नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, क्या है सेक्स न करने के नुकसान इस विषय के बारे में। दोस्तों, सेक्स तो हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ऐसे में, अगर आर्टिकल का टाइटल देखकर आप चकरा गए होंगे; तो थोड़ा धीरज रखिए।

क्योंकि, दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं; जो सेक्स नहीं कर पाते हैं या किसी कारणवश होने सेक्स करना पसंद नहीं होता है। चाहे आप किसी भी जेंडर के हो, औरत हो, मर्द हो, ट्रांसजेंडर हो, लेस्बियन हो या गै हो; सेक्स करना हर किसी को पसंद होता है।

साथ ही, जैसे हमें भूख लगती है, प्यास लगती है और हम बाकी की रोजाना की क्रियाए करते हैं; वैसे ही सेक्स भी एक जरूरी क्रिया ही होती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य तथा योन स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने के लिए सेक्स की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण योगदान निभाती है।

सेक्स करने से हमें यौन रूप से शांति तो मिलती ही है; बल्कि मानसिक रूप से भी हम काफी खुश रहते हैं। एक सुरक्षित और आनंददायक सहमति के साथ किया गया सेक्स हमेशा ही एक व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने का काम करता है। परंतु, ज्यादा दिनों तक अगर आप सेक्स नहीं करते हैं; तो इससे आपके शरीर पर विपरीत परिणाम होने लगते हैं।

सेक्स करने से हमारे शरीर को अनगिनत प्रकार के फायदे मिलते हैं। परंतु, अगर आप सेक्स न कर पाते हैं और आपका सेक्स करने का मन नहीं करता है; तो यह आपके लिए थोड़ा चिंताजनक विषय हो सकता है। क्योंकि, सेक्स न करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

तो दोस्तों, आज जानेंगे; सेक्स न करने के नुकसान के बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स क्या होता है ? Sex Kya hota hai ?

सेक्स क्या होता है
सेक्स क्या होता है

दोस्तों, सेक्स एक यौन प्रक्रिया होती है; जिसके जरिए हमें यौन रूप से शांति मिलती है तथा हमारी यौन उत्तेजना को शांत करने का काम किया जाता है सेक्स की प्रक्रिया के तहत यौन अंग शामिल होते हैं; जैसे पुरुषों का लिंग और महिलाओं की योनि। आजकल सेक्स करने के मायने काफी बदल चुके हैं। पहले की जमाने में लोग सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए और यौन संतुष्टि प्राप्त करने के लिए ही सेक्स करते थे।

परंतु, आज लोगों के मन में सेक्स के प्रति काफी जागरुकता आ गई है; जिसके चलते हुए उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने की हमेशा ही उत्सुकता लगी रहती है। सेक्स के बारे में लोग आज बिना किसी डर के सभी के सामने बातें करते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही, सेक्स करने के मायने भी लोगों में काफी बदल चुके हैं।

लोग आजकल विविध प्रकार की सेक्स पोसिशन को अपनाते हुए सेक्स का आनंद उठाते हैं और ओरल सेक्स, एनल सेक्स तथा योनि सेक्स के जरिए अपने यौन उत्तेजना को शांत करते हैं। सेक्स ना सिर्फ हमारे शारीरिक जरूरतों को पूरा करता है; बल्कि हमारे मानसिक शांति का भी कारण माना जाता है। सहमति के द्वारा किया गया सुरक्षित सेक्स हमेशा ही आपको आनंददायक अनुभव दिलाता है।

सबसे पहली बार सेक्स करते हुए हम यौन रूप से काफी उत्तेजित होते हैं और यह सेक्स काफी देर तक भी चल सकता है। परंतु, हर बार सेक्स देर तक ही चले; यह जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति के लिए उसके सेक्स का अनुभव एक दूसरे से काफी अलग पाया जाता है। सेक्स सभी के ज़िंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

सेक्स करना क्या जरूरी होता है ? Sex Karna Kyo Jaruri hai ?

दोस्तों, सेक्स भले ही एक यौन गतिविधि हो या सेक्सुअल एक्टिविटी हो; परंतु सेक्स करने से समय यौन रुप से संतुष्टि मिलने के साथ-साथ मानसिक रुप से और शारीरिक रूप से कई सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी मिल पाते हैं। इसीलिए, सेक्स करना जरुरी हो जाता है। सेक्स करने से हमारी शरीर का एक अच्छा वर्कआउट होता है और अच्छे एक्सरसाइज होती है; जिसके चलते हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण अच्छे से होता है।

सेक्स करने से हमें तनाव से मुक्ति मिलती है और एक खुशहाल जिंदगी जीने में हम सफल हो पाते हैं। सेक्स करने से महिलाओं के महावारी से जुड़ी कहीं सारी समस्याओं से भी उन राहत मिल पाती है और उनका मासिक चक्र नियमित होने में मदद मिल पाती है।

नियमित रुप से किया गया सेक्स आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है; जिसके चलते आप ह्रदय रोग तथा स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारीयों से हमेशा के लिए सुरक्षित रह सकते हैं। सेक्स करने से आप एक बेहतर नींद ले सकते हैं और अपने मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी सुधर ला सकते हैं। सेक्स करना हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

साथ ही, पुरुषों में नियमित रूप से सेक्स करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक काम हो जाता है; जो की एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। इस लिहाज़ से देखा जाए; तो सेक्स करना हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आरोग्यदाई माना जाता है। नियमित रूप से सेक्स करना जरूरी हो जाता है; ताकि आप मानसिक, शारीरिक तथा यौन रूप से फिट रह सके।

सेक्स न किया तो क्या नुकसान है ? Sex Na Karne ke Nuksan

सेक्स नहीं किया तो क्या नुकसान
सेक्स नहीं किया तो क्या नुकसान

दोस्तों, जो लोग नियमित रूप से सेक्स नहीं करते हैं; उन्हें निम्नलिखित स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तथा जटिलताएं देखने को मिलती हैं।

१) त्वचा की सेहत –

अगर आप नियमित रूप से सेक्स नहीं करते हैं; तो आपकी त्वचा बेजान और रूखी सूखी नजर आने लगती है। साथ ही, सेक्स न करने से आपकी त्वचा की सेहत पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप नियमित रूप से सेक्स करते हैं; तो आपकी त्वचा जवान नजर आती है तथा त्वचा की सेहत भी बनी रहती है। परंतु, लगातार लंबे समय तक अगर आप सेक्स नहीं कर पाते हैं; तो आपकी त्वचा बेजान लगने लगते हैं।

२) योनि का स्वास्थ्य –

अगर महिलाएं रोजाना या नियमित रूप से सेक्स करती है; तो उनके योनि की ग्रंथियां योनि में प्राकृतिक चिकनाहट बनाए रखने में काफी हद तक सफल हो पाती हैं। योनि में प्राकृतिक चिकनाहट बने रहना; योनि के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। परंतु, अगर महिलाएं लंबे अंतराल तक यौन सुख ही नहीं ले पाती है; तो उनकी योनि में गीलापन कम होने लगता है, प्राकृतिक चिकनाहट गायब हो जाती है और योनि में ड्राइनेस की समस्या ऊभर कर आती है। योनि में ड्राइनेस की समस्या आने पर महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाते समय काफी पीड़ा दायक अनुभव आता है; जो की अच्छी बात नहीं होती है। नियमित रूप से सेक्स नहीं किया जाता है; तो योनि का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।

३) तनाव –

जो पुरुष या महिला नियमित रूप से यौन सुख का आनंद नहीं उठा पाते हैं; उनमें तनाव, अवसाद, मूड स्विंग्स, चिडचिडाहट, नींद ना आना जैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। नियमित रूप से किया गया सेक्स एक हेल्दी रिलेशनशिप को मेंटेन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन, अगर आप महीने में सिर्फ चार से पांच बार ही सेक्स करते हैं; तो इससे आप अपने बारे में नकारात्मक सोचने लगते हैं और खुद पर ही संकोच करने लगते हैं। अगर आपको सेक्स करने की इच्छा नहीं है; परंतु आपका पार्टनर तो सेक्स करना चाहता है। ऐसी स्थिति में आपको उसके बारे में और अपने रिश्ते के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए; ताकि आप मानसिक रूप से तनाव में नहीं आते हैं और आपके रिश्ते में अनबन भी पैदा नहीं होती है।

४) प्रोस्टेट कैंसर –

अध्ययन के अनुसार, जो पुरुष लंबे समय तक सेक्स नहीं कर पाते हैं; उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक पाया जाता है। उसके विपरीत, जो पुरुष नियमित रुप से सेक्स का आनंद उठाते हैं; उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी मात्रा में कम हो जाता है।

५) सेक्स ड्राइव में कमी – 

लंबे समय तक सेक्स न करने से महिलाओं में तथा पुरुषों में काम इच्छा की कमी देखी जाती हैं; जो उनके पूरे ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है; कि जो लोग लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं या नियमित रूप से सेक्स नहीं करते हैं; उनमें सेक्स ड्राइव की कमी हो जाती है।

६) इम्यूनिटी –

रिसर्च के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते हैं; वह कई सारी छोटी-मोटी बीमारियों से या वायरल इनफेक्शन जैसे छोटी समस्याओं से हमेशा के लिए सुरक्षित रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है; क्योंकि वह नियमित रूप से सेक्स करते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बनाए रखते हैं। जो लोग नियमित रूप से सेक्स नहीं करते हैं; उनके शरीर में इम्यूनिटी घटने लगती हैं। ऐसे लोग छोटे-छोटे बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

कब सेक्स नहीं करना चाहिए; जिससे नुकसान नहीं होगा ? Sex Kab Kare ? Jisase Nuksan Na Ho ?

निम्नलिखित परिस्थितियों में महिलाओं को तथा पुरुषों को सेक्स करने से परहेज करना चाहिए।

  1. अगर महिलाएं माहवारी के दौर से गुजर रही है; तो उन्हें सेक्स नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से उन्हें जनन अंग से जुड़ी इन्फेक्शन की समस्या हो सकती हैं।
  2. जो महिलाएं गर्भावस्था के दौर से गुजर रही है; तो उनको सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सेक्स करना चाहिए। गर्भावस्था बहुत ही नाजुक दौर होता है; जिससे जाते हुए महिला के शरीर में अनगिनत प्रकार के बदलाव देखे जाते हैं। अगर महिलाओं की हाई रिस्क प्रेगनेंसी है; तो उनको सेक्स नहीं करना चाहिए।
  3. अगर महिलाओं को योनि में किसी तरह का संक्रमण हुआ है या महिला किसी अन्य बीमारी से ग्रसित है; तभी उन्हें अपने पार्टनर के साथ सेक्स की प्रक्रिया नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उनका पार्टनर भी उनसे संक्रमित होने की आशंका बनी रहती हैं।
  4. अगर पुरुषों को लिंग से जुड़ी कोई समस्या है; तब उन्हें सेक्स की प्रक्रिया नहीं करनी चाहिए।
  5. अगर तकलीफ होने के बावजूद पुरुष या महिला सेक्स करना चाहते हैं; तो सेक्स के दौरान उचित गर्भनिरोधक उपायों को जरूर अपनाएं। ऐसा करने से वह साथी के द्वारा संक्रमित होने से सुरक्षित रह पाते हैं।

तो दोस्तो, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह सेक्स न करने के नुकसान का ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply