नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम बढ़ती उम्र के साथ सेक्स का भरपूर आनंद कैसे लिया जाता है इसके बारे में बात करने वाले है | बढ़ती हुई उम्र हम सभी की जिंदगी में बहुत सारे बदलाव लेकर आती हैं। शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, शारीरिक कमजोरी तथा हड्डियों की कमजोरी जैसी अनगिनत समस्याओं का सामना हमें बढ़ती उम्र के साथ करना पड़ता है। दोस्तों, हम सभी जानते हैं; कि सेक्स हम सभी की जिंदगी का अटूट हिस्सा माना जाता है |

शादी के बाद सेक्स करने से जोड़े में भावनिक जुड़ा बढ़ने में मदद मिल पाती है। साथ ही, सेक्स एक बहुत ही अलग फीलिंग होती है; जिसका अनुभव हर किसी को लेना अच्छा लगता है। लेकिन, जैसे जैसे व्यक्ति चाहे वह पुरुष हो या महिला हो, उसकी उम्र बढ़ती जाती है; उनके शरीर में अनगिनत बदलाव देखे जा सकते हैं। पुरुषों के तथा महिलाओं के शरीर में हार्मोन चेंज देखे जाते हैं; जिसकी वजह से सेक्स करने का मन नहीं होता है।

शारीरिक बदलावों की वजह से पुरुषों में और महिलाओं में सेक्स करने की चाहत काफी हद तक कम हो जाती है। लेकिन, बढ़ती उम्र के साथ अगर आप कुछ बातों का पहले से ही ध्यान रखते हैं; तो बढ़ती उम्र के साथ भी आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद पूरी तरीके से उठा पाते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है; जिससे त्वचा में लचीलापन कम हो जाता है। अगर त्वचा में इलास्टिसिटी ही कम हो जाती है; तो योनि तथा लिंग के त्वचा में ढीलापन देखा जाता है। योनि में सूखापन लिंग के हिस्से में सूखापन जैसी समस्याओं की वजह से अगर बढ़ती उम्र के साथ सेक्स कर भी लेते हैं; तो सेक्स करते दौरान पीड़ा का अनुभव तथा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

बुढापे में सेक्स का आनंद कैसे लिया जाए; इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए दोस्तों आज जानेंगे; बढ़ती उम्र के साथ सेक्स का आनंद लेने के लिए किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए; इसके बारे में जानकारी।

उम्र बढ़ने के बाद सेक्स करने का मजा कम क्यों हो जाता है ? Umra Badhne Ke Baad Sex

उम्र बढ़ने के बाद सेक्स करने का मजा
उम्र बढ़ने के बाद सेक्स करने का मजा

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में एयर और पुरुषों में सेक्स करने की इच्छा काफी हद तक कम हो जाती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं; कि महिलाएं एवं पुरुष एक दूसरे से शारीरिक दृष्टि से काफी अलग होते हैं; इसीलिए, उम्र बढ़ने के बाद सेक्स ड्राइव में कमी आने के पीछे महिलाओं के तथा पुरुषों के अलग-अलग कारण मौजूद होते हैं।

  1. पुरुषो में उम्र बढ़ने के बाद सेक्स ड्राइव कम होने के कारण- पुरुषों में उम्र के बढ़ने के साथ सेक्स की इच्छा में गिरावट आ जाती है; जिसके पीछे निम्नलिखित कारण मौजूद होते हैं।
  2. सबसे पहले तो उम्र के बढ़ने के साथ पुरुषों के शरीर में हार्मोनल चेंज हो जाते हैं और हारमोंस में कमी आ जाती है; जिसकी वजह से सेक्स करने का मन नहीं हो पाता है।
  3. बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है; जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, मोटापा इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए पुरुष विविध प्रकार की औषधियों का सेवन करते हैं। इन औषधियों के सेवन के वजह से भी पुरुषों में सेक्स ड्राइव की कमी देखी जा सकती है।
  4. बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के शरीर में सेक्स के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं; जिसके कारण उन्हें सेक्स करने का मन नहीं हो पाता है।
  5. कई पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ लिंग में शिथिलता, और ढीलापन, शीघ्रपतन, स्तंभन दोष जैसी अनगिनत यौन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी कारणवश, उनके शरीर में कामेच्छा की कमी या ने सेक्स ना करने की इच्छा की समस्या हो जाती है।
  6. पुरुषों के शरीर में बढ़ती उम्र के साथ शुक्राणुओं की संख्या तथा वीर्य की गुणवत्ता में भी गिरावट आ जाती है; जिसकी वजह से अंदरूनी रूप से पुरुष सेक्स के लिए उदासीन हो जाते हैं।
  7. अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव की वजह से भी पुरुष के प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है और बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में कामेच्छा की कमी देखी जाती है।
  8. अत्याधिक धूम्रपान, शराब, तंबाकू जैसे विविध प्रकार के नशीली चीजों का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बहुत बुरी तरीके से प्रभावित होती है। अगर आप बढ़ती उम्र के साथ इन गलत आदतों का पालन करते हैं; तो आपको सेक्स करने की इच्छा बचती ही नहीं है।
  9. अगर आप जवानी में ही गलत जीवनशैली और गलत खानपान की पद्धति को अपना रहे हैं; तो यह दोनों ही गलत आदतें आपको अंदरुनी रूप से खोखला बना देती हैं। जब आप बुढापे की तरफ बढ़ते हैं; तो इन गलत आदतों की वजह से शारीरिक कमजोरी तथा मांसपेशियों में कमजोरी का अनुभव करते हैं; जिसके तहत पुरुषों के शरीर में यौन कमजोरी का अनुभव होता है और सेक्स करने की इच्छा बिल्कुल भी नहीं रहती है।
  10. महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ सेक्स ड्राइव कम होने के कारण- बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव देखे जाते हैं; जिसकी वजह से उनके मन में सेक्स करने की इच्छा जागृत नहीं हो पाती है।
  11. बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होता है; जिसके तहत शरीर के हर हिस्से की त्वचा में लचीलापन कम हो जाता है। योनि के हिस्से में लचीलापन कम होने की वजह से योनि दिन पर दिन ढीली पड़ने लगती है और ढीली होने के साथ महिलाओं को सेक्स करने का बिल्कुल भी मन नहीं होता है।
  12. बढ़ती उम्र के साथ योनि में आने वाला सूखापन भी महिलाओं को सेक्स की इच्छा से दूर रखता है।
  13. रजोनिवृत्ति यानी जब महिला का मासिक धर्म पूरी तरीके से बंद हो जाता है; उस दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव दिखाई देते हैं। मेनोपॉज के बाद कई महिलाओं को सेक्स करने का बिल्कुल भी मन नहीं होता है।
  14. बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं भी विभिन्न प्रकार की शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का शिकार होती है जैसे; थाइरोइड, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज इन सभी समस्याओं की वजह से महिलाएं पहले से ही परेशान रहती है। ऐसे में, उनको इन समस्याओं के साथ साथ सेक्स करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं होती है।
  15. हमारे समाज में महिलाओं का कार्य पहले से ही निर्धारित है। बस, घर संभालो और अपने जिंदगी के बारे में सोचना भूल जाओ! इसी सोच विचार के साथ आगे बढ़ते हुए घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की देखभाल और प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां संभालते संभालते बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को सेक्स करने में कोई रुचि बचती ही नहीं है।

क्या उम्र बढ़ने के बाद हमें सेक्स करना चाहिए ? Umra hone ke Baad Sex kare ?

उम्र बढ़ने के बाद हमें सेक्स
उम्र बढ़ने के बाद हमें सेक्स

दोस्तों, बढ़ती हुई उम्र महिलाओं के और पुरुषों के शरीर में अनगिनत बदलाव लेकर आती है। बढ़ती हुई उम्र की वजह से महिलाओं को और पुरुषों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है एक तरफ सफेद होते बाल, चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां तथा शरीर में कमजोरी का अनुभव जैसे शारीरिक बाहरी रूप से होने वाले बदलाव महिलाओं को और पुरुषों को सेक्स के बारे में सोचने का चांस ही नहीं देते हैं।

लेकिन, हम तो कहेंगे, कि उम्र चाहे कोई भी हो; सेक्स का मजा हर कोई ले सकता है। बस, आपको बढ़ती उम्र के साथ अपने शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का उचित रूप से ख्याल रखना है; आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से सेक्स का अनुभव बढ़ती उम्र के साथ भी ले सकते हैं। बुढापे में सेक्स करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है; उल्टा इससे आपको फायदे ही देखने को मिल सकते हैं इसीलिए, उम्र चाहे बढ़ती उम्र हो या ना हो; आपको आपके वैवाहिक तथा सेक्स लाइफ को हमेशा कंटिन्यू रखना चाहिए।

क्या हम बुढ़ापे में भी सेक्स कर सकते हैं ? Budhape me Sex Kare kya ?

जी हां! बुढ़ापे में भी सेक्स का अनुभव लिया जा सकता है। बस, बुढ़ापे में सेक्स का अनुभव लेते हुए जोड़े को कुछ विशिष्ट चीजों का ध्यान रखना होता है; जिससे उन्हें कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो। बुढ़ापे की ओर बढ़ते हुए महिला तथा पुरुषों को विविध प्रकार की शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो ही जाती है।

आजकल की बिगड़ी हुई जीवनशैली की वजह से लोग ४० की उम्र में ही रोगों का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में, बुढ़ापे तक पहुंचते ही आपको हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, थाइरोइड जैसी गंभीर बीमारियां हो ही जाती है। इन बीमारियों के तहत अगर आपको सेक्स करना है और उसका पूरी तरीके से आनंद उठाना है; तो सबसे पहले अपने सेहत का ख्याल रखना शुरु कर दें।

बुढ़ापे में सेक्स करते हुए सेक्स पोजीशन का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए; ताकि दोनों पार्टनर्स को किसी भी तरह के तकलीफ का सामना ना करना पड़े। कुछ चीजों का ख्याल रखते हुए और सावधानी बरतते हुए महिला एवं पुरुष बुढ़ापे के दौर में भी सेक्स का अनुभव ले सकते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ सेक्स का मजा कैसे लें ? Umra Badhne ke Bad Sex Ka Maja

उम्र बढ़ने के साथ सेक्स का मजा पूरी तरीके से लेने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं; उनको आप जरूर आजमाएं और बढ़ती उम्र के साथ सेक्स का आनंद उठाएं।

१) शारीरिक बीमारियां –

बढ़ती उम्र के साथ आपको हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, थाइरोइड, डायबिटीज जैसी शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है; तो सबसे पहले इन समस्याओं को फिक्स करने के बारे में सोचें। इन समस्याओं का इलाज करने के लिए आप जिस भी तरह की गोलियों का सेवन कर रहे हैं; उनका उचित रूप से सेवन करते रहे और अपने सेहत का ख्याल रखें।

अगर अंदरूनी रूप से आप इन सभी समस्याओं से लड़ने में सक्षम हो जाते हैं; तो आप को सेक्स करने की इच्छा अपने आप ही आ जाती हैं। इन सभी समस्याओं से लड़ते हुए आप भी बोर हो जाते हैं और अपने पार्टनर को भी पूरा आनंद नहीं दे पाते हैं। इसीलिए, हो सकता है; तो इन सभी समस्याओं के रहते हुए शारीरिक संबंध बनाने के बारे में अपने पार्टनर से खुलकर चर्चा करें। ऐसा करने से आप एक दूसरे की इच्छाओं को समझ पाते हैं और सेक्स का अनुभव लिया जा सकता है।

२) रोमांस को जारी रखें –

दोस्तों, उम्र चाहे बढ़ती रहे; लेकिन अगर आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से ही काफी अच्छा है; तो उनके साथ रोमांटिक बातें और रोमांस हमेशा के लिए जारी रखना चाहिए। रोमांटिक बने रहने के लिए और अपने वैवाहिक जीवन में एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए आप विविध प्रकार की आईडिया अपना सकते हैं।

जैसे; महीने में एक बार कहीं घूमने चले जाएं, पार्टनर को डिनर डेट पर लेकर जाएं या बेडरूम को सजा कर रखे; ताकि पार्टनर अचानक से सरप्राइस हो जाएं! यह सारी चीजें आप बढ़ती उम्र के साथ भी अपने पार्टनर के साथ कर सकते हैं। रोमांटिक बने रहने से आप दोनों के वैवाहिक जीवन में और सेक्स लाइफ में वह रुचि बनी रहती है; जिससे आप को सेक्स करने की इच्छा हमेशा ही बनी रहती हैं।

३) स्पेस देना जरूरी –

दोस्तों, हर बार यह नहीं हो सकता; कि बढ़ती उम्र के साथ आपको सेक्स करने की इच्छा हो रही हो; तो आपके पार्टनर को भी समान फीलिंग हो रही हो? हो सकता है; आपका पार्टनर बढ़ती उम्र के साथ परेशान हो जाए और उसे सेक्स करने का बिल्कुल भी मन ना करें! ऐसा होने पर उससे आपकी इच्छाओं के बारे में खुलकर चर्चा करें और आपकी इच्छा बताने के बाद उन्हें सोच विचार करने के लिए कुछ स्पेस दे, कुछ समय दे। ऐसा होने पर वह सभी स्थितियों का अंदाजा लगा लेता है और अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने के लिए मन बनाने में थोड़ा समय जरूर लगाता है; लेकिन मन बना लेता है।

४) हेल्थी लाइफस्टाइल और संतुलित आहार –

दोस्तों, हमारे रोजमर्रा के जीवन में ही हमारी सेहत का राज छिपा होता है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से हम लोगों ने अपनी लाइफ स्टाइल इतनी पूरी हद तक बिगाड़ दी है; कि उसका परिणाम हमें बहुत दिनों के बाद पता चलता है। बुढ़ापे के साथ सेक्स को आनंद के साथ अनुभव करने के लिए पुरुष तथा महिलाओं को हेल्थी लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत ही आवश्यक होता है।

हेल्दी लाइफ़स्टाइल के तहत रोजाना तौर पर एक्सरसाइज करना, योग प्राणायाम और मेडिटेशन करना, सेक्सुअल लाइफ एक्टिव रखना, संतुलित आहार का सेवन करना, धूम्रपान, तंबाकू जैसे नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करना, जंक फूड का सेवन बिल्कुल भी ना करना जैसे अच्छे आदतों का पालन करने से महिलाओं को और पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करने में कोई भी दिक्कत नहीं आती है।

५) काउंसलिंग की मदद –

बुढापे में सेक्स करने में कई लोग हिचकिचाहट महसूस करते हैं। लेकिन इस हिचकिचाहट की वजह से आपके सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ अगर पुरुष तथा महिला को सेक्स का अनुभव अच्छे तरीके से लेना है; तो उनको खुलकर विचार करने की आवश्यकता होती है। साथ ही, अगर पुरुष तथा महिला को उम्र होने के बाद कोई यौन संबंधित समस्या परेशान कर रही है; तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना भी आवश्यक होता है।

मन में बढ़ती उम्र के साथ सेक्स को लेकर अगर कोई भी आशंका बनी रहती है; तो पुरुष तथा महिला को काउंसलिंग की मदद से इस विषय पर चर्चा करना आवश्यक होता है। ऐसे कई मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ मौजूद है; जो बढ़ती उम्र के साथ सेक्स के विषय को लेकर खुलकर चर्चा करते हैं और आपके मन में उत्पन्न हुई हर शंका का समाधान करते हैं।

उम्र बढ़ने के बाद लिंग खड़ा ना होने की समस्या का इलाज कैसे करें ? Umra Badhne ke Bad Ling Khada na Hona :

दोस्तों, जैसे कि हमने कहा; बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के शरीर में काफी सारे बदलाव आते हैं; जिसकी वजह से उनके शरीर में सेक्स ड्राइव की कमी हो जाती है। यौन इच्छा की कमजोरी होने के पीछे कई अन्य कारण भी मौजूद होते हैं। कई पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ शीघ्रपतन, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, लिंग के नसों में कमजोरी, लिंग में शिथिलता, लिंग का ढीलापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में, अगर वह अपने पार्टनर के साथ सेक्स करना चाहते हैं; तो इन सभी समस्याओं की वजह से तनाव में आ जाते हैं और सेक्स करते समय उनका लिंग सही इरेक्शन प्राप्त नहीं कर पाता है। इसी कारणवश, बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करते दौरान पुरुषों को लिंग खड़ा ना होने की समस्या हो जाती है। अगर पुरुषों को लिंग खड़ा ना होने की समस्या हो रही है; तो सबसे पहले उनको इस बारे में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए।

साथ ही, लिंग खड़ा ना होने की समस्या के लिए डॉक्टर से उचित सलाह लेकर इस समस्या का इलाज करवाना भी पॉसिबल होता है। लिंग खड़ा ना होने की समस्या का इलाज करवाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं; ताकि आप बढ़ती उम्र के साथ इन सभी समस्याओं का निवारण कर पाए और अपने फीमेल पार्टनर के साथ पूरी तरीके से सेक्स का अनुभव ले पाए।

बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करते समय क्या ख्याल रखें ?  Umra Hone ke sath Sex Karna :

बुढा पुरुष तथा महिला को सेक्स करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है।

  1. उम्र होने के बाद अगर पुरुष और महिला को कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो गई है और उनका इलाज चल रहा है; तो उनको समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की जांच करते रहना चाहिए; ताकि इन सभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से उनके सेक्स लाइफ पर कोई बुरा प्रभाव ना पड़े। साथ ही, इन सभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करते हुए उन्हें सेक्स करना जारी रखना चाहिए।
  2. बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करने के लिए पुरुष तथा महिला एक समय निश्चित करें। क्योंकि, घर की जिम्मेदारियों को संभालते संभालते पुरुष तथा महिला एक दूसरे के जिम्मेदारियां तथा इच्छाओं का विचार करना ही भूल जाते हैं। ऐसे में, बढ़ती उम्र के साथ सेक्स के बारे में अपने पार्टनर से चर्चा करें और सेक्स करने का एक निश्चित समय तय करें।
  3. नुधापे में लाजमी है; दोस्तों कि आपकी सुंदरता भी काफी हद तक कम हो जाती हैं। ऐसे में, पुरुष तथा महिला को बढ़ती उम्र के साथ एक दूसरे के प्रति बॉडी शेमिंग का बिल्कुल भी अनुभव नहीं करना चाहिए। आपका पार्टनर चाहे जैसे भी हो; अपने पार्टनर को स्वीकार करें। आपने आज तक घर की तथा हर प्रकार की जिम्मेदारियों को निभाया है; वैसे ही बढ़ती उम्र के साथ एक दूसरे को शारीरिक रूप से संतुष्ट करना भी आपकी जिम्मेदारी है। इसी खुले विचार के साथ बढ़ती उम्र के साथ आपको सेक्स करना चाहिए।
  4. बुढापे में शरीर कमजोर होते जाता है। ऐसे में, बुढापे सेक्स करते हुए पुरुष तथा महिला को शारीरिक रूप से भी सहेज होना आवश्यक होता है। सेक्स करते दौरान सहजता महसूस करने के लिए पुरुष तथा महिला को अपने अनुसार विविध प्रकार की सेक्स पोजीशंस को ट्राई करना चाहिए। विविध प्रकार की सेक्स पोजीशन ट्राई करने से आप बड़ी ही सहजता के साथ बुढापे में सेक्स का आनंद ले पाते हैं। बुढापे के साथ सेक्स करते हुए आप ऐसी सेक्स पोजीशन चुने; जिसमें आप दोनों ही कंफर्टेबल हो। आप चाहे तो किसी डॉक्टर से सलाह लेकर भी इस विषय में चर्चा कर सकते हैं और उनसे सेक्स पोजीशंस के बारे में सलाह ले सकते हैं।
  5. बुढापे सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पुरुष तथा महिलाओं को नशीली चीजों का सेवन जैसे; धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ, शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है और अंदरूनी रूप से आप सेक्स ड्राइव में कमी पाते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply