नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? महिलाओं का पूरा ही जीवन संघर्ष से भरा हुआ होता है। शादी होने के बाद घर में सभी जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ, महिला अपने आप को वक्त देना भूल जाती हैं। लेकिन, खुद को वक्त ना देने के कारण महिलाओं के ऊपर उसका बुरा परिणाम भी हो सकता है। आज हम आपको योनि में गीलापन क्यों आता है ? औअर इसका कैसे इलाज करते है ? यह जानेंगे |

कई बार महिलाएं तबीयत खराब हो जाने पर भी अपने आप पर ध्यान नहीं देती हैं और साधारण से पेन किलर खा कर गुजारा कर लेते हैं। महिलाओं को यौन संबंधित समस्याओं का सामना भी जिंदगी में कभी ना कभी करना ही पड़ता है।

किशोरावस्था में माहवारी का आना, शादी के बाद बच्चे पैदा करना, बच्चों को बड़ा करना, मेनोपॉज के दौरान का दर्द सहन करना जैसे कई दर्द तथा परेशानियों का सामना महिलाएं उम्र के हर पड़ाव पर करती हैं। कभी-कभी महिलाओं को योनि में गीलापन की समस्या हो जाती है।

ऐसे में, महिलाएं इसे रोज की बात समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, योनि में अधिक और लगातार गीलापन होने के कारण योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। योनि में गीलापन की समस्या होने पर महिलाओं को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती हैं।

क्योंकि, गीलेपन की वजह से योनि में खुजली, जलन जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं; जो इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; महिलाओं के योनि में गीलापन की समस्या के बारे में पूरी जानकारी।

योनि में गीलापन क्यों महसूस होता है ? Yoni Me Gilapan

योनि में गीलापन क्यों
योनि में गीलापन क्यों

योनि में गीलापन एक सामान्य बात मानी जाती हैं, लेकिन तब तक; जब तक आपको इसकी वजह से अन्य समस्याएं उत्पन्न ना हो रहे हो। दरअसल, योनि में उत्पन्न होने वाला स्त्राव या गीलापन लुब्रिकेंट की तरह काम करता है; जो योनि को कई सारी परेशानियों से बचाता है और सुरक्षित रखता है।

योनि में होने वाला सामान्य सा गीलापन योनि को घर्षण तथा अन्य चोट लगने से सुरक्षित रखता है। इसी के साथ, योनि का यह गीलापन जो लुब्रिकेंट की तरह काम करता है; जो प्रणय क्रीड़ा के दौरान बहुत ही आवश्यक माना जाता है।

योनि में आया गीलापन सेक्स के दौरान लिंग को योनि में जाने के लिए मददगार होता है। योनि का यह गिलापन आपके मासिक धर्म की साईकिल के हिसाब से कम या ज्यादा होता रहता है।

लेकिन, अगर आपको अधिक मात्रा में गीलापन महसूस हो रहा है और योनि में खुजली, जलन, रेडनेस जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं; तो जाहिर है, यह किसी गंभीर संक्रमण का इशारा हो सकता है।

योनि में गीलापन महसूस होने के कारण – Vagina Me Gila Mehsun Hone Ke Karan

योनि में गीलापन महसूस होने के कारण
योनि में गीलापन महसूस होने के कारण

निम्नलिखित कारणों की वजह से महिलाओं के योनि में अधिकतर गीलापन देखा जाता है।

१) एस्ट्रोजन की लेवल –

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन की लेवल संतुलित होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर इस हार्मोन की लेवल में ऊंच-नीच हो जाए या वह कम ज्यादा हो जाए; तो महिलाओं को कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। महिलाओं के शरीर में अगर एस्ट्रोजन हार्मोन की लेवल बढ़ जाती हैं; तो उन्हें योनि में अधिक गिलेपन की समस्या हो सकती हैं। अगर आपको योनि में लंबे समय तक गीलापन महसूस हो रहा है और वह चिपचिपा है; तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ती है।

२) पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम –

पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम की वजह से भी महिलाओं के योनि में गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम में एक ऐसी स्थिति हैं; जिसके तहत महिलाओं के योनि में से स्त्राव निकलता है और कभी-कभी गंभीर मामलों में योनि में दर्द भी होने लगता है। पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम के इस स्थिति के तहत महिलाओं के महावारी में भी अनियमितता देखी जाती हैं।

३) योनि में सूजन

योनि में सूजन आने के बाद भी महिलाओं को योनि के गीलापन की समस्या हो सकती हैं। इस स्थिति के तहत, योनि में सूजन आने पर महिलाओं के योनि से पीला, चिपचिपा स्त्राव निकलता है; जो बदबू रहित होता है और जिस में कोई भी गंध नहीं आती है। योनि की परत में सूजन की इस स्थिति को “डिक्वामेटिव वजाइनाइटिस” कहा जाता हैं। वैसे तो, दिखने में यह समस्या काफी सामान्य लगती है। लेकिन, अगर लगातार आपको यह समस्या हो रही है; तो यह समस्या असामान्य रूप धारण कर लेती है।

४) मासिक चक्र –

हम सभी जानते हैं; मासिक धर्म के दौरान एक महिला के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं; जिनमें हार्मोनल बदलाव के शामिल है। इस स्थिति के कारण की मासिक धर्म के दौरान, पहले या बाद में महिलाओं को योनि के गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन की लेवल प्रभावित होती हैं; जिसके चलते योनि में गीलापन की समस्या हो जाती हैं।

योनि में गीलापन आने से क्या होता है ? Yoni Me Gilapan Ane Se

वैसे देखा जाए; तो योनि का गीलापन एक महिला के जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है। शरीर में हो रहे बदलाव के साथ योनि में कभी-कभी सूखापन और गीलापन दोनों ही महसूस होते हैं। लेकिन, कुछ देर के बाद यह अपने आप नॉर्मल स्थिति में आ जाते हैं; जो खतरनाक स्थिति नहीं होती हैं। लेकिन, अगर आपको लगातार बहुत दिनों तक योनि में गीलापन महसूस हो रहा है; ऐसे में यह किसी गंभीर इंफेक्शन का खतरा यह संकेत भी हो सकता है।

योनि में गीलापन आने से अगर महिलाएं उस पर ध्यान नहीं देती है; तो उन्हें योनि में खुजली, जलन, रेडनेस, रैशेज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा भी अधिक होता है। योनि में गीलापन होने की वजह से महिलाओं को चिपचिपा पन महसूस होता है; जो कई बार तकलीफ देता हैं और शर्मिंदगी का अहसास कराता है।

योनि में सेक्स के कारण गीलापन आना : 

शादी संबंध बनाते समय की महिलाओं को अपनी योनि में गीलापन महसूस होता है। हम सभी जानते हैं; शारीरिक संबंध बनाते समय दोनों ही पार्टनर में सेक्स ड्राइव अधिक होती हैं और इसी कारण, दोनों के जननांगों में भी उत्तेजना बढ़ती है।

उत्तेजना बढ़ने के बाद जननांगों में से स्त्राव निकलना आम बात होती हैं। इसी लिहाज से, अगर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाती है; तो ऐसे में उन्हें योनि में गीलापन महसूस हो सकता है। सेक्स के दौरान या बाद में गिलापन महसूस होने का दूसरा कारण यह भी होता है; कि जब पुरुष का लिंग योनि में प्रवेश करता है और सेक्स पूरा होने के बाद जब लिंग योनि में से बाहर निकलता है; तब वीर्य की थोड़ी मात्रा लिंग के साथ योनि में से बाहर आती है; जिसकी वजह से महिलाओं को सेक्स के दौरान गीलापन महसूस होने लगता है।

अगर आप बिना कंडोम के सेक्स कर रहे हैं; तो यह स्थिति आपके साथ होना आम बात मानी जाती है। इसी के साथ, सेक्स के दौरान योनि की ग्रंथियां भी तरल पदार्थों का उत्पादन करती है; जिसके चलते महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस होने लगता है।

बैक्टेरियल वेजिनोसिस के कारण –

बैक्टेरियल वेजिनोसिस एक तरह का योनि मार्ग का संक्रमण है; जो योनि मार्ग में बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण होता है। इस स्थिति के तहत महिलाओं को योनि मार्ग में गीलेपन की समस्या हो सकती हैं। दरअसल, महिलाओं के योनि में पहले से ही कुछ बैक्टीरिया प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। अगर योनि में इन बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है; तो यह बैक्टीरिया योनि में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं और इसी इंफेक्शन को “बैक्टीरियल वेजाइनोसिस” कहते हैं।

इस समस्या के चलते महिलाओं को योनि में अधिक गीलापन महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है। क्योंकि, इस समस्या को नजरअंदाज करने से महिलाओं को योनि में गीलापन के साथ-साथ; खुजली, जलन, इरिटेशन जैसे अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

जन्म निरोधक से योनि का गीलापन –

आजकल कई महिलाएं शादी के बाद जल्दी बच्चा पैदा करने से कतराते हैं। इसीलिए, महिलाएं जन्म निरोधक, बर्थ कंट्रोल पिल या गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार अगर सही तरीके से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जाए; तो महिलाएं अपने प्रेगनेंसी को रोकने में कामयाब भी हो पाती हैं। लेकिन, कई बार गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन महिलाओं के योनि में गीलापन की समस्या लेकर आता है।

दरअसल, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद महिला के शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन योनि के तरल पदार्थों के स्त्राव को बढ़ाता है; जिसके चलते योनि में अधिक गिलापन महसूस होने लगता है। अगर आपको गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के बाद योनि में अधिक गिलापन महसूस होने के साथ-साथ; खुजली, जलन जैसी अन्य समस्या की हो रही हैं; तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है।

महिलाओं में उत्तेजना से योनि का गिलापन-

जब महिलाएं सेक्स के प्रति उत्तेजित होती हैं और शारीरिक संबंध बनाने की चाहत रखते हैं; तो महिलाओं के योनि में गीलापन महसूस होने की संभावना भी बढ़ जाते हैं। लेकिन, हर बार यह जरूरी नहीं; कि सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने की उत्तेजना से ही महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस हो। महिलाएं जब जोर से हंसती है, खांसती हैं, छिंकती है या कोई भी अन्य चीज उत्तेजना के साथ करती हैं; तो कई बार महिलाओं के जननांगों में गीलापन महसूस हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, यह एक शारीरिक घटना होती है; जिसे रोकने में महिलाएं असफल हो जाती हैं।

योनि में सफेद पानी से गीलापन आना-

दुनिया में ऐसी कोई महिला नहीं होगी; जिसने जिंदगी में कभी ना कभी सफेद पानी की समस्या का सामना ना किया हो! लगभग हर महिला को सफेद पानी की समस्या कम, ज्यादा मात्रा में होती ही रहती हैं। महिलाओं के योनि में से सफेद पानी का स्त्राव मासिक धर्म के पहले या बाद में होता है और यह चीज मासिक चक्र के ऊपर निर्भर होती है।

सफेद पानी का स्त्राव होने से भी महिलाओं को योनि में गीलापन महसूस हो सकता है। सफेद पानी की समस्या से पीड़ित महिला की योनि में से सफेद, पीला रंग का चिपचिपा बदबूदार स्राव निकलता है; जो अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर लंबे समय तक आपको सफेद पानी की समस्या हो रही है और उसकी वजह से लगातार योनि में गीलापन महसूस हो रहा है; तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

योनि के गीलेपन के लिए उपाय : Yoni Me Gilapan Ke Upay

योनि के गीलेपन के लिए उपाय
योनि के गीलेपन के लिए उपाय

वैसे तो, महिलाओं के योनि के गीलेपन की समस्या आम होती हैं और कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर यह ठीक नहीं हो रही है और आपको इसे परेशानी महसूस हो रही है; तो कुछ उपाय अपनाने से काफी फायदा मिलता है।

१) योनि की सफाई –

अगर महिलाओं को योनि में गीलापन की समस्या महसूस हो रहे हैं; तो सबसे पहले महिलाओं को अपनी योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई करना बहुत ही जरूरी होता है। योनि की ठीक तरह से साफ सफाई करने का मतलब यह नहीं है; कि आप बहुत जोर जोर से और केमिकल युक्त साबुन की मदद से योनि को साफ करें। अपनी योनि को साफ करने के लिए हल्का गुनगुना गर्म पानी ही काफी है। अपनी योनि को साफ करने के लिए इंटिमेट वॉश तथा साबुन का इस्तेमाल ना करें। अगर आपको इसमें कोई भी डाउट है; तो एक बार गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

२) शराब और धूम्रपान ना करें –

शराब तथा धूम्रपान का सेवन महिलाओं के शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। शराब और धूम्रपान का सेवन करने से महिलाओं की यौन क्षमता कम होती हैं और उन्हें यौन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गीलापन की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को शराब, धूम्रपान और अन्य नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

३) सेफ सेक्स –

चाहे आप अपने बॉयफ्रेंड या पति के साथ संबंध बना रहे हैं; हमेशा सुरक्षित तरह का शारीरिक संबंध बनाने पर ध्यान देना महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ संबंध बनाने से अपने आप को रोकना चाहिए। सेक्स करने के बाद अपनी योनि की ठीक तरीके से साफ सफाई करें और अगर आप सेक्सटॉय का इस्तेमाल करती हैं; तो बाद में उसकी भी ठीक तरीके से साफ सफाई करें।

४) संतुलित आहार –

अपनी योनि को किसी भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए महिलाओं का आहार हमेशा ही संतुलित होना आवश्यक होता है। योनि का स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए महिलाओं को सभी पोषक तत्व से युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ, तरल पदार्थों का सेवन करने से भी महिलाएं योनि से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रह सकती है।

५) एक्सरसाइज –

कीगल एक्सरसाइज, योग प्राणायाम जैसे; पश्चिमोत्तानासन, ताड़ासन, हलासन, बालासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसे एक्सरसाइज तथा योग प्राणायाम का रोजाना अभ्यास महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखते हैं और महिलाओं को योनि से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखते हैं।

दोस्तों, अगर महिलाओं को गीलापन की समस्या के साथ-साथ; खुजली, जलन, रैशेज, बदबूदार स्त्राव, स्त्राव के रंग में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं; ऐसे में उनको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है। योनि के गीलेपन की समस्या को अगर आप नजरअंदाज करती हैं; तो आगे जाकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज करने के बजाय; तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर ट्रीटमेंट शुरू करवा देना चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply