नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, क्या मास्टरबेशन या हस्तमैथुन से नपुंसकता आती है इस विषय के बारे में। दोस्तों, पिछले कुछ सालों से लोगों से जीवन में सेक्स करने के मायने काफी बदल चुके हैं। जो लोग अकेले होते हैं या जिनका सेक्स लाइफ शुरू नहीं होता है; उनके शरीर में भी यौन उत्तेजना उत्पन्न होती है। ऐसे लोग अपने यौन उत्तेजनाओं को शांत करने के लिए मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन का सहारा लेते हैं।

हस्तमैथुन एक ऐसे ही यौन गतिविधि होती है; जो अपने जनन अंगों को सहलाते हुए यौन उत्तेजनाओं को शांत करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। मास्टरबेशन अकेले ही कर सकते हैं या अपने पार्टनर के साथ मिलकर भी इसका आनंद उठाया जा सकता है। जैसे हम सेक्स करते हैं; वैसे ही मास्टरबेशन की प्रक्रिया करने का भी मन करता है।

परंतु, हर एक बात की एक मर्यादा होती है। मर्यादा के बाहर किया गया हस्तमैथुन और सेक्स हम सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही साबित हो सकता है। अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पुरुषों को और महिलाओं को इसकी लत लग जाती है; जिसके चलते उनके शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

हस्तमैथुन के बारे में काफी सारे मिथक भी फैले हुए हैं। क्योंकि, आज भी हमारे समाज में हस्तमैथुन और सेक्स के बारे में चर्चा करने से लोग मना कर देते हैं। इसीलिए, कई लोगों को इन प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है; जिसके परिणाम स्वरुप हस्तमैथुन के बारे में समझ में कई सारे मिथक फैले हुए हैं।

इन्हीं मिथको में से एक है; हस्तमैथुन की वजह से नपुंसकता आना! दोस्तों, विज्ञान में ऐसा कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं है; जिससे यह साबित होता हो; कि हस्तमैथुन से नपुंसकता आती है। हां! हस्तमैथुन करने से आपके स्वास्थ्य पर उसका बुरा प्रभाव जरूर पड़ सकता है। परंतु, नपुंसकता आने के पीछे कुछ अन्य कारण भी मौजूद होते हैं।

तो आईए दोस्तों, आज हम जानेंगे; हस्तमैथुन से नपुंसकता आती है क्या; इसके बारे में पूरी जानकारी।

मास्टरबेशन क्या होता है ? Masturbation Kya hai ?

दोस्तों, मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है; जो यौन गतिविधि में शामिल होती हैं। यह प्रक्रिया करते हुए पुरुष तथा महिलाएं अपने आप को यौन संतुष्टि दिलाने के लिए अपने जनन अंगों को सहलाते हैं और बिना किसी पार्टनर के सहारे यौन सुख की प्राप्ति का अनुभव लेते हैं।

हस्तमैथुन करना एक बहुत ही सामान्य बात मानी जाती है; जिसके जरिए लोगों को सेक्स का ही सुख मिल पाता है संतुलित मात्रा में और मर्यादित स्वरूप में किया गया हस्तमैथुन एक व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

कई बार हस्तमैथुन करने से लोगों को तनाव से मुक्ति मिलती है, यौन सुख की प्राप्ति होती है तथा अन्य प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ देखने को मिलते हैं। परंतु, अगर कोई व्यक्ति अमर यदि स्वरूप से हस्तमैथुन को दोहराता है; तब उसे इसकी लत लग जाती है।

हस्तमैथुन की लत लग जाने पर उसे छुड़ाना आसान काम नहीं होता है। साथ ही, हस्तमैथुन की लत लग जाने पर व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक तथा योन स्वास्थ्य पर उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है और उसका पारिवारिक जीवन भी नष्ट होने की कगार पर आ सकता है।

हस्तमैथुन ज्यादा करने से नुकसान होता है क्या ? Hastmaithun Se Nuksan

हस्तमैथुन ज्यादा करने से नुकसान
हस्तमैथुन ज्यादा करने से नुकसान

अत्यधिक मात्रा में किया गया हस्तमैथुन निम्नलिखित शारीरिक जटिलताएं तथा समस्याएं पैदा कर सकता है।

  1. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से महिलाओं के तथा पुरुषों के योनि और लिंग में चोट लग सकती है; जो उनके यौन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  2. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पुरुषों के और महिलाओं के सेक्स परफॉर्मेंस पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है; क्योंकि उनका सेक्स करने में मन नहीं लगता है और हमेशा वह मास्टरबेशन के बारे में ही सोचते रहते हैं।
  3. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से प्रजनन क्षमता पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  4. अत्यधिक हस्तमैथुन की लत लग जाने पर रोजमर्रा के काम करने में एकाग्रता नहीं आ पाती हैं; जिसके चलते आपका दैनिक जीवन प्रभावित हो जाता है।
  5. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पुरुषों के लिंग की नसों में कमजोरी आ जाती हैं और सेक्स करते समय वह सही इरेक्शन प्राप्त नहीं कर पता है।
  6. अत्यधिक हस्तमैथुन की लत लग जाने पर पुरुषों में और महिलाओं में शारीरिक तथा यौन कमजोरी देखी जाती है।
  7. अत्यधिक हस्तमैथुन शीघ्रपतन, कामेच्छा की कमी का कारण बनता है तथा वीर्य की गुणवत्ता पर भी असर डालता है।
  8. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से महिलाओं के योनि में संक्रमण होने का खतरा बरकरार रहता है।
  9. अत्यधिक हस्तमैथुन करने से महिलाएं तथा पुरुष खुद के बारे में नकारात्मक सोचने लगते हैं और संकोच करने लगते हैं; जिसके परिणाम स्वरुप उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

हस्तमैथुन अधिक करने से नपुंसकता आती है क्या ? Masturbation Jyada Karne Se Napunsakta

दोस्तों, हस्तमैथुन की प्रक्रिया के दौरान खुद को आत्म संतुष्टि दिलाने में लोग सफल तो हो पाते हैं। परंतु, कहीं ऐसे लोग होते हैं; जो हस्तमैथुन की लत का शिकार बन जाते हैं। हस्तमैथुन के लत कब लगती है; यह तो हमें समझ में नहीं आता है! परंतु, एक बार हस्तमैथुन की लत लग जाने पर उसका प्रभाव देखने शुरू हो जाता है।

जो लोग हस्तमैथुन की लत का शिकार होते हैं; उनके शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य बहुत ही बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्यों को करने में मन एकाग्र नहीं कर पाते हैं और तनाव, डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। अत्यधिक हस्तमैथुन करने से यौन रूप से भी कमजोरी आ जाती है तथा यौन अंगों पर भी उसका पूरा प्रभाव पड़ता है।

हम यह तो कह सकते हैं; कि हस्तमैथुन करने से महिलाओं के तथा पुरुषों के यौन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। परंतु, यह कहना पूरी तरीके से गलत होगा; कि सिर्फ हस्तमैथुन की वजह से ही नपुंसकता देखी जाती है।

क्योंकि, आज तक ऐसा कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है; जो यह साबित कर सकता हो; कि हस्तमैथुन से नपुंसकता आती है। नपुंसकता के पीछे कई अन्य कारण भी मौजूद होते हैं। इसीलिए, नपुंसकता को सिर्फ हस्तमैथुन सही जोड़ा जाना गलत साबित हो सकता है।

कैसे पता करें कि हस्तमैथुन अधिक करने से नपुंसकता आई है ? Hastmaithun Karne Se Napunsakta

दोस्तों, जैसे कि हमने पहले भी कहा; अत्यधिक मात्रा में किया गया हस्तमैथुन आपकी शारीरिक, मानसिक तथा योन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ऐसे में, अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पुरुषों के लिंग में कमजोरी आ जाती है, लिंग की नसें ढीली पड़ जाती है, लिंग पतला हो जाता है, सेक्स करते समय लिंग में सही तनाव उत्पन्न नहीं हो पता है और यौन उत्तेजना में भी कमी देखी जाती हैं। साथ ही, अत्यधिक हस्तमैथुन के कई गंभीर मामलों में पुरुषों में शीघ्रपतन तथा इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी देखी जा सकती है।

इस लिहाज से कहां जा सकता है; कि अत्यधिक हस्तमैथुन करने से पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर तथा वीर्य की गुणवत्ता पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। अत्यधिक रूप से किया गया हस्तमैथुन पुरुषों के वीर्य में पतलापन का कारण बनता है और शुक्राणु की संख्या भी घटने लगती हैं; जिसके चलते प्राकृतिक तरीके से बच्चे पैदा करने में पुरुषों को काफी दिक्कतें महसूस होती हैं।

वहीं दूसरी ओर, महिलाओं की बात की जाए; तो महिलाओं में भी अत्यधिक हस्तमैथुन से कई सारे नुकसान देखने को मिलते हैं। महिलाओं में योनि का इन्फेक्शन, योनि की मांसपेशियों में कमजोरी तथा बांझपन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसीलिए, महिलाओं को अत्यधिक हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए।

अब बात करें, अत्यधिक हस्तमैथुन करने से नपुंसकता आती है क्या? तो इसका जवाब है; नहीं! अत्यधिक हस्तमैथुन करने से आपको यौन कमजोरी हो सकती है तथा आपके जननांगों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। परंतु, सिर्फ अत्यधिक हस्तमैथुन करने से महिलाओं में तथा पुरुषों में नपुंसकता की समस्या आती है; यह कहना गलत हो सकता है।

क्योंकि, लोगों में नपुंसकता आने के पीछे अन्य कई कारण मौजूद होते हैं; जिनके बारे में गौर करना भी जरूरी होता है। इसीलिए, हम आपसे बार-बार अनुरोध करेंगे; कि सीमित मात्रा में ही हस्तमैथुन करना चाहिए और अत्यधिक हस्तमैथुन करने से बचना चाहिए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply