नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम आपको सेक्स के बाद पेट में दर्द क्यों होता है ? इस के बारे में जानने वाले है क्योंकि संभोग एक महिला और पुरुष के जीवन का अटूट हिस्सा माना जाता है। संभोग के सुख के जरिए ही वह एक दूसरे से के करीब आ सकते हैं और उनमें भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने में भी काफी मदद मिल पाती है। सेक्स की प्रक्रिया के तहत महिला एवं पुरुष माता-पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं।
शारीरिक संबंध बनाना लगभग हर किसी के जिंदगी का अभिन्न हिस्सा होता है और यह एक बात हम अपनी जिंदगी में कभी ना कभी अनुभव जरूर करते हैं। हालांकि, शारीरिक संबंध बनाना एक ऐसी प्रक्रिया है; जिसमें महिलाओं को थोड़ा दर्द की अनुभूति भी हो सकती हैं।
कई महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद योनि में दर्द होना तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द होना जैसे समस्याएं देखने को मिलती है; जो कुछ ही समय में अपने आप ठीक हो जाती हैं। जाहिर है, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हम थोड़ा आराम करते हैं; तो पेट में दर्द होने की यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती हैं।
लेकिन, कई बार पेट में दर्द की समस्या बढ़ जाती है और महिलाओं को असहजता महसूस होने लगती हैं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में हो रहे दर्द को महिलाएं एक आम समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन, ऐसा करना गलत होता है।
अगर आपको बहुत देर तक पेट में दर्द हो रहा है; तो कम से कम आप कुछ घरेलू उपाय तो अपना ही सकती हैं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई दिनों तक अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐठन का अनुभव हो रहा है; तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है।
तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में हो रहे दर्द के बारे में पूरी जानकारी।
क्या सच में सेक्स के बाद पेट में दर्द हो सकता है ? Sex Karne Par Pet Me Dard Hona :
जी हां! दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया ही कुछ ऐसी होती है; जिसको करने के बाद महिलाओं के पेट के हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। जरूरी नहीं; कि हर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट दर्द हो। लेकिन, आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेट में दर्द होता ही है और यह समस्या काफी आम है।
वैसे देखा जाए; तो सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज है; जिसको करने के बाद हम थोड़ा थकावट महसूस करते हैं। इसीलिए, आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद हमें थकावट महसूस होती है और हमें आराम करने का मन करता है।
इस परिस्थिति के दौरान महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, योनि के हिस्से में दर्द होना, कमर दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जा सकती है; जो कुछ समय बाद और आराम करने के बाद अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन, अगर आपको शारीरिक संबंध बनाने के बाद लंबे समय तक पेट में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेना उचित होता है।
सेक्स करने के बाद पेट में दर्द होने का कारण : Sex Ke Bad Pet Dard

निम्नलिखित कारणों की वजह से सेक्स करने के बाद महिलाओं के पेट में दर्द हो सकता है।
१) एंडोमेट्रियोसिस – Endometriosis
महिलाओं में आजकल एंडोमेट्रियोसिस की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या की वजह से महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में और योनि के हिस्से में दर्द का अनुभव होता है। दरअसल, यह स्थिति तब उत्पन्न होती है; जब महिलाओं के गर्भाशय में मौजूद पतली दीवार या लाइनिंग गर्भाशय के बाहर तक फैलने लगती है।
कभी-कभी यह लाइनिंग बढ़कर फैलोपियन ट्यूब और ओवरी तक फैल जाती है। अगर मासिक धर्म के दौरान यह पतली दीवार शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है; तब वह शरीर के अंदर ही रह जाता है और एंडोमेट्रियोसिस का कारण बनता है। कई महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की यह स्थिति होने की वजह से मासिक धर्म अनियमितता भी देखने को मिलती है और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है।
२) सेक्स पोजीशन – Sex position
कई बार सेक्स करते समय सेक्स पोजिशन गलत होने की वजह से भी महिलाओं के पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है। कुछ सेक्सपोजिशन ऐसी होती है; जो सीधा योनि में डीप पेनिट्रेशन का कारण बनती है; जिसके तहत महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द हो सकता है। सेक्सपोजिशन की वजह से अगर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो आप अपने पार्टनर से चर्चा करके सेक्सपोजिशन को चेंज भी कर सकती है।
३) योनि का इन्फेक्शन – Vaginal Infection
कई बार महिलाओं को विविध कारणों की वजह से योनि के इन्फेक्शन की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में, महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द का अनुभव होता है। योनि में इन्फेक्शन के साथ-साथ, अगर महिलाओं को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीसिस का भी संक्रमण हुआ है; तो सेक्स करने के बाद महिलाओं के योनि और पेट में दर्द होता है। इस समस्या पर वक्त रहते इलाज ना किया जाए और इसको नजरअंदाज किया जाए; तो यह इंफेक्शन योनि से होते हुए गर्भाशय, ओवरी और फैलोपियन ट्यूब तक फैलने की संभावना बनी रहती है।
४) ओवेरियन सिस्ट – Ovarian cyst
ओवेरियन सिस्ट यानी अंडाशय में बनने वाली गांठ आजकल महिलाओं में काफी आम समस्या हो गई है। ओवेरियन सिस्ट एक तरल पदार्थ से भरी हुई गांठ होती हैं; जिस के लक्षण लगभग ना के बराबर हो सकते हैं। ओवेरियन सिस्ट एक ऐसी स्थिति होती है जो कुछ ही दिनों में अपने आप गल जाती है या घूल जाती हैं और कई बार इसे ट्रीटमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
ओवेरियन सिस्ट कई बार इमरजेंसी की स्थिति का कारण भी बन सकता है और तुरंत सर्जरी करवा कर इसे निकालना पड़ता है। ओवेरियन सिस्ट की वजह से भी सेक्स करने के बाद महिलाओं के योनि में तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।
५) यूटरीन फाइब्रॉयड : Uterine myoma
दुनिया में से आधी से ज्यादा आबादी की महिलाओं को यूटरीन फाइब्रॉयड की समस्या सता रही है। यह एक ऐसी स्थिति होती है; जो नॉन कैंसरस होती है और यह फाइब्रॉएड गर्भाशय के अंदर या ऊपरी हिस्से में बनता है। गर्भाशय में होने वाली इस फाइब्रॉयड की वजह से महिलाओं को सेक्स के बाद पेट में और योनि में दर्द का अनुभव होता है।
पेट में दर्द होने के साथ-साथ, फाइब्रॉइड की वजह से महिलाओं को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। जैसे; पीठ में दर्द होना, कब्ज की समस्या आदि।
६) योनि का सूखापन – Vaginal Dryness
योनि में सूखापन आने के कई कारण मौजूद होते हैं। जैसे; मेनोपॉज, डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन की लेवल कम होना, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना आदि। इन सभी कारणों की वजह से योनि में मौजूद प्राकृतिक तरल पदार्थ; जो लुब्रिकेंट की तरह काम करते हैं; उनमें भी गिरावट आ जाती है और योनि में सूखापन देखा जाता है। योनि में ड्राइनेस की वजह से भी महिलाओं को सेक्स करने के बाद योनि और पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है।
सेक्स करने के बाद पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं ? Sex Ke Bad Pet Dard Se Chutkara

सेक्स करने के बाद अगर महिलाओं को पेट में दर्द की समस्या हो रही है; तो वह निम्नलिखित उपाय अपना सकती हैं।
१) फोर प्ले – Foreplay
दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया में फोरप्ले और योन गतिविधियां बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप बिना दर्द के लंबे समय तक संभोग का आनंद लेना चाहते हैं; तो इसके लिए आपको फोरप्ले यानी यौन गतिविधियों को उचित तरीके से करना बहुत ही आवश्यक होता है।
फोरप्ले के जरिए महिलाएं अधिक उत्तेजित होती है; जिसकी वजह से योनि में आया सूखापन कम होने में मदद मिलती है और योनि में मौजूद प्राकृतिक लुब्रिकेंट का स्त्राव होता है और सेक्स सहजता से किया जा सकता है। सेक्स अगर सहजता के साथ किया जाए; तो योनि में तथा पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती है।
२) सेक्स पोजिशन – Sex Position
सही तरीके की सेक्स पोजीशन का चयन करने से भी सेक्स के दौरान या बाद में होने वाली ऐठन और दर्द से छुटकारा मिलने में काफी हद तक मदद मिल पाती है।
गलत तरीके से अगर सेक्सपोजिशन अपनाई जाए; तो महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है और पेट में दर्द का अनुभव होता है। इसलिए, सेक्सपोजिशन के बारे में अपने मेल पार्टनर के साथ चर्चा करें और एक अच्छे सेक्सपोजिशन का चयन करें; ताकि महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट दर्द से छुटकारा मिल सके।
३) लुब्रीकेंट – Lubricant
अगर किसी कारणवश महिलाओं को योनि में ड्राइनेस की समस्या हो रही है; तो वह सेक्स करने के दौरान किसी उचित तरह के लोग रिकेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सिलिकॉन वाले लुब्रिकेंट एक अच्छा विकल्प साबित होते हैं; जिनका इस्तेमाल करके महिलाएं सेक्स को सहजता से करने में सफल हो पाती है। लेकिन, ध्यान रहे अगर कंडोम का इस्तेमाल करके सेक्स किया जा रहा है; तो बेबी ऑयल तथा पेट्रोलियम जेली का लुब्रिकेंट की तरह इस्तेमाल ना करें।
४) संभोग का सही समय – Sex Ka Sahi Time
अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो बेझिझक होकर अपने मेल पार्टनर के साथ में इस बात को शेयर करनी चाहिए।
दोनों पार्टनर्स सेक्स के लिए ऐसा सही समय चुने; जिस वक्त वह किसी शारीरिक एवं मानसिक तनाव से ना गुजर रहे हो। इसीलिए, अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है; तो अपने मेल पार्टनर के साथ यह बात शेयर कीजिए और संभोग का सही समय तय कीजिए; जिससे आपको सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से छुटकारा मिल सकता हैं।
पेट में हो रहे दर्द से बचने के लिए सेक्स किस तरीके से करें और किस पोजीशन में करें ? Kaise Sex Kare Jisase Pet Na Dukhe :
सेक्स करने के बाद कई महिलाओं को पेट में दर्द महसूस होता है; ऐसे में वह विविध प्रकार की सेक्स पोजीशन ट्राई कर सकती हैं और पेट दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।
१) वूमेन ऑन टॉप – Women On Top
यह एक ऐसी सेक्सपोजिशन होती है; जिसमें महिलाएं पूरी तरीके से सेक्स का आनंद उठाते हैं और उनके पेट दर्द से भी उन्हें छुटकारा मिल सकता है। वूमेन ऑन द टॉप की सेक्स पोजीशन के तहत महिलाएं लिंग को योनि में कितना डीप पेनिट्रेट करना है; इसका नियंत्रण अपने हाथ में रख सकती है।
इसी वजह से इस पोजीशन में किया गया सेक्स महिलाओं को न सिर्फ पूरी तरीके से संतुष्ट करता है; बल्कि उनके पेट दर्द से भी उन्हें छुटकारा मिलता है।
२) स्पूनिंग – Spooning
इस सेक्सपोजिशन के तहत महिलाओं के पेट पर कोई भी दबाव नहीं पड़ता है; जिसकी वजह से वह उचित तरीके से सेक्स का आनंद ले पाती है और उनके पेट में सेक्स करने के बाद किसी भी प्रकार का दर्द होने की संभावना लगभग ना के बराबर होती है। सेक्स करने के बाद पेट में हो रहे दर्द से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं इस पोजीशन को जरूर ट्राई करें।
३) लोटस सेक्स पोजिशन – Lotus Sex Position
यह सेक्सपोजिशन महिलाओं के लिए बहुत ही आरामदायक मानी जाती है। इस सेक्सपोजिशन के तहत पुरुष क्रॉस लेग पोजीशन में बैठता है और महिला उसकी गोदी में बैठती है। इस सेक्सपोजिशन को अपनाने से महिलाओं के पेट के हिस्से में कोई भी दबाव नहीं पड़ता है; जिसकी वजह से उनके पेट में दर्द होने की संभावना ना के बराबर होती है। यह बहुत ही आरामदायक सेक्स पोजिशन होती है; जिसमें कपल धीरे-धीरे मूव करते हुए सेक्स का आनंद उठाते हैं।
सेक्स के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर क्या करें ? Chudai ke Bad Pet ke Nichle hisse me Dard :
सेक्स के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर निम्नलिखित उपाय अपनाया जा सकते हैं।
१) गर्म पानी –
अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द का अनुभव हो रहा है; तो उन्हें तुरंत गर्म पानी से नहा लेना चाहिए। गर्म पानी से नहाने के बाद महिलाओं की मांसपेशियों की ऐंठन और पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द भी कम होने में मदद मिल पाती है।
२) हीटिंग पैड –
महिलाओं को सेक्स करने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो रहा है; तो वह तुरंत हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। हिटिंग पैड का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होने में मदद मिल पाती है और दर्द कम होने में भी सहायता मिलती है।
३) मेडिसिन –
गर्म पानी और हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर महिलाओं का पेट का दर्द ठीक नहीं हो रहा है; तो वह पेन किलर दवाई का सेवन कर सकती हैं।
सेक्स करने के बाद बार बार पेट में दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर से कब मिलना चाहिए ?
आमतौर पर,शारीरिक संबंध बनाने के बाद हर महिला पेट में हो रहे दर्द से गुजरती है। यह समस्या महिलाओं में काफी आम मानी जाती है और कुछ ही समय तक आराम करने के बाद वह अपने आप ठीक भी हो जाती है। लेकिन, अगर महिलाओं को सेक्स करने के बाद बार बार पेट में दर्द होता है, जो लंबे समय तक रहता है; तो उन्हें तुरंत किसी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है, सेक्स करने के बाद में हो रहा यह पेट दर्द किसी अन्य बीमारी का संकेत या लक्षण हो सकता है; जिसकी जांच उचित तरीके से करने के लिए उनको डॉक्टर की सहायता लेना आवश्यक होता है।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।