नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम लिंग में सूजन क्यों आती है और कैसे इसका इलाज करना चाहिए इसके बारे में जानेंगे | पुरुषों की प्रजनन क्षमता दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। पुरुषों में प्रजनन क्षमता कमजोर होने के पीछे कई कारण मौजूद होते हैं। आमतौर पर, पुरुष लिंग में किसी भी तरह के बदलाव को महसूस नहीं कर पाते हैं और रोजमर्रा की समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन, पुरुषों को लिंग से जुड़ी किसी भी समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत इसका इलाज करवाना आवश्यक होता है। लिंग में सूजन आना, एक ऐसे ही समस्या है; जिसे अक्सर पुरुष नजरअंदाज कर देते हैं और उस पर ध्यान नहीं देते हैं।

इसी कारणवश, पुरुषों को लिंग पर सूजन आने की वजह से अन्य कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुरुषों के लिंग पर सूजन आने पर पुरुष उचित तरीके से सेक्स का अनुभव में नहीं ले पाते हैं।

अगर लिंग पर सूजन के साथ पुरुष किसी महिला साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं; तो महिला साथी के योनि में भी किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

लिंग में सूजन आने पर पुरुषों को कुछ खास बातों का ख्याल रखना होता है; जिनका पालन करने से लिंग में सूजन की समस्या के लक्षण कम होने में मदद मिल पाते हैं। लिंग पर सूजन आने की समस्या को “बेलेनाइटिस” कहा जाता है; जो पुरुषों में बहुत आम समस्या हो गई है।

बेलेनाइटिस की समस्या में लिंग के शिश्नमुंड में सूजन आ जाती हैं; जो काफी तकलीफ देह और पीड़ादायक होती हैं। लिंग पर सूजन की समस्या होने पर लिंग के शिश्न मुंड की त्वचा अधिक चमकदार और टाइट बनना, संभोग के दौरान दर्द और पीड़ा का अनुभव होना, बदबूदार गंध पैदा होना, पेशाब करते वक्त जलन और दर्द का अनुभव होना, शिश्न मुंड में लालिमा, जलन, खुजली तथा दर्द का अनुभव होना जैसे अनगिनत लक्षण दिखाई देते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पुरुषों के लिंग पर सूजन आने की समस्या के बारे में पूरी जानकारी।

लिंग में सूजन क्यों आती है ? Ling Me Sujan Kyo Aati hai ?

लिंग में सूजन क्यों आती है
लिंग में सूजन क्यों आती है

पुरुषों के लिंग में सूजन आने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

१) लिंग में इंफेक्शन –

लिंग में किसी तरह का बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन हो जाने पर लिंग के ऊपर सूजन की समस्या हो जाती हैं। कैंडिडा नामक फंगस पहले से सामान्य रूप से लिंग के हिस्से में मौजूद होते हैं। अगर किसी कारणवश लिंग के हिस्से में कैंडिडा फंगस का की मात्रा बढ़ जाती है या अधिक हो जाती है; तो वह इंफेक्शन पैदा करने लगती है, जिसकी वजह से लिंग में सूजन जलन दर्द का अनुभव हो सकता है |

२) पर्सनल हाइजीन की कमी –

कई पुरुष लिंग की रोजाना तौर पर ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; जिसकी वजह से लिंग के नीचे की चमड़ी के हिस्से में “स्मैग्मा” जमा हो जाता है। स्मेग्मा एक बदबूदार, चिपचिपा पदार्थ होता है; जो लिंग के हिस्से में इन्फेक्शन का कारण बनता है। इसी कारणवश, स्मैग्मा का जमाव होने की वजह से लिंग में खुजली, जलन, सूजन का अनुभव होने लगता है।

३) यौन संचारित रोग –

जननांग दाद, गोनोरिया, क्लैमिडिया जैसे यौन संचारित समस्याओं की वजह से लिंग के हिस्से में इंफेक्शन पैदा होकर जलन, सूजन, दर्द का अनुभव होता है। ऐसे कई यौन संचारित रोग है; जिसके कारण लिंग पर सूजन और यूरेथ्रइटिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

४) एलर्जी –

कई पुरुषों को लिंग को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के इंटिमेट हाइजीन वॉश या साबुन का इस्तेमाल करने से भी एलर्जी हो सकती हैं; जिसके तहत लिंग की त्वचा उत्तेजित हो जाती है और उसमें सूजन पैदा हो जाती है। साथ ही, सेक्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कंडोम्स, लुब्रिकेंट्स और स्पर्मिसाइड प्रोडक्ट्स की वजह से भी पुरुषों के लिंग के क्षेत्र में एलर्जी पैदा होकर लिंग की सूजन जलन का अनुभव होता है।

५) स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं –

अगर आपको विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं; जैसे थायराइड, बीपी, डायबिटीज, मोटापा आदि; तो आपको लिंग पर सूजन पैदा होने की संभावना रहती है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है; जिसमें विशेष रूप से लिंग की समस्याएं उभर कर आ सकती है। अगर आप को डायबिटीज है और आपके डायबिटीज नियंत्रण में नहीं रहती हैं; तो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती जाती हैं। पेशाब करने के बाद शुगर युक्त पेशाब की कुछ बूंदे लिंग के चमड़ी के हिस्से में जमा हो जाती हैं; जहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इसी कारणवश, डायबिटीज के पेशेंट के लिंग की सूजन पैदा हो जाती हैं।

क्या लिंग पर सूजन आने के बाद हम सेक्स कर सकते हैं ? Ling Me sujan hone Par Sex

दोस्तों, पुरुषों के लिंग पर सूजन आना एक बहुत ही गंभीर समस्या होती है; जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर पुरुषों के लिंग की सूजन के तहत शारीरिक संबंध बनाने हैं; तो वह उसके बारे में भूल जाएं! क्योंकि, लिंग में सूजन की समस्या होने पर पुरुषों को जब तक यह समस्या हल नहीं हो जाती; तब तक शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं बनाने चाहिए।

पहली बात तो, लिंग में सूजन होने पर शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुषों को दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। दूसरी बात, लिंग में सूजन की समस्या होने पर अगर आप सेक्स करते हैं; तो आपकी वजह से महिलाओं के यौन स्वास्थ्य में भी बिगाड़ आ सकता है और उन्हें भी इंफेक्शन होने की संभावना रहती है। इसीलिए, मर्दों को लिंग में सूजन आने पर शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं बनानी चाहिए।

लिंग की सूजन को खत्म कैसे करते हैं ? Ling ki Sujan Ko Khatm Kaise Karte Hai ?

दोस्तों, लिंग पर सूजन आने की समस्या होने पर पुरुषों को तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करवाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि, लिंग की सूजन की समस्या अगर नजरअंदाज की जाए; तो आगे चलकर यह समस्या गंभीर बन जाती हैं और कई अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

लिंग की सूजन को पूरी तरीके से खत्म करने के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाए गए दवाइयों का सेवन करना उचित उपाय साबित होता है। डॉक्टर के पास जाने पर सबसे पहले डॉक्टर आपको कुछ सवाल पूछते हैं; जिनका सही जवाब आपको देना होता है। अगर किसी बैक्टिरियल या फंगल इंफेक्शन की वजह से हो रही है; तो डॉक्टर आपको एंटीफंगल दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

साथ ही, लिंग में आई सूजन, खुजली, जलन का अनुभव कम करने के लिए और उसे पूरी तरीके से ठीक करने के लिए डॉक्टर आपको खुजलीरोधी क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर किसी यौन संचारित रोग का संक्रमण होने की वजह से आपके लिंग पर सूजन की समस्या हो रही है; तो डॉक्टर यौन संचारित रोगों को ठीक करने के लिए और सूजन के प्रभाव को कम करने के लिए एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

दोस्तों, लिंग की सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और उसके उचित कारण के बारे में पता लगाना भी आवश्यक होता है; ताकि डॉक्टर को इलाज करवाने में आसानी हो सके।

लिंग के सूजन को कम करने के लिए क्रीम की जानकारी : Ling Ke Sujan Ko Kam Karne Ki Cream

लिंग में आई सूजन की समस्या लेकर जब आप किसी डॉक्टर से सलाह लेते हैं और उनसे अपनी परेशानी शेयर करते हैं; तो डॉक्टर स्थिति की गंभीरता के अनुसार आपको इलाज करवाने की सलाह देते हैं। सबसे पहले तो, लिंग में हुए इंफेक्शन को कम करने के लिए डॉक्टर एंटीफंगल या एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

साथ ही, लिंग के हिस्से में आई सूजन, जलन तथा खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टर स्टेरॉयड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं; जिसे सीधे तौर पर लिंग के हिस्से में लगाया जा सकता है। यह क्रीम लिंग के हिस्से में सीधे तौर पर लगाने से लिंग में आई सूजन तथा जलन कम होने में मदद मिलती है और क्रीम के नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

लिंग पर सूजन आने से कैसे बचाएं ? Ling Par Sujan ane se Kaise Bachaye ?

लिंग पर सूजन
लिंग पर सूजन

दोस्तों, किसी भी समस्या का इलाज करने से बेहतर होता है; उस समस्या की रोकथाम करना या उस समस्या से बचने के लिए कुछ उपाय आजमाना। तो आइए जानते हैं; लिंग पर सूजन की समस्या से बचाव करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में।

  1. लिंग में सूजन की समस्या से बचाव पाने के लिए पुरुषों को नियमित तौर पर नहाना चाहिए और नहाते वक्त हल सिर्फ हल्के गुनगुने पानी की मदद से ही लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई करनी चाहिए। खासकर, जब आपको अधिक पसीना आता है और सेक्स करने के बाद नहाने से लिंग पर सूजन या किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाव हो पाता है। लिंग को पाने की मदद से साफ करने के बाद उसे पूरी तरीके से सुखाना और ड्राई रखना भी उतना ही जरूरी होता है; ताकि बैक्टीरिया पनपने की आशंका ना बचे।
  2. किसी भी तरह के यौन संचारित रोगों के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए और अपनी महिला पार्टनर को भी सुरक्षित रखने के लिए पुरुषों को सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर पुरुषों को लेटेक्स कंडोम से एलर्जी है; तो वह लेटेक्स फ्री कंडोम का इस्तेमाल करें।
  3. लिंग के हिस्से में किसी भी प्रकार के डिओडराइजर प्रोडक्ट्स, इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स या केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए; ताकि लिंग के हिस्से में इनके इस्तेमाल से किसी भी प्रकार की एलर्जी ना हो सके।
  4. अगर कोई पुरुष केमिकल युक्त या केमिकल संबंधित फैक्ट्रियों में काम करते हैं; तो उनको बाथरूम को जाने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए; ताकि हाथों में लगे केमिकल डायरेक्ट लिंग के हिस्से के कांटेक्ट में ना आ सके।
  5. पुरुषों का हमेशा कॉटन का अंडरवियर का इस्तेमाल करना चाहिए; जिसमें प्राकृतिक वेंटिलेशन बना रहता है और इसी कारणवश, बैक्टीरिया पनपने की आशंका लगभग ना के बराबर होती है। पुरुषों को सिंथेटिक अंडरवियर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए; जिसकी वजह से लिंग के हिस्से में पसीना आता है, उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है और इंफेक्शन का कारण बनते हैं।

लिंग में सूजन आने के बाद क्या ख्याल रखें ? Ling Me Sujan Ane ke Baad

लिंग पर सूजन की समस्या होने पर पुरुषों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है।

    1. लिंग पर सूजन की समस्या होने पर पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए। जब तक लिंग की सूजन पूरी तरीके से ठीक नहीं हो जाती; तब तक पुरुषों को सेक्स बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
    2. रोजाना तौर पर नहाते समय लिंग की हल्के गुनगुने गर्म पानी की मदद से साफ सफाई करनी चाहिए और लिंग को धोने के बाद उसे अच्छे से सूखा लेना चाहिए।
    3. जब तक लिंग में आई सूजन की समस्या पूरी तरीके से ठीक नहीं हो जाती; तब तक पुरुषों के लिंग के हिस्से में किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स जैसे – डिओडराइजर, इंटिमेट हाइजीन वॉश या केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
    4. लिंग पर सूजन की समस्या होने पर पुरुषों को समय-समय पर पेशाब करने के बाद लिंग की ठीक तरीके से सफाई करनी आवश्यक होती है। हमेशा ही कॉटन के अंडरवियर पुरुषों को पहनना चाहिए; ताकि वह लिंग के किसी भी इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके।
  1. लिंग की सूजन की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा इलाज करवाना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दिशा निर्देशों के अनुसार ही दवाइयों का सेवन तथा लिंग पर इस्तेमाल करना चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply