नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, अनियमित पीरियड्स के लिए आहार इस विषय के बारे में। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; महिलाओं में हर महीने आने वाली माहवारी से उन्हें जूझना पड़ता है। माहवारी के दौरान कई महिलाओं को अनियमित रक्तस्त्राव होना, सिर दर्द होना, कमर दर्द, पेट दर्द, पेट के निचले हिस्से में मरोड़ एवं मांसपेशियों की ऐंठन, पैरों में दर्द जैसी अनगिनत प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अनगिनत कारणों की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है; जिसके चलते उन्हें हार्मोन परिवर्तन या असंतुलन का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के जीवन में और उनके स्वास्थ्य में हारमोंस एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। हारमोंस का स्वास्थ्य अच्छा रहने पर महिलाओं की माहवारी में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

परंतु, हार्मोन इंबैलेंस होने की वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई ऐसी महिलाएं होती हैं; जिन्हें महीने में कई बार पीरियड आते हैं और कई महीनों तक पीरियड नहीं आने की समस्या भी हो जाती है।

ऐसे में, अपने जीवन शैली में और आहार की पद्धति में कुछ उचित बदलाव करते हुए महिलाएं अपने मासिक धर्म को प्राकृतिक रूप से रेगुलर कर सकती हैं। आजकल की बदली हुई जीवनशैली और खराब खान-पान के पद्धति, बढ़ता हुआ तनाव, अत्याधिक प्रदूषण जैसे कारणों की वजह से भी महिलाओं के पीरियड्स के साइकिल में अनियमितता देखी जा सकती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; अनियमित पीरियड के लिए आहार के बारे में पूरी जानकारी।

अनियमित पीरियड्स क्यों होते हैं ? Irregular Periods Kya Hota Hai ?

अनियमित पीरियड्स क्यों
अनियमित पीरियड्स क्यों

आमतौर पर, सामान्य पीरियड साइकिल लगभग २१ से ३५ दिनों की होती है। अगर किसी महिला की पीरियड साइकिल में कुछ अनुचित बदलाव हो जाते हैं और २१ से ३५ दिनों से कम या इससे अधिक समय तक चलती हैं; तो उसे माहवारी की अनियमितता कहां जाता है। माहवारी में आने वाली अनियमितता को “ओलिगोमेनोरिया” भी कहा जाता है।

दोस्तों, अनियमित मासिक धर्म एक ऐसी स्थिति होती है; जिसमें एक महिला के महावारी की साइकिल बदलते हुए अलग-अलग समय पर होने लगते हैं; जिससे वह महिला काफी परेशान हो जाती है और अनियमित माहवारी उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी नहीं माना जाता है।

अनियमित मासिक धर्म होने के पीछे अनगिनत प्रकार के कारण मौजूद होते हैं। जैसे; योनी में सूजन, गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं, एंडोमेट्रियोसिस, पीसीओडी, पीसीओएस, हारमोंस का असंतुलन आदि कारणों की वजह से महिलाओं की माहवारी अनियमित हो जाती है।

अनियमित पीरियड्स के लक्षण : Irregular Periods Ke Lakshan

अनियमित माहवारी की समस्या होने पर महिलाओं में निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं; जिन्हें उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  1. अनियमित मासिक धर्म का रक्तस्राव होना।
  2. अत्याधिक दर्द के साथ मासिक धर्म होना।
  3. उल्टी, पेट में दर्द, मतली जैसे समस्याएं मासिक धर्म के दौरान होना।
  4. मासिक धर्म ७ दिनों से अधिक दिनों तक चलना।
  5. लगातार तीन महीनों तक मासिक धर्म ना होना या उससे अधिक समय तक मासिक धर्म ना होना।
  6. मासिक चक्र का बदलाव होना।
  7. मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्त प्रवाह से खून के थक्के यानी ब्लड क्लॉट्स जाना।
  8. श्रोणि में दर्द होना और अत्यधिक क्रैंप्स महसूस होना।
  9. सर दर्द और स्तनों में दर्द की समस्या होना।

अनियमित पीरियड के कारण : Irregular Periods Ke Karan

दोस्तों, महिलाओं में अनियमित माहवारी की समस्या निम्नलिखित कारणों की वजह से होती हैं।

  1. गर्भाशय या गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होना।
  2. एंडोमेट्रियोसिस होना।
  3. पीसीओएस, पीसीओडी जैसी गंभीर हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाली समस्याओं के कारण भी महिलाओं में माहवारी की अनियमितता देखी जाती है।
  4. गर्भाशय पर फाइब्रॉइड की समस्या होना या पॉलिप्स होने की वजह से भी महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या देखी जाती है।
  5. थायराइड ग्रंथि से जुड़े विकार के कारण भी महिलाएं अनियमित माहवारी का शिकार हो जाती है।
  6. हारमोंस का असंतुलन महिलाओं में माहवारी की अनियमित का सबसे मुख्य कारण माना जाता है।
  7. गलत दिनचर्या, खराब खान-पान की पद्धति तथा अनहेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कारणों की वजह से भी महिलाएं अनियमित माहवारी की समस्या से सामना करती हैं।
  8. गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी महिलाएं अनियमित महावारी का शिकार हो जाती हैं।
  9. वजन में अचानक से बदलाव होना, वजन अचानक से बढ़ाना या घटना जैसे कारणों की वजह से भी महिलाओं को अनियमित माहवारी की समस्या हो जाती हैं।
  10. स्तनपान के दौरान अक्सर महिलाओं में अनियमित माहवारी देखी जाती हैं।

पीरियड रेगुलर करने के लिए क्या खाना चाहिए ? Irregular Periods Ke Liye Kya Khaye ?

पीरियड रेगुलर करने के लिए क्या खाना
पीरियड रेगुलर करने के लिए क्या खाना

अनियमित माहवारी की समस्या को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए महिलाएं अपने जीवन शैली में और आहार की पद्धति में कुछ उचित बदलाव अवश्य कर सकती है और निम्नलिखित पदार्थों को अपने आहार में समाविष्ट कर सकती हैं; जिससे वह अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा पाते हुए अपने पीरियड्स को रेगुलर कर पाती हैं।

१) अजवाइन और दालचीनी –

दालचीनी और अजवाइन जैसे मसाले हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। दालचीनी तथा अजवाइन का सही तरीके से किया गया सेवन महिलाओं के अनियमित माहवारी की समस्या को रेगुलर करने में काफी हद तक मदद कर साबित होते हैं। दालचीनी महिलाओं के योनि के हिस्से में मौजूद रक्त प्रवाह को तेजी से बढ़ाती हैं और शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की मात्रा को भी नियंत्रित करती है; जिसके चलते उसका सेवन करने से महिलाओं के अनियमित मासिक धर्म की समस्या हल होने में मदद मिल पाती हैं।

वहीं दूसरी ओर, अजवाइन का सेवन करने के बाद महिलाओं का गर्भाशय का हिस्सा उत्तेजित हो जाता है और अजवाइन में मौजूद एंटी स्पास्मोडिक गुण महावारी की अनियमितता को दूर करने में प्रभावशाली होते हैं। अजवाइन तथा दालचीनी को आप पानी में थोड़ी देर तक उबालने के बाद उसका पानी छानकर पी सकते हैं।

२) अजमोद –

धनिया की जैसे दिखने वाली अजमोद नाम की जोड़ी बूटी पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर मानी गई है। अजमोद की चाय या अजमोद का पानी पीने से महिलाओं की अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

३) हर्बल चाय –

माहवारी की नियमितता को बनाए रखने के लिए तथा अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं हर्बल टी का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच जीरा, थोड़े से तुलसी के पत्ते, थोड़ी सी दालचीनी का टुकड़ा और ५ से १० ग्राम गुड़ को एक गिलास पानी में उबालकर उसे छानकर पीना चाहिए। आप इस हर्बल टी का प्रयोग मासिक धर्म आने के लगभग एक हफ्ता पहले शुरू कर सकते हैं। इसे रोजाना तौर पर दिन में एक से दो बार लेने से महिलाओं की माहवारी में आई अनियमितता दूर होकर माहवारी रेगुलर हो जाती हैं।

४) मेथी दाना –

महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी लगभग हर समस्या का प्राकृतिक रूप से निवारण करने के लिए मेथी दाना का प्रयोग करना; सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होता है। रात में एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दे। सुबह इसी पानी को एक पतेले में निकालकर गर्म करें और छान कर इसका सेवन करें। खाली पेट रोजाना तौर पर इसका सेवन करने के बाद महिलाओं की माहवारी नियमित होने में मदद मिल पाती हैं।

दिन के खानपान में क्या नया खाने से पीरियड में दिक्कत आना काम होगा : Din Me Khanpan se Periods Me Dikkat

दोस्तों, महिलाओं की अनियमित माहवारी की समस्या का प्राकृतिक रूप से निवारण करने के लिए आपको अपने दिन भर के खानपान की पद्धति को भी बदलना आवश्यक होता है।

१) हल्दी –

हल्दी को हमारे आयुर्वेद शास्त्र में “प्राकृतिक हीलिंग एजेंट” कहा जाता है। क्योंकि, हल्दी का सेवन करने के बाद शरीर में किसी भी हिस्से में चोट हो; उसे ठीक होने में और घाव जल्दी भरने में मदद मिल पाती है। साथ ही, हल्दी का सही तरीके से किया गया सेवन आपके रक्त को पूरी तरीके से शुद्ध करता है और माहवारी को नियमित करता है। माहवारी को नियमित करने के लिए महिलाएं दिनभर में हल्दी का सेवन खाने में तो करती ही है। साथ ही, रोज रात को हल्दी वाला हल्का गुनगुना गर्म दूध महिलाओं को जरूर पीना चाहिए; जिससे उनकी अनियमित माहवारी की समस्या हल हो सके।

२) प्रोटीन रिच फूड –

हार्मोनल परिवर्तन या असंतुलन की वजह से माहवारी में अनियमितता आ गई है; तो महिलाओं को अपने आहार में प्रोटीन से भरपूर पदार्थ का समावेश अवश्य करना चाहिए। प्रोटीन युक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद महिलाओं के प्रजनन क्षमता में सुधार देखा जाता है और शरीर में हारमोंस का संतुलन भी बनाए रखने में मदद मिल पाती हैं। अखरोट, पनीर, अंडे, सोया चिप्स, सोयाबीन, मूंगफली जैसे प्रोटीन से युक्त पदार्थों का सेवन करने के बाद महिलाओं के शरीर में हारमोंस का संतुलन होता है; जिसके चलते उनकी महावारी नियमित होने में काफी हद तक मदद मिल पाती हैं।

३) अनानास और पपीता –

अनानास और पपीते का सेवन महावारी आने के कुछ दिनों पहले शुरू कर देना चाहिए; जिससे महिलाओं की माहवारी नियमित होने में मदद मिल पाती हैं। पपीते में मौजूद कैरोटीन गर्भाशय के कार्य को नियंत्रित करता है और अनानास शरीर में रेड ब्लड सेल्स और वाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बढ़ता है; जिसके चलते महिलाओं की अनियमित माहवारी की समस्या से उन्हें छुटकारा मिलता है और माहवारी नियमित होने में मदद मिलती है।

अनियमित पीरियड्स को सही करने के लिए खाना खाने का सही तरीका : Irregular Periods Ko Sahi Karne Ke Liye khana Khane Ka Sahi Tarika

दोस्तों, महिलाओं की अनियमित माहवारी की समस्या आमतौर पर उनके जीवन शैली से जुड़ी हुई दिखाई दे रही है। आजकल की महिलाएं हेल्दी लाइफ़स्टाइल को छोड़ते हुए अनहेल्दी लाइफस्टाइल को अपना रही है; जिसमें वह बाहर का खाना अधिक मात्रा में खाती है, घर का खाना खाने से परहेज कर देती हैं, धूम्रपान, शराब जैसे नशीली चीजों का अत्यधिक सेवन करती हैं, काम के चलते तनाव में रहती हैं और अपने आप पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती है। ऐसा होने पर महिलाओं के शरीर में अनचाहे बदलाव होते हैं; जिसके चलते हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिलाओं की माहवारी पर उसका सीधा प्रभाव पड़ता है।

इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले महिलाओं को अपने जीवन शैली को उचित बनाना होगा, एक्सरसाइज करना होगा, तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन, योग का सहारा लेना होगा और सबसे जरूरी अपने आहार की पद्धति में कुछ उचित बदलाव भी करना होगा। महिलाओं को प्राकृतिक रूप से अपने पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए उपयुक्त बताए गए पोषक तत्वों से युक्त पदार्थ को अपने आहार में अवश्य समावेश करना चाहिए।

ऐसा करने से महिलाओं की माहवारी नियमित होने में मदद मिल पाती हैं। साथ ही, अपने सोने उठने की आदतें, खाने पीने की आदतें और समय काफी उन्हें काफी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए; जिससे उनके शरीर में सही वक्त पर पोषण मिल जाता है और उनका जीवन शैली भी अच्छा बरकरार रहता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply