नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, ब्रेस्ट साइज कितना होना चाहिए ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम उनके स्तन यानी ब्रेस्ट करते हैं। जितने ज्यादा उनके ब्रेस्ट का आकर्षण होता है; उतनी ही ज्यादा आकर्षक महिला के फिगर दिखती हैं।

साथ ही, बच्चे को जन्म देने के बाद एक बच्चे की सबसे पहली पहचान उसके मां के स्तनों से ही होती है; क्योंकि वह जन्म लेते ही अपने मां के स्तनों का दूध ही पिता है। इसीलिए, महिलाएं हो या लड़कियां हो; अपने ब्रेस्ट के हिस्से को लेकर काफी संवेदनशील और सतर्क रहती है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट के बड़े आकार को लेकर परेशान रहती हैं; तो कुछ महिलाएं ब्रेस्ट के आकार कम होने की वजह से परेशान नजर आती है।

ब्रेस्ट का आकार कम हो या ज्यादा हो; ब्रेस्ट का टाइटनेस और ब्रेस्ट का स्वास्थ्य भी काफी हद तक मायने रखता है। अगर महिलाएं नियमित रूप से व्यायाम करती हैं और अपने शरीर को कसती हैं; तो उनके ब्रेस्ट लटकते नहीं है और हमेशा टाइट बने रहने में मदद मिल पाती हैं।

परंतु, कुछ महिलाएं अपने जीवन शैली को बिल्कुल भी उचित नहीं रख पाती हैं और आहार की पद्धति में भी बदलाव कर देती हैं; जिसके चलते उनके ब्रेस्ट के आकार में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं और ब्रेस्ट लटकने लगते हैं। आमतौर पर, प्राकृतिक रूप से हर महिला एक दूसरे से शारीरिक, मानसिक तथा यौन रूप से एक दूसरे से काफी अलग पाई जाती है।

इसीलिए, हर महिला का ब्रेस्ट साइज एक दूसरे से काफी अलग होता है। ऐसे में, यह कहना बहुत ही गलत और कठिन हो जाता है; कि महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज कितना होना चाहिए ? परंतु, कुछ महिलाएं अपने ब्रेस्ट के साइज को लेकर चिंतित रहती है; इसलिए वह ब्रेस्ट के साइज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे, महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज कितना होना चाहिए; इसके बारे में पूरी जानकारी।

क्या स्तन का आकार बदलना संभव है ? Breast Size Change hota hai kya ?

स्तन का आकार बदलना
स्तन का आकार बदलना

जी हां! महिलाएं अगर अपने स्तनों के आकार को बदलना चाहती हैं; तो यह संभव हो सकता है। स्तनों का आकार हर महिला में अलग-अलग पाया जाता है; जो उनके शारीरिक रचना पर निर्भर होता है। इसलिए, हर महिला के लिए स्तनों के आकार बदलने की जरूर अलग-अलग हो सकती हैं।

अगर महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं, अपने आहार में उचित बदलाव करती है और आहार में पोषक तत्वों से युक्त पदार्थ का सेवन करती है; तो प्राकृतिक तरीके से धीरे-धीरे ही सही परंतु महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को बदल सकती है। साथ ही, मेडिकल हेल्प लेते हुए महिलाएं डॉक्टर की सलाह लेकर विविध प्रकार के क्रीम, लोशन लगाकर स्तनों के आकार को बदल सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर, मेडिकल साइंस ने आज इतनी प्रगति कर ली है; कि हर एक समस्या का इलाज संभव हो पाता है। ब्रेस्ट के आकार को बदलने के लिए कई महिलाएं डॉक्टर के पास जाकर सर्जरी करवाने के लिए भी तैयार हो जाती हैं। ब्रेस्ट के आकार को बदलने के लिए किसी भी उपाय को अपने से पहले और अपने ब्रेस्ट पर उसका प्रयोग करने से पहले महिलाओं को हमेशा दो बार जरूर सोचना चाहिए।

क्योंकि, महिलाओं के स्तनों का हिस्सा बहुत ही नाजुक, संवेदनशील और सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, आप घरेलू उपाय अपनाएं, क्रीम लोशन लगाएं या किसी भी प्रकार की मेडिसिन ले; परंतु उसका साइड इफेक्ट आपके ब्रेस्ट के स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए; इस बात का ध्यान जरूर रखें।

ब्रेस्ट साइज कितना होना चाहिए ? Breast Size Kitna Hona Chahiye ?

दोस्तों, महिला की जिंदगी में ऐसे कई पड़ाव आते हैं; जिसमें अस्थाई रूप से उनके स्तनों का आकार कम किया ज्यादा हो सकता है। किशोरावस्था के दौरान जब एक लड़की यौन रूप से परिपक्व हो रही होती हैं; तब उसके जनन अंगों का विकास तेजी पर होता है। किशोरावस्था के लगभग तीन से चार सालों में एक लड़की के स्तनों का पूरी तरीके से विकास होना संभव हो पता है। हर लड़की या महिला शारीरिक और यौन रूप से एक दूसरे से काफी अलग पाई जाती हैं।

इसीलिए, एक महिला के स्तनों का आकार दूसरे महिला के स्तनों के आकार से काफी भिन्न पाया जाता है। आमतौर पर, महिला की ऊंचाई और उसकी शारीरिक रचना के अनुसार उसके ब्रेस्ट का साइज निर्धारित हो जाता है। अगर एक महिला पतली और लंबी है; तो उसके ब्रेस्ट के आकार बड़ा नहीं होना चाहिए और ज्यादा छोटा भी नहीं होना चाहिए।

परंतु, एक महिला का वजन अगर ज्यादा है और वह काफी हेल्दी है; तो उसके स्तनों का आकार बड़ा हो सकता है। आमतौर पर, एक महिला के स्तनों का आकार ना ज्यादा बड़ा होना चाहिए ना ज्यादा छोटा होना चाहिए; जिससे वह सुडौल दिखते हैं और उनका स्वास्थ्य बरकरार रखने में भी मदद मिल पाती हैं।

ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाए ? Breast Size Kaise Badhaye ?

ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाए ?
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाए ?

दोस्तों, प्राकृतिक तरीके से ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने के लिए महिलाएं निम्नलिखित घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

१) मेथी दाना –

मेथी दाने का सही तरीके से सेवन करते हुए महिलाएं प्राकृतिक तरीके से ब्रेस्ट के आकार को बढ़ा सकती हैं। एक से दो चम्मच मेथी दाना रोज रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी को का सेवन करें। मेथी दाना में मेस्ट्रोजेनिक प्रभाव पाया जाता है; जो महिलाओं के स्तनों के विकास में मददगार होता है। मेथी दाने के पानी के साथ-साथ महिलाएं ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने के लिए मेथी के तेल से रोज अपने ब्रेस्ट की हल्के हाथों से मालिश कर सकती हैं।

२) प्रोटीन युक्त पदार्थ –

अपने शरीर की मांसपेशियों में कसावट उत्पन्न करने के लिए तथा उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए अपने आहार में प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करना बहुत ही आवश्यक होता है। दूध, दही, पनीर, अंडा तथा मांसाहारी युक्त पदार्थों का सेवन करने से महिलाओं के ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने में मदद मिल पाती है। इन प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट मसल्स मजबूत होते हैं और उनका विकास होने में मदद मिल पाती है; जिससे ब्रेस्ट का आकार बढ़ने में भी मदद मिलती हैं।

३) स्तनों की मालिश –

रोजाना तौर पर दिन में एक से दो बार अपने ब्रेस्ट की सही तरीके से मालिश करते हुए महिलाएं स्तनों के आकार में वृद्धि कर सकती है। स्तनों की मालिश करने से ब्रेस्ट में मौजूद मांसपेशियों में मजबूती उत्पन्न होती है, रक्त प्रवाह बढ़ता है और बेस्ट की मांसपेशियों का विकास तेजी से होने में भी मदद मिल पाती है। स्तनों की मालिश करने के लिए महिलाओं को नारियल का तेल, चंदन का तेल, ऑलिव ऑइल, बादाम का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्रेस्ट की मालिश करते हुए महिलाओं को ब्रेस्ट पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहिए और बहुत ही धीरे-धीरे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में ५ से १० मिनट तक ही मालिश करनी चाहिए।

४) एस्ट्रोजन युक्त पदार्थ –

ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने के लिए महिलाओं को अपने आहार में एस्ट्रोजन युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। टोफू, तिल, नट्स, सी फूड, अलसी, सोया प्रोडक्ट्स जैसे एस्ट्रोजन युक्त पदार्थ का सेवन करने से महिलाएं प्राकृतिक तरीके से स्थानों के आकार को बढ़ा सकती हैं। ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए तथा स्तनों के मांसपेशियों का सही तरीके से विकास करने के लिए एस्ट्रोजन युक्त पदार्थों का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि, महिलाओं के ब्रेस्ट के विकास और आकार के लिए एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ब्रेस्ट साइज कम कर सकते हैं क्या ? Breast Size Kam Kar Sakte hai kya ?

अगर महिलाएं अपने स्तनों के बढ़े हुए आकार को लेकर परेशान है और ब्रेस्ट के आकार को कम करना चाहती हैं; तो वह आसानी से ब्रेस्ट के आकार को कम कर सकती हैं। महिलाओं को ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाना चाहिए।

१) अदरक –

शरीर में अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने के लिए अदरक का इस्तेमाल काफी पुराने जमाने से होता आ रहा है। ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए महिलाएं रोजाना तौर पर अदरक के पानी का या अदरक से बनी चाय का सेवन कर सकती हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए महिलाओं को अदरक को कद्दूकस करना है और उसमें पानी मिलाकर उबाल कर उसे छान लेना है और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर उसका सेवन करना है। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से महिलाओं को अपने ब्रेस्ट के आकार में गिरावट देखने को मिल सकती हैं।

२) एक्सरसाइज –

रोजाना तौर पर अपने दिनचर्या में एक्सरसाइज को करने से महिलाएं ब्रेस्ट के आकार को प्राकृतिक तरीके से कम कर सकती हैं। ऐसे कई विशिष्ट प्रकार की एक्सरसाइज उपलब्ध होती हैं; जिनका रोजाना तौर पर किया गया अभ्यास महिलाओं के ब्रेस्ट के हिस्से को घटाने में कारगर होता है। एक्सरसाइज जैसे; एरोबिक्स, कार्डियो तथा पुश अप्स एक्सरसाइज करते हुए महिलाएं स्तनों की मांसपेशियों में कसावट उत्पन्न कर सकती हैं और ब्रेस्ट की मांसपेशियों को लचीला बनाते हुए उन्हें मजबूत बना सकती हैं; जिसके चलते ब्रेस्ट का आकार कम होने में मदद मिल पाती हैं।

३) सही ब्रा का चयन –

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना हो या घटाना हो; उसके लिए महिलाओं को पहनने के लिए सही ब्रा का चयन करना भी बहुत ही आवश्यक माना जाता है। महिलाओं को ऐसी ब्रा का चयन करना चाहिए; जो ना अतिरिक्त टाइट हो ना ज्यादा ढीली हो। ऐसा करने से महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को आसानी से बढ़ा सकती है या घटा सकती हैं। सही ब्रा का चयन करते हुए महिलाएं अपने ब्रेस्ट को लटकने से भी बचा सकती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply