नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम सेक्स टाइम बढ़ाने की दवा के बारे में बात करने वाले है | सेक्स करना सभी की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। सेक्स के जरिए लोग माता-पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं। हमारा भारत देश, जहां आज भी अरेंज मैरिज का चलन है; वहां एक दूसरे से अनजान जोड़ा शारीरिक संबंध बनाने के जरिए एक दूसरे से करीब आता है और एक दूसरे पर विश्वास जताता है।

भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए शारीरिक संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन, आजकल की बदली हुई जीवनशैली, खराब खानपान की पद्धति, गलत दिनचर्या, व्यायाम का अभाव, अत्याधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, अन हेल्थी पदार्थों का सेवन जैसे कई कारणों की वजह से महिलाओं में और पुरुषों में कामेच्छा की कमी देखी जा रही है।

पुरुषों में खासतौर पर शुक्राणुओं की संख्या घटना, वीर्य की गुणवत्ता खराब होना, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी यौन संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं के तहत पुरुष लंबे समय तक सेक्स करने में असमर्थ हो जाते हैं और ऐसे में उनके रिश्ते में अनबन आने की संभावना बनी रहती हैं।

बिस्तर पर लंबे समय तक टिके रहने के लिए और सेक्स टाइम, पावर बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने जीवन शैली में और आहार पद्धति में उचित बदलाव करना बहुत ही आवश्यक होता है।

अगर पुरुषों को सेक्स टाइम बढ़ाना है और लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना है; तो डॉक्टर की सलाह और आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेकर कुछ मेडिसिन और आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करने से फायदा देखने को मिलता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; बिस्तर पर लंबे समय तक बेहतरीन सेक्स टाइम बढ़ाने के लिए मेडिसिन और आयुर्वेदिक दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी।

दवा से सेक्स टाइम कैसे बढ़ाए ? Dawa Se Sex Time Kaise Badhaye ?

दवा से सेक्स टाइम कैसे बढ़ाए
दवा से सेक्स टाइम कैसे बढ़ाए

अगर पुरुष यौन कमजोरी का अनुभव कर रहे हैं और यौन कमजोरी के चलते उनका सेक्स ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है; तो उनको किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक या डॉक्टर की सलाह लेकर दवाइयों का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

अपने आप किसी भी दवाई को लेने से बचें; क्योंकि यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आजकल कई पुरुष अपने सेक्स टाइम, सेक्स परफॉर्मेंस और सेक्स पावर को लेकर काफी परेशान नजर आते हैं। क्योंकि, अपने पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट ना करने की वजह से उनको अंदर ही अंदर शर्मिंदगी भी महसूस होती है।

ऐसे में, पुरुषों को डॉक्टर की सलाह लेकर सेक्स टाइम और पावर बढ़ाने के लिए दवाइयों का सेवन करना होता है। आमतौर पर, डॉक्टर द्वारा सजाई गई है दवाइयां मौखिक रूप से सेवन की जाती है। अवनाफिल, तडालाफिल आदि दवाइयां सेक्स पावर और टाइम बढ़ाने के लिए मौखिक रूप से लेने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती हैं।

ज्यादा सेक्स करने से शरीर में क्या होता है ? Jyada Sex Karne Se Sharir me Kya hoga ?

सामान्य तौर पर किया गया सेक्स शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है और लिंग की नसों में भी मजबूती प्रदान करता है; जिसके चलते शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से होती हैं।

लेकिन, कई लोग ज्यादा मात्रा में और अधिक देर तक सेक्स करना पसंद करते हैं। लगातार अधिक देर तक और ज्यादा मात्रा में किया गया सेक्स आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

दरअसल, अगर आप ज्यादा सेक्स करते हैं; तो आपके शरीर में ब्लड सरकुलेशन बहुत ही ज्यादा तेज हो जाता है; जिसकी वजह से लिंग और जननांगों के क्षेत्र में सूजन पैदा हो सकती हैं।

ज्यादा सेक्स करने से पुरुषों के जननांगों के क्षेत्र की मांसपेशियों में अधिकतर तनाव उत्पन्न होता है और दर्द होने की संभावना बनी रहती है। मांसपेशियों में अधिक तनाव उत्पन्न होने की वजह से जननांगों के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द एवं ऐठन का अनुभव हो सकता है।

लंबे समय तक सेक्स करना क्यों पसंद करते हैं लोग ? Lambe Samay Tak Sex Karna Kyo Pasand Hai Logo Ko ?

अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक सेक्स करने से जोड़े को खुशी का अनुभव होता है और वह अंदरुनी रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करने लगते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी बहुत बड़ा साइंटिफिक कारण है। जब एक जोड़ा सेक्स करता है, तब उनके शरीर में विशिष्ट प्रकार के हार्मोन रिलीज होते हैं; जो उन्हें शारीरिक संबंध बनाते दौरान आनंद का अनुभव कराते हैं। सेक्स करने के बाद पुरुष तथा महिलाएं आरामदायक अनुभव महसूस करते हैं और तनाव कम होने में भी मदद मिल पाती हैं।

लंबे समय तक सेक्स करने के लिए क्या खाना चाहिए ? Lambe Samay Tak Sex Karne Ke Liye Kya Khana Chahiye ?

जरूरी नहीं, कि हर बार दवाइयों का सेवन करने से ही आप सेक्स टाइमिंग को बढ़ा सकते हैं। आपके रोजमर्रा की जिंदगी में खाए जाने वाली चीजें ही आपके शरीर में सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

१) बीज और ड्राई फ्रूट्स –

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स जैसे अनगिनत पोषक तत्वों से युक्त बीज और ड्राई फ्रूट्स का सेवन पुरुषों के शरीर में सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, मूंगफली, अखरोट, बादाम काजू तथा अन्य सूखे मेवे का सेवन करने से सेक्स टाइमिंग को बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए, पुरुषों को अपने दैनंदिन जीवन में इन पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

२) लहसून –

लगभग हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले लहसुन रोजाना तौर पर हम खाते ही हैं। लेकिन, लहसुन का सेवन करने से सेक्स पावर और टाइमिंग बढ़ाई जा सकती है; आपको इसके बारे में पता है? जी हां! दोस्तों, अगर आप लहसुन की कच्ची कलियां या लहसुन के तीन से चार कलियों को भूनकर खाते हैं; तो इससे आपके शरीर में सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में आपको मदद मिल पाती हैं। लहसुन का सेवन लिंग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और उस क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है; जिसके चलते सेक्स टाइमिंग बढ़ती है।

३) चॉकलेट –

वेलेंटाइन डे या किसी अन्य अच्छे दिनों पर एक दूसरे को चॉकलेट देने से रिश्तो में मिठास बढ़ती है। रिश्तो में मिठास बढ़ाने के साथ-साथ, चॉकलेट का रोमांस से भी गहरा संबंध होता है। दरअसल, चॉकलेट खाने के बाद हमारे शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन रिलीज होता है; जिससे मुड अच्छा बनने में मदद मिलती है। सेक्स करने से कुछ समय पहले चॉकलेट का सेवन पुरुषों के शरीर में तनाव को कम करता है, सेक्स डिजायर को बढ़ाता है और कामेच्छा में वृद्धि होती है। अगर पुरुषों का अपना सेक्स टाइमिंग बढ़ाना है; तो उनको डार्क चॉकलेट का सेवन अवश्य करना चाहिए।

४) हरी सब्जियां –

हरी सब्जियों का सेवन ना सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक होता है; बल्कि पुरुषों में वीर्य वर्धक और कामोत्तेजक भी माना जाता है। हरी सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि करने के लिए और सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। पालक, मेथी, हरा प्याज, ककड़ी जैसी अनगिनत हरी सब्जियों का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में उचित पोषक तत्व की आपूर्ति होती है और टेस्टोस्टरॉन हार्मोन की लेवल बढ़ती है। पालक में पाया जाने वाला आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व यौन इच्छा बढ़ाने में मदद करते हैं।

५) ताजे फल –

अनार, केला, तरबूज, संतरा, अंगूर , सेब जैसे ताजे फलों का सेवन पुरुषों के शरीर में उचित पोषक तत्व की आपूर्ति करता है। अनार का सेवन करने से पुरुषों के लिंग के क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और सेक्स डिजायर बढ़ने में भी मदद मिलती है। इसी के साथ, तरबूज का सेवन करने से पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि होती है और सेक्स टाइमिंग बढ़ने में भी मदद मिल पाती है। केले में मौजूद पोटैशियम और ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व लंबे समय तक सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने में कारगर माने जाते हैं। जिन पुरुषों को सेक्स टाइमिंग बढ़ाना है; उनको सेक्स करने के एक घंटे पहले केले का सेवन अवश्य करना चाहिए।

ज्यादा देर तक सेक्स करने की आयुर्वेदिक दवा का नाम – Jyada Samay Tak Sex Karne Ke Liye Ayurvedic Dawa

ज्यादा देर तक सेक्स करने की आयुर्वेदिक दवा
ज्यादा देर तक सेक्स करने की आयुर्वेदिक दवा

निम्नलिखित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन पुरुषों में सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने में सहायक होता हैं।

१) अश्वगंधा –

अगर पुरुषों को किसी प्रकार के मानसिक या शारीरिक तनाव की वजह से यौन कमजोरी का अनुभव हो रहा है; तो उनको अश्वगंधा का सेवन अवश्य करना चाहिए। अश्वगंधा एक बहुत ही पावरफुल जड़ी बूटी है; जो पुरुषों के दिमाग को शांति प्रदान करने के साथ-साथ, प्रजनन क्षमता में भी सुधार लाने में सक्षम मानी जाती है। अश्वगंधा जड़ी बूटी का सेवन करने से पुरुषों के लिंग के क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और अन्य यौन संबंधित समस्याओं से भी उन्हें राहत मिल पाती है।

जिन पुरुषों को सेक्स के दौरान टाइमिंग बढ़ाना है और लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना है; उनको रोजाना तौर पर अश्वगंधा जड़ी बूटी का सेवन जरूर करना चाहिए। किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर या थोड़ा शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन दिन में दो बार खाना खाने के बाद कर सकते हैं।

२) सफेद मूसली –

यौन संबंधित समस्याएं जैसे; यौन कमजोरी, कामेच्छा की कमी, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, वीर्य की गुणवत्ता में कमी जैसी समस्याओं का निवारण करने के लिए आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार सफेद मूसली का सेवन काफी पुराने जमाने से करते आ रहे हैं। सफेद मूसली को हर्बल वियाग्रा भी कहा जाता है; जो एक बहुत ही ताकतवर जड़ी बूटी होती है और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए इसका सेवन बहुत ही कारगर माना जाता है। रोजाना खाना खाने के आधे घंटे बाद आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर को एक ग्लास हल्के गुनगुने गर्म दूध में मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करना चाहिए।

३) शिलाजीत –

हिमालय की गोदी में पलने वाली और वहां मिलने वाली शिलाजीत यह जड़ी बूटी यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए और पुरुषों में सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए बहुत ही कारगर जड़ी-बूटी मानी जाती है। शिलाजीत का सेवन करने के बाद पुरुषों के जननांगों के क्षेत्र में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, लिंग की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और लंबे समय तक सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में भी मदद मिल पाती है। शिलाजीत का सेवन ना सिर्फ सेक्स टाइमिंग बढ़ाता है; बल्कि स्तंभन दोष, शीघ्रपतन जैसी यौन समस्याओं का निवारण करने में भी सक्षम माना जाता है। सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए पुरुषों को रोजाना खाना खाने के थोड़ी देर बाद एक शिलाजीत कैप्सूल को हल्के गुनगुने गर्म दूध के साथ दिन में दो बार लेना चाहिए।

ज्यादा देर तक सेक्स करने की टेबलेट इंडिया में – India Me Sabse Best Sex Karne Ki Tablet

निम्नलिखित दवाइयों का सेवन सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

१) वर्डेनाफिल –

इस दवाई का सेवन करने से पहले आपको एक बार किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आमतौर पर, शारीरिक संबंध बनाने के आधे से एक घंटे पहले इस दवाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सबसे बेहतर तरीके से काम करने के लिए और इसका परिणाम अनुभव करने के लिए इस दवाई का सेवन शारीरिक संबंध बनाने के एक घंटे पहले जरूर करें। इस दवाई का सेवन पुरुषों के शरीर में कामोत्तेजना बढ़ाता है और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है।

२) टाडालाफिल –

सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए पुरुषों को इस दवाई का सेवन खाना खाने के बाद और शारीरिक संबंध बनाने से एक से दो घंटे पहले करना चाहिए। इस दवाई का असर लगभग ३० से ३६ घंटे तक रहता है। इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुष अपना सेक्स टाइमिंग आसानी से बढ़ा सकते हैं। जरूरत के अनुसार यह दवाई दो रूपों में उपलब्ध होती है; एक छोटा डोस वाली दवाई और दूसरा बड़ा डोस वाली दवाई। इसीलिए, इस दवाई का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें; ताकि आपको इसके खुराक के बारे में उचित जानकारी प्राप्त हो सके।

३) सिल्डेनाफील –

शारीरिक संबंध बनाने के आधे से एक घंटे पहले इस दवाई का सेवन करने से सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा परिणाम देखा जा सकता है। इस दवाई का सेवन करने के बाद लगभग ४ से ५ घंटे तक इसका असर रहता है और पुरुष पूरी तरीके से सेक्स का आनंद ले पाते हैं।

बेहतरीन सेक्स टाइमिंग बढ़ाने की मेडिसिन की जानकारी : Behtarin Sex Time Badhane Ki Medicine 

निम्नलिखित आयुर्वेदिक मेडिसिन आपको आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाती है; जिनका सेवन करने के बाद आप बेहतरीन सेक्स टाइमिंग पा सकते हैं।

१) मार्स पावर टैबलेट आईपी –

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की वजह से पुरुष उचित तरीके से सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं और अपने सेक्स पार्टनर को पूरी तरीके से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की वजह से पुरुषों के लिंग में भी शिथिलता देखी जाती हैं; जिसकी वजह से लिंग में कठोरता नहीं आती है। इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए और टाइमिंग को बढ़ाने के लिए पुरुषों को इस दवाई का सेवन अवश्य करना चाहिए।

इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुषों के लिंग के क्षेत्रों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, लिंग की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और लंबे समय तक सेक्स करने में सफल हो पाते हैं। इस दवाई का सेवन जब आपको जरूरत हो; तभी करना चाहिए। इस दवाई का सेवन आपको शारीरिक संबंध बनाने के एक घंटे पहले करना चाहिए। ध्यान रहे; इस दवाई का सेवन करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लेनी है।

२) हिमालया गोक्षुर टैबलेट्स –

हिमालया कंपनी हमारे भारत देश की जानी-मानी एवं भरोसेमंद कंपनी मानी गई है। क्योंकि हिमालया कंपनी द्वारा निर्मित सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स बहुत ही भरोसेमंद, असरदार, गुणकारी और सुरक्षित माने जाते हैं। हिमालया कंपनी द्वारा निर्मित गोक्षुरा टेबलेट का सेवन पुरुषों में सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होता है।

गोक्षुरा एक बहुत ही ताकतवर जड़ी बूटी है; जो पुरुषों में होने वाली लगभग हर यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। गोक्षुरा पुरुषों के शरीर में सेक्स पावर, सेक्स टाइमिंग, सेक्स डिजायर बढ़ाती है और यौन संबंधित समस्याएं जैसे कामेच्छा में कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, स्तंभन दोष इन सभी समस्याओं का निवारण करने में सक्षम होती है।

३) डॉ. वैद्य शिलाजीत गोल्ड –

सफेद मूसली, स्वर्ण भस्म, शिलाजीत, अश्वगंधा, चांदी भस्म जैसी प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित डॉ. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन पुरुषों में कामेच्छा की वृद्धि करता है और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में असरदार माना जाता है। इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति का संचार होता है और कामेच्छा में वृद्धि होती है; जिसके चलते लंबे समय तक पुरुष सेक्स का आनंद ले पाते हैं। पूरी तरीके से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित होने की वजह से इस दवाई का सेवन बहुत ही सुरक्षित माना गया है और इसके साइड इफेक्ट लगभग ना के बराबर होते हैं।

बेहतरीन सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए पतंजलि सेक्स पावर कैप्सूल – Best Sex Time Ke Liye Patanajali Sex Power Goli

बेहतरीन सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए पतंजलि सेक्स पावर कैप्सूल
बेहतरीन सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए पतंजलि सेक्स पावर कैप्सूल

पतंजलि कंपनी द्वारा निर्मित निम्नलिखित सेक्स पावर दवाइयों का सेवन करने से पुरुष अपने सेक्स टाइमिंग को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

१) दिव्य यौवनमृत वटी –

सफेद मूसली, अश्वगंधा, जावित्री, वंग भस्म, प्रबल पिष्टी, अकर्करा, शतावर जैसी अनगिनत प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन पुरुषों में यौन शक्ति जगाता है और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में भी मददगार होता है। जिन पुरुषों को यौन कमजोरी का अनुभव हो रहा है शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी समस्याएं सता रही है; उनको दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के साथ-साथ; दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, लिंग की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में भी मदद मिल पाती है। पूरी तरीके से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से निर्मित होने की वजह से इस दवाई का सेवन करने के बाद साइड इफेक्ट्स लगभग ना के बराबर होते हैं।

२) पतंजलि शिलाजीत कैप्सूल – 

पतंजलि द्वारा निर्मित शिलाजीत कैप्सूल पूरी तरीके से शुद्ध शिलाजीत का इस्तेमाल करके बनाई जाती हैं। इसीलिए, इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुषों को उचित रूप से परिणाम देखने को मिलते हैं। जिन पुरुषों को कामेच्छा की कमी, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं सता रही है और जो पूरी तरीके से सेक्स का आनंद नहीं ले पा रहे हैं; उनको पतंजलि द्वारा निर्मित शिलाजीत कैप्सूल का सेवन अवश्य करना चाहिए। लगातार कुछ दिनों तक पतंजलि शिलाजीत कैप्सूल का सेवन करने के बाद पुरुषों को अपने आप ही सेक्स टाइमिंग बढ़ी हुई नजर आएगी और फर्क नजर आएगा।

३) पतंजलि अश्वशीला कैप्सूल –

अश्वगंधा और शिलाजीत जैसी दो ताकतवर जड़ी बूटियों का मिश्रण करके पतंजलि द्वारा अश्वशिला कैप्सूल का निर्माण किया जाता है। थकान एवं कमजोरी को दूर भगाकर शरीर में यौन शक्ति को जागृत करने के लिए पतंजलि अश्वशिला कैप्सूल का सेवन करने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। इस दवाई का सेवन करने के बाद पुरुष लंबे समय तक सेक्स का आनंद उठा पाते हैं और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में सफल हो पाते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply