नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करना चाहिए या नहीं और करे तो कैसे ? यह जानने वाले है | हम सभी जानते हैं; गर्भावस्था का दौर एक महिला के लिए सबसे खूबसूरत दौर माना जाता है। जिंदगी में जब एक महिला मां बनती है; तब उसकी खुशी के बारे में हम बयां भी नहीं कर सकते! गर्भावस्था का दौर जितना महत्वपूर्ण और खुशी से भरा होता है; उतना ही नाजुक भी होता है।

गर्भावस्था के दौरान एक महिला का विशेष ख्याल रखा जाता है। आजकल तो इनफर्टिलिटी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में, इनफर्टिलिटी की समस्या से उभरकर अगर कोई महिला गर्भवती रहती है; तो उसका विशेष ध्यान रखा जाता है। हमारे समाज में आज भी सेक्स के बारे में चर्चा करना परहेज किया जाता है।

वैसे देखा जाए; तो सेक्स हम सभी की जिंदगी का एक अभिन्न अंग और हिस्सा माना जाता है। लेकिन, हमारी समाज की मर्यादा उसके बारे में चर्चा करने को तैयार नहीं है। गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं; इसके प्रति भी लोगों में काफी असमंजस देखने को मिलता है।

इसका कारण है; लोगों को सेक्स के बारे में पूरी जानकारी ना होना। अगर महिला की प्रेगनेंसी पूरी तरीके से सुरक्षित और नॉर्मल है; तो गर्भावस्था के दौरान सेक्स से हस्तमैथुन करना कोई बुरी बात नहीं होती है और वह सुरक्षित भी होता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करने के बारे में पूरी जानकारी।

प्रेगनेंसी के दौरान क्या हस्तमैथुन करना चाहिए ? Pregnancy Me Masturbation

प्रेगनेंसी के दौरान क्या हस्तमैथुन करना
प्रेगनेंसी के दौरान क्या हस्तमैथुन करना

हम सभी जानते हैं; गर्भावस्था एक महिला के जीवन का सबसे नाजुक दौर होता है। अगर आपके गर्भावस्था पूरी तरीके से नॉर्मल है और उसमें कोई भी कॉम्प्लिकेशन या जटिलताएं नहीं है; तो आप गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित तरीके से हस्तमैथुन कर सकती है। यहां तक, कि आप सुरक्षित गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध भी बना सकती हैं। लेकिन, गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से पहले और हस्तमैथुन करने से पहले एक बार गाइनेकोलॉजिस्ट से बात जरूर करें।

महिला प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन कर सकती है क्या ? Mahila Pregnancy Me Masturbation

हस्तमैथुन एक सामान्य क्रिया है; जो लगभग हर व्यक्ति सामान्य तौर पर करता ही है। सामान्य तौर पर और मर्यादा में रहकर किया गया हस्तमैथुन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं डालता है। प्रेगनेंसी के दौरान भी हस्तमैथुन करना तब तक सुरक्षित होता है; जब तक आपको इससे कोई दिक्कत ना हो।

इसी के साथ, जिन महिलाओं की प्रेगनेंसी पूरी तरीके से नॉर्मल होती हैं और उनको अन्दरुनी रूप से कोई भी समस्या नहीं होती है; ऐसी महिलाओं को भी प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करना सुरक्षित माना जाता है। कई बार प्रेग्नेंसी में जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं; जिसके कारण डॉक्टर खुद प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन या सेक्स करने से परहेज कर देते हैं।

लेकिन, अगर कोई भी स्वास्थ्य संबंधित जटिलताएं नहीं है; तो प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला सुरक्षित रूप से हस्तमैथुन कर सकती हैं। बस, प्रेगनेंसी के दौरान आपको हस्तमैथुन या सेक्स करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार बात जरूर कर लेनी चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने के फायदे : Pregnancy Me Hastmaithun Karne Ke Fayde

प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन
प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन

प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई सारे अंदरूनी बदलाव देखने को मिलते हैं। हार्मोन इतने तेजी से बदलते हैं; कि हम सोच भी नहीं सकते! हार्मोन् में आया बदलाव महिलाओं के मूड स्विंग्स साथ लेकर आता है। मूड स्विंग्स होने पर महिलाएं अधिक भावनिक हो जाती है और चिंता तथा तनावग्रस्त हो जाती हैं।

इन सभी समस्याओं का निवारण हस्तमैथुन के जरिए किया जा सकता है। महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान किया गया सुरक्षित हस्तमैथुन तनाव तथा चिंता को कम करने में सहायक होता है। भावनात्मक तनाव कम करने में भी हस्तमैथुन काफी हद तक लाभदायक होता है। कई बार भावनात्मक तनाव होने के कारण प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं ठीक तरीके से नींद पूरी नहीं कर पाती है।

मास्टरबेशन करने से महिलाएं भावनात्मक रूप से अच्छे मूड में रहती हैं और ठीक तरीके से नींद भी ले पाती हैं। इसी के साथ, प्रेगनेंसी अपने साथ कई सारे शारीरिक दर्द भी लेकर आते हैं। शरीर में हो रहे दर्द की वजह से महिलाओं को काफी पीड़ा भी उठानी पड़ती है।

हस्तमैथुन के जरिए महिलाएं शारीरिक पीड़ा का अनुभव कम करने में सफल हो पाती है। प्रेगनेंसी के कारण मांसपेशियों में आया तनाव एवं खिंचाव मास्टरबेशन के जरिए कम किया जा सकता है। इसी के साथ, सुरक्षित तरीके से किया गया हस्तमैथुन महिलाओं के शरीर में ब्लड सरकुलेशन को नियंत्रित रखता है; जिसके तहत अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना कम हो जाती है।

कई बार प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को योनि के सूखेपन का सामना करना पड़ता है। हस्तमैथुन के जरिए योनि के सूखेपन की समस्या से राहत मिल पाती है और योनि में चिकनाई बनी रहती हैं।

इसी के साथ, प्रेगनेंसी के दौरान पेट का आकार बढ़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में, अगर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना भी चाहती हैं; तो बड़े हुए पेट के आकार की वजह से वह पूरी तरीके से सेक्स का आनंद नहीं ले पाती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के पार्टनर भी सेक्स करने से घबराते हैं; ताकि बच्चे पर और माता पर कोई बुरा प्रभाव ना पड़े। ऐसी परिस्थिति में हस्तमैथुन एक बेहतर जरिया है; जिसके तहत महिलाएं सेक्स का आनंद उठा सकती है।

प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने के नुकसान : Pregnancy Me Hastmaithun Karne KE Nuksan

जरूरी नहीं; कि हर प्रेगनेंसी समान हो। हर महिला का शरीर अलग-अलग होता है और उसके स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के अलग-अलग हो सकते हैं। हर महिला की प्रेगनेंसी भी अलग होती हैं और उस में होने वाले अनुभव भी अलग होते हैं।

इस लिहाज से, जरूरी नहीं; कि हर महिला के को प्रेग्नेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने से लाभ ही हो। कई बार हस्तमैथुन करने के बाद प्रेगनेंसी के दौरान कुछ जटिलताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। हस्तमैथुन करने के बाद प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अगर हस्तमैथुन करने के बाद महिलाएं ठीक तरीके से साफ सफाई का ध्यान नहीं रखती है; तो संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसी के साथ, कुछ मामलों में प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने से संकुचन पैदा होता है; जो समय से पहले प्रसव का कारण बनता है और यह एक चिंता का विषय माना जाता है।

इसीलिए, हर महिला से यह गुजारिश है, कि अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन या सेक्स करना चाहती भी है; तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से खुले मन से बातचीत जरूर करें।

प्रेगनेंसी में कितने महीने तक हस्तमैथुन कर सकते हैं ? Garbhavastha Ke Kitne Mahine Tak Hastmaithun

आमतौर पर, प्रेगनेंसी के पहले ३ माह बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि, प्रेगनेंसी के दौरान पहले ३ महीने में गर्भपात होने की संभावना सबसे अधिक होती हैं। इसीलिए, डॉक्टर प्रेगनेंसी के पहले ३ महीनों में किसी भी सेक्सुअल एक्टिविटी को करने से मना कर देते हैं।

इस लिहाज से, प्रेगनेंसी के पहले ३ महीनों में हस्तमैथुन करना भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। प्रेगनेंसी के पहले ३ महीने के बाद डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप हस्तमैथुन कर सकती है। क्योंकि, हस्तमैथुन एक सामान्य क्रिया होती हैं।

बस, आपको यह ध्यान रखना है; कि हस्तमैथुन करते समय आपके भ्रूण के ऊपर कोई बाहरी दबाव ना पड़े। क्योंकि, गर्भावस्था के दौरान योनि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और अगर योनि पर ही कोई बाहरी दबाव पड़ जाता है, तो इससे भ्रूण को भी तकलीफ हो सकती है; जो आप नहीं चाहेंगे।

गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन कब नहीं करना चाहिए ? Pregnancy Me Dauran Hastmaithun

गर्भावस्था एक महिला के जिंदगी का सबसे नाजुक दौर माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान एक महिला का बहुत ही अधिक ख्याल रखा जाता है; ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर बाहरी रूप से कोई बुरा प्रभाव ना पड़े। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करते समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी आवश्यक होती है। गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करते वक्त कोई भी ऊंच-नीच या चूक हो जाए; तो इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। निम्नलिखित स्थितियों के तहत गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करने से परहेज करना चाहिए।

  1. गर्भावस्था के दौर में अगर आप प्लासेंटा छोटा है; तो ऐसी परिस्थिति में आपको गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए।
  2. गर्भावस्था के दौरान आपके आपको थोड़ी सी भी ब्लीडिंग हो रही है; तो तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए और ऐसी परिस्थिति में हस्तमैथुन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  3. अगर आपकी गर्भावस्था के दौरान आपके प्रसव का समय जल्दी का है या आप समय से पहले प्रसव करने वाली हैं; तो ऐसी परिस्थिति में गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  4. गर्भावस्था के दौरान अगर आपको अंदरूनी कोई भी जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं; तो डॉक्टर से बात करनी चाहिए और हस्तमैथुन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन किस प्रकार से करना चाहिए ? Pregnancy Ke Dauran Hastmaithun

गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करना कुछ महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। जिन महिलाओं की प्रेगनेंसी पूरी तरीके से नॉर्मल और जटिलताओं से रहित है; ऐसी महिला हस्तमैथुन कर सकती हैं। बस, आपको प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बातचीत जरूर कर लेनी चाहिए। डॉक्टर आपको प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करने के तरीकों के बारे में कुछ उचित सलाह दे सकती हैं।

इसी के साथ, आपको प्रेगनेंसी के दौरान अगर हस्तमैथुन करना है; तो कुछ इस प्रकार करें, कि बाहरी रूप से आपके योनि पर और गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई दबाव ना पड़े। क्योंकि, अगर हस्तमैथुन करते समय बाहरी रूप से कोई दबाव पड़ता है; तो इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण के ऊपर गलत प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

 

Leave A Reply