नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, मेसोप्रिल किट इस विषय के बारे में। आजकल लड़कियां तथा महिलाएं मर्दों के कंधे से कंधा मिलाकर प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां संभाल रही है। घर की जिम्मेदारियों को उठाते हुए महिलाएं अपनी पर्सनल इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए जॉब करती है और सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करती है।

इन सब बातों का ध्यान रखते हुए और जिम्मेदारियों को संभालते हुए महिलाएं शादी होने के तुरंत बाद बच्चा पैदा करने से परहेज कर देती है। अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां, कॉपर टी जैसी विविध प्रकार के गर्भनिरोधक उपायों को अपनाती है। हालांकि, पुरुषों द्वारा भी सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करना, एक बेहतरीन गर्भनिरोधक उपाय साबित होता है।

लेकिन, सेक्स करते हुए अगर किसी कारणवश कंडोम फट जाए या गर्भनिरोधक का कोई भी उपाय असफल हो जाए; तो महिला प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है। गलती से प्रेगनेंसी आ जाने पर महिलाएं परेशान हो जाती है और प्रेगनेंसी किट प्रेगनेंसी पॉजिटिव आने पर अबॉर्शन करवाने के बारे में सोचने लगती है। अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही आवश्यक होता है।

अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए बिना किसी जानकारी के अपने आप से किसी भी दवाई का सेवन करना; महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही, कुछ लड़कियां शादी से पहले ही अनचाही गर्भावस्था का शिकार हो जाती है। ऐसे में, वह डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाने की और अबॉर्शन करवाने के लिए डर जाती है।

क्योंकि, यह बात समाज में फैलने पर बदनामी का डर लगा रहता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसी लड़की या घर पर रहकर ही मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए एबॉर्शन सकती है। हालांकि, मेसोप्रिल किट सिर्फ और सिर्फ दो महीने से कम की गर्भावस्था को टर्मिनेट करता है। दो महीने से अधिक महीने की गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए आपको डॉक्टर के द्वारा अबॉर्शन करवाने की जरूरत पड़ती है।

मेसोप्रिल किट का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है; तो महिलाएं बिना किसी दिक्कत घर पर रहकर ही अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती है। हालांकि, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए गर्भावस्था को समाप्त करने के बाद महिलाओं को कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर उनको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; मेसोप्रिल किट के बारे में पूरी जानकारी।

मेसोप्रिल किट क्या काम करता है ? Mesopril Kit Ka Use in Hindi

मेसोप्रिल किट क्या काम करता
मेसोप्रिल किट क्या काम करता

दोस्तों, मेसोप्रिल किट अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने में महिलाओं के लिए मददगार साबित होता है। मेसोप्रैल किट में दो प्रकार की दवाइयों का संयोजन पाया जाता है; ४ मिसोप्रोस्टोल की गोलियां (२००एमसीजी) और एक मिफेप्रीस्टन की गोली (२००एमजी)। मेसोप्रिल किट में मौजूद दवाइयों का सेवन करने के बाद महिलाओं के गर्भावस्था को जारी रखने के लिए आवश्यक हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव को खत्म करता है।

ऐसा होने पर गर्भावस्था समाप्त करने में मदद मिल पाती है। मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल दो महीने से कम गर्भावस्था को खत्म करने के लिए करना उचित माना जाता है। दो महीने से अधिक गर्भावस्था को खत्म करने के लिए मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेकर अबॉर्शन का मार्ग चुनना चाहिए।

मेसोप्रिल किट के द्वारा आप घर पर रहकर ही अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती है। लेकिन, मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करने से पहले अगर आप डॉक्टर की सलाह ले लेते हैं; तो यह बहुत ही अच्छा साबित होता है। क्योंकि, कुछ महिलाओं को मिसोप्रैल किट का इस्तेमाल करने के बाद गर्भपात करवाने के बाद काफी सारी परेशानियों का और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, बेहतर है; कि डॉक्टर के बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार और उनकी निगरानी के द्वारा ही आप मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करें।

मेसोप्रिल किट से गर्भपात होता है क्या ? Mesopril Kit Se Abortion

दोस्तों, अगर किसी कारणवश महिलाओं के गर्भ निरोधक का उपाय असफल हो जाता है; तो महिलाएं अनचाही गर्भावस्था का शिकार हो जाती है। अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं मिसोप्रील किट का इस्तेमाल करते हुए गर्भपात करवा सकती हैं। हालांकि, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है; ताकि मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। अगर महिलाएं सही तरीके से मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करती है; तो उन्हें अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा मिल पाता है और गर्भपात वह आसानी से करवा सकती हैं।

क्या मेसोप्रिल किट के द्वारा एबॉर्शन वाना सुरक्षित है ? Mesopril Kit Se Abnortion Karna Sahi rahega kya ?

अध्ययन के अनुसार, अगर आप सही तरीके से मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करती है; तो आप सुरक्षित तरीके से घर पर रहकर ही गर्भपात करवा सकती हैं। हालांकि, अध्ययन यह भी कहते हैं; कि मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल डॉक्टर की देखरेख द्वारा और दिशा निर्देशों के अनुसार ही करना सुरक्षित माना गया है। इसीलिए, अगर आप मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करते हुए अनचाही गर्भावस्था से सुरक्षित तरीके से छुटकारा पाना चाहती हैं; तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस किट का इस्तेमाल करें।

मेसोप्रिल किट कितने महीने की गर्भावस्था में काम कर सकती है ? Mesopril Kit Kitne mahine Garbhavati Le Sakti hai ?

दोस्तों, अगर किसी कारणवश महिलाएं अनचाही गर्भावस्था का शिकार हो जाती है; तो मिसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए वह गर्भपात करवाने की कोशिश करती है। लेकिन, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ दो महीने के कम की प्रेगनेंसी में ही किया जाना चाहिए।

अगर आपकी प्रेगनेंसी दो महीने से अधिक महीनों की है; तो आप इस किट का इस्तेमाल नहीं कर सकती। ऐसी अवस्था में अबॉर्शन करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें।

मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ दो महीने से कम की प्रेग्नेंसी के लिए ही निर्धारित किया गया है। अगर आपकी प्रेगनेंसी दो महीने से कम की है और आपको गर्भपात करवाना है; तो डॉक्टर के बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करना एक सुरक्षित उपाय साबित होता है।

मेसोप्रिल किट की कीमत कितनी है ? Mesopril Kit Ki Price

दोस्तों, आमतौर पर, मेसोप्रैल किट की कीमत लगभग ₹६०५ होती है। लेकिन, अगर आप इस किट को ऑनलाइन मंगवाते हैं; तो आपको थोड़ा कम कीमत में यह किट उपलब्ध हो पाती है।

मेसोप्रील किट कब लेना चाहिए ? Mesopril Kit Kab Le ?

दोस्तों, जब भी महिलाओं को उनके अनचाही प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है; तब वह तुरंत मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करना शुरू कर सकती हैं। हालांकि, मेसोप्रिल किट आपको आसानी से आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होते हैं। लेकिन, इस किट को खरीदने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ती है।

भले ही आपको मिसोप्रिल किट बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के मिल जाती हो; लेकिन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इस किट का इस्तेमाल करना आपके लिए सुरक्षित माना जाता है। प्रेगनेंसी का पता चलने के बाद जितना जल्दी हो सके; उतना जल्दी आ मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल शुरू कर सकती है।

मेसोप्रिल किट लेने के नुकसान क्या है ? Mesopril Kit Lene Ke Nuksan

दोस्तों, कई बार महिलाएं अपने आप से ही मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल कर लेती हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करने के बाद गर्भपात की प्रक्रिया शुरू हो जाती है; जिसके तहत ब्लीडिंग होना तथा थकावट और कमजोरी का अनुभव होना सामान्य लक्ष्मण माने जाते हैं। लेकिन, डॉक्टर के बिना देखरेख के अगर आप मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करते हैं; तो आप को गंभीर साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है।

  1. दिल की धड़कन तेज होना।
  2. शारीरिक रूप से कमजोरी और थकावट का अनुभव होना।
  3. सिर दर्द और बुखार की समस्या होना।
  4. गर्भपात के बाद संक्रमण होना।
  5. उल्टी होना और जी मचलना।
  6. योनि से ब्लीडिंग होना।
  7. पेट दर्द होना और दस्त होना।
  8. चक्कर आना और पसीना आना।
  9. भूख ना लगना।
  10. ब्लड शुगर कम होना।

मेसोप्रील किट का इस्तेमाल करने के बाद ब्लीडिंग होती है क्या ? Mesopril Kit Tablet Lene Ke Baad Bleeding 

दोस्तों, आमतौर पर, किसी भी उपाय को अपनाकर या डॉक्टर की निगरानी के अंदर किसी भी प्रकार की अबॉर्शन की प्रक्रिया करने के बाद महिलाओं में अनचाही गर्भावस्था टर्मिनेट हो जाती है और योनि में से खून आना, ब्लीडिंग होना शुरू हो जाता है। वैसा ही मामला देखा जाता है; मेसोप्रिल किट के इस्तेमाल के बाद भी। जब भी महिलाएं मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करती है; इस किट में मौजूद दो प्रकार की दवाइयों का संयोजन प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव को कम करना शुरू कर देते हैं।

प्रोजेस्टेरोन महिलाओं के गर्भ अवस्था को जारी रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में, प्रोजेस्टेरोन का प्रभाव कम होने पर महिलाओं के गर्भाशय में चल रही गर्भावस्था रुक जाती है और योनि में से ब्लीडिंग होना शुरू हो जाता है। मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करने के बाद योनि में से ब्लीडिंग होना; गर्भपात होने का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण माना जाता है।

मेसोप्रिल किट कैसे खाए इस्तेमाल करने का तरीका : Mesopril Kit Use Karne Ka Tarika

दोस्तों, अगर अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करना चाहती हैं; तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस किट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ, अपनी सुरक्षितता को ध्यान में रखते हुए मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करने के करते हुए ऐसी महिलाओं के साथ घर का कोई ना कोई सदस्य मौजूद जरूर होना चाहिए। मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं को घर में अकेला बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए और मदद के लिए किसी को अपने पास जरूर रखना चाहिए। मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करने की सही विधि निम्नलिखित तरीके से होती है।

  1. जब भी आपको आपकी गर्भावस्था के बारे में पता चलता है; वैसे ही आप डॉक्टर की सलाह लेकर मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करने की सही जानकारी प्राप्त करें।
  2. इसी के साथ, गर्भावस्था की पुष्टि करने के लिए महिलाएं अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी भी करवा सकती हैं।
  3. गर्भावस्था की पुष्टि हो जाने के बाद मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए महिलाएं खाली पेट मिफेप्रिस्टोन की एक गोली ले।
  4. उसके बाद १ से २ दिन में यानी २४ से ४८ घंटे में मिसोप्रोस्टोल की ४ गोलियां लें। मिसोप्रोस्टोल की यह चार गोलियां आप मुंह के द्वारा भी ले सकते हैं और इन गोलियों को योनि के अंदर भी डाला जा सकता है। अपनी गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें।
  5. इन गोलियों का सेवन करने के बाद हो सकता है; कि आपके पेट में तेज दर्द हो। ऐसा होने पर ६-८ घंटों में ब्रूफेन की गोली का सेवन करें।
  6. इन गोलियों का सेवन करने के बाद आपको एस्प्रिन की गोली का सेवन नहीं करना है; क्योंकि एस्प्रिन की गोली खून को पतला करने का काम करती है।
  7. इन गोलियों का सेवन करने के लगभग ३ से ५ घंटों में आपको तेज पेट दर्द के साथ हेवी ब्लीडिंग होना शुरू हो जाता है; जिसमें आपको ब्लड क्लॉट्स और ब्लड टिशूज देखने को मिलते हैं।
  8. इस दौरान आपको जो भी ब्लीडिंग होगी; वह ज्यादा मात्रा में ज्यादा दिनों तक हो सकती है और आपको मासिक धर्म से ज्यादा ही ब्लीडिंग होनी चाहिए।
  9. गर्भपात की यह प्रक्रिया करवाने के बाद आपको आपके मासिक धर्म की साईकिल कुछ महीनों तक असामान्य हो सकती है; जो कि गर्भपात करवाने के बाद बहुत ही आम बात मानी जाती है।
  10. अगर गर्भपात करवाने के बाद लगातार कुछ महीनों तक आपकी माहवारी नियमित रूप से नहीं आ रही है; तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और इस बारे में ट्रीटमेंट करवाएं।
  11. मेसोप्रैल किट का इस्तेमाल करने के बाद गर्भपात हो जाने पर आपको डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना और अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी करवाना आवश्यक होता है; ताकि गर्भपात पूरा हुआ है या नहीं, इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। अगर किसी कारणवश गर्भपात पूरी तरीके से नहीं हो पाता है; तो डॉक्टर सर्जरी करवाकर गर्भपात की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से करते हैं।
  12. मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए गर्भपात करवाते के बाद आपको शरीर में शारीरिक थकावट और कमजोरी का अनुभव होता है। क्योंकि, हैवी ब्लीडिंग की वजह से शरीर में से आयरन की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा होने पर आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना होता है, ज्यादातर आराम करना होता है और अपने आहार को संतुलित बनाए रखना होता है। इसी के साथ, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करते हुए आप अपने घर में से किसी ना किसी सदस्य को अपने साथ जरूर रखें और अकेला बिल्कुल भी ना रहे।

मेसोप्रिल किट किस उम्र की लड़कियां ले सकती है ? Mesopril Kit Kis Umra Ki Ladkiya Le Sakti hai ? 

दोस्तों, कई कारणवश अपने बॉयफ्रेंड के साथ फिजिकल होने पर लड़कियां शादी से पहले ही अनचाहे गर्भावस्था का शिकार हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में घरवालों को बिना बताए मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करना लड़कियों के जान के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाना महत्वपूर्ण होता है। अगर किसी कारणवश शादी से पहले ही लड़की प्रेग्नेंट हो गई है; तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करें और सुरक्षितता की पूरी सावधानी बरतें।

हालांकि, मेसोप्रैल किट आपको डॉक्टर के पर्चे बिना उपलब्ध नहीं हो पाती है। साथ ही, लड़कियां डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल करें; फिर चाहे वह किसी भी उम्र की हो! आमतौर पर, मेसोप्रिल किट का इस्तेमाल १८ वर्ष से ऊपर की लड़कियां डॉक्टर की सलाह के अनुसार कर सकती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply