नमस्ते दोस्तों कैसे, हो आप ? आज हम चर्चा करेंगे स्वप्नदोष की समस्या के बारे में। हम सभी जानते हैं; पिछले कुछ सालों से पुरुषों की प्रजनन क्षमता काफी कमजोर होते जा रही हैं। पुरुषों में कमजोर प्रजनन क्षमता के चलते सेक्स लाइफ पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है और बच्चे पैदा करने में भी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं।

शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, नाइट फॉल, लिंग में शिथिलता, लिंग में ढीलापन, लिंग के नसों में कमजोरी का अनुभव जैसे अनगिनत यौन संबंधित समस्याओं की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बुरी हद तक प्रभावित हो जाती है।

इन सभी समस्याओं के पीछे बहुत से कारण मौजूद होते हैं। अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, गलत जीवनशैली, खराब खान-पान की पद्धति, गलत दिनचर्या, व्यायाम का अभाव, शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन, किशोरावस्था के दौरान अत्यधिक मात्रा में किया गया हस्तमैथुन जैसे कारणों की वजह से पुरुष यौन रूप से कमजोरी का अनुभव करते हैं और उनमें शारीरिक दुर्बलता भी देखी जाती हैं।

स्वप्नदोष की समस्या भी एक ऐसे ही समस्या है; जिसकी वजह से काफी सारे पुरुष परेशान है। नाइट फॉल हो जाने पर पुरुषों को शर्मिंदगी का अनुभव होता है; जिसके तहत वह यह समस्या किसी से भी शेयर नहीं कर पाते हैं। लेकिन, ऐसा करना बिल्कुल भी गलत होता है।

स्वप्नदोष की समस्या के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है और तुरंत इसका इलाज करवाना भी जरूरी होता है। साथ ही, नाइट फॉल की समस्या होने पर अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आप यह समस्या जरूर साझा करें; इससे आपको मानसिक रूप से समस्या से उबरने में मदद मिल पाती है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; नाइट फॉल की समस्या के बारे में पूरी जानकारी।

स्वप्नदोष याने नाइट फॉल क्या होता है ? Night Fall Kya hota hai ?

नाइट फॉल क्या होता है
नाइट फॉल क्या होता है

सोते समय सेक्स के सपने देखने के कारण आपके लिंग में से वीर्य स्खलन या वीर्य मुक्त हो जाता है; इसी प्रक्रिया को “स्वप्नदोष” कहते हैं। हालांकि, स्वप्नदोष की स्थिति के तहत आप लिंग को स्पर्श तक नहीं करते हैं; जिससे आपको संवेदना का अनुभव हो। स्वप्नदोष की समस्या हस्तमैथुन के बिल्कुल अलग होती है। स्वप्नदोष की समस्या के तहत आपको पता भी नहीं चल पाता है और आपके लिंग में से वीर्य मुक्त हो जाता है!

सुबह उठने के बाद या सपने से जागने के बाद आपको इस बात का अनुभव होता है। यह सारी करामात आपके मस्तिष्क की होती हैं; क्योंकि आप सपने देख रहे होते हैं और आपको इस बारे में पता भी नहीं चल पाता है। अगर आप लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं या किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं; तो स्वप्नदोष की यह क्रिया अपने आप ही हो जाती हैं।

लंबे समय तक सेक्स ना करने की वजह से भी रात को सोते समय आपके लिंग में से वीर्य मुक्त हो जाता है और आपको पता भी नहीं चल पाता है। स्वप्नदोष की समस्या के तहत वीर्य लिंग में से मुक्त होना एक अकस्मात क्रिया होती है; जिस पर आपका बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं होता है। जिन पुरुषों ने अभी तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं; उनमें स्वप्नदोष की समस्या अधिक होती हैं।

नाइट फॉल की समस्या के तहत सेक्स के सपने अधिकतर रात में आते हैं; इसलिए इसे “नाईट फॉल” भी कहा जाता है। शुरुआती दौर में नाइट फॉल की समस्या होने पर पुरुषों को अपने आप पर शर्मिंदगी का अनुभव होता है। स्वप्नदोष की समस्या बरकरार रहने पर आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।

नाइट फॉल की समस्या किन कारणों के तहत होती हैं; इसके बारे में अभी पूरा अध्ययन नहीं हुआ है। कुछ अध्ययन यह बताते हैं; कि स्वप्नदोष की समस्या ज्यादातर किशोरावस्था के दौरान लड़कों को सताती है। किशोरावस्था के दौरान लड़कों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन होने लगता है; जिससे उनका शरीर में वीर्य में स्पर्म मुक्त करने लगता है। यौवन के दौरान जब आपके शरीर में वीर्य बन जाता है; तब उसे मुक्त करने के लिए स्वप्नदोष ही एक जरिया होता है।

स्वप्नदोष किस उम्र के लड़कों को होता है ? Swapndosh Kise hota hai ?

दोस्तों, वैसे देखा जाए; तो पुरुषों में स्वप्नदोष की शुरुआत किशोरावस्था के दौरान होती हैं और ताउम्र बरकरार रहते हैं। हालांकि, जो पुरुष १६ से ३० उम्र के बीच होते हैं; उनमें स्वप्नदोष की समस्या अधिक पाई जाती हैं। क्योंकि, इस उम्र में लड़के यौन रूप से अधिक सक्रिय और उत्तेजित होते हैं। जैसे जैसे लड़कों की उम्र बढ़ती जाती है; वैसे वैसे स्वप्नदोष की समस्या में कमी देखी जा सकती हैं।

नाइट फॉल की समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाता है ? Night Fall Se Chutkara :

नाइट फॉल की समस्या से छुटकारा
नाइट फॉल की समस्या से छुटकारा

स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं।

१) मेडिटेशन – Meditation

दोस्तों, ध्यान धारणा या मेडिटेशन की मदद से स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाने में काफी हद तक मदद मिल पाती हैं। मेडिटेशन करने से हमारे मस्तिष्क की प्रणाली में सुधार आता है; जिससे हम रात को अच्छी तरीके से नींद ले पाते हैं और तनावमुक्त भी हो पाते हैं। साथ ही, मेडिटेशन आपके मस्तिष्क की प्रणाली के कार्य को भी नियंत्रित रखता है; जिससे नाईट फॉल की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल पाती हैं।

मेडिटेशन करने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है और हम भावनिक रूप से मजबूत बन पाते हैं; जिससे हम अवांछित गतिविधियों और भावनाओं को नियंत्रण कर पाते हैं और स्वप्नदोष की समस्या का हल मिल पाता है। जिन पुरुषों को स्वप्नदोष की समस्या है; वह रोजाना रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करें। जरूरत पड़ने पर किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर मेडिटेशन करने की कोशिश करें।

२) योग – Yoga

नियमित रूप से योग, प्राणायाम का किया गया अभ्यास आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान करता है; जिससे आपके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली सुधारने में मदद मिलती है। साथ ही, योग का नियमित तौर पर किया गया अभ्यास आपके शारीरिक समस्याओं का भी इलाज दिलाता है। योग तथा प्राणायाम करने से आप भावनिक रूप से मजबूत बनते हैं, आपके शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों पर आपका ही कंट्रोल होता है और आप अवांछित गतिविधियों में शामिल होने से सुरक्षित रह पाते हैं। रोजाना तौर पर योग प्राणायाम का अभ्यास करने से आपका मन, आत्मा और शरीर आपके नियंत्रण पर कार्य करता है; जिसकी वजह से आप यौन संबंधित गतिविधियों पर भी नियंत्रण पा सकते हैं। इसी कारणवश, स्वप्नदोष की समस्या का भी समाधान मिल पाता है।

३) संतुलित आहार – Healthy Food

जिन पुरुषों को स्वप्नदोष की समस्या है; उनको अम्लीय आहार से दूर रहना चाहिए। अपने आहार को संतुलित बनाए रखने से पुरुष अंदरुनी रूप से स्वप्नदोष की समस्या से लड़ने में सक्षम बनते हैं और स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। संतुलित आहार के तहत पुरुष सभी पोषक तत्व युक्त पदार्थों को अपने आहार में सेवन करें; ताकि उनकी मस्तिष्क, शारीरिक एवं यौन प्रणाली उचित रूप से कार्य करने में सक्षम बन सके।

४) गलत आदतों से दूर रहें – Stay Away From Bad Habits

गलत आदतें या गलत चीजों का सेवन करने से भी पुरुषों के यौन क्षमता काफी कमजोर हो जाती हैं। शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा सरकार द्वारा बैन किए गए नशीली चीजों का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है; जिससे उन्हें यौन कमजोरी का अनुभव होता है।

साथ ही, यह सारे ही नशीले पदार्थ मानसिक, शारीरिक और यौन रूप से आपको पूरी तरीके से अपने कंट्रोल में कर लेते हैं; जिससे आप आपकी यौन गतिविधियों पर भी नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। इसलिए, इन चीजों से दूर रहें और स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाएं।

साथ ही, पोर्न वीडियोस या सेक्स संबंधित कंटेंट देखने से बचे। ऐसा करने से भी आपको रात में सेक्स के सपने आते हैं और आप स्वप्नदोष की समस्या के मरीज बन जाते हैं। इस समस्या का हल पाने के लिए आपको सेक्स रिलेटेड कंटेंट से दूर रहना चाहिए और ऐसी चीजें बार-बार नहीं दोहराना चाहिए।

नाइट फॉल से बचने के उपाय क्या है ? Night Fall Hone Se Kaise Bache ?

नाइट फॉल से बचने के उपाय
नाइट फॉल से बचने के उपाय

स्वप्नदोष की समस्या से बचने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपनाएं। दोस्तों, निम्नलिखित उपाय आपके रोजमर्रा की जिंदगी में आप आसानी से अपना सकते हैं और अपने आहार के पद्धति में बदलाव करके स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

१) प्याज –

छोटा सा प्याज ले और उसको मिक्सी में डालकर उसका जूस निकाल ले। इस जूस को एक कटोरी में निकाल ले और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर एक अच्छा सा मिश्रण तैयार करें। रोजाना दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या को काफी हद तक कम भी किया जा सकता है और इसे होने से भी सुरक्षित रहा जा सकता है। हम सभी जानते हैं; प्याज का सेवन हमारे भारतीय घरों में लगभग रोजाना तौर पर किया जाता है। प्याज में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं; जो हमारी प्रजनन क्षमता को सुधारते हैं। प्याज का सेवन रोजाना तौर पर सलाद के रूप में भी किया जा सकता है।

२) लहसून –

लहसुन कामोद्दीपक, वीर्य वर्धक गुणों से युक्त होता है। अगर आपको कोई भी यौन संबंधित समस्या है; तो आप दिन में तीन से चार कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन अवश्य करें, इससे आपको जरूर फ़ायदा देखने को मिलता है। स्वप्नदोष की समस्या होने पर भी इसे कंट्रोल करने के लिए और इससे हमेशा के लिए सुरक्षित रहने के लिए लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन रोजाना तौर पर करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। स्वप्नदोष की समस्या से बचे रहने के लिए रोजाना लहसुन के तीन से चार कच्ची कलियों का सेवन करें। आप उन कलियों को घी में भूनकर भी खा सकते हैं। रात को सोने से पहले लहसुन के तीन से चार कलियों का सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या से बचाव मिल सकता है।

३) आंवला –

स्वप्नदोष की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा और उससे हमेशा के लिए सुरक्षित रहने के लिए आंवले का सेवन बहुत ही चमत्कारी उपाय साबित होता है। आंवले में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व आपको यौन रूप से मजबूत बनाते हैं। इसी कारणवश, स्वप्नदोष की समस्या से हमेशा के लिए बचे रह सकते हैं।

रोजाना तौर पर दिन में दो से तीन बार आंवले के जूस का सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुरक्षितता भी प्रदान होती है। रोजाना तौर पर एक ग्लास आंवले के जूस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही, रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में आंवले का पाउडर मिलाकर पीने से स्वप्नदोष की समस्या से सुरक्षा प्रदान होती हैं।

स्वप्नदोष की दवा की जानकारी : Night Fall ki Dawa

दोस्तों, वैसे देखा जाए; तो स्वप्नदोष की समस्या का कोई भी स्थाई चिकित्सीय इलाज मौजूद नहीं है। नाइट फॉल की समस्या बहुत चिंताजनक नहीं होती है। इसीलिए, इसके बारे में आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, नाइट फॉल की समस्या को रोकने के लिए और उससे सुरक्षित रहने के लिए हमने आपको कुछ घरेलू उपाय बताएं हैं; इनको आप जरूर अपनाएं।

साथ ही, नाइट फॉल की समस्या होने पर सबसे पहले अपने करीबी दोस्त, अपना जीवनसाथी या डॉक्टर के साथ सलाह लेकर उनसे बातचीत जरूर करें। ऐसा करने से आपका मन हल्का हो जाता है, मानसिक रूप से आप को मजबूती मिलती हैं और आप को इस समस्या से उबरने में मदद मिल पाती हैं।

स्वप्नदोष की समस्या का इलाज करने के लिए या इससे छुटकारा पाने के लिए पतंजलि द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार की दवाइयों का सेवन आप आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार अवश्य करें। हम आपको निम्नलिखित कुछ पतंजलि दवाइयों के बेहतर विकल्प बताने जा रहे हैं; जिनका सेवन आप नाइट फॉल की समस्या के लिए कर सकते हैं।

१) पतंजलि आंवला चूर्ण – Patanjali Divya Amla Churna

एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी जैसे प्राकृतिक गुणों से युक्त आंवले का सेवन हमारे पूरे ही शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में लाभ दिलाने के साथ-साथ; आंवले का सेवन आपको यौन रूप से भी स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।

पतंजलि द्वारा निर्मित आंवले के चूर्ण का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होता है। साथ ही, इस चूर्ण का सेवन करने के बाद पुरुषों को यौन रूप से मजबूती मिलती है और स्वप्नदोष के समस्या हल होने में भी मदद मिल पाती है। पतंजलि द्वारा निर्मित आंवले का चूर्ण का सेवन करने से धातु रोग से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होने में सहायता मिलती हैं।

२) पतंजलि शतावरी चूर्ण – Patanjali Shatavar Churna

दोस्तों, शतावरी एक बहुत ही ताकतवर जड़ी बूटी है; जो महिलाओं में और पुरुषों में आई यौन कमजोरी तथा यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने में सबसे बेहतर मानी जाती है। महिलाओं के लिए तो शतावरी एक वरदान की तरह साबित होती है। साथ ही, पुरुषों में शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, स्वप्नदोष, धातु रोग जैसी यौन समस्याओं का निवारण करने के लिए भी पतंजलि द्वारा निर्मित शतावरी चूर्ण का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। पतंजलि शतावरी चूर्ण का सेवन करने से पुरुषों की यौन कमजोरी दूर होती है और वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। नाइट फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पतंजलि शतावरी चूर्ण का आधा चम्मच हल्के गुनगुने गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार किया जा सकता है।

३) पतंजलि चंद्रप्रभा वटी – Patanjali Divya Chandraprabha Vati

विविध प्रकार की जड़ी बूटियों से निर्मित पतंजलि चंद्रप्रभा वटी का सेवन पुरुषों में स्वप्नदोष की समस्या का निवारण करता है। साथ ही, इस दवाई का सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या से सुरक्षा भी प्रदान होती हैं। पतंजलि चंद्रप्रभा वटी का सेवन पुरुषों में यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करता है और यौन प्रबलता प्रदान करता है। स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पतंजलि चंद्रप्रभा वटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह ले; ताकि आपको इसकी सही खुराक और मात्रा के बारे में पता चल सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply