नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, कॉपर टी क्या है ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, पहले की जमाने में शादी होने के बाद तुरंत बच्चे पैदा किया जाते थे। लेकिन, पिछले कुछ सालों से महिलाओं को शादी होने के तुरंत बाद बच नहीं चाहिए होते हैं। जीवन साथी के साथ जीवन का आनंद उठाने के लिए तथा प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए महिलाएं शादी होने के तुरंत बाद बच्चा पैदा करने से मना कर देती हैं।

इसीलिए, अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनगिनत प्रकार के गर्भ निरोधक उपाय मार्केट में आज भी उपलब्ध है। मार्केट में फीमेल कंडोम भी उपलब्ध होते हैं; जिनका इस्तेमाल महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए करती हैं। साथ ही, गर्भनिरोधक गोलियां सेवन करते हुए महिलाएं सेक्स लाइफ को एंजॉय करती है और अनचाहे गर्भ अवस्था से छुटकारा पाती है।

लेकिन, गर्भनिरोधक गोलियों में हार्मोनल फॉर्मूलेशन होता है; जिनका सेवन करने से कई महिलाओं को अनगिनत प्रकार के साइड सेक्स होते हैं और उनके साथ के लिए वह हानिकारक माने जाते हैं। इसलिए, महिलाओं द्वारा अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने के लिए कॉपर टी का इस्तमाल अतिरिक्त प्रचलित और सुरक्षित माना जाता है।

कॉपर टी एक ऐसा ही गर्भ निरोधक उपाय है; जिसका इस्तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। कॉपर टी का इस्तेमाल करते हुए महिलाएं बिना किसी डर के अपना सेक्स लाइफ एंजॉय करती हैं और अनचाही गर्भावस्था से भी दूर रहती हैं। कॉपर टी का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाता है और डॉक्टर के निगरानी में ही कॉपर टी लगवाई जाती है।

हालांकि, कुछ महिलाओं को कॉपर टी लगवाने के बाद कई सारे गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। ऐसा होने पर उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक माना जाता है। इसी के साथ, कॉपर टी लगवाने के बाद महिलाओं को विशेष तौर पर कुछ सावधानियां बरतनी भी आवश्यक होती है; ताकि उसके के सही परिणाम देखने को मिल सके।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; कॉपर टी के बारे में पूरी जानकारी।

कॉपर टी क्या होता हैं ? Copper T IUD Kya Hota Hai ?

कॉपर टी क्या होता हैं
कॉपर टी क्या होता हैं

दोस्तों, कॉपर टी एक तरह का गर्भ निरोधक उपाय होता है; जिसका इस्तेमाल कई महिलाओं द्वारा अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। यह उपकरण डॉक्टर के निगरानी के द्वारा ही लगवाई जाती है और इसे अपने आप नहीं लगा सकते। गर्भनिरोधक का यह उपाय उन महिलाओं के लिए मुख्यतः इस्तेमाल किया जाता है; जो पहले ही मां बन चुकी है।

कॉपर टी एक ऐसा उपकरण होता है; जो तांबे और प्लास्टिक से बना होता है। इस उपकरण को डॉक्टर की निगरानी के अनुसार महिलाओं के गर्भाशय में लगाया जाता है; जिससे वह गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। हालांकि, जब भी महिलाएं फिर से मां बनना चाहती हैं; तो वह यह उपकरण डॉक्टर की मदद से आसानी से निकलवा सकती है।

कॉपर टी एक ऐसा गर्भ निरोधक उपाय हैं; जो लगवाने के बाद महिलाओं के गर्भाशय में अंडाणु और शुक्राणु का मिलन ही नहीं हो पाता है। इसी कारणवश, महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती हैं और उन्हें अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा मिल पाता है। कॉपर टी लगवाने के बाद बच्चों में अंतर रखने का यह सबसे असरदार और भरोसेमंद उपाय माना जाता है।

महिलाओं के मन में हमेशा यह सवाल आता है; कि क्या कॉपर टी एक भरोसेमंद गर्भ निरोधक उपाय होता है? अध्ययन के अनुसार यह साबित हो चुका है; कि गर्भनिरोधक का यह उपाय सबसे प्रभावशाली उपाय हैं। एक बार कॉपर टी लगवाने के बाद यह १० साल तक आपको अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा दिला सकता है।

दोस्तों, कॉपर टी में किसी भी तरह के हार्मोन मौजूद नहीं होते हैं; जिसके चलते महिलाओं के मासिक धर्म की प्रक्रिया भी किसी तरह से प्रभावित नहीं होती है। अब जानते हैं; यह किस तरीके से कार्य करता है? कॉपर टी लगवाने के बाद उसके चारों और लपेटा कॉपर गर्भाशय को प्रभावित करता है।

दरअसल, इस उपकरण का कॉपर गर्भाशय ग्रीवा तथा गर्भाशय के अन्य तरल पदार्थों के साथ मिलकर उसमें तांबे की मात्रा को बढ़ा देता है। कॉपर की मात्रा अधिक होने से यह तरल पदार्थ शुक्राणु नाशक का काम करता है; जिससे गर्भाशय के संपर्क में आने वाले शुक्राणु इसके संपर्क में आने से नष्ट हो जाते हैं। इसी कारणवश, ओवुलेशन की प्रक्रिया नहीं हो पाती है और महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती है।

कॉपर टी लगवाने में दर्द होता है क्या ? Copper T IUD Lagana Me Dard ?

दोस्तों, कॉपर टी एक ऐसा गर्भ निरोधक उपाय होता है; जिसे सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर की निगरानी के अनुसार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे महिलाएं अपने आप इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। यह गर्भ निरोधक उपाय हारमोनल फॉर्मूलेशन नहीं होता है; जिसके चलते महिलाओं के मासिक धर्म की प्रक्रिया भी किसी तरीके से प्रभावित नहीं होती हैं। इसीलिए, कई सालों से महिलाओं में कॉपर टी लगवाना एक भरोसेमंद और प्रसिद्ध गर्भनिरोधक उपाय साबित हुआ है।

हालांकि, कुछ महिलाओं को कॉपर टी लगवाने के बाद या लगाते समय दर्द तथा ऐठन की समस्या हो सकती हैं। कॉपर टी लगवाने के लगभग कुछ महीनों तक महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द, ऐठन जैसी समस्याएं होती हैं। साथ ही, कॉपर टी लगवाने के कुछ महीनों तक महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्त ब्लीडिंग हो सकती हैं और कमर दर्द का भी अनुभव होता है। कॉपर टी लगवाने के बाद समस्याएं बढ़ने पर तथा गंभीर बनने पर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

कॉपर टी लगवाने के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग होती हैं ? Copper T Lagane Ke Baad bleeding Hona 

दोस्तों, कॉपर टी लगवाने के पहले लगभग दो से तीन महीनों तक मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त रक्तस्त्राव का अनुभव हो सकता है। हालांकि, यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती हैं और मासिक धर्म के दौरान होने वाला रक्तस्त्राव सामान्य हो जाता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को कॉपर टी लगवाने के लगभग दो से तीन महीनों के बाद भी मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्त रक्तस्त्राव होता है और दर्द काफी अनुभव हो रहा है; तो वह तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

कॉपर टी कब लगवाए ? Copper T Kab Lagvaye ?

कॉपर टी कब लगवाए
कॉपर टी कब लगवाए

दोस्तों, अगर महिलाएं कॉपर टी का इस्तेमाल करते हुए अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाना चाहती हैं; तो उन्हें सबसे पहले किसी स्त्री विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक माना जाता है। आमतौर पर, महिलाओं के मासिक धर्म के ५ से ७ दिनों के बीच कॉपर टी लगवाया जाता है। इसीलिए, कॉपर टी लगवाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।

क्या कॉपर टी १००% सुरक्षित होती है ? Copper T is Secure ?

जी हां! दोस्तों, कॉपर टी का इस्तेमाल करते हुए अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने वाली महिलाएं लगभग ९९% तक अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पा सकती हैं। अध्ययन के अनुसार यह साबित हो चुका है; कि कॉपर टी का इस्तेमाल करने के बाद अनचाहे गर्भावस्था से महिलाओं को लगभग ९९% से १००% तक सुरक्षितता प्रदान होती है और वह प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है।

कॉपर टी का साइड इफेक्ट क्या है ? Copper T Ke Side Effects

दोस्तों, कॉपर टी का इस्तेमाल करने के बाद कई महिलाओं को निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं।

  1. दोस्तों, इस उपकरण को लगवाने के बाद कई महिलाओं को योनि में संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। अगर किसी महिला को तांबे से एलर्जी होती है; तो इस उपकरण को लगवाने के बाद महिलाओं को योनि में खुजली, जलन की समस्या हो सकती है।
  2. कई महिलाओं को कॉपर टी लगवाने के बाद के पहले कुछ महीनों में बार-बार रक्तस्त्राव होने की समस्या हो जाती हैं।
  3. कई महिलाओं को कॉपर टी का इस्तेमाल करने के बाद मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द तथा ऐठन अन्य समस्या होती हैं; जो सामान्य रूप से आने वाले मासिक धर्म के ऐंठन से अलग पाई जाती हैं।
  4. इस उपकरण को लगवाने के बाद कई महिलाओं के गर्भाशय को क्षति पहुंच जाती हैं; जिसके चलते गर्भाशय में से खून निकलने लगता है। ऐसा होने के बावजूद अगर इस उपकरण नहीं निकाला जाता है; तो गर्भाशय में गंभीर संक्रमण होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।
  5. इस उपकरण को लगवाने के बाद शुरुआती दौर में कॉपर टी अपने आप बाहर आ जाती हैं।
  6. इस उपकरण को लगवाने के बाद महिलाओं को अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा तो मिल जाता है; लेकिन वह यौन संचारित रोगों से सुरक्षित नहीं रह पाती हैं।

कॉपर टी लगवाने के बाद क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए ? Copper T Lagvane Ke Baad Ki Savdhaniya ?

दोस्तों, कॉपर टी लगवाने के बाद भी महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक मानी जाती हैं।

  1. महिलाओं में अनचाहे गर्भ अवस्था से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉपर टी को हमेशा डॉक्टर की निगरानी के द्वारा ही लगाया जाना चाहिए।
  2. कॉपर टी लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें, कि जिस जगह पर कॉपर टी लगवाई जा रही है; वह साफ सुथरी और डिसइनफेक्टेड हो; ताकि आपको किसी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो।
  3. कॉपर टी लगवाने के बाद आने वाले पहले मासिक धर्म के दौरान आपको चेकअप करवाना जरूरी होता है; क्योंकि इसी दौरान कॉपर टी बाहर निकलने की संभावना सबसे अधिक पाई जाती है।
  4. कुछ ऐसे मामले भी पाए गए हैं; जहां कॉपर टी का उपकरण लगवाने के बावजूद महिलाएं गर्भवती हुई है। इसीलिए, कॉपर टी लगवाने के बाद होकर आपके पीरियड मिस होते हैं; तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
  5. इस उपकरण को लगवाने के बाद इसकी जांच करते रहे। कॉपर टी का जो धागा निकला हुआ होता है; उसे छूकर यह सुनिश्चित करें; कि कॉपर टी जगह पर मौजूद है या नहीं ? अगर कॉपर टी का धागा महसूस नहीं कर पाती है; तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि कॉपर टी मिस्प्लेस होने की संभावनाएं भी रहती है।

भारत में कौन सा कॉपर टी सबसे अच्छा है ? India Me Sabse Accha Copper T

दोस्तों, भारत देश में “प्रेग्ना कॉपर टी ३८०ए” इस नाम का कॉपर टी सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है और सबसे अच्छा भी माना जाता है। यह उपकरण लगाने के बाद लगभग ९९% तक अनचाहे गर्भावस्था से सुरक्षितता प्रदान की जाती है। इस कॉपर टी को लगवाने के बाद विफलता होने की या यह उपकरण असफल होने की संभावना १% से भी कम होती हैं। इसलिए, हमारे भारत देश में इसी कॉपर टी का इस्तेमाल करते हुए महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाते हैं। साथ ही, डॉक्टरों द्वारा भी इसी कॉपर टी को लगवाने की सलाह दी जाती है।

कॉपर टी का धागा टूटने से क्या होता है ? Copper T Ka Dhaga Tutne Se Kya Hota ?

दोस्तों, कुछ मामलों में ऐसा भी पाया गया है; कि कॉपर टी लगवाने के बाद इसका धागा टूट जाता है और कॉपर टी का उपकरण मिसप्लेस हो जाता है। कॉपर टी का धागा टूटने पर यह पेट के अंदर चला जाता है; जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए हम बार-बार कहेंगे; कि कॉपर टी को लगवाने के बाद हमेशा सावधानी बरतें और समय-समय पर इसे चेक करते रहे। अगर आप कॉपर टी को घर पर चेक नहीं कर सकते; तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे चेक करवा सकते हैं। लेकिन, कॉपर टी को लगवाने के बाद समय-समय पर चेक करना जरूरी होता है; ताकि कॉपर टी मिस्प्लेस ना हो सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply