नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम आपको लिंग अचानक से खड़ा होना बंद करे तब क्या करना चाहिए ? इसके बारे में जानकारी देने वाले है | आजकल के मॉडर्न जमाने में लोग खुद की तरफ ध्यान देना भूल गए हैं; जिसकी वजह से उन्हें कई सारी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाएं तथा पुरुष दोनों ही अनगिनत स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन में प्रजनन क्षमता से संबंधित समस्याएं अधिक मात्रा में देखी जा रही हैं।

असंतुलित आहार का सेवन, अत्याधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, गलत जीवनशैली, खराब दिनचर्या, व्यायाम का अभाव, शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ जैसे अन्य नशीली चीजों का अधिक मात्रा में सेवन जैसे अनगिनत गलत आदतों की वजह से पुरुषों में और महिलाओं में प्रजनन क्षमता बुरी हद तक प्रभावित हुई है।

प्रजनन क्षमता पर असर होने की वजह से पुरुषों को कई सारे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों में इन सभी गलत आदतों की वजह से स्तंभन दोष, वीर्य की गुणवत्ता में कमी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, शीघ्रपतन, कामेच्छा की कमी, लिंग में ढीलापन जैसे यौन संबंधित समस्याएं उभर कर आ रही हैं।

इन सभी समस्याओं के कारण पुरुषों के वैवाहिक जीवन और लव रिलेशनशिप में उथल-पुथल मची हुई है l। प्राकृतिक रूप से अगर पुरुषों को इन सभी समस्याओं का निवारण करना है; तो सबसे पहले उनको अपने जीवन शैली और आहार पद्धति में उचित बदलाव करना बहुत ही आवश्यक होगा।

आजकल पुरुषों को सेक्स करते हुए कामेच्छा की कमी खलती है; जिसकी वजह से उनका लिंग पूरी तरीके से इरेक्शन प्राप्त करने में असमर्थ हो जाता है और वह उचित तरीके से सेक्स नहीं कर पाते हैं। इसी कारणवश, पुरुषों में शर्मिंदगी का अनुभव होता है और वह यौन कमजोरी का अनुभव करने लगते हैं।

इन सभी समस्याओं का निवारण पाने के लिए पुरुष आयुर्वेद का भी सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई अनगिनत औषधियां उपलब्ध है; जो प्राकृतिक रूप से पुरुषों को यौन रूप से मजबूत बनाती हैं और यौन संबंधित समस्याओं का निवारण करती हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; लिंग अचानक से खड़ा ना होने पर क्या करना चाहिए ? और उसके बारे में पूरी जानकारी।

लिंग अचानक से खड़ा ना होने की समस्या क्यों होती है ? Ling Khada na Hone ki Samasya :

लिंग अचानक से खड़ा ना होने की समस्या
लिंग अचानक से खड़ा ना होने की समस्या

निम्नलिखित कारणों की वजह से पुरुषों में लिंग अचानक खड़ा ना होने की समस्या देखी जा सकती हैं।

१) असंतुलित आहार –

गलत खानपान की पद्धति के तहत पुरुष पारंपरिक पदार्थों का सेवन करना भूल गए हैं; जिनमें उचित पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में, पुरुषों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं और इसी कारणवश प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। जो पुरुष हमेशा जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं; उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण लिंग के नसों में ढीलापन आ जाता है और लिंग अचानक खड़ा ना होने की समस्या हो जाती हैं।

२) तनाव –

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने बिजी हो गए हैं; कि उनको सिर्फ काम ही करना होता है और वह खुद के सेहत के बारे में ध्यान रखना ही भूल जाते हैं! प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां, घर की जिम्मेदारियां और अन्य जिम्मेदारियों को निभाते हुए पुरुष अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव का अनुभव करने लगते हैं।

इसी तनाव के कारण पुरुषों को अंदरूनी रूप से कई सारी दिक्कतें हो जाती हैं और उन्हें लिंग में ढीलापन का समस्या हो जाती हैं। लिंग में ढीलापन आ जाने की वजह से सेक्स के दौरान लिंग को पूरी तरीके से इरेक्शन प्राप्त नहीं कर पाता है और लिंग अचानक खड़ा ना होने की समस्या हो जाती हैं।

३) रिश्ते में अनबन –

अगर किसी पुरुष का अपने महिला जीवन साथी या लव रिलेशनशिप में कोई भी अनबन आ गई है और झगड़े की समस्या खड़ी हो गई है; तो पुरुषों में सेक्स करने की इच्छा लगभग ना के बराबर हो जाती हैं।

इन सब झगड़ों और झमेलों को हैंडल करते हुए पुरुष पूरी तरीके से तनाव में आ जाते हैं; जिसका सीधा असर उनके प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। रिश्ते में अनबन होने की वजह से पुरुषों में सेक्स करते हुए लिंग में ढीलापन देखा जाता है और लिंग खड़ा ना होने की समस्याएं उभर कर आती हैं।

४) गलत आदतें –

आजकल यारों दोस्तों में अपनी धौंस जमाने के लिए पुरुषों रोजाना तौर पर शराब, धूम्रपान तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन, शराब, धूम्रपान बहुत ही गलत आदतें होती हैं; जिनका सीधा असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है।

शराब, धूम्रपान की आदत पुरुषो को अंदरुनी रूप से खोखला बना देती हैं; जिसके तहत वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या दिन प्रतिदिन घटने लगती हैं। इसी कारणवश, लिंग सेक्स के दौरान पूरा इरेक्शन प्राप्त नहीं कर पाता है; जिसके तहत लिंग खड़ा ना होने की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

५) यौन संबंधित समस्याएं –

कई पुरुषों को शीघ्रपतन, स्तंभन दोष, कामेच्छा की कमी, लिंग में ढीलापन तथा वीर्य की गुणवत्ता में कमी जैसी अनगिनत यौन संबंधित समस्याएं होती हैं। इन सभी समस्याओं को समाज के डर और शर्म की वजह से पुरुष किसी से भी शेयर नहीं करते हैं और इसका इलाज तक नहीं करवाते हैं।

लेकिन, इन्हीं समस्याओं की वजह से पुरुष अंदरूनी रूप से यौन कमजोरी अनुभव करते हैं और जिसका इलाज ना करने पर सेक्स के दौरान पूरा इरेक्शन प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते हैं। इसी कारणवश, यौन संबंधित समस्याओं की वजह से पुरुषों का लिंग खड़ा ना होने की समस्या उभर कर आती हैं।

६) खराब जीवनशैली –

खराब जीवनशैली के तहत पुरुषों ने कई सारी गलत आदतें पाल कर रखे हैं। इनमें शामिल है; सोने उठने की गलत आदतें, खाने पीने की गलत आदतें, व्यायाम का अभाव तथा अत्यधिक तनाव लेने की आदत जैसे अनगिनत गलत आदतों की वजह से पुरुषों ने अपनी जीवनशैली पूरी तरीके से खराब कर रखी है। लेकिन, इसी गलत दिनचर्या और खराब जीवनशैली के चलते पुरुषों की प्रजनन क्षमता काफी बुरी हद तक प्रभावित होती हैं; जिसकी वजह से पुरुषों के लिंग में ढीलापन आ जाता है और लिंग खड़ा ना होने की समस्या हो जाती हैं।

क्या लिंग खड़ा नहीं होने से कोई नुकसान होगा ? Ling Khada Na Hone se Nuksan

दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाते दौरान अगर पुरुषों का लिंग पूरा इरेक्शन प्राप्त नहीं करता है और खड़ा नहीं होता है; तो यह किसी बड़े खतरे का संकेत और लक्षण भी हो सकता है! इस समस्या को सिर्फ सेक्स से जोड़ना गलत साबित होगा। क्योंकि, अगर पुरुष अंदरूनी रूप से मजबूत है; तो उसे लिंग खड़ा करने में कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

लेकिन, अगर उसका शारीरिक स्वास्थ्य या लैंगिक स्वास्थ्य खराब हो चुका है; तो उसका लिंग खड़ा होने में परेशानी जरूर उत्पन्न हो सकती हैं। वैसे देखा जाए तो लिंग खड़ा ना होने पर शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की संभावना लगभग कम ही होती हैं।

लेकिन, लिंग खड़ा ना होने की समस्या पुरुषों के खराब यौन स्वास्थ्य को दर्शाता है। ऐसा भी हो सकता है; कि पुरुषों को इरेक्शन प्राप्त ना होने का कारण कोई बड़ी, गंभीर समस्या भी हो! इसीलिए, अगर पुरुषों के लिंग में ढीलापन महसूस हो रहा है और सेक्स के दौरान वह पूरा इरेक्शन प्राप्त होकर खड़ा नहीं हो पा रहा है; तो पुरुषों को तुरंत किसी एक्सपोर्ट्स की सलाह लेना आवश्यक होता है।

इस स्थिति के पीछे का कारण जानना भी उतना ही आवश्यक होता है; क्योंकि सही तरीके से इलाज उसी के द्वारा किया जा सकता है। अगर पुरुषों का लिंग सही तरीके से खड़ा नहीं हो पाता है; तो उनके वैवाहिक जीवन और सेक्सुअल लाइफ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

लंबे समय तक अगर पुरुषों को लिंग में ढीलापन महसूस हो रहा है और सेक्स के दौरान उनका लिंग खड़ा नहीं हो पा रहा है; तो महिला साथी इस बात को लेकर सवाल उठाती हैं और उनसे हमेशा नाराज रहती हैं; क्योंकि वह उन्हें पूरी तरीके से संतुष्ट करने में असमर्थ महसूस करते हैं।

अचानक से लिंग खड़ा होना बंद होने पर क्या करना चाहिए ? Achank se Penis Khada Na hone Par :

लिंग खड़ा होना बंद होने पर
लिंग खड़ा होना बंद होने पर

प्राकृतिक रूप से लिंग में ढीलापन ठीक करने के लिए और सेक्स के दौरान इरेक्शन सही प्राप्त करने के लिए पुरुषों को निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए।

१) संतुलित आहार –

पुरुषों को अगर प्राकृतिक रूप से लिंग में आया ढीलापन दूर करना है; तो उनको अपना आहार संतुलित रखना होगा। संतुलित आहार के तहत सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, पनीर, दही, अंडे, मछली, सलाद, स्प्राउट, साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों का सेवन अपने आहार में अवश्य करना चाहिए।

ऐसे पदार्थों में पोषक तत्वों की भरमार होती है; जिसका सेवन करने से पुरुषों के शरीर में आई पोषक तत्वों की कमी दूर होने में मदद मिल पाती हैं और प्राकृतिक रूप से लिंग की नसों को मजबूती मिलती है। लिंग के नसों में अगर मजबूती आ जाए; तो सेक्स के दौरान लिंग उचित इरेक्शन प्राप्त करता है और सही तरीके से खड़ा होकर महिला पार्टनर को संतुष्ट करने में समर्थ होता है।

२) एक्सरसाइज –

दोस्तों, एक्सरसाइज चाहे किसी भी प्रकार के हो; लेकिन शरीर को बहुत सारे लाभ और फायदे दिलाती हैं। अगर पुरुषों को प्राकृतिक रूप से लिंग के नसों में मजबूती लानी है; तो उनको रोजाना जिंदगी में एक्सरसाइज, योग, प्राणायाम जैसी अच्छी आदतों को पालना होगा।कीगल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, प्लैंक एक्सरसाइज जैसी हल्की एक्सरसाइज करने से पुरुषों के लिंग की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है; जिसकी वजह से सेक्स के दौरान लिंग सही तरीके से खड़ा हो पाता है।

योग, प्राणायाम अंदरुनी रूप से आप को मजबूती प्रदान करते हैं, ब्लड सरकुलेशन बढ़ाते हैं और जननांगों के हिस्से में मजबूती प्रदान करते हैं। इसी के साथ; योग, प्राणायाम और मेडिटेशन जैसे अच्छे प्रैक्टिस को अपनाने से पुरुष अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव को भी मैनेज करने में सफल हो पाते हैं।

३) गलत आदतें छोड़े –

पुरुषों को गलत आदतें जैसे; शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों का सेवन तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन जैसे गलत आदतों को हमेशा के लिए छोड़ना ही उचित होता है। यह सारे ही गलत आदतें पुरुषों को अंदरूनी रूप से खोखला बना देती हैं और प्रजनन क्षमता पर काफी बुरा प्रभाव डालती हैं।

अगर पुरुषों को अपने लिंग में आए ढीलेपन की समस्या को दूर करना है; तो इन सभी गलत आदतों को त्यागना होगा। इन सभी गलत आदतों को छोड़ने के लिए पुरुष किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं या नशा मुक्ति केंद्र का भी सहारा ले सकते हैं।

४) आयुर्वेद का सहारा –

दोस्तों, हमारे भारत देश के आयुर्वेद शास्त्र में मानव जाति की लगभग हर शारीरिक एवं मानसिक समस्या का समाधान मिल पाता है। आयुर्वेद शास्त्र में जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करते हुए ट्रीटमेंट करवाने का चलन प्रचलित है। यह सारी ही जड़ी बूटियां प्राकृतिक होती हैं; इसीलिए इनकी वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स बहुत ही कम होते हैं।

अगर पुरुषों को लिंग में ढीलापन की समस्या को दूर करना है और लिंग को सेक्स के दौरान अच्छे से खड़ा करना है; तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेकर आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करना चाहिए । पतंजलि, डाबर, बैद्यनाथ जैसे अनगिनत आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने वाली कंपनियां हैं; जिनकी द्वारा बनाई गई दवाइयां बहुत ही भरोसेमंद, सुरक्षित और असरदार होती हैं; इन सभी का सेवन करने से भी पुरुष प्राकृतिक रूप से प्रजनन क्षमता में सुधार लाने में सफल हो पाते हैं।

सेक्स करते समय लिंग खड़ा नहीं होने पर किस प्रकार से उसे खड़ा करें ? Sex Karte samay Ling Khada Nahi Hona :

अगर सेक्स करते समय पुरुषों का लिंग इरेक्शन प्राप्त करके खड़ा नहीं हो पाता है; तो उन्हें निम्नलिखित बातों को अपनाना चाहिए।

    1. सबसे पहले तो; पुरुषों को लिंग खड़ा ना होने की समस्या की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए और सेक्स करते हुए अपने आप पर विश्वास करना चाहिए।
    2. सेक्स की प्रक्रिया बहुत ही नाजुक और ग्रेसफुली हो सकती हैं। सेक्स की प्रक्रिया को करते दौरान पुरुषों को धीरे-धीरे से शुरुआत करनी चाहिए और अपने पार्टनर के साथ फोरप्ले का आनंद लेना चाहिए।
    3. फोरप्ले के दौरान पुरुष अधिक उत्तेजित होते हैं और इसी दौरान अगर सेक्स की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए; तो लिंग सही इरेक्शन प्राप्त करते हुए सही तरीके से खड़ा होता है और सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर तरीके से हो सकता है।
    4. सेक्स की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप अपने फीमेल पार्टनर से भी मदद मांग सकते हैं और विविध प्रकार की सेक्स पोजीशन को आजमा सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान अगर आप विभिन्न प्रकार की सेक्स पोजीशन अपनाते हैं; तो आपके फीमेल पार्टनर को भी कुछ अलग करने का अनुभव होता है और आप भी मुक्त होकर सेक्स का आनंद उठा पाते हैं।
  1. सेक्स करते हुए हमेशा इस बात को ध्यान रखें; कि आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान किसी भी प्रकार की चिंता या तनाव के बारे में नहीं सोचना है और बहुत ही मुक्त तरीके से सेक्स का अनुभव लेना है। ऐसी सोच रखने पर आप आजाद होकर सेक्स कर पाते हैं और सही इरेक्शन प्राप्त करते हुए लिंग को खड़ा करके अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाते हैं।

लिंग खड़ा ना होने के बाद सेक्स कर सकते हैं क्या ? Ling Khada Na Hone Par Sex

दोस्तों, सेक्स की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और सेक्स का पूरी तरीके से आनंद लेने के लिए लिंग में इरेक्शन प्राप्त होना और लिंग का कठोरता से खड़ा होना बहुत ही आवश्यक होता है। लेकिन, अगर लिंग ही ठीक तरीके से खड़ा नहीं हो पा रहा है; तो सेक्स का आनंद पूरी तरीके से लेना बहुत ही कठिन हो जाता है। लिंग खड़ा ना होने के बाद सेक्स करना वैसे तो आसान नहीं होता है।

क्योंकि, योनि में लिंग का सही पेनिट्रेशन होने के लिए लिंग में सही कठोरता होना आवश्यक होता है। सेक्स की पूरी प्रक्रिया के दौरान लिंग की कठोरता और लिंग का खड़ा होना बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए, यह कहना गलत नहीं होगा; कि लिंग खड़ा ना होने के बाद सेक्स करना काफी कठिन हो जाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply