में ढीलापन आना एक अलग बात मानी जाती है। परंतु, अगर आप लंबे समय तक ब्रा का इस्तेमाल नहीं करती है; तो आपके ब्रेस्ट उम्र से पहले ही ढीले होने लगते हैं और लटकने लगते हैं। ब्रा ना पहनने से आपके ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है; जिसके चलते वह लटकने लगते हैं। ब्रा पहनने से स्तनों को सपोर्ट मिलता है और उनका ढीलापन कम होता है।

३) बॉडी पोश्चर –

ब्रा पहनने से आपकी बॉडी का पोस्चर सही बना रहता है। परंतु, अगर आप ब्रा नहीं पहनती हैं; तो आपकी बॉडी का पोश्चर खराब होने लगता है। ब्रा महिलाओं के रीड की हड्डी को सपोर्ट देते हुए बॉडी के पोश्चर को मेंटेन रखने का काम करती है।

४) त्वचा में लचीलापन –

ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट में कसावट बनी रहती है; जिसके चलते ब्रेस्ट की त्वचा में ढीलापन नहीं आता है। परंतु, अगर आप लंबे समय तक ब्रा का इस्तेमाल ही नहीं करती है; तो आपकी त्वचा में लचीलापन कम होने लगता है और आपके ब्रेस्ट ढीले होकर लटकने लगते हैं; जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं दिखते हैं।

५) एलर्जी –

आपके ब्रेस्ट के हिस्से में आए दिन भर के पसीने को सूखने का काम ब्रा करती है। परंतु, अगर आप ब्रा नहीं पहनती हैं; तो दिनभर ब्रेस्ट के हिस्से में आने वाला पसीना वही जमा रहता है। ऐसा होने पर ब्रेस्ट के त्वचा में खुजली, जलन, रैशेज, रेडनेस जैसी एलर्जी की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

६) सेल्फ कॉन्फिडेंस –

दोस्तों, जैसा कि हमने पहले भी कहा; ब्रा महिलाओं के शरीर को अतिरिक्त सुंदर दिखने का काम करती हैं। अगर महिलाएं ब्रा ना पहनते हुए किसी भी प्रकार का आउटफिट पहनती है; तो उनके ब्रेस्ट का हिस्सा लटकने लगता है और यह दिखने में काफी गंदा लगता है। ऐसा होने पर महिलाओं में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी हो जाती है और वह खुद पर शर्मिंदगी का अनुभव करने लगती है। ब्रा नाम पहनने से महिलाओं के फिगर भी बेकार दिखने लगती है और महिलाओं के सुंदरता में भी कमी देखी जाती है; जिसके चलते उनके आत्मविश्वास पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

लड़की ने ब्रा कब पहनना शुरू करना चाहिए ? Bra Kab Pehnana Chahiye ?

ब्रा कब पहनना शुरू करना चाहिए
ब्रा कब पहनना शुरू करना चाहिए

किशोरावस्था के दौरान एक लड़की ने ब्रा कब पहनना शुरू करना चाहिए; इसका जवाब देना बहुत ही कठिन होता है। क्योंकि, हर लड़की का शरीर और उसका स्वास्थ्य, उसके शरीर में होने वाले परिवर्तन एक दूसरे से काफी भिन्न पाए जाते हैं। ऐसे में, अगर किसी लड़की कि किशोरावस्था जल्दी शुरू हो जाती है और उसके ब्रेस्ट का जल्दी विकास हो जाता है; तो वह तभी से ब्रा का इस्तेमाल करना शुरू कर सकती है।

अगर लड़की लगभग १२ से १३ साल की हो जाती है; तो वह अपने ब्रेस्ट में उभार महसूस कर सकती है। ऐसी स्थिति में वह ब्रा पहनना शुरू कर सकती हैं। ब्रा पहनना लड़की के शारीरिक रचना और विकास की गति पर भी निर्भर होता है। किशोरावस्था के दौरान लड़की ने ब्रा कब पहननी चाहिए और किस तरीके की ब्रा उसके लिए सही होगी; इसकी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

रोजाना ब्रा पहनने का सही समय क्या है ? Roj Bra Pehnane ka Sahi Samay

दोस्तों, रोजाना दिन भर महिलाएं काम पर जाती है या घर में रहते हुए जो भी काम करती हैं; उसे वक्त अपने आप को कंफर्टेबल में महसूस करने के लिए दिन भर के लिए ब्रा का इस्तेमाल करती हैं। परंतु, जब बात रात की सोने की आती है; तब उनके मन में सवाल पैदा होने लगते हैं; की रात को सोते समय ब्रा पहननी चाहिए या नहीं?

अगर आप दिन भर ब्रा पहने रहती हैं; तो रात को सोते समय आपको ब्रा निकाल कर ही सोना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। रात के समय में ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए। दिनभर ब्रा पहनने के बावजूद आप रात को सोने के वक्त भी ब्रा पहन कर ही सोते हैं; तो इससे आपको कई सारे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

रात को ब्रा पहन कर सोने से आपको स्किन एलर्जी हो सकती है, फंगल इंफेक्शन हो सकता है, आपके नर्वस सिस्टम पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है और ब्रेस्ट में हो रहे ब्लड सर्कुलेशन भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकता है। इसीलिए, रोजाना सिर्फ दिन भर के काम करते हुए ही आप ब्रा का इस्तेमाल करें और रात को सोते समय ब्रा को निकाल कर ही सोए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply