नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय इस विषय के बारे में। दोस्तों, ऐसा कहा जाता है; कि भगवान ने जब एक औरत का निर्माण किया; तब उसने उसके लिए सबसे ज्यादा समय लगाया। औरत को सृजन की शक्ति दी गई है; जिसके तहत वह एक बच्चे को, एक नए जीव को अपने कोख में पालती है और उसे जन्म देती है। एक औरत की जिंदगी बहुत ही चुनौती पूर्ण होती है।

किशोरावस्था के दौरान शुरू होने वाली महावारी, जवानी में शुरू होने वाली सेक्स लाइफ, गर्भावस्था और बच्चे को जन्म देना, अधेड़ी की उम्र में आने वाला मेनोपॉज और ऐसी अनगिनत प्रकार के बदलाव एक महिला के जीवन का अभिन्न अंग होते हैं। मां-बाप के घर में उसे हमेशा रोक टोक जाता है, ससुराल में सभी का ख्याल रखते हुए वह अपना ख्याल रखना भूल जाती है और कई सारी बीमारियों का शिकार हो जाती है।

परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखते हुए महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती है; जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें थकान एवं कमजोरी की समस्या सबसे आम मानी जाती है। सबसे आम समस्या होने की वजह से ही थकान एवं कमजोरी, खून की कमी तथा एनीमिया जैसे समस्याएं महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। परंतु, ऐसा करना गलत होता है।

समस्या चाहे छोटा हो या बड़ी हो, अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को हमेशा जागरूक रहने की आवश्यकता होती है; तभी वह अपने परिवार का ठीक तरीके से ख्याल रख पाती हैं। औरतों में थकान एवं कमजोरी आना बहुत ही आम बात मानी जाती हैं। परंतु, आजकल महिलाओं में शारीरिक, मानसिक तथा यौन संबंधित समस्याओं में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है; जो कि पूरे ही विश्व भर में चिंता का विषय माना जा रहा है।

औरतों की कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाओं को कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है। बस, उन्हें अपने रोज की दिनचर्या में कुछ विशिष्ट प्रकार के बदलाव करने की जरूरत होती है; जिससे थकान एवं कमजोरी दूर हो जाती हैं और महिलाएं एक स्वास्थ्य पूर्ण जीवन की पाती हैं।

तो दोस्तों आज जानेंगे औरतों में कमजोरी दूर करने के उपाय के बारे में पूरी जानकारी।

औरतों को कमजोरी क्यों आती है ? कारण : Aurato ki Weakness

औरतों को कमजोरी
औरतों को कमजोरी

दोस्तों, निम्नलिखित कारणों की वजह से महिलाओं में कमजोरी एवं थकान की समस्या देखी जाती हैं।

  1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से भी महिलाओं को थकान एवं कमजोरी हो जाती हैं।
  2. किसी बीमारी का लंबे समय तक निदान न होने पर महिलाओं को शरीर में कमजोरी का अनुभव होने लगता है।
  3. अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव के चलते महिलाएं थकान एवं कमजोरी का शिकार हो जाती है।
  4. नींद पूरी न होने की वजह से और लगातार अनिद्रा की समस्या बनी रहने से महिलाओं में थकान एवं कमजोरी की समस्या देखी जाती हैं।
  5. मासिक धर्म की अनियमितता, एंडोमेट्रियोसिस, पीसीओडी, पीसीओएस, गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं, ओवेरियन सिस्ट और मासिक धर्म के दौरान अनियमित रक्तस्त्राव जैसी गंभीर समस्याओं के चलते महिलाएं थकान एवं कमजोरी महसूस करती हैं।
  6. डायबिटीज, थाइरॉएड, हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, कैंसर और इन सभी गंभीर बीमारियों से जुड़े दवाइयां का लंबे समय तक सेवन करने से भी महिलाओं में कमजोरी देखी जाती है।
  7. शरीर में खून की कमी के कारण महिलाएं एनीमिया की समस्या का शिकार हो जाती हैं और उन्हें थकान, कमजोरी महसूस होती है।
  8. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तथा तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी महिलाओं को शरीर में कमजोरी का अनुभव होता है।
  9. अतिरिक्त समय तक हार्डकोर वर्कआउट करने से महिलाओं को मांसपेशियों की कमजोरी हो जाती है; जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें शरीर में थकावट एवं कमजोरी महसूस होने लगती है।
  10. अगर महिलाएं लंबे समय तक डिप्रेशन, अवसाद तथा स्ट्रेस जैसी स्थितियों का सामना कर रही है; तभी उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है और उन्हें कमजोरी की समस्या देखी जाती है।

औरतों की कमजोरी के नुकसान क्या है ? Aurat Ki Kamjori ke Nuksan

औरतों की कमजोरी के नुकसान
औरतों की कमजोरी के नुकसान

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; एक महिला पूरे ही घर का काम अकेले ही करती हैं। ऐसे में, अगर एक महिला बीमार पड़ जाती है; तो पूरे घर का काम रुकने की नौबत आ जाती है! इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं; कि एक महिला का स्वास्थ्य हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है!

ऐसा होने के बावजूद हम घर की महिलाओं के स्वास्थ्य के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और ऐसी महिलाएं थकान एवं कमजोरी का शिकार हो जाती हैं। औरतो में कमजोरी की समस्या होने पर विविध प्रकार की शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उभर कर आती हैं; जिसके परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य से जुड़ी जटिलताएं बढ़ती ही जाती हैं।

औरतों की कमजोरी होने पर निम्नलिखित नुकसान या साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं।

  1. महिलाओं में कमजोरी की समस्या हो जाने पर उन्हें चक्कर आना या बेहोशी आना जैसे समस्याएं देखने को मिलती हैं।
  2. शारीरिक कमजोरी का शिकार होने पर एक महिला किसी भी काम को करने में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती हैं और एकाग्रता की कमी देखी जाती है।
  3. अत्यधिक शारीरिक एवं कमजोरी होने पर महिलाओं को शरीर में कंपन महसूस होता है।
  4. शारीरिक एवं कमजोरी का शिकार होने पर महिलाएं किसी भी काम को करने में कतराती है और ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती हैं; जिसके चलते वह किसी भी काम को करने से पहले ही घबरा जाती है।
  5. शारीरिक कमजोरी होने पर एक महिला को सांस लेने में भी दिक्कत होती है और सांस फूलना जैसे समस्याएं हो जाती हैं।
  6. शारीरिक कमजोरी का असर महिलाओं के यौन स्वास्थ्य पर भी देखा जाता है; जिसके परिणाम स्वरुप कमजोरी के चलते एक महिला की प्रजनन क्षमता बहुत ही बुरी तरीके से प्रभावित होती है और उसके यौन प्रदर्शन में भी गिरावट देखी जाती है।
  7. शारीरिक कमजोरी होने पर महिलाओं की मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और हड्डियों की कमजोरी भी देखी जाती है; जिसके चलते एक महिला के शरीर में लगातार तेज दर्द बना रहता है।
  8. शारीरिक कमजोरी की समस्या होने वाली महिलाएं अनिद्रा की समस्या का भी शिकार हो जाती हैं और ऐसी महिलाओं को नींद लेने में भी काफी परेशानी महसूस होती है। शारीरिक कमजोरी वाली महिलाएं अतिरिक्त नींद लेना चाहती है; परंतु वह नींद पूरी नहीं कर पाती है।
  9. शारीरिक कमजोरी का असर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है और ऐसी महिलाओं में अवसाद, डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसी महिलाएं अपने आप पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं रख पाती है; जो उनके बिगड़े हुए मानसिक स्वास्थ्य का सबसे पहला लक्षण होता है।
  10. शारीरिक कमजोरी का शिकार होने पर महिलाओं के माहवारी के चक्र पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते उनके माहवारी में अनियमितता देखी जाती है तथा माहवारी के दौरान होने वाला रक्तस्राव भी कम और अधिक होते रहता है।

औरतों की कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय : Aurato Ki Kamjori Dur Karne Ke Gharelu Upay

दोस्तों, औरतों की कमजोरी दूर करने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं होती है! सिर्फ महिलाओं को अपने आप को भी प्रायोरिटी देना चाहिए और अपने सेहत को भी सबसे ऊपर रखना चाहिए। जैसे एक महिला एक परिवार के प्रति अपना पूर्ण योगदान देती है; ठीक वैसे ही उसे अपने शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य के प्रति भी उतना ही जागरूक रहना चाहिए।

औरतों की कमजोरी को दूर करने के लिए निम्नलिखित आसान घरेलू उपाय अपनाने से विशेष तौर पर लाभ देखने को मिलते हैं।

१) संतुलित आहार –

शरीर में हुए जरूरी पोषक तत्व की कमी को दूर करते हुए एक महिला अपने कमजोरी को आसानी से दूर कर सकती है। शरीर में पोषक तत्व की आपूर्ति करने के लिए महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार का ही सेवन करना चाहिए। सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप, पनीर, मछली, अंडे, दही, स्प्राउट, सलाद, साबुत अनाज, दूध, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, ओट्स, नारियल पानी जैसे पोषक तत्वों से युक्त पदार्थ का अपने आहार में समावेश करना चाहिए; जिससे महिलाओं को शरीर में ऊर्जा मिलती है और शारीरिक कमजोरी दूर होने में मदद मिल पाती हैं। उपर्युक्त बताए गए सभी ही पदार्थ पोषक तत्वों से युक्त होते हैं और महिलाओं के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए जरूरी भी माने जाते हैं।

२) एक्सरसाइज –

एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हुए महिलाएं अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर जरूर कर सकती हैं। स्वस्थ जीवन शैली के तहत रोजाना सुबह टहलने जाना, एक्सरसाइज करना, हल्के फुल्के योग आसनों का अभ्यास करना, मेडिटेशन, ध्यान धारणा, प्राणायाम जैसी अच्छी आदतों का पालन करना; ऐसा करने से महिलाएं अपने आप को ऊर्जावान बन सकती है और उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

एक्सरसाइज करने से महिलाओं के मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता है, शरीर में मांसपेशियां तथा हड्डियों की मजबूती आती है; जिसके चलते महिलाओं में शारीरिक कमजोरी की वजह से होने वाली थकावट दूर होती है और वह दिनभर चुस्ती और फुर्ती का अनुभव करती हैं।

३) मानसिक स्वास्थ्य है जरूरी –

शारीरिक कमजोरी के चलते एक महिला के आत्मविश्वास में काफी कमी देखी जाती है; जिसके चलते वह रोजमर्रा के काम करने में भी घबरा जाती है और डिप्रेशन जैसे गंभीर बीमारी का शिकार हो सकती है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले अपने मन को और मस्तिष्क को मजबूत करना जरूरी होता है।

इसीलिए, महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान जरूर देना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए और हमेशा खुश रहने के लिए महिलाएं अपने मनपसंद चीज कर सकती है, किसी अच्छी हॉबी को अपना सकती है और तनाव को दूर करने के लिए ध्यान धारणा जैसी अच्छी आदतों का पालन कर सकती हैं।

४) मुलेठी –

महिलाओं के शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए मुलेठी से बने औषधीयो का सेवन करने से विशेष तौर पर लाभ देखने को मिलते हैं। मुलेठी एक विशिष्ट प्रकार की जड़ी बूटी होती है; जिसे आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। एक चम्मच मुलेठी पाउडर को दो चम्मच शहद के साथ मिलकर हल्के गुनगुने गर्म पानी के साथ इसका सेवन करने से महिलाओं के शरीर में आई कमजोरी दूर होती है , महिलाओं के शरीर में हारमोंस का संतुलन बना रहता है और पाचन शक्ति में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

५) अश्वगंधा और शतावरी –

अश्वगंधा तथा शतावरी नामक जड़ी बूटियां महिलाओं के शारीरिक, मानसिक तथा यौन स्वास्थ्य से जुड़ी लगभग हर समस्या के लिए बहुत ही गुणकारी और असरदार मानी जाती है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाएं अश्वगंधा तथा शतावरी जैसी जड़ी बूटियां से निर्मित औषधीय का सेवन भी कर सकती हैं। इन औषधीयो के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए महिलाएं चाहे तो आयुर्वेदिक चिकित्सा का की सलाह भी ले सकती हैं।

अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर पीने से महिलाओं के शरीर में आई कमजोरी दूर होती है और उनके प्रजनन क्षमता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। शतावरी चूर्ण के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। शतावरी चूर्ण को दूध के साथ लेने से महिलाओं को चुस्ती फुर्ती का अनुभव होता है और शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं।

औरतों की कमजोरी से बचने के उपाय : Aurato Ki Kamjori Se Bachne Ke Upay

दोस्तों, किसी भी बीमारी को होने पर उसका इलाज करने से बेहतर होता है; उसको होने से ही सुरक्षित रहना या उसे होने से ही बचाना। औरतों को कमजोरी आने से बचने के लिए निम्नलिखित बचाव के तरीकों को जरूर अपनाना चाहिए; ताकि वह शारीरिक कमजोरी जैसी बीमारी से हमेशा के लिए सुरक्षित रह सकती हैं।

  1. शारीरिक कमजोरी से दूर रहने के लिए महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन जरूर करना चाहिए; जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्वों से युक्त पदार्थ का समावेश होना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन करने से समय-समय पर महिलाओं के शरीर में पोषक तत्व की आपूर्ति होती है; जिसके चलते उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शारीरिक कमजोरी नहीं होती हैं।
  2. शारीरिक कमजोरी को हमेशा अपने आप से दूर रखने के लिए महिलाओं को दिन भर में उचित मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी की वजह से भी महिलाओं को कमजोरी का अनुभव होता है। ऐसे में, अगर महिलाएं नियमित रूप से अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और उचित मात्रा में पानी पीती है; तो वह शारीरिक कमजोरी से हमेशा के लिए दूर रह सकती हैं।
  3. शारीरिक कमजोरी को अपने आप से दूर रखने के लिए महिलाओं को रोजाना दिन में ८ से ९ घंटे की नींद लेना भी जरूरी होता है। नींद की कमी की वजह से भी महिलाओं के शरीर में शारीरिक कमजोरी हो जाती हैं।
  4. अपनी मांसपेशियों को और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए तथा शारीरिक कमजोरी को अपने आप से दूर रखने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से कम से कम ३० से ४५ मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर में खून का परिसंचरण अच्छे से होता है और शारीरिक कमजोरी महसूस नहीं होती हैं।
  5. शारीरिक कमजोरी की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी उचित ध्यान देना जरूरी होता है। जिंदगी में ऐसा कोई मौका नहीं होता; जिसमें आपको तनाव नहीं आएगा! तनाव तो हर किसी को आता है! परंतु, अतिरिक्त शारीरिक एवं मानसिक तनाव के चलते महिलाएं अपना मनोबल खो देती है और डिप्रेशन का शिकार हो जाती है; जिसके चलते महिलाओं को शारीरिक कमजोरी का भी अनुभव होता है। तनाव को कम करने के लिए महिलाएं रोजाना तौर पर ध्यान धारणा, मेडिटेशन, योगासन जैसी अच्छी आदतों का पालन जरूर करें।
  6. रोजमर्रा की जिंदगी की टेंशन को खत्म करने के लिए कभी-कभार अपने प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां से भी छुट्टी लेना जरूरी होता है। महिलाएं अक्सर जब की जिम्मेदारियां और घर की जिम्मेदारियां को उठाते हुए अपने आप को वक्त देना ही भूल जाती है। इसीलिए, एक दिन छुट्टी ले और कहीं घूमने चले जाए, खुद के लिए बहुत सारी शॉपिंग करें। ऐसा करने से आप एक बेहतर जीवन शैली को मेंटेन रखने में सफल हो पाती है और इसका आपके शरीर के स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  7. शारीरिक कमजोरी को अपने आप से दूर रखने के लिए महिलाओं को एक हेल्थी लाइफस्टाइल को मेंटेन करना भी जरूरी होता है। समय-समय पर खाना खाना, समय पर सोना, समय पर उठना, जंक फूड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना, शराब, धूम्रपान जैसे आदतों से दूर रहना। इन बातों का ध्यान रखते हुए महिलाएं शारीरिक कमजोरी को हमेशा के लिए अपने आप से दूर रख सकती हैं।
  8. शारीरिक कमजोरी को अपने आप से दूर रखने के लिए महिलाओं को अपने शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर भी विशेष तौर पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर महिलाओं को माहवारी से जुड़ी कोई समस्या है या हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्या है; तो इसका इलाज तुरंत करवाए।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply