नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम आपको प्रेगनेंसी में सेक्स कितने महीने तक करे ? इस के बारे में जानकारी देने वाले है , क्योकि गर्भावस्था एक महिला के जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है। इस दौरान वह अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की खुशी में उसके सपने देखना शुरु कर देती हैं और अपने बच्चे की सेहत के लिए हर चीज त्यागने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं रखती है। यह सिर्फ एक मां ही कर सकती हैं। इसलिए, भगवान ने महिलाओं को गर्भावस्था का सुख प्रदान किया है। प्रेग्नेंसी के दौर में एक महिला अपने और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में काफी संवेदनशील होती है। अपने स्वास्थ्य में थोड़ा भी ऊंच-नीच हो जाए; तो वह अंदर से घबरा जाती हैं और अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सोचने लगती हैं।

जाहिर है; एक मां अपने बच्चे के लिए कोई भी बुरी बात नहीं सोचेगी और ना ही चाहेगी। गर्भावस्था के दौरान कई सारी महिलाएं अपने बच्चे के बारे में सोचते हुए सेक्स करने से परहेज कर देती हैं। ऐसे बहुत से लोगों का मानना है; कि गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान होता है।

हालांकि, मेडिकल साइंस ने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया है। अगर आपकी गर्भावस्था पूरी तरीके से नार्मल और हेल्थी है; तो आपको शारीरिक संबंध बनाने पर कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, अगर आप के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है या किसी अन्य कारणों की वजह से गर्भावस्था के दौरान आपको कोई तकलीफ हो रही है; तो डॉक्टर आपको शारीरिक संबंध बनाते समय कुछ सावधानियां बरतने को की सलाह देते हैं और कुछ मामलों में शारीरिक संबंध नहीं बनाने की सलाह भी देते हुए दिखाई दिए हैं।

दोस्तों, आपको जानकर हैरानी होगी; कि शारीरिक संबंध बनाने से गर्भावस्था के दौरान कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे; गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पूरी जानकारी।

क्या हम प्रेगनेंसी में सेक्स कर सकते हैं ? Pregnancy Me Sex Kar Sakte hai ?

कई सारी महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने बच्चे की सेहत के बारे में सोचते हुए अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देती हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी; कि गर्भावस्था के दौरान संबंध बनाने से गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं होता है और उसके स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है!

जी हां ! दोस्तों, गर्भावस्था एक ऐसा दौर होता है; जिसके प्रति दंपत्ति काफी संवेदनशील होती हैं। गर्भावस्था के दौरान एक महिला का जिंदगी में सबसे ज्यादा ख्याल रखा जाता है; क्योंकि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के हैल्थ पर कोई भी बुरा प्रभाव ना पड़े।

अगर आप की गर्भावस्था पूरी तरीके से नॉर्मल और हेल्दी हैं, आप के गर्भ में पल रहे शिशु को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं नहीं है; तो डॉक्टर भी आपको गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से कोई परहेज नहीं करते हैं। एक नॉर्मल, हेल्दी प्रेगनेंसी के दौरान आप गर्भावस्था के दौरान सेक्स कर सकती हैं।

लेकिन, अगर आपको गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की तकलीफ हो रही है या आपके बच्चे के स्वास्थ्य की कोई समस्या हो रही है; तो ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर आपको शारीरिक संबंध बनाने के बारे में कुछ सावधानियां बरतने को बोलती है और कुछ मामलों में शारीरिक संबंध ना बनाने की सलाह देते हैं।

प्रेगनेंसी होने के कितने महीने तक यौन संबंध बनाना सही होता है ? Pregnancy Hone Ke Kitne Dino Tak Sex ?

प्रेगनेंसी में सेक्स कितने महीने तक करे
प्रेगनेंसी में सेक्स कितने महीने तक करे

अब सवाल आता है; कि प्रेगनेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है; जिससे बच्चे को कोई तकलीफ ना हो? तो इसका डॉक्टर द्वारा सुझाया गया जवाब हैं; कि प्रेगनेंसी के किसी भी महीने में सेक्स करने से कोई भी समस्या नहीं होती है।

अगर आपकी प्रेग्नेंसी पूरी तरीके से नार्मल और हल्दी है; तो आप कुछ सावधानियां बरतते हुए प्रेगनेंसी के किसी भी महीने में शारीरिक संबंध बना सकते हैं। लेकिन, प्रेगनेंसी के आखिरी दौर में डॉक्टर शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करते हैं; क्योंकि यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं होता है।

आमतौर पर, प्रेगनेंसी के पहले ३ महीने के बाद से लेकर सातवें, आठवें महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए उचित होते हैं। प्रेगनेंसी के आखिरी दौर में डॉक्टर खुद शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देते हैं। डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी के किसी भी दौर में शारीरिक संबंध बनाने से कोई भी हानि नहीं होती है।

लेकिन, आपको शारीरिक संबंध बनाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना होता है; जिससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई भी नुकसान ना हो। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है और उनको सेक्स करते दौरान कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं।

गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने की पोजीशन भी अलग होती है: जिससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई भी दबाव ना आए और आप सेक्स का आनंद ले सके।

प्रेगनेंसी के दौरान संभोग करते समय क्या ख्याल रखें ? Pregnancy Ke Dauran Sex Tips :

प्रेगनेंसी के दौरान संभोग
प्रेगनेंसी के दौरान संभोग

जैसे कि हमने कहा; कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती है। क्योंकि , गर्भावस्था महिला के जीवन का बहुत ही नाजुक एवं महत्वपूर्ण दौर होता है। अगर ऐसे दौर में आप बिना कुछ सावधानियां बरतें सेक्स करती हैं; तो इसका आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय थोड़ी सी भी भूल चूक हो जाए; तो वह आपको अनचाहे गर्भपात की ओर लेकर जाता है और आपके लिए काफी दुखद हो सकता है। इसलिए, हम आपको कुछ सावधानियों के बारे में बताएंगे; जिनको आप प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय अपना सकती हैं।

  1. सबसे पहले, प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से पहले अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से दंपत्ति को उचित सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
  2. गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय मेल पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए; ताकि महिला के जननांगों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो।
  3. गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने की पोजीशन अलग होती हैं; जिनको अपनाकर ही आपको गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना चाहिए। गलत तरीके से और गलत पोजीशन में किया गया सेक्स आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर दबाव डाल सकता है और उसे नुकसान पहुंचा सकता है।
  4. गर्भावस्था के दौरान मेल पार्टनर को अपने फीमेल पाटनर का कंफर्ट लेवल का भी ध्यान रखना होता है; ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई तकलीफ ना हो।
  5. दंपत्ति अगर गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना चाहते हैं; तो दोनों को अपने पर्सनल हाइजीन का खासा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि, गर्भावस्था के सेक्स करने के बाद अगर आप ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो आपको जननांगों का इंफेक्शन हो सकता है; जो गर्भावस्था के दौरान माता के लिए हानिकारक होता है।
  6. गर्भावस्था के दौरान एक महिला के काफी मूड स्विंग्स देखे जाते हैं। क्योंकि, उसके शरीर में काफी हार्मोनल परिवर्तन भी होते हैं। इसी कारण, गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते वक्त, समय समय पर आपको आपके पार्टनर के साथ बातचीत करना चाहिए और अपनी तकलीफ को साझा करना चाहिए; जिससे उन्हें समझ में आ जाता है; कि आपको सेक्स करना है या नहीं?

प्रेगनेंसी में सेक्स करते हुए दर्द हो रहा है, तो क्या करें ? Garbhavastha Me Sex Ke Dauran Dard :

सबसे पहले, अगर आपको गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने के बाद कोई भी दर्द या तकलीफ महसूस हो रही है; तो आप तुरंत डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर से बात करके आपको आपकी स्थिति की गंभीरता समझ में आ जाती है और आप एंजाइटी घबराहट जैसी स्थितियों से सुरक्षित रह पाती हैं।

क्योंकि, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में हारमोंस के बदलाव देखे जाते हैं; जिसकी वजह से उनके मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसे में, अगर उन्हें सेक्स करने के बाद कोई भी तकलीफ हो रही है; तो उन्हें चिड़चिड़ा हट और घबराहट महसूस होने लगती है। ऐसे में, सेक्स करने के बाद थोड़ा भी दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही आप गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाए; तो यही आपके लिए बेहतर होगा। गर्भावस्था एक महिला के जीवन का सबसे संवेदनशील और नाजुक दौर होता है। इसलिए, इस दौरान की जाने वाली हर चीज का डॉक्टर को पता होना जरूरी होता है।

प्रेगनेंसी में सेक्स करने की पोजीशन : Best Sex Position in Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी में सेक्स करने की पोजीशन
प्रेगनेंसी में सेक्स करने की पोजीशन

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने के लिए निम्नलिखित पोजीशन का प्रयोग कर सकते हैं।

१) वूमेन ऑन टॉप- Women on Top Sex Position

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए यह पोजीशन महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित और अच्छी मानी गई है। क्योंकि, इस पोजीशन में सेक्स करने से महिलाओं के पेट पर कोई भी प्रेशर नहीं आता है; जिससे उनके बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं होता है। इसी के साथ, इस पोजीशन में सेक्स करने से पेनिस महिलाओं के योनि के कितने अंदर जा सकता है; यह भी महिलाओं के नियंत्रण में होता है। इसी कारणवश, महिलाएं इस पोजीशन में प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध बना सकती है।

२) स्पूनिंग- Spooning Sex Position

इस पोजीशन में प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से महिलाओं के पेट पर या गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और ना ही प्रेशर आता है। इस पोजीशन में लेट कर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान शारीरिक सुख का आनंद ले सकती है। सेक्स का यह पोजीशन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सबसे सुरक्षित और कंफर्टेबल माना गया है।

३) एज ऑफ द बेड- Edge of the bed Sex Position

इस पोजीशन में महिलाएं बेड के एक किनारे पीठ के बल सो जाती हैं, अपने पैरों को फैला देती हैं और सामने से पुरुष होता है। इस पोजीशन को भी महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने के लिए उचित माना गया है। लेकिन, अधिक देर तक पीठ के बल लेटने से प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है; जिससे उन्हें पीठ का दर्द हो सकता है। इसी कारण, डॉक्टर अधिक देर तक पीठ के बल लेट कर सेक्स करने से महिलाओं को मना करते हैं।

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे – Pregnancy Me Sex Ke Fayde

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे
प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं को निम्नलिखित फायदे होते हैं तथा कुछ नुकसानों का भी सामना करना पड़ सकता है।

१) पेल्विक एरिया की मजबूती-

हम सभी जानते हैं; कि जब एक महिला प्राकृतिक रूप से बच्चे को जन्म देती है, तो उसे कितना दर्द और पीड़ा होती हैं! गर्भावस्था के आखिरी तिमाही में सेक्स करने से महिलाओं के पेल्विक मांसपेशियों को मजबूती मिलती है; जिसके तहत उन्हें नॉर्मल डिलीवरी में आसानी हो पाती है।

२) तनाव-

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन उन्हें कभी-कभी अधिक तनाव का एहसास कराते हैं। इसी कारण, अगर महिलाएं अपने गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाती है; तो उनके तनाव को कम करने में उन्हें सहायता मिल पाती हैं। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं के शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होते हैं; जो गर्भ में पल रहे बच्चे तथा माता को खुशी का एहसास कराते हैं। इसी के साथ, गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्स महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन को भी रिलीज करता है; जिसकी वजह से दंपत्ति में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और वह एक दूसरे के अधिक करीब आते हैं।

३) इम्यूनिटी-

प्रेग्नेंसी के दौर में एक महिला के शरीर में काफी सारे बदलाव होते हैं; जिनका सामना करते करते उसकी शारीरिक रोग प्रतिकारक क्षमता भी कम हो जाती हैं। ऐसे में, उसे छोटे-छोटे इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध बनाती है; तो आपके शरीर में रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ने में सहायता मिल सकती है। अध्ययन के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्स महिलाओं को इम्यूनिटी में इजाफा दिलाता है।

४) ब्लड प्रेशर-

कई बार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान का उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या से सुरक्षित रहना चाहती हैं; तो आप गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित तरीके से यौन संबंध बना सकती हैं। दरअसल, अध्ययन के अनुसार यह साबित हुआ है; कि गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्स महिलाओं के शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है; जिससे वह हाई बीपी जैसी बीमारियों से सुरक्षित रह पाती है।

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के नुकसान – Pregnancy Me Sex Ke Nuksan :

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के नुकसान
प्रेगनेंसी में सेक्स करने के नुकसान

गलत तरीके से और गलत पोजीशन में करने से शारीरिक संबंध बनाने से गर्भावस्था के दौरान आपको नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, गलत तरीके से और गलत पोजीशन में गर्भावस्था के दौरान किया गया सेक्स गर्भवती माता को दर्द एवं पीड़ा का अनुभव करा सकता है।

निम्नलिखित दी गई स्थितियों के तहत, डॉक्टर आपको गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से परहेज कर देते हैं।

  1. अगर एमनियोटिक थैली से एम्नियोटिक फ्लूइड बाहर आने लगे; तो डॉक्टर आपको गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से परहेज कर देती है।
  2. अगर आपको पहले गर्भपात की समस्या का सामना करना पड़ा हो; तो इस परिस्थिति में आपको डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से मना कर देती हैं।
  3. गर्भावस्था के दौर में ३७ वें हफ्ते से पहले अगर डिलीवरी होने की संभावना होती हैं; तो आपको सेक्स नहीं करना चाहिए।
  4. अगर गर्भवती महिला को थोड़ी मात्रा में भी बिल्डिंग की समस्या हो रही है; तो गर्भावस्था के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए।
  5. अगर गर्भवती महिला को पेट में मांसपेशियों की ऐंठन तथा योनि के आसपास ऐठन महसूस रही है; तो आपको गर्भावस्था में शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।

प्रेगनेंसी में ओरल सेक्स कर सकते हैं क्या ? Pregnancy Me Oral Sex Karna :

प्रेगनेंसी में ओरल सेक्स
प्रेगनेंसी में ओरल सेक्स

प्रेगनेंसी में कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप ओरल सेक्स कर सकते हैं। अगर आपको और आपके पति को कोई भी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज की समस्या नहीं है; तो कुछ सावधानियां बरततें हुए आप ओरल सेक्स कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेगनेंसी के दौरान ओरल सेक्स करते हुए कुछ सावधानियां बरती जाएं; तो यह माता और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए सुरक्षित होता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply