नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम चर्चा करेंगे, विलंबित स्खलन याने देरी से पानी निकल रहा है ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, पिछले कुछ सालों से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में काफी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। इन सभी परेशानियों के पीछे अनगिनत कारण मौजूद होते हैं। कारण चाहे कोई भी हो; पुरुषों में प्रजनन क्षमता में कमजोरी आ जाने की वजह से विविध प्रकार की परेशानियां एवं यौन संबंधित समस्याओं का खतरा बना रहता है।

अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, गलत जीवनशैली, असंतुलित आहार का सेवन, खराब दिनचर्या, व्यायाम का अभाव, बढ़ता हुआ प्रदूषण, शराब, धूम्रपान जैसे नशीली चीजों का सेवन जैसे अनगिनत कारणों की वजह से पुरुषों में विविध प्रकार की यौन तथा शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही है।

शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, लिंग में शिथिलता, लिंग में ढीलापन, लिंग के नसों में कमजोरी, कामेच्छा की कमी आदि समस्याओं की वजह से परेशान हो गए हैं। विलंबित स्खलन होना यह भी एक ऐसी परेशानी है; जिसके तहत कई सारे पुरुष सेक्स के दौरान परेशानियों का अनुभव करते हैं।

विलंबित स्खलन की स्थिति के तहत सेक्स करते दौरान पुरुषों में उत्तेजना के चरम तक पहुंचने में अधिक समय लगता है; जिससे वीर्य निकलने में भी देरी हो जाती है। इसी समस्या को “विलंबित स्खलन” कहा जाता है। कई बार कई पुरुषों में विलंबित स्खलन की यह समस्या इतनी बढ़ जाती है; कि पुरुषों का वीर्य निकलना ही बंद हो जाता है।

विशिष्ट प्रकार की दवाइयों का सेवन तथा सर्जरी, लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे कारण भी विलंबित स्खलन का कारण बनते हैं। विलंबित स्खलन की समस्या हो जाने पर पुरुषों को सेक्स करते समय परेशानी का अनुभव होता है; जिसके तहत उनका सेक्स लाइफ पूरी तरीके से बर्बाद होने की कगार पर आ जाता है।

सेक्स लाइफ उचित ना होने के कारण पुरुषों का वैवाहिक जीवन और लव लाइफ भी खतरे में आ जाता है। विलंबित स्खलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुरुष कई प्रकार की औषधियों का डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन कर सकते हैं।

साथ ही, अपनी जीवनशैली में और आहार की पद्धति में कुछ उचित बदलाव करने से भी अंदरूनी रूप से विलंबित स्खलन की समस्या से लड़ने में पुरुष सक्षम हो सकते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; विलंबित स्खलन की समस्या के बारे में पूरी जानकारी।

विलंबित स्खलन क्यों होता है ? Delayed ejaculation in Hindi

विलंबित स्खलन क्यों होता है
विलंबित स्खलन क्यों होता है

दोस्तों, विलंबित स्खलन की समस्या निम्नलिखित कारणों की वजह से होती हैं।

  1. रिश्ते में तनाव या अनबन होने की वजह से पुरुषों में विलंबित स्खलन की समस्या हो जाती हैं।
  2. मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होना जैसी; डिप्रेशन, तनाव, चिंता, अवसाद आदि।
  3. सेक्स परफॉर्मेंस के बारे में हमेशा चिंतित रहना।
  4. मूत्र मार्ग संक्रमण या प्रोस्टेट में संक्रमण होना।
  5. हार्मोन संबंधी समस्याएं होना जैसे; हाइपोथायराइडीसम या प्रोजेस्टेरोन की मात्रा कम होना।
  6. न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होना जैसे; रीड की हड्डी की नसों का क्षतिग्रस्त होना या स्ट्रोक होना।
  7. विशिष्ट प्रकार के जन्म दोष होना; जिससे आपकी प्रजनन प्रणाली काफी बुरे हद तक प्रभावित होना।
  8. हृदय रोग, डायबिटीज होना।
  9. प्रोस्टेट की सर्जरी करवाना जैसे; प्रोस्टेट रिमूवल।
  10. अत्यधिक मात्रा में एंटीडिप्रेसेंट दवाइयों का सेवन करना।
  11. शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ जैसे अन्य नशीली चीजों का अत्याधिक सेवन करना।
  12. विभिन्न प्रकार की दवाइयां जैसे; डाययूरेटिक दवाइयां, हाई बीपी की दवाइयां तथा एंटी सायेटीक दवाइयां आदि का सेवन करना।

किन लोगों में विलंबित स्खलन होने की संभावना होती है ? Deri Se Pani Kiska Nikalta hai ?

दोस्तों, कई ऐसे स्थितियां होती हैं; जो विलंबित स्खलन की समस्या को बढ़ावा दे सकती हैं। कुछ पुरुष जिनको हाई बीपी, हाइपोथाइरॉएडिज्म, चिंता, तनाव, डिप्रेशन, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां है या जिन्होंने प्रोस्टेट सर्जरी करवाया है; ऐसे पुरुषों में विलंबित स्खलन की समस्या होने का खतरा बना रहता है।

साथ ही, जिन पुरुषों का अपने जीवन साथी के साथ अच्छा संबंध नहीं होता है और उनके रिश्ते में हमेशा तनाव बना रहता है; ऐसे पुरुषों में मानसिक रूप से काफी कमजोरी देखी जाती है; जिसका सीधा परिणाम उनके प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। रिश्ते में अनबन होने की वजह से सेक्स करते हुए आपका मन नहीं लगता है और विलंबित स्खलन की समस्या आम बन जाती हैं।

इसी के साथ, जो पुरुष अत्याधिक मात्रा में शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा कानूनी तौर पर बैन किए गए नशीली चीजों का सेवन करते हैं; ऐसे पुरुषों में अंदरुनी रूप से प्रजनन क्षमता की कमजोरी हो जाती है और शुक्राणुओं की संख्या पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, ऐसे पुरुषों को विलंबित स्खलन की समस्या हो सकती है।

विलंबित स्खलन होना अच्छी बात है या बुरी ? Late Pani Nikalna achha hai ya Bura

जाहिर है, अगर आप के सेक्स में विलंबित स्खलन की वजह से खलल पड़ रहा है और आपकी सेक्स लाइफ इसकी वजह से बर्बाद हो रहे हैं; तो यह बात पुरुषों के लिए अच्छी बिल्कुल भी नहीं हो सकती। साथ ही, विलंबित स्खलन की समस्या कई सारे अंदरूनी मानसिक शारीरिक समस्याओं को दर्शाती हैं। पुरुषों में विलंबित स्खलन की समस्या होने पर उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

विलंबित स्खलन की समस्या होने पर पुरुषों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना भी आवश्यक होता है; ताकि वह इस समस्या का समय रहते इलाज कर सके। जाहिर है, विलंबित स्खलन की समस्या होने पर पुरुषों के सेक्स लाइफ बुरी तरीके से प्रभावित होती हैं; जिसके तहत उनके वैवाहिक जीवन में और जीवन साथी के साथ अनबन पैदा हो जाती है।

इन समस्या का हल निकालने के लिए पुरुषों को हमेशा प्रयत्नशील रहना आवश्यक होता है। साथ ही, पुरुषों को इस समस्या को अपने आप से हमेशा के लिए दूर रखने के लिए भी उचित जीवनशैली और आहार की पद्धति का अवलंब करना चाहिए।

वीर्य देरी से निकलने के फायदे और नुकसान : Virya Deri Se Niklne Ke Fayde Nuksan

वीर्य देरी से निकलने के फायदे और नुकसान
वीर्य देरी से निकलने के फायदे और नुकसान

दोस्तों, बढ़ती उम्र के साथ वीर्य देरी से निकलने की समस्या होना बहुत ही आम बात मानी जाती हैं। जैसे-जैसे पुरुषों का भी उम्र बढ़ता जाता है; वैसे वैसे उनके प्रजनन क्षमता में गिरावट देखी जा सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में हारमोंस की लेवल भी कम हो जाती है; जो प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

ऐसे में, वीर्य देरी से निकलना, शीघ्रपतन की समस्या होना या कामेच्छा की कमी होना यह सब बातें बढ़ती उम्र के साथ बहुत ही आम मानी जाती है। लेकिन, अगर पुरुषों को किसी यौन, मानसिक तथा शारीरिक समस्या के तहत कम उम्र में ही विलंबित स्खलन की समस्या हो रही है; तो इसके बारे में उनको विचार करने की जरूरत होती है।

वीर्य देरी से निकलने का फायदा तो हो ही नहीं सकता; क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है; जिसका इलाज करवाना बहुत ही आवश्यक होता है। साथ ही, वीर्य देरी से निकलने की समस्या होने पर नुकसान ही नुकसान देखने को मिलते हैं।

जैसे; आपके लव लाइफ में और सेक्स लाइफ में अनबन पैदा हो जाना, तनाव और डिप्रेशन होना, आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाना, वीर्य देरी से निकलने की समस्या होने की वजह से आपके आत्मविश्वास में कमी आना, सेक्स लाइफ बुरी तरीके से खराब हो जाना और बच्चे पैदा करने में भी असमर्थ हो जाना आदि। ऐसा होने पर पुरुषों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और इस बीमारी का इलाज करवा लेना चाहिए।

वीर्य देरी से निकलने की आदत को कैसे कम करें ? Virya Deri Se Nikalne Ko Adat Kaise Kam Kare ?

वीर्य देरी से निकलने की आदत
वीर्य देरी से निकलने की आदत

वीर्य देरी से निकलने की समस्या को कम करने के लिए पुरुषों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है।

  1. अंदरुनी रूप से अपने प्रजनन क्षमता को मजबूत बनाने के लिए और विलंबित स्खलन की समस्या से प्राकृतिक रूप से राहत पाने के लिए पुरुषों को अपनी जीवनशैली को सुधारना बहुत ही आवश्यक होता है। एक हैल्दी जीवन शैली को अपनाए और विलंबित स्खलन की समस्या से दूर रहे।
  2. शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों को त्यागना और इन से हमेशा के लिए दूरी बनाना पुरुषों को प्रजनन क्षमता में इजाफा लाने के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। इन सभी समस्याओं को से दूर रहकर पुरुष वीर्य देरी से निकलने की समस्या का हल निकाल सकते हैं।
  3. तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याओं का इलाज सही तरीके से करवाना और डॉक्टर के इलाज द्वारा इन सभी समस्याओं का निवारण करना आवश्यक होता है; तभी पुरुषों का यौन स्वास्थ्य अंदरुनी रूप से स्वस्थ बने रहने में मदद मिल पाती हैं। तनाव, डिप्रेशन की समस्या को दूर करके पुरुष वीर्य देरी से निकलने की समस्या का हल निकाल सकते हैं।
  4. संतुलित आहार आपके शारीरिक मानसिक एवं यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उचित विकल्प माना जाता है। संतुलित आहार का सेवन आपको अंदरुनी रूप से मजबूत बनाता है और शरीर में आई पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है; जिससे वीर्य में विलंबित स्खलन की समस्या से राहत मिल पाती है।
  5. अगर आप देर क्यों कालीन बीमारी से ग्रसित है या आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है; तो उसका इलाज तुरंत करवाएं। ऐसा करने से विलंबित स्खलन की समस्या से भी राहत मिल पाती है।
  6. नियमित रूप से की गई एक्सरसाइज प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है और विलंबित स्खलन की समस्या से राहत दिलाती हैं।
  7. अपनी जीवनशैली को उचित बनाए रखें और पर्याप्त मात्रा में नींद ले; जिससे आप की प्रजनन क्षमता में सुधार आता है और विलंबित स्खलन की समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

विलंबित स्खलन के लिए घरेलू उपाय : Sperm Late Niklne Ke Gharelu Upay

विलंबित स्खलन के लिए घरेलू उपाय
विलंबित स्खलन के लिए घरेलू उपाय

दोस्तों, वीर्य देरी से निकलने की समस्या का इलाज करने के लिए और उससे नियंत्रित करने के लिए पुरुष निम्नलिखित घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।

१) संतुलित आहार –

संतुलित आहार के तहत पुरुष सभी पोषक तत्व युक्त पदार्थों का सेवन करें; ताकि उनके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती रहे और प्रजनन क्षमता में सुधार आने में मदद मिल सके। दही, पनीर, मछली, अंडे, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट, ताजे फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, सलाद, साबुत अनाज जैसे अनगिनत पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों का सेवन करने से वीर्य देरी से निकलने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।

पुरुषों को खासतौर पर प्रजनन क्षमता में सुधार लाने के लिए कच्चे प्याज और लहसुन की कलियों का सेवन करने से बहुत अधिक लाभ देखने को मिलते हैं। रोजाना तौर पर कच्चे प्याज का सेवन और तीन से चार लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करने से पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता में सुधार आता है और विलंबित स्खलन समस्या हल होने में मदद मिल पाती है।

२) एक्सरसाइज –

दोस्तों, एक्सरसाइज चाहे कोई भी हो; रोजाना तौर पर की गई एक्सरसाइज का अभ्यास हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूती दिलाता है, शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है और अतिरिक्त तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है। पुरुषों के प्रजनन क्षमता में सुधार लाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार विशेष तौर पर एक्सरसाइज का अभ्यास करने से काफी लाभ देखने को मिलता है।

पुरुष रोजाना तौर पर कीगल एक्सरसाइज, प्लैंक एक्सरसाइज तथा स्ट्रैचिंग जैसे एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं; तो उनके वीर्य की गुणवत्ता में सुधार आता है और विलंबित स्खलन की समस्या से राहत मिल पाती है। साथ ही; योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम जैसे अच्छी आदतों का पालन करने से भी अंदरुनी रूप से पुरुषों को मानसिक शांति का अनुभव होता है, मस्तिष्क की प्रणाली में सुधार आता है; जिससे प्रजनन क्षमता बेहतर बनती है और विलंबित स्खलन की समस्या हल होने में मदद मिलती है।

३) नशीली चीजों से दूर –

प्रजनन क्षमता नशीली चीजों का सेवन करने से सबसे ज्यादा बुरी हद तक प्रभावित होती हैं। नशीली चीजों में शामिल है; सरकार द्वारा बैन ड्रग्स का सेवन, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा अत्यधिक शराब का सेवन आदि। इन सभी पदार्थों की वजह से पुरुषों का स्पर्म काउंट दिन पर दिन घटता जाता है, वीर्य की गुणवत्ता कम होती जाती हैं; जिसके चलते पुरुष में शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, वीर्य देरी से निकलने की समस्याएं उभर कर आती है।

इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुषों को किसी एक्सपर्ट की मदद के अनुसार इन गलत आदतों को छोड़ना होगा। आजकल विविध प्रकार के नशा मुक्ति केंद्र भी उपलब्ध है; जो प्रोफेशनल रूप से आपका नशा और नशे की लत को छुड़ाने में आपकी मदद करते हैं।

४) अपने साथी का साथ –

विलंबित स्खलन की समस्या या कोई भी यौन संबंधित समस्या को कोई पुरुष किसी से भी साझा नहीं करते हैं। यहां तक, कि पुरुष अपने जीवन साथी या लव पार्टनर के साथ भी इन समस्याओं को शेयर नहीं करते हैं; जिसकी वजह से यह समस्या बढ़ती जाती हैं और आपके रिश्ते में अनबन पैदा हो जाती हैं। अगर आपका साथी आपसे सच में प्यार करता है; तो वह आपकी बात को समझता है और इस समस्या से निकलने में आपकी मदद जरूर करता है। इसीलिए, अपने जीवनसाथी को अपनी समस्या के बारे में बताने की कोशिश करें; ताकि वह इस समस्या का हल निकालने में आपकी मदद जरूर कर सकता है।

५) डॉक्टर की सलाह –

दोस्तों, आजकल मेडिकल साइंस में इतनी प्रगति कर ली है; कि जानलेवा से जानलेवा बीमारी तक का इलाज आज मौजूद है। इसीलिए, अपने मन में से विलंबित स्खलन की समस्या का डर निकाल दीजिए और बिना शर्मिंदगी के अपने डॉक्टर के साथ इस बात को शेयर जरूर कीजिए। ऐसा करने से डॉक्टर आपके स्थिति की गंभीरता के अनुसार आपको दवाइयां तथा विविध प्रकार के इलाज करवाने की सलाह देते हैं; ताकि आपके समस्या का पूरा इलाज हो सके।

साथ ही, आप आयुर्वेदिक दवाइयों का सहायक सहारा लेकर भी विलंबित स्खलन की समस्या का इलाज कर सकते हैं। आयुर्वेदिक दवाइयों में ऐसे कई अनगिनत जड़ी बूटियां मौजूद होती हैं; जो प्राकृतिक रूप से आपके यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करती हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए भी आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply