नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम पीरियड हाइजीन को मेंटेन रखे ? इसके बारे में आज हम जानने वाले है | मासिक धर्म हर महिला की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा माना जाता है। मासिक धर्म एक ऐसी बायोलॉजिकल प्रक्रिया है; जिससे हर महिला गुजरती ही है। मासिक धर्म मां बनने की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर महीने आने वाली पीरियड अपने साथ कई तकलीफे लेकर आती हैं।

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। माहवारी में छोटी मोटी तकलीफ तो हर महिला को होती ही है। लेकिन, अगर मासिक धर्म के दौरान कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है; तो कई बार मासिक धर्म के दौरान पीरियड हाइजीन ठीक ना होना भी इसके पीछे का कारण हो सकता है।

मासिक धर्म के दौरान कुछ चीजों का बहुत ख्याल रखना पड़ता है और साफ-सफाई का भी ध्यान रखना पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान अगर गंदगी रहती हैं और आप ठीक तरीके से सफाई नहीं करती हैं; तो आपको योनि का इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसी के साथ, मासिक धर्म के दौरान समय-समय पर सेनेटरी पैड और टैंपोन बदलने की आवश्यकता होती है। साथ ही, मासिक धर्म के दौरान रोजाना नहाने से भी पीरियड हाइजीन मेंटेन कर सकते हैं। हमारे भारत देश में काफी पुराने सामान से कुछ रूढी परंपरा चलती आ रही है; जो कुछ हद तक गलत भी होती हैं।

मासिक धर्म के दौरान नहाना नहीं चाहिए, ऐसी परंपरा हमारे भारत देश के कुछ ग्रामीण इलाकों में आज भी मौजूद हैं। लेकिन, मासिक धर्म के दौरान नहाने से आप पीरियड हाइजीन को मेंटेन कर सकते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; मासिक धर्म के दौरान पीरियड हाइजीन मेंटेन करने के बारे में पूरी जानकारी।

पीरियड के बाद खुद को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ? Period KE BAad Khud Ko Kaise Saaf Kare ?

मासिक धर्म खत्म हो जाने के बाद कुछ महिलाएं अपने योनि को साफ करने के लिए तरह-तरह के इंटिमेट हाइजीन वॉश तथा अन्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। कई विशेषज्ञ भी साबुन की मदद से योनि को साफ करने की सलाह देते हैं। इंटिमेट हाइजीन वॉश के उत्पादों का निर्माण करते समय कई सारे केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसीलिए, अगर आप योनि को साफ करने के लिए इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल करते हैं; तो हो सकता है, उनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से आपको कोई परेशानी हो सके। इसीलिए, इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल अपने योनि की सफाई के लिए ना करें।

महिलाओं की योनि एक बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग होता है; जो अपने सफाई खुद ही कर लेता है। योनि की सफाई के लिए महिलाओं को किसी भी बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती हैं। मासिक धर्म के दौरान और उसके बाद कुछ दिनों तक योनि में बचा कुचा ब्लड अपने आप निकल जाता है।

हो सकता है; मासिक धर्म जाने के बाद आपको योनि में थोड़ी खुजली या जलन का अनुभव हो। लेकिन, इस समस्या का निवारण करने के लिए दिन में दो से तीन बार हल्के गुनगुने पानी के मदद से अपने योनि की सफाई करें।

बस, इतना ही आपको करना है और आपकी योनि की खुजली जलन तथा अन्य समस्याएं अपने आप कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती हैं; इसके लिए किसी भी इंटिमेट हाइजीन वॉश या अन्य उत्पादों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

अगर मैं पीरियड में ना नहाउ तो क्या होगा ? Periods me Nahakar Hygine Rakhna

मासिक धर्म के दौरान इंटिमेट हाइजीन मेंटेन रखना बहुत ही आवश्यक होता है। योनि महिला के अंग का सबसे नाजुक और संवेदनशील हिस्सा होता है। योनि की त्वचा में इन्फेक्शन होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

अगर आप मासिक धर्म के दौरान लंबे समय तक नहाते नहीं है और एक ही पैड लगातार समय तक इस्तेमाल करते हैं; तो आपको योनि के इन्फेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। हमारे भारत देश में पुराने सामान्य से ही एक प्रथा चलती आ रही है और वह है; कि पीरियड में नहाना नहीं चाहिए।

लेकिन, दोस्तों मासिक धर्म के दौरान तो जरूर नहाना चाहिए! क्योंकि, हाइजीन की सबसे ज्यादा जरूरत महिलाओं को पीरियड के दौरान ही होती है। मासिक धर्म के दौरान हाइजीन रखना इसलिए भी जरूरी होता है; क्योंकि महिलाओं को अन्य तकलीफ से भी होती हैं।

जैसे; मांसपेशियों की ऐंठन, पेट दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव जैसे शारीरिक तकलीफों से गुजरते हुए महिलाएं अगर रोज मासिक धर्म के दौरान नहाती हैं; तो गर्म पानी से नहाने से यह सारी तकलीफ से भी कम होने में जरूर मदद मिलती है।

गर्म पानी से नहाने से योनि में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और समय-समय पर योनि की सफाई होती रहती हैं। इसी के साथ, रोजाना गर्म पानी से नहाने से मासिक धर्म के दौरान होने वाली शारीरिक पीड़ा भी कम होने में मदद मिलती है। क्योंकि, गरम पानी से नहाने से मांसपेशियों को भी आराम मिल पाता है।

पीरियड के दौरान रोजाना जरूर नहाना चाहिए; ताकि आप पीरियड हाइजीन को मेंटेन कर सकें। अगर आप पीरियड के दौरान नहीं नहाती हैं; तो वजाइनल इन्फेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और योनि में जलन, खुजली, योनि से बदबू आना जैसी तकलीफें शुरू हो जाती हैं।

लेकिन, ध्यान रहे; मासिक धर्म के दौरान नहाने के लिए अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें; पानी हल्का गुनगुना गर्म होना चाहिए।

पीरियड में हाइजीन मेंटेन कैसे करें ? Period Me Hygine Maintain Kaise Kare ?

पीरियड में हाइजीन मेंटेन कैसे करें
पीरियड में हाइजीन मेंटेन कैसे करें

निम्नलिखित तरीके से आप पीरियड के दौरान हाइजीन मेंटेन कर सकती हैं।

१) योनि की सफाई –

मासिक धर्म के दौरान समय-समय पर योनि की सफाई करते रहना चाहिए। जब भी आपको लगता है, कि हेवी ब्लीडिंग हो रहा है; तब आपके योनि के आसपास के हिस्से में भी पीरियड ब्लड लग जाता है; जिसकी वजह से आपकी योनि में से तथा जननांगों के आसपास के हिस्सों से स्मेल या बदबू आ सकती हैं।

इसीलिए, हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके आप योनि की सफाई दिन में दो से तीन बार कर सकती हैं। इसी के साथ, पीरियड ब्लड की वजह से मासिक धर्म के दौरान योनि में गीलापन की समस्या भी हो जाती हैं। इस गीलेपन की समस्या से राहत पाने के लिए योनि को समय समय से साफ करें और सुखा रखने की कोशिश करें।

२) सैनिटरी नैपकिन समय समय पर बदले –

कई महिलाएं लंबे समय तक एक ही सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं; जो मासिक धर्म के दौरान योनि के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होता है। लंबे समय तक एक ही सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने से मासिक धर्म के दौरान योनि में खुजली, जलन तथा इंफेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

इसीलिए, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ३ से ४ घंटे में पैड़ को बदलना आवश्यक होता है। अगर ब्लीडिंग जाता नहीं है; तो आप हर ६ घंटे में सेनेटरी पैड को बदले। लेकिन, ६ घंटे से ज्यादा किसी भी पैड को लगाना रहने दें; इससे आपके योनि में इन्फेक्शन होने की संभावनाएं सबसे अधिक होती हैं। अगर आप टेंपोन का इस्तेमाल करते हैं; फिर भी समय-समय पर टेंपौन और मेंस्ट्रूअल कप जैसे सेनेटरी ऑप्शन को बदलना आवश्यक होता है।

३) अंडर वियर की हाइजीन –

अगर आपको पॉसिबल हो सकता है; तो मासिक धर्म के दौरान अलग कॉटन के अंडरवियर पहनने की कोशिश करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार ब्लीडिंग ज्यादा होने की वजह से पेंटी में भी दाग लग जाता है और आप इसे धो तो लेते हैं; लेकिन सामान्य दिनों में इसका इस्तेमाल करने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा भी हो सकता है।

इसीलिए, कॉटन के अंडरवियर पहनने की कोशिश करें और मासिक धर्म के लिए अलग अंडरवियर रखें; जो आप सामान्य दिनों में इस्तेमाल ना करें। मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले अंडरवियर को हमेशा डिटॉल लिक्विड डालकर धोना चाहिए और धूप में सुखाना चाहिए; ताकि इसमें कोई बैक्टीरिया पनप ना पाए और आपको इंफेक्शन ना हो पाए।

४) पर्सनल हाइजीन –

मासिक धर्म के दौरान इंटिमेट हाइजीन के साथ-साथ; आपको पर्सनल हाइजीन को भी मेंटेन करना आवश्यक होता है। पर्सनल हाइजीन के तहत जब भी आप सेनेटरी पैड बदले या बाथरूम को जाए; तब हाथों को अच्छे से हैंड वॉश का इस्तेमाल करके धोए और सुखाएं। सेनेटरी पैड या टेंपोन बदलते समय कई बार ब्लड हाथों में लग जाता है। अगर आप सेनेटरी पैड बदलने के बाद हाथ अच्छे से नहीं होते हैं; तो आपको पीरियड पैड में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से संक्रमण होने का खतरा रहता है।

५) रात की हाइजीन –

जब आप रात में सोती हैं; तब भी आपको ब्लीडिंग होती ही है। मासिक धर्म के दौरान रात में बिल्डिंग या ब्लड फ्लो कम हो जाता है; लेकिन होता जरूर है। रात में आप सिर्फ एक सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करके आराम से सो सकती हैं। लेकिन, अगर आपको हेवी ब्लीडिंग महसूस हो रही हो; तो तुरंत सेनेटरी पैड चेक करें और जरूरत पड़ने पर बदले।

पीरियड के दौरान हाइजीन मेंटेन करना क्यों जरूरी होता है ? Period Ke Dauran Hygine Rakhna

निम्नलिखित कारणों की वजह से पीरियड के दौरान हाइजीन मेंटेन करना बहुत ही आवश्यक होता है।

  1. सबसे पहले महिलाओं में योनि का हिस्सा सबसे नाजुक और संवेदनशील होता है। ऐसे में, इन्फेक्शन होने का खतरा की सबसे ज्यादा इसी हिस्से में होता है। पीरियड के दौरान अगर हाइजीन मेंटेन नहीं की जाती हैं; तो योनि में खुजली, जलन जैसे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  2. पीरियड के दौरान हाइजीन मेंटेन ना करने की वजह से महिलाओं के योनि में यीस्ट इन्फेक्शन होने की संभावना होती है।
  3. पीरियड के दौरान अगर समय समय पर सेनेटरी पैड नहीं बदला जाता है और लंबे समय तक एक ही सेनेटरी पैड का इस्तेमाल किया जाता है, तो योनि की त्वचा पर फंगस पनपने लगती है; जिसकी वजह से योनि में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
  4. हमारे देश के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती हैं; इसी कारणवश उन्हें यूरोजेनिटल इंफेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए ? Periods Ke Dauran Kya Kare ?

मासिक धर्म के दौरान निम्नलिखित चीजों का ध्यान रखना चाहिए; ताकि आपको मासिक धर्म के दौरान किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  1. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपने पर्सनल हाइजीन और पीरियड हाइजीन का पूरा पूरा ख्याल रखना चाहिए; ताकि उन्हें योनि का कोई इंफेक्शन ना हो।
  2. मासिक धर्म के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे, वॉकिंग महिलाएं कर सकती हैं। उस दौरान मूड फ्रेश बनाए रखने के लिए और एक्टिव रहने के लिए वाकिंग काफी हद तक मदद करती है।
  3. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खान पान में हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल तथा साबुत अनाज, फ्रूट जूस जैसे हेल्थी पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  4. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए; इसीलिए उन्हें दिन भर में उचित मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए।
  5. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को रोजाना दिन में दो बार नहाना चाहिए; ताकि योनि की समय-समय पर साफ सफाई होती रहे और वह इन्फेक्शन से बची रहें।

पीरियड्स के दौरान क्या नहीं करना चाहिए ? Periods Me Kya Na Kare ?

मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को तथा महिलाओं को कुछ चीजों से परहेज जरूर करना चाहिए।

  1. मासिक धर्म के दौरान जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अनहेल्दी पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अधिक कैफेन युक्त पदार्थ जैसे कॉफी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  3. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए।
  4. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को शराब, धूम्रपान जैसे नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  5. योनि महिलाओं का सबसे नाजुक और संवेदनशील हिस्सा होता है। इसीलिए, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को योनि की शेविंग तथा वैक्सिंग नहीं करनी चाहिए।
  6. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक तंग कपड़े या अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए।
  7. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अत्यधिक शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए; महिलाएं रोजाना के हल्के-फुल्के काम कर सकते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply