नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? एक महिला की सुंदरता में उसकी आंखें, बाल, उसकी हंसी और उसकी फिगर बहुत बड़ा प्रभाव डालती है। इसी के साथ, महिलाओं के स्तन भी महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। स्तनों के मामले में महिलाएं भी काफी सतर्क रहती है; कि उनका आकार ना ज्यादा बढे ना ज्यादा घटे। सुडोल स्तन बनाने के लिए महिलाएं काफी मशक्कत भी करती है। लेकिन, कई महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार कम होता है और कई महिलाओं के ज्यादा होता है। ऐसे में, महिलाएं परेशान हो जाती हैं और उन्हेंं सही आकार वाले ब्रेस्ट चाहिए होते हैं। महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार अनुवांशिकता के अनुसार होता है।  इसलिए आज हम ब्रेस्ट कम कर सकते है या नहीं इस बारे में बात करने वाले है |

बाद में कई कारकों की वजह से इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ब्रेस्ट साइज अधिक मात्रा में घट जाती है या बढ़ जाती है। जिन महिलाओं के स्तन अधिक बड़े होते हैं; वह मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती है। ऐसे में, वह परेशान हो जाती है। महिलाओं को ब्रेस्ट का आकार आकार कम करने के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट मिल जाएंगे।

लेकिन , यह प्रोडक्ट कितने फायदेमंद्, असरदार और सुरक्षित होते हैं; इसके बारे में बहुत कम लोग ही बता पाएंगे। अगर महिलाएं इन मार्केट में मिलने वाले इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है; तो कई बार उनको साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलता है। हम सभी जानते हैं; स्तन महिला के आकार का एक नाजुक और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

इसीलिए, इन पर किसी भी दवाई का इस्तेमाल या सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी महिलाएं अपने स्तनों का आकार घटा सकती है। इसी के साथ, आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध है; जो स्तनों का आकार घटाने में मददगार होती है और सुरक्षित भी होती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; स्तनों का आकार कम करने के लिए घरेलू उपाय और दवाइयों के बारे में पूरी दोस्तों।

क्या हम अपने ब्रेस्ट का आकार कम कर सकते हैं ? Breast Ka size kam kar sakte hai ?

ब्रेस्ट का आकार कम कर सकते हैं
ब्रेस्ट का आकार कम कर सकते हैं

जी हां! बिल्कुल आप अपने स्तनों का आकार घटा सकती है। अगर आप सही तरीके से डाइट फॉलो करती हैं, उचित व्यायाम एवं योग प्राणायाम का अभ्यास करती है, खानपान की पद्धति को संतुलित रखती है; तो आसानी से आप अपने ब्रेस्ट का आकार घटा सकती है। ब्रेस्ट का आकार सही तरीके से घटाने के लिए आप डाइटिशियन या डॉक्टर से भी सलाह ले सकती है।

उनकी सलाह के अनुसार अपना रूटीन एवं जीवन शैली फॉलो करके आप अपने ब्रेस्ट का आकार जरूर बदल सकती हैं और कम कर सकती है। हम आपको घरेलू उपाय बताने वाले हैं; जिनको अपनाकर भी आप घर पर ही ब्रेस्ट का आकार कम कर सकती है। कुछ आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करने के बाद भी आप स्तनों के आकार को घटा सकती है। लेकिन, ध्यान रहे; स्तनों का आकार घटाने के लिए किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ब्रेस्ट का आकार कम करने के लिए क्या खाएं ? Breast size kam karne ka food :

ब्रेस्ट कम करने के लिए क्या खाएं
ब्रेस्ट कम करने के लिए क्या खाएं

महिलाएं अगर अपने स्तनों को घटाना चाहते हैं और उनको सुडोल बनाना चाहती हैं; तो उनको अपने खानपान की पद्धति में भी विशेष बदलाव करना जरूरी होता है। आजकल महिलाएं इंस्टेंट फूड, पैकेज्ड फूड, चाइनीस पदार्थ, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने लगी है। वक्त की कमी के चलते महिला इंस्टेंट फूड बनाती है और कम वक्त में पकने वाला यह खाना खा लेती है। इसी वजह से महिलाओं के शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा हो जाती है और उनके कमर का घेरा, पेट की चर्बी और स्तनों का आकार बढ़ जाता है। ब्रेस्ट का आकार कम करने के लिए महिलाओं को एक संतुलित और उचित आहार की पद्धति को अपनाना पड़ेगा।

१) मछली-

ब्रेस्ट के साइज को कम करने के लिए महिलाएं अपने आहार में मछली का सेवन कर सकती हैं। मछली में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती हैं; जिसके चलते महिलाओं को अपने ब्रेस्ट को कम करने में मदद मिलती है। इसी के साथ, मछली में प्रोटीन भी मौजूद होते हैं; जो महिलाओं की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं  टुना, सालमन जैसी मछलियां खाने से महिलाएं आसानी से अपने ब्रेस्ट को कम कर सकती हैं। जो महिलाएं मांसाहार करती हैं; वह अपने ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए मछलियों का सेवन कर सकती हैं।

२) ग्रीन टी-

कई बार बढ़े हुए वजन की वजह से भी महिलाओं के ब्रेस्ट की साइज बढ़ जाती है। ऐसे में, अगर आप ग्रीन टी का सेवन करती हैं; तो आपको ब्रेस्ट की साइज घटाने में मदद मिलती हैं। हम सभी जानते हैं; ग्रीन टी एक ऐसा विकल्प है; जिसके तहत हम शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को पिघला सकते हैं। इसी के साथ, ग्रीन टी का सेवन बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करने में भी कारगर होता है। दिन में कम से कम एक से दो बार ग्रीन टी का सेवन करने से बढ़ा हुआ वजन और उसकी वजह से बड़े हुए ब्रेस्ट का आकार घटाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट से औषधीय तत्व पाए जाते हैं; जो हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने में असरदार होते हैं।

३) फल-

जिन महिलाओं को अपने स्तनों का आकार घटाना है; उनको रोजाना अपने आहार में ताजे फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। फलों में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है; जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसी के साथ, ताजे फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है; जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त माने जाते हैं। ताजे फलों का सेवन करने से महिलाएं आसानी से अपने ब्रेस्ट के आकार को घटा सकती हैं। ब्रेस्ट कम करने के लिए संतरा, अमरूद, केला, मौसंबी, सेब, तरबूज जैसे फलों का सेवन महिलाओं को अवश्य करना चाहिए।

४) हरी सब्जियां-

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में मिनरल्स, विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स, डाइटरी फाइबर जैसे अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते है; जो हमारे स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। जिन महिलाओं को अपने स्तनों का आकार कम करना है; उनको अपने आहार में रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में फैट की मात्रा संतुलित रहती हैं और ब्रेस्ट का आकार नियंत्रित होने में मदद मिलती है।

५) ड्राई फ्रूट्स-

काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट का सेवन करने से हमारे शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ, ड्राई फ्रूट्स का सेवन वजन नियंत्रित करने के लिए भी किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है; जिसके चलते शरीर के फैट की मात्रा नियंत्रित होने में मदद मिलती है। ड्राई फ्रूट का सेवन करने से महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार कम किया जा सकता है। पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा ३ फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से युक्त ड्राई फ्रूट का सेवन महिलाओं के ब्रेस्ट के आकार को कम करने में सहायक होता है।

ब्रेस्ट कम करने के लिए घरेलु उपाय – Breast Chota karne ke Upay

ब्रेस्ट कम करने के लिए
ब्रेस्ट कम करने के लिए

जो महिलाएं अपने स्तनों को सुडोल बनाना चाहती हैं और बड़े हुए स्तनों का आकार घटाना चाहती हैं; वह कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी अपने ब्रेस्ट को सुडौल बना सकती हैं।

१) मालिश-

मालिश करने से हमारे शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान होती हैं। इसी के साथ, मालिश के फायदे ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए भी देखे जाते हैं। दरअसल, बड़े हुए स्तनों का आकार घटाने के लिए मालिश करने से काफी लाभ मिलते हैं। मालिश करने से स्तनों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, ब्रेस्ट में ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और स्तनों में जमी अतिरिक्त चर्बी घटने में भी मदद मिलती है। इसी के साथ, ब्रेस्ट में आए ढीलेपन को कम करने के लिए और ब्रेस्ट में कसाव् उत्पन्न करने के लिए भी मालिश करने से फायदा देखने को मिलता है।

स्तनों की मालिश करने के लिए आप् जैतून के तेल या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल या जैतून का तेल एक कटोरी में ले और उसको थोड़ा हल्का गुनगुना गर्म करें। बाद में अपने ब्रेस्ट के नीचे से लेकर ऊपर तक हल्के हाथों से मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए आप हफ्ते में दो से तीन बार अपने स्तनों की मालिश कर सकती हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा।

२) मेथी दाना –

मोटापे की वजह से ब्रेस्ट के साइज बढ़ जाती है। ऐसे में, अगर आप अपने ब्रेस्ट के आकार को कम करना चाहते हैं; तो मेथी दाने का यह प्रयोग आपके लिए बहुत ही गुणकारी साबित होता है। मेथी दाने में प्राकृतिक फाइबर मौजूद होता है; जो पाचन संस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ अतिरिक्त चर्बी घटाने में भी कारगर होता है।

मेथी दाने में ऐसे कई अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक माने जाते हैं और शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को घटाने में सहायक होते हैं। एक चम्मच मेथी दाना रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छान लें और मेथी दाने को चबा चबा कर खाए। बाद में इस पानी का सेवन करें। लगातार कुछ हफ्तों तक मेथी दाने का यह प्रयोग दोहराने से आपको ब्रेस्ट की साइज घटाने में जरूर मदद मिलती है।

३) अलसी के बीज-

कई बार ब्रेस्ट का आकार बढ़ने का कारण शरीर में हार्मोन का इंबैलेंस या एस्ट्रोजन नामक हार्मोन के बढ़ने के कारण भी होता है। एस्ट्रोजन हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए अलसी के बीज का सेवन करने से काफी लाभ मिलते हैं। अलसी के बीज् में एंटी एस्ट्रोजन तत्व पाए जाते हैं; जो एस्त्रोजेन की मात्रा को नियंत्रित करते हैं और ब्रेस्ट के साइज कम करने में भी मददगार होते हैं। अलसी के बीज का चूर्ण ले और उसे हल्के गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर उसका सेवन करें। इसी के साथ, आप किसी भी फल का जूस लेकर उसमें अलसी के बीजों का चूर्ण मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

४) नीम –

नीम का सेवन हमारे पूरे ही शरीर के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। नीम के पत्तों में कई सारे औषधीय तत्व पाए जाते हैं; जो त्वचा, बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कारगर माने जाते हैं। नीम की पत्तियों को पानी में डालकर १० मिनट तक उबालें। पानी थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें हल्दी और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

नीम में टैनिन का अर्क मौजूद होता है; जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। इसी लिहाज से, अगर महिलाएं अपने ब्रेस्ट का आकार कम करना चाहती हैं; तो नीम के पत्तों का यह प्रयोग उनको जरूर करना चाहिए। ब्रेस्ट की साइज घटाने के साथ-साथ; नीम के पत्तों का यह पानी पीने से उनको अन्य शारीरिक स्वास्थ्य वर्धक लाभ भी मिल सकते हैं।

५) अदरक –

पेट, कमर, तथा शरीर के अन्य हिस्सों में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए अदरक का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। अदरक में ऐसे कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं; जो वजन घटाने में कारगर होते हैं। अदरक का सेवन करने से महिलाएं अपने ब्रेस्ट की साइज को कम कर सकती हैं और उन्हें सुडौल बना सकती है। अदरक का सेवन करने के लिए आपको अदरक को कद्दूकस करना है और पानी में मिलाकर थोड़ी देर के लिए उबालना है।

पानी हल्का गुनगुना गर्म होने के बाद इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इस पानी का सेवन करना है। शहद और अदरक दोनों ही अतिरिक्त चर्बी घटाने में माहिर होते हैं। अदरक का यह उपाय बहुत ही आसान, सरल और सुरक्षित माना जाता है। इसलिए, महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए इस उपाय को जरूर अपनाएं।

ब्रेस्ट का आकार छोटा करने के लिए योगा की जानकारी – Breast Size Chota karne ka Yog

ब्रेस्ट का आकार छोटा करने के लिए योग
ब्रेस्ट का आकार छोटा करने के लिए योग

पिछले कुछ सालों से पूरी ही दुनिया में योग और प्राणायाम, मेडिटेशन जैसे प्रैक्टिस का महत्व काफी बढ़ गया है। लोगों को योग तथा प्राणायाम का अभ्यास करने से अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिले हैं और बड़ी-बड़ी बीमारियों से वह आसानी से बच पाए हैं। योग तथा प्राणायाम हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है।

योग, प्राणायाम, मेडिटेशन का रोजाना अभ्यास हमें कई सारी बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रखता है। वजन घटाने के लिए महिलाओं को योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। अगर महिलाएं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण बढ़े हुए वजन से परेशान हैं; तो उसमें भी योग काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग का अभ्यास करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद मिलती है। इसी के साथ,ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए योगा तथा प्राणायाम करने से लाभ देखने को मिलते हैं। अगर महिलाएं अपने ब्रेस्ट पर जमे अतिरिक्त चर्बी घटाना चाहते हैं और ब्रेस्ट के आकार को सुडोल बनाना चाहती हैं; तो उनको योग आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

सेतुबंधासन, अर्धचंद्रासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, मत्स्यासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, बालासन जैसे तरह-तरह के योगा का रोजाना अभ्यास करने से महिलाएं आसानी से अपने ब्रेस्ट पर जमी अतिरिक्त चर्बी को घटा सकती हैं और ब्रेस्ट के आकार को सुडौल बना सकती हैं।

इसी के साथ; कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम भी शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाते हैं और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इनका अभ्यास करने से भी महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को घटा सकती हैंं।

महिलाएं रोजाना कम से कम १५ से ३० मिनट तक योग का अभ्यास जरूर करें। लेकिन, ध्यान रहे; ब्रेस्ट को कम करने के लिए किसी भी योग आसन तथा एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले फिजियोथैरेपिस्ट या किसी एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ब्रेस्ट का आकार कम करने की दवा की जानकारी – Breast Ka size kam karne ki Medicine

ब्रेस्ट कम करने की दवा
ब्रेस्ट कम करने की दवा

ब्रेस्ट की साइज को कम करने के लिए महिलाएं किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन भी कर सकती है।

१) हसनार हेल्थ केयर बॉडी टोनिंग कैप्सूल – Hassnar’s Body Toning and Firming Cream and Capsules

इस कैप्सूल तथा दवाई का सेवन महिलाओं में अतिरिक्त चर्बी को घटाता है और स्तनों को सुडौल बनाने में मददगार होता है। इस कैप्सूल का सेवन करने के बाद महिलाओं के स्तनों को का आकार घटाया जा सकता है। इस कैप्सूल का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें। क्योंकि, इस की खुराक निश्चित करने के लिए आपको डॉक्टर की या फार्मासिस्ट की सलाह आवश्यक होती हैं। कई बार महिलाओं में मोटापे की वजह से भी ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है और ब्रैस्ट लटकने लगते हैं। ऐसे में, इस कैप्सूल का सेवन करने के बाद महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को सुडौल बनाकर घटा सकती हैं और ब्रेस्ट में टाइटनेस ला सकती हैं।

२) सीआरडी आयुर्वेदिक बोसोम कैप्सूल – CRD Ayurveda Bosom Capsules

कई महिलाएं मोटापे की वजह से भी बड़े हुए ब्रेस्ट के आकार का सामना करते हैं। ऐसे में, अतिरिक्त चर्बी जमा होने की वजह से महिलाओं के ब्रेस्ट ढीले पड़ जाते हैं और लटकने लगते हैं। यह स्थिति काफी अजीब दिखती है और महिलाओं की फिगर पूरी तरीके से बिगड़ जाती है। इस समस्या का हल निकालने के लिए और ब्रेस्ट का आकार घटाकर उन्हें सुडौल बनाने के लिए सीआरडी आयुर्वेदिक बोसोम कैप्सूल का सेवन अवश्य करना चाहिए। इस कैप्सूल के सेवन के बाद महिलाओं के स्तनों का आकार धीरे-धीरे से घटने लगता है और ब्रेस्ट में टाइटनेस भी बढ़ जाती है।

३) पतंजलि तेजस तैलम – PATANJALI Tejus Tailum

पूरी तरीके से प्राकृतिक जड़ी बूटियों और औषधियों से निर्मित यह तेल पुरुष तथा महिलाएं दोनों की शारीरिक संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। पतंजलि द्वारा निर्मित यह तेल पूरी तरीके से प्राकृतिक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित है और इसीलिए यह सुरक्षित माना जाता है।

महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए और उन्हें सुडौल बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इस तेल का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के स्तनों में आया ढीलापन कम हो जाता है और ब्रेस्ट में टाइटनेस बढ़ती है। इस तेल का इस्तेमाल करने से महिलाओं के ब्रेस्ट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और उसमें आया ढीलापन कम होकर वह सुडोल बनने में मदद मिलती है।

४) पतंजलि शतावर वटी – Patanjali Shatavar Vati

शतावरी महिलाओं की समस्या का निवारण करने के लिए बहुत ही कारगर एवं गुणकारी औषधि मानी जाती हैं। बहुत पुराने जमाने से हमारे आयुर्वेद शास्त्र में महिलाओं के लगभग हर समस्या के लिए शतावरी का इस्तेमाल किया जाता है और वह आज भी बरकरार है। शतावर वटी का सेवन करने से महिलाएं अपने ब्रेस्ट में आए ढीलेपन को कम कर सकती हैं और उसमें टाइटनेस बढ़ा सकती हैं।

शतावरी वटी का सेवन महिलाओं में वजन को भी नियंत्रित करता है। इसी लिहाज से, अगर महिलाओं का वजन बढ़ने के कारण उनके ब्रेस्ट में ढीलापन आया है और उनके ब्रेस्ट बड़े हो गए हैं; तो उन्हें घटाने के लिए और उन में कसाव उत्पन्न करने के लिए पतंजलि द्वारा निर्मित शतावर वटी का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार जरूर करना चाहिए।

ब्रेस्ट कम करने के लिए गोली – Stano ko Chota karne ki Goli 

ब्रेस्ट कम करने के लिए गोली
ब्रेस्ट कम करने के लिए गोली

ब्रेस्ट कम करने के लिए एलोपैथिक तथा होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करने से भी लाभ देखने को मिलते हैं। हम कुछ होम्योपैथिक दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं; जिनका सेवन करने से आप अपने ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं। लेकिन, ध्यान रहे; किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से उचित सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

१) कोनियम मैकुलेटम – SBL Conium maculatum Dilution 30 CH

ब्रेस्ट की साइज को घटाने के लिए महिलाएं इस दवाई का सेवन कर सकते है। लगभग ८ से १० महीनों तक इस दवाई का हफ्ते में एक से दो बार सेवन करने से महिलाएं अपने ब्रेस्ट के साइज को घटा सकती हैं और उन्हें सुडौल बना सकती हैं। लेकिन, इस दवाई का सेवन करने से पहले आपको विशेषज्ञ से उचित सलाह जरूर लेनी चाहिए।

२) चिमाफिला उम्बेलटा टिंचर – SBL Chimaphila umbellata Mother Tincture

इस दवाई की विशेषता यह है;कि यह दवाई बड़े साइज के ब्रेस्ट को कम करती हैं और कम साइज के ब्रेस्ट को बड़ा बनाने में मदद करती है। वैसे देखा जाए, तो इस दवाई का सेवन होम्यो माड्यूलेटर की तरह काम करता है; जो आपके ब्रेस्ट के आकार को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। इस दवाई का सेवन करने से आप अपने ब्रेस्ट की साइज को घटा सकती हैं और उन्हें सुडोल बना सकती हैं। लेकिन, ध्यान रहे; दोस्तों हम जो भी होम्योपैथिक दवाइयों के बारे में जानकारी दे रहे हैं; उनको खाने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

३) फ्रेगरिया वेस्का ३० सीएच – SBL Fragaria Vesca Dilution 30 CH

खासकर, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगता है। ऐसे में, स्तनपान बंद करने के बाद भी अगर उनके ब्रेस्ट का आकार नियंत्रित नहीं हो रहा है; तो ऐसी महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस दवाई का सेवन करना चाहिए।

छाती कम करने के लिए जेल और क्रीम – Chati Kam karne ke gel Cream

ब्रेस्ट कम करने के लिए जेल और क्रीम
ब्रेस्ट कम करने के लिए जेल और क्रीम

ब्रेस्ट की साइज को घटाने के लिए तरह-तरह के जेल एवं क्रीम उपलब्ध होते हैं; जिनका इस्तेमाल करके आप अपने ब्रेस्ट को सुडौल एवं टाइट बना सकती हैंं।

१) क्यूट बी क्रीम – Hashmi Cute B Cream

महिलाओं के स्तनों का आकार कम करने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इस क्रीम का इस्तेमाल करने से महिलाओं के स्तनों के बड़े आकार के लिए जिम्मेदार एस्ट्रोजेनिक हार्मोन की लेवल को नियंत्रित किया जाता है; जिसके चलते ब्रेस्ट की कप साइज अपने आप नियंत्रित हो जाती है। इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को कम करने के साथ-साथ; ब्रेस्ट में आए ढीलेपन को भी दूर कर सकती हैं। इसी के साथ, इस क्रीम का इस्तेमाल करने के करने से महिलाओं के ब्रेस्ट को टोन किया जाता है और उसमें लचीलापन बढ़ाया जाता है।

२) लास्की हर्बल ब्लॉसम क्रीम – Lasky Herbal Blosom Breast Firming And Enhancement

प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित यह क्रीम ब्रेस्ट में आए ढीलेपन को दूर करने में कारगर होती हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाएं अपने बड़े हुए स्तनों को कम कर सकती हैं। इस हर्बल क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को अपने स्तनों के आकार में बदलाव दिखाई तो देता ही है। लेकिन, उसी के साथ;इस क्रीम का इस्तेमाल करने से महिलाओं के ब्रेस्ट की मांसपेशियां तथा टिशूज को मजबूती मिलती है और वह फर्म होने में मदद मिलती है। महिलाओं के ब्रेस्ट के मांसपेशियों को मजबूती मिलने के कारण वहां का लचीलापन भी बढ़ता है। इसी वजह से, इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट टोन होते हैं और टाइट बनने में मदद मिलती है। इसी के साथ, इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में आया ढीलापन कम होने में मदद मिलती है।

३) वीएलसीसी शेप अप ब्रेस्ट रिडक्शन/फर्मिंग क्रीम – VLCC Natural Science Shape Up Bust Firming Cream

महिलाओं की त्वचा का ख्याल रखने का जब सवाल आता है; तब वीएलसीसी ब्रांड सबसे बड़ा और सुरक्षित जवाब माना जाता है। वीएलसीसी ब्रांड की प्रोडक्ट की रेंज इतनी बड़ी है; कि आप सोच भी नहीं सकते! वीएलसीसी ब्रांड ने महिलाओं के ब्रेस्ट को फर्म एवं टाइट बनाने के लिए भी इस क्रीम का निर्माण किया है।

अगर आप अपने ब्रेस्ट को सही तरीके से आकार देना चाहती हैं और उनको टोन बनाए रखना चाहती हैं; तो इस क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को लगभग २१ दिनों में ही ब्रेस्ट के आकार में बदलाव नजर आने लगता है। कंपनी का यह दावा है; कि यह क्रीम बहुत ही तेजी से काम करती हैं और आपके ब्रेस्ट के आकार को नियंत्रित कर पाती है।

छाती कम करने के फायदे और नुकसान – Chati kam karne ke fayde Nuksan :

ब्रेस्ट कम करने के फायदे और नुकसान
ब्रेस्ट कम करने के फायदे और नुकसान

महिलाओं के ब्रेस्ट बढ़ जाने पर उन्हें कम करने के लिए महिलाएं तरह-तरह की दवाइयां तथा जल और क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, सबसे पहले अगर आपको अपने ब्रेस्ट में किसी भी तरह का अनचाहा बदलाव दिखाई दे रहा है; तो आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह उचित मानी जाती है। क्योंकि हर एक का शरीर अलग होता है और दवाइयों के प्रति हर किसी की शारीरिक प्रतिक्रिया भी अलग होती है। कई लोग अपने आप ही कुछ दवाइयों का सेवन कर लेते हैं और उन्हें कई बार साइड इफेक्ट्स पर देखने को मिलते हैं। ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का बहुत ही नाजुक एवं महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

इसीलिए, ब्रेस्ट के साइज कम या ज्यादा करने के लिए किसी भी दवाई या जेल क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जो महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए मेडिसिन का सेवन करती हैं; कई महिलाओं में उनके फायदे भी देखे जाते हैं और ब्रेस्ट सही आकार में लाने में वह कामयाब हो पाती हैं। लेकिन, अपने आप कुछ दवाइयों का सेवन करने से कई महिलाओं को नुकसान भी उठाने पड़ते हैं; जिसके चलते यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद। जानिए – लड़की के बूब्स टाइट कैसे करे? ब्रेस्ट का मसाज करने का तरीका

Leave A Reply