नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हमारे भारत देश में आज भी कई ऐसे विषय हैं; जिन पर चर्चा करने से लोग कतराते हैं और उन्हीं में से एक विषय है, यौन गुप्त रोग , अक्सर आपने कई जगह पर गुप्त रोगी मिले यह देखा होगा , लेकिन दरअसल यहाँ क्या है ? आपको पता है ?यौन गुप्त रोग चाहे वह पुरुषों में हो; लेकिन इसके बारे में आपको कम जानकारी प्राप्त होती हैं।

क्योंकि, समाज के डर और शर्म के कारण इसके बारे में कोई चर्चा ही नहीं करता है। लेकिन, दोस्तों ऐसा कोई भी रोग नहीं है; जिसका इलाज संभव नहीं है। आजकल मेडिकल साइंस में कितनी ऊंचाई प्राप्त कर ली है; कि लगभग हर शारीरिक समस्या के लिए इसमें उपचार उपलब्ध है। इसी के साथ, हमारे भारत देश में आयुर्वेद शास्त्र का भी काफी पुराने जमाने से चलन है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की मदद लेकर आप अपने शारीरिक व्याधि का उपचार कर सकते हैं। समाज की कुरीतियों की और शर्म की वजह से कई पुरुष आज भी अपने सेक्स संबंधित समस्याओं का को छुपाते हैं और इसी कारणवश, उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सबसे पहले, पुरुषों में यौन गुप्त रोग होना शर्म की बात नहीं है; यह समस्या किसी को भी हो सकती हैं। आजकल बदली हुई जीवनशैली, बढ़ता हुआ तनाव, खानपान की गलत आदतें, व्यायाम का अभाव, खराब दिनचर्या, शराब, धूम्रपान तथा नशीले पदार्थों का सेवन जैसे अन्य कई कारणों की वजह से पुरुषों में सेक्स संबंधित समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं और आम हो गई हैं।

ऐसे में, इस समस्या का इलाज समय पर करवाया जाए; तो आप अपनी जीवन साथी के साथ एक अच्छा और प्यार भरा जीवन बिता सकते हैं। लेकिन, अगर आप इस समस्या को छुपाते हैं; तो कुछ ही दिनों में आपको नजर आएगा, कि आपका जीवन साथी और आप में कुछ अनबन हो रही है; जिसका कारण यह यौन संबंधित गुप्त रोग है।

दोस्तों, बिना हिचकिचाहट अपने सेक्स संबंधित समस्याएं किसी एक्सपर्ट डॉक्टर को मिलकर उन्हें बताएं और उन से चर्चा करें। इस समस्या का हल निकालने के लिए आप एक अच्छे डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।यहां तक, कि अगर आप अपने जीवन साथी के साथ अपनी समस्या बाटेंगे; तो वह भी आपको इस समस्या से उबरने में और इसका इलाज करवाने में मदद कर सकते हैं।

तो दोस्तों; आज जानेंगे पुरुषों में यौन गुप्त रोगों के प्रकार, उनके कारण, लक्षण, उसका इलाज, उसके लिए आयुर्वेदिक दवाई और इस समस्या से बचने के लिए कुछ टिप्स के बारे में।

पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग कौन कौन से होते हैं ? Purusho Me Gupt Rog Ki Jankari

पुरुषों में योन गुप्त रोग के निम्नलिखित प्रकार होते हैं।

१) शीघ्र पतन – Shighrapatan

अगर आप में सेक्स के दौरान या सेक्स के समय बहुत जल्दी लिंग का स्खलन हो जाता है; तो इस समस्या को शीघ्रपतन कहा जाता है। पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या होने के कई कारण मौजूद होते हैं। जैसे; मानसिक तनाव होना, सेक्स के प्रति डर होना, आत्मविश्वास की कमी होना या सेक्स करने का स्थान अनुकूल ना होना आदि कारणों की वजह से पुरुष संकोच में आ जाते हैं और इसी कारणवश शीघ्रपतन की समस्या हो जाती है।

सेक्स अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसे में, अगर पुरुष को शीघ्रपतन की समस्या हो रही है; तो घबराएं नहीं। क्योंकि, यह समस्या अपने जीवन शैली में कुछ उचित बदलाव करने से ठीक भी हो जाती है और इसके लिए किसी विशेषज्ञ की जांच की या उपचार की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

२) विलंबित स्खलन – Late Pani Nikalna

हमने बात की शीघ्रपतन की; तो आप बात करते हैं, उसके बिल्कुल विपरीत और विरुद्ध समस्या की जिसे विलंबित स्खलन कहा जाता है। इस समस्या के दौरान पुरुष स्खलन को बिल्कुल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। सेक्स करने के आधे से एक घंटे के बाद भी अगर आप स्खलन को प्राप्त नहीं कर पाते हैं; तो ऐसी परिस्थिति में आप को विलंबित स्खलन की समस्या हो जाती है।

पुरुषों में इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। जैसे; पेन किलर दवाइयों का सेवन, डायबिटीज हाई बीपी की दवाइयों का सेवन करना, एंटी डिप्रेसेंट दवाइयों का सेवन पुरुषों विलंबित स्खलन की समस्या को बढ़ाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं; तो डॉक्टर से मिलकर इसका हल निकाल सकते हैं।

३) टेस्टोस्टेरोन की कमी – Testosterone Ki Kami

टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन पुरुषों में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुरुषों के शरीर में अगर टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाती है; तो इसकी वजह से कामेच्छा में कमी होना, शीघ्रपतन या स्तंभन दोष जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसी कारणवश, सेक्स करते समय भी आपको परेशानी और दिक्कत महसूस होती हैं।

अगर आपको कामेच्छा में कमी जैसी समस्याएं हो रही है; तो आप डॉक्टर से मिलकर अपने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेबल अवश्य चेक करें। इसके लिए आपको सिर्फ एक ब्लड टेस्ट करवाना होगा और इस समस्या का निदान हो जाएगा। टेस्टोस्टेरोन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ सप्लीमेंट्री दवाइयां लिख कर देंगे। इसी के साथ, अपने हार में उचित बदलाव करने को बोलेंगे; जिसकी मदद से प्राकृतिक रूप से टेस्टोस्टरॉन को बढ़ाया जा सकता है।

४) स्तंभन दोष – Napunsakta

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने में दिक्कत महसूस हो रही है; तो आपको स्तंभन दोष की समस्या हो सकती हैं। स्तंभन दोष की समस्या को “नपुंसकता” भी कहते हैं। लिंग में इरेक्शन को बनाए रखने के लिए जब ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से नहीं होता है; तब आपको स्तंभन दोष की समस्या का सामना करना पड़ता है।

स्तंभन दोष के कई कारण हो सकते हैं। जैसे; डायबिटीज, हाई बीपी जैसी बीमारियां होना, वैस्कुलर डिजीज होना तथा थायराइड का असंतुलन होना जैसे कई कारणों की वजह से पुरुषों में स्तंभन दोष की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इस समस्या का उचित निवारण करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना आई आवश्यक होता है।

५) कामेच्छा की कमी – Low Libido

पुरुषों में कामेच्छा में कमी होना इसका कारण कई अन्य कारणों से जुड़ा हुआ हो सकता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी, मनोवैज्ञानिक समस्या, रिश्तो में परेशानियां, तनाव, भय, शीघ्रपतन, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे कई अन्य कारणों की वजह से आपको कामेच्छा में कमी की अनुभूति हो सकती हैं।

इस समस्या को लेकर पुरुष अपने खास दोस्त से भी बात करने से कतराते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है; कि दोस्त उनका मजाक उड़ाएंगे। लेकिन, यह मजाक वाली बात नहीं है। इसके लिए आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए और अपने पार्टनर को भी इस बारे में आगाह कर देना चाहिए। क्योंकि, कामेच्छा में कमी होने के कारण आपके सेक्स लाइफ पर उसका बुरा असर पड़ता है; जिसकी वजह से आपके रिलेशन में अनबन पैदा हो सकती हैं।

६) स्वप्नदोष – Swapndosh

स्वप्नदोष १८ से ३० के बीच के पुरुषों में काफी आम समस्या है। रात या सुबह के दौरान अनैच्छिक वीर्य स्खलन होना स्वप्न दोष कहलाता है। युवावस्था के शुरुआती दिनों में हारमोंस में परिवर्तन होने की वजह से युवाओं में स्वप्नदोष की समस्या हो जाती है और इस समस्या को पॉर्नोग्राफी या सेक्सुअल चेट्स बढ़ावा देते हैं। इन कारणों के अलावा पुरुषों में स्वप्नदोष होने की समस्या का एक बहुत बड़ा कारण है; हस्तमैथुन। स्वप्नदोष की इस समस्या को लेकर कई सारे पुरुष पीड़ित हैं और इसके लिए उनको डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ सकती हैं।

पुरुषों में यौन (गुप्त) रोग के कारण : Youn Gupt Rog Ke Karan

पुरुषों में गुप्त रोग होने के निम्नलिखित कारण मौजूद होते हैं।

  1. डायबिटीज, हाई बीपी या अन्य दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याएं होना।
  2. शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी होना।
  3. अधिक मात्रा में तनाव, चिंता और अवसाद होना।
  4. कुछ विशिष्ट दवाइयों का साइड इफेक्ट होना।
  5. शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ तथा नशीली चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  6. रिश्तो में परेशानियां होना।
  7. योनि प्रदर्शन के बारे में चिंतित होना।
  8. हार्मोनल असंतुलन होना।
  9. न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स होना।

पुरुषों में यौन गुप्त रोग के लक्षण – Gupt Rog Ke Lakshan

पुरुषों में यौन संबंधित गुप्त रोगों के निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं।

  1. कामेच्छा में कमी होना
  2. शीघ्रपतन होना।
  3. वीर्य के ना निकलने को गुप्त रोगों का सबसे पहला लक्षण माना जाता है।
  4. पुरुषों के लिंग में कठोरता ना होना।
  5. संभोग के दौरान सही तरीके से यौन क्रियाएं ना करना।
  6. पार्टनर के साथ फोरप्ले करने में रुचि ना होना।

गुप्त रोग का इलाज कैसे करें ? Guptrog Ka Ilaj Kaise Kare ?

गुप्त रोग का इलाज
गुप्त रोग का इलाज

पुरुषों में मानसिक और शारीरिक कारणों की वजह से गुप्त रोग की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में, अगर आप डॉक्टर के पास जाते हैं; तो सबसे पहले वह आपसे बातचीत करके आपके गुप्त रोग संबंधित कारणों का पता लगाने की कोशिश करते हैं और जरूरत पड़े तो कुछ ब्लड टेस्ट करवाने को भी बोलते हैं।

वैसे तो, पुरुषों में गुप्त रोगों का इलाज करने के लिए शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति दोनों ही उपलब्ध है। पुरुषों में गुप्त रोग का इलाज करने के लिए उसका सटीक कारण पता होना आवश्यक होता है। सामान्य तौर पर, पुरुषों की गुप्त रोगों की समस्या को ठीक करने के लिए निम्नलिखित चार पद्धति अपनाई जाती हैं।

१) मेडिसिन –

डॉक्टर के गुप्त रोग का प्रकार और उसका कारण जानकर आपको ट्रीटमेंट के तौर पर दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं। अगर आपको शीघ्रपतन की समस्या है; तो डॉक्टर आपको प्रोमेसेंट नामक दवाई लेने की सलाह देते हैं। इरेक्शन में सुधार लाने के लिए वायग्रा, लेविट्रा, सियालिस नामक दवाई लेने की सलाह देते हैं।

२) साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट –

कई बार पुरुषों में यौन गुप्त रोग के पीछे चिंता, तनाव, भय तथा अन्य मनोवैज्ञानिक कारण मौजूद होते हैं। इन सभी कारणों की वजह से अपनी चिंता तथा अपनी परेशानी किसी के साथ बाट भी नहीं सकते हैं। डॉक्टर के पास जाकर अगर आप अपने यौन गुप्त समस्या के बारे में चर्चा करते हैं; तो डॉक्टर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए और इस समस्या का सटीक इलाज करने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। डॉक्टर आपके मन से भय, चिंता तथा तनाव को बाहर निकालने में आपकी मदद करते हैं और यह थैरेपी काफी हद तक सफल होती है।

३) हार्मोनल उपचार –

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने के कारण भी उन्हें गुप्त रोग जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का हल निकालने के लिए डॉक्टर आपके लिए टेस्टोस्टरॉन रिप्लेसमेंट थेरेपी की उपचार पद्धति को अपनाते हैं; जिससे आपके गुप्त रोग की समस्या का इलाज संभव हो पाता है।

पुरुषों में यौन गुप्त रोग होने से बचने के उपाय : Guptrog Hoone se Kaise Bache ?

यौन गुप्त रोग होने से बचने के उपाय
यौन गुप्त रोग होने से बचने के उपाय

अपने जीवन शैली में अच्छे बदलाव करके और अपने रोजाना जीवन में कुछ अच्छी आदतों का पालन करके पुरुष अपने आप से गुप्त रोगों को कोसों दूर रख सकते हैं। तो आइए दोस्तों, जानते हैं पुरुषों में गुप्त रोग से सुरक्षित रहने के कुछ टिप्स के बारे।

  1. संभोग के लिए एक से अधिक साथी ना रखें।
  2. हमेशा सुरक्षित यौन संबंध रखने को प्रायरिटी दे।
  3. किसी कारणवश चिंता अथवा तनाव हो जाए; तब अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। अधिक चिंता ग्रस्त नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से आप चिंता और तनाव से मुक्त रह पाएंगे और यौन संबंधित गुप्त रोगों से सुरक्षित रह सकते हैं।
  4. एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करें।
  5. योग, प्राणायाम, मेडिटेशन, कसरत इन सभी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।
  6. अपना आहार संतुलित रखें। संतुलित आहार के तहत हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, स्प्राउट्स, अंडा, मछली, दूध, पनीर, दही, छाछ जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पदार्थों का समावेश करें।
  7. पैकेज्ड फूड, चाइनीस के पदार्थ, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक जैसे अन हेल्थी पदार्थों को अपने आप से दूर रखें।
  8. शराब, धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन और तंबाकू के पदार्थों का सेवन करने से बचें। इन गलत आदतों को अपने जीवन शैली में कभी स्थान ना दें।

पुरुष गुप्त रोग की आयुर्वेदिक दवाई – Purush gupt Rog Ki Ayurvedic Dawa

पुरुष गुप्त रोग की आयुर्वेदिक दवाई
पुरुष गुप्त रोग की आयुर्वेदिक दवाई

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाकर भी आप गुप्त रोग जैसी बीमारियों से निजात पा सकते हैं। हमारा आयुर्वेद काफी प्राचीन है और इसमें मानव जाति के शरीर से संबंधित हर व्याधि के लिए उपचार पद्धति मौजूद है।

आयुर्वेद में इस्तेमाल किए जाने वाली जड़ी बूटियां प्राकृतिक होती है; इसका हमारे ऊपर साइड इफेक्ट होने की संभावना लगभग ना के बराबर होती है। इसी के साथ, जिन लोगों को दवाइयों से एलर्जी है या संवेदनशीलता है; उनके लिए भी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति फायदेमंद हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाना एक सुरक्षित उपाय और विकल्प होता है।

दोस्तों, पुरुषों में गुप्त रोगों का इलाज करने के लिए हम आपको आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के तहत जो औषधि बताने जा रहे हैं उसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक या विशेषज्ञ का मार्गदर्शन जरूर ले।

१) गोक्षुर – Gokshura

दोस्तों, गोक्षुर एक ऐसी दवाई है; जो शीघ्रपतन जैसी यौन संबंधित समस्या को नियंत्रित करने में कारगर है। गोक्षुर का सेवन करने से पुरुषों में मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की लेवल बढ़ाई जाती हैं। कामेच्छा में कमी तथा स्तंभन दोष जैसी यौन संबंधित समस्याओं के लिए भी गोक्षुर का सेवन काफी लाभदायक होता है।

खासकर, पुरुषों में गोक्षुर का सेवन यौन शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। आधा चम्मच गोक्षुर का चूर्ण और उसने चीनी और घी मिलाकर इसका सेवन दिन में दो बार करें। अगर आपको भी यौन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है; तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक या विशेषज्ञ के मार्गदर्शन के तहत आप गोक्षुर के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।

२) शतावरी – Shatavari

आयुर्वेद में शतावरी का महत्व क्या है; यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। आजकल ऐसा कोई नहीं है; जिसे शतावरी के गुणों के बारे में पता ना हो l शतावरी एक ऐसी औषधि है; जिसका उपयोग लगभग हर समस्या के इलाज के लिए किया जाता है। खासतौर पर, यौन संबंधित समस्याओं का इलाज करने के लिए शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं में और पुरुषों में दोनों में ही किया जाता है।

शतावरी में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की यौन संबंधित समस्याएं जैसे शीघ्रपतन, कामेच्छा में कमी इनको कम करते हैं और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसी के साथ, पुरुषों में स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी शतावरी का इस्तेमाल किया जाता है। आधा चम्मच शतावरी का चूर्ण एक कप दूध में मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

३) मुलेठी – Mulethi

मुलेठी का नाम सुनकर आप अचरज में पड़ रहे होंगे; कि मुलेठी तो सिर्फ सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए ही इस्तेमाल होता है। यौन संबंधित समस्याओं के इलाज में मुलेठी का नाम कैसे आ गया? तो दोस्तों, आपको जानकर हैरानी होगी; कि मुलेठी का इस्तेमाल शीघ्रपतन जैसी समस्याओं के लिए भी किया जाता है।

मुलेठी वात, पित्त कफ इन दोषों का निवारण करती है और शरीर में इनका संतुलन बनाए रखती है। मुलेठी का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में वीर्य की वृद्धि होती है; जिससे उनके यौन संबंधित समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिल पाता है। शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के लिए और शुक्राणुओं में वृद्धि करने के लिए एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण शहद में मिलाकर हर रोज खाना चाहिए।

४) मकर ध्वज – Makar Dhwaj

पुरुषों में नपुंसकता को दूर भगाने के लिए और शरीर में शुक्राणु को बढ़ाने के लिए मकरध्वज औषधि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस औषधि के सेवन के बाद पुरुषों के शरीर में वीर्य वृद्धि होती है, शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है, शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का निवारण होता है और पुरुषों का स्टैमिना भी बढ़ता है। मकरध्वज औषधि का सेवन वटी या चूर्ण के रूप में किया जा सकता है। इस औषधि का सेवन मरीज के स्थिति की गंभीरता के अनुसार किया जाता है। इसीलिए, बेहतर होगा; कि इस औषधि का सेवन करने से पहले आप आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply