नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम पीरियड्स का खून के रंग के बारे में जानकारी पाने वाले है | हर महिला को हर महीने मासिक धर्म के चक्र से गुजरना ही पड़ता है। हर महिला की माहवारी अलग-अलग होती हैं; इसीलिए उनकी समस्याएं भी अलग-अलग होती हैं। आजकल बदली हुई जीवनशैली, गलत खानपान की आदतें, खराब दिनचर्या और अनहेल्थी लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान की परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

अधिक मात्रा में तनाव ग्रस्त जीवन पद्धति जीने से उसका बुरा प्रभाव मासिक चक्र पर पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान हेवी ब्लीडिंग होना, मासिक चक्र अनियमित होना, माहवारी के दौरान पेट और कमर में अधिक दर्द होना जैसी समस्याओं का महिलाओं को सामना करना पड़ रहा है। अनियमित मासिक धर्म के चलते; मासिक धर्म के दौरान होने वाली ब्लीडिंग का रंग भी अलग अलग हो सकता है।

हो रही बिल्डिंग का कलर या रंग आपकी सेहत का बारे में बहुत कुछ संकेत देता है। कई बार महिलाएं इस बात को नजरअंदाज कर देती हैं; लेकिन आगे जाकर उसकी वजह से अन्य परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।

कई बार मासिक धर्म के दौरान बदला हुआ खून का रंग अंदरूनी बीमारियों का संकेत देता है। तो दोस्तों, आज हम बात करेंगे मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले खून का रंग आपके सेहत के बारे में क्या संकेत देता है इसके बारे में।

पीरियड्स का खून का रंग और उसका सेहत पर असर :

पीरियड्स का खून का रंग और उसका सेहत पर असर
पीरियड्स का खून का रंग और उसका सेहत पर असर

आप यह सोच रहे होंगे; कि मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले खून का रंग का हमारी सेहत से क्या संबंध हो सकता है? लेकिन, हमारी अंदरूनी सेहत बिगड़ने पर हमारे मासिक धर्म के दौरान होने वाले ब्लीडिंग का कलर चेंज हो सकता है; जो किसी बड़ी बीमारी का खतरा खतरे का संकेत भी दे सकता है। इसीलिए, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

१) लाल गाढ़ा –

माहवारी के दौरान अगर आप के खून का रंग लाल गाढ़ा है; तो यह आपके लिए अच्छा संकेत माना जाता है। क्योंकि, लाल रंग का खून ताजा होता है। पीरियड्स के शुरुआती दिनों में लाल रंग की ब्लीडिंग होना एक सामान्य बात मानी गई है। इससे आपकी अंदरूनी सेहत अच्छी होती है और लाल रंग का खून निकलना एक सेहतमंद और नॉर्मल पीरियड्स की निशानी होती है।

२) ग्रे –

अगर माहवारी के दौरान आपको ग्रे कलर का खून निकल रहा हो; तो यह योनि मार्ग के इंफेक्शन के खतरे को दर्शाता है। आमतौर पर, माहवारी के दौरान खून का रंग लाल होता है। लेकिन, अगर ग्रे ब्लीडिंग हो रही हो; तो यह “बैक्टीरियल वेजाइनोसिस” नामक संक्रमण का संकेत देता है।

वैसे तो, योनि मार्ग का यह इन्फेक्शन अपने आप ही ठीक हो जाता है। इसी के साथ, अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपको ग्रे कलर की ब्लीडिंग हो रही हो; तो यह गर्भपात का भी संकेत देता है।

३) ऑरेंज –

मासिक धर्म के दौरान नारंगी कलर का खून निकलना अच्छी बात का संकेत नहीं होता है। पीरियड के दौरान निकलने वाला ऑरेंज कलर का खून किसी प्रकार के बैक्टीरियल इनफेक्शन, योनि मार्ग का इन्फेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीसिस जैसे इंफेक्शन के खतरे का संकेत देता है।

इसी के साथ, खून निकलने के साथ-साथ आपको इससे अजीब सी बदबू भी आ सकती हैं। इसीलिए, पीरियड्स के दौरान अगर आपको नारंगी रंग का खून निकल रहा हो; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

४) काला –

जिन महिलाओं का मासिक धर्म अनियमित होते हैं; उन महिलाओं को ज्यादातर पीरियड के दौरान काला खून निकलने की समस्या होती हैं। वैसे तो, इसमें कोई घबराने की बात नहीं है। लेकिन, अगर यह हर बार हो रहा हो; तो अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लेनी चाहिए।

जिन महिलाओं के पीरियड्स लेट हो जाते हैं; उन महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान काला खून दिखाई देता है। क्योंकि, यह खून अधिक मात्रा में ऑक्सीडाइज हो जाता है; इसी कारण इसका रंग काला हो जाता है।

५) ब्राउन –

मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में और खत्म होने के साथ ही पीरियड्स के खून का रंग ब्राउन हो सकता है; जो कि एक सामान्य बात है। पीरियड्स के दौरान अगर आपको भी ब्राउन रंग का खून निकल रहा हो; तो यह घबराने की बात नहीं होती है।

६) पिंक –

मासिक धर्म के दौरान अगर आपको गुलाबी रंग की ब्लीडिंग हो रही हो; तो यह सामान्य बात मानी गई है। ऐसा इसलिए होता है; क्योंकि पीरियड के खत्म होने के साथ सर्वाइकल फ्लूइड पीरियड ब्लड के साथ मिल जाता है। इसलिए, उसका कलर गुलाबी हो जाता है और आपको गुलाबी कलर की स्पॉटिंग होती हैं।

दोस्तों, मासिक धर्म के दौरान किसी भी हो रहे बदलाव को नजरअंदाज करना गलत होता है। अगर आपने किसी भी बदलाव को नजरअंदाज किया; तो आगे जाकर आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है; कि मासिक धर्म के दौरान कुछ भी अटपटा सा लगने पर अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply